किसी की मंशा को परखा नहीं जा सकता। किसके मन में क्या चल रहा है कुछ कहा नहीं जा सकता। लोग अपनी हवस को मिटाने के लिए किस हद तक जा सकते हैं, इसका अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है। इसी कड़ी में महाराष्ट्र के ठाणे शहर में नौकरी का झांसा देकर एक महिला से दुष्कर्म (woman raped on job pretext) का मामला प्रकाश में आया है। ठाणे पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद एक खुफिया सूचना के आधार पर डोंबिवली निवासी आरोपी को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक पकड़ा गया आरोपी एक नहीं बल्कि दो मामलों में वांछित बताया जा रह है। जानकारी के मुताबिक ठाणे शहर में महिला के साथ दुष्कर्म करने और उसे धमकाने के आरोप में एक व्यक्ति को नासिक के एक होटल से गिरफ्तार किया है।
मुंबई हवाई अड्डे पर नौकरी दिलाने का झांसा (woman raped on job pretext) देकर किया दुष्कर्म
इस पूरे मामले पर पुलिस उपायुक्त क्राइम, अमर सिंह जाधव ने बताया कि “19 वर्षीय शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने 16 फरवरी से 29 मार्च के बीच कई बार डोंबिवली के दावडी इलाके में उसका यौन उत्पीड़न किया।” इस दौरान पीड़िता ने यह भी दावा किया कि आरोपी से उसका परिचय सोशल मीडिया मंच इंस्टाग्राम के जरिए हुआ था। कुछ दिनों की बाद बातचीत बढ़ती गई। इस बीच आरोपी ने जल्द ही उसका विश्वास जीत लिया। इस बीच उसने उसके बेरोजगार होने की बात पता चली। फिर उसने उसे मुंबई हवाई अड्डे पर नौकरी दिलाने का झांसा (woman raped on job pretext) देकर अपने दफ्तर बुलाया। दफ्तर पहुंचने के बाद उसने पहले तो यहाँ वहां की बात करनी शुरू कर दी। थोड़ी देर की हुई बात चीत में ही आरोपी ने अपनी मंशा जाहिर कर दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़िता के मुताबिक, आरोपी ने उसे बंदूक दिखाकर धमकाया और उसके परिजनों को नुकसान पहुंचाने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
इसे भी पढ़ें:–चीन के इशारे पर नॉर्थईस्ट का कार्ड खेल दबाव बना रहा बांग्लादेश, पीएम मोदी से द्विपक्षीय बैठक को क्यों बेचैन युनूस
नाशिक के एक होटल से आरोपी को किया गिरफ्तार (woman raped on job pretext)
इस बीच पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उनकी मुलाकातों की आपत्तिजनक ऑडियो और वीडियो सोशल मीडिया पर जारी करने की धमकी दी। घर और परिवार की इज्जत की बात को ध्यान में रख पहले तो पीड़िता ने पहले पहले मामले को दबाने की सोची। लेकिन फिर उसने हिम्मतकर पुलिस का रुख किया और उसके खिलाफ तिलक नगर पुलिस थाने में जाकर बलात्कार का मामला दर्ज (woman raped on job pretext) कराया। पीड़िता की शिकायत मनपाड़ा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 64, 74, 115(2) व अन्य प्रासंगिक धाराओं के साथ-साथ शस्त्र अधिनियम की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की। अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज होने के बाद आरोपी फरार हो गया। इस बीच पुलिस ने टीम बनाकर छानबीन शुरू कर दी। अभी छानबीन जारी ही थी कि तभी पुलिस को मुखबिरों से उसके नाशिक के एक होटल में छिपे होने की बात पता चली। इसके बाद एक टीम नाशिक जाकर उसे वहां से धर दबोचा। बता दें कि आरोपी के खिलाफ दो मामले पहले से दर्ज हैं।
Latest News in Hindi Today Hindi news woman raped on job pretext
#MumbaiRapeCase #JobFraud #SexualAssault #FakeJobOffer #WomenSafety #CrimeNews #MumbaiCrime #JusticeForHer #AirportJobScam #StopRape



