CSK vs KKR 2025: आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स को केकेआर से मिली करारी शिकस्त

CSK vs KKR 2025 Big Defeat for CSK in IPL 2025 Clash

11 अप्रैल को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स (CSK vs KKR 2025) के बीच इंडियन प्रीमियर लीग (एआईपीएल)- 2025 का महामुकाबले खेला गया। इस मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स अपने ही गढ़ में कोई कमाल न कर सकी। कोलकाता नाइट राइडर्स के धाकड़ गेंदबाजों के सामने चेन्नई की टीम लाचार नजर आई और 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर महज 104 रन ही बना सकी। बता दें कि 18 साल के इतिहास में चेन्नई सुपर किंग्स का अपने घर पर  यह सबसे कम टोटल था। आसान से लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता के बल्लेबाजों ने 10.1 ओवर में विजयी लक्ष्य को हासिल करके सीएसके को उसी के घर शर्मनाक मात दी। कोलकाता ने 59 गेंद शेष रहते ही लक्ष्य को हासिल कर लिया। केआर की इस जीत में सुनील नारायण की सबसे अहम भूमिका रही। पहले गेंदबाजी में जहां उन्होंने तीन विकेट झटके तो वहीं बल्लेबाजी में 44 रनों की शानदार पारी भी खेली। चेन्नई सुपर किंग्स की यह आईपीएल 2025 में अबतक खेले 6 मैच में पांचवीं और अपने होम ग्राउंड पर लगातार तीसरी हार है। 

आईपीएल के इतिहास में (CSK vs KKR 2025) यह पहली बार ऐसा हुआ है जब चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम लगातार चार मैच हारी है

Chennai Super Kings defeat

हैरत की बात यह कि आईपीएल के इतिहास में (CSK vs KKR 2025) यह पहली बार ऐसा हुआ है जब चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम लगातार एक के बाद एक चार मैच हारी है। टीम ने 23 मार्च को अपने पहले मैच में मुंबई इंडियंस को चार विकेट से हराकर शानदार आगाज किया था। लेकिन इसके बाद फिर हार का जो सिलसिला शुरू हुआ, वो थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। एक नजर डाले चेन्नई सुपर किंग्स की हार पर तो दूसरे मैच में उसे आरसीबी के हाथों 50 रन की शिकस्त देखनी पड़ी। तीसरे मैच में राजस्थान रॉयल्स ने 6 रन से मात दी। चौथे मैच में दिल्ली कैपिटलस ने भी चेन्नई को 25 रन से हरा दिया। फिर रही सही कसर पंजाब किंग्स से 18 रनों से हारने के बाद पूरी हो गई और अब कोलकाता ने उसे 8 विकेट से करारी शिकस्त दी है। महत्वपूर्ण बात यह कि अपने घरेलू मैदान पर लगातार तीन हार के बाद चेन्नई की मुश्किलें बढ़ गई हैं। दरअसल, कभी चेपॉक के मैदान में चेन्नई को मात देना असंभव हुआ करता था। लेकिन मौजूदा सीजन में सीएसके अपने ही घर में जीत दर्ज कर पाने में नाकाम रही है। 

इसे भी पढ़ें:- मोहम्मद सिराज की कहर बरपाती गेंदबाजी के आगे सनराइजर्स हैदराबाद ने टेके घुटने

प्लेऑफ में पहुँचने के लिए चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को अपने बाकी बचे 8 मैचों में से 7 मैच जीतने होंगे

सीजन में पांच हार के बाद (CSK vs KKR 2025) चेन्नई सुपर किंग्स के फैन्स के मन में सवाल कौंधने लगे हैं कि क्या उनकी टीम प्लेऑफ में पहुंचने में सफल होगी भी या नहीं। बता दें कि सीएसके अबतक 6 मैच खेल चुकी है। अभी उसके 8 मैच बाकी है। किसी भी टीम को प्लेऑफ में अपनी जगह बनाने के कम से कम 8 मैच जीतने होते हैं। यही नहीं, 14 अंक और बेहतर नेट रन रेट के आधार पर भी प्लेऑफ में एंट्री हो सकती है। जैसा पिछले सीजन में आरसीबी के साथ हुआ था। गौरतलब हो कि सीएसके आरसीबी के साथ 14-14 अंक की बराबरी पर थी। लेकिन बेहतर नेट रन रेट की वजह से प्लेऑफ में पहुंची और चेन्नई सुपर किंग्स ऐसा करने से चूक गई। ऐसे में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को अपने बाकी बचे 8 मैचों में से 7 में जीत दर्ज करनी होगी। 6 मैच जीतकर बेहतर रन रेट के साथ वो प्लेऑफ की दौड़ में शामिल हो सकती है। और यदि 8 में से यदि 3 मैच हार जाती है तो इस हार के साथ ही चेन्नई के लिए प्लेऑफ के दरवाजे बंद हो जाएंगे। 

Latest News in Hindi Today Hindi news  IPL 2025 CSK vs KKR 2025

#CSKvsKKR2025 #IPL2025 #ChennaiSuperKings #KKRWin #IPLHighlights #CSKDefeat #KKRvsCSK #MSDhoni #KKRDominates #IPL2025Match

Translate »