हर चीज की अधिकता हमारे लिए अच्छी नहीं होती। यह बात धूप के लिए सही बैठती है। ऐसा माना गया है कि धूप हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी है, इससे हमें विटामिन डी मिलता है। लेकिन, अधिक धूप हमारी स्किन और शरीर के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है। गर्मी के मौसम में अधिक धूप सनबर्न, समय से पहले एजिंग, झुर्रियां, पिगमेंटेशन जैसी समस्याओं का कारण बन सकती है। यही नहीं, इसकी वजह से स्किन कैंसर का खतरा भी बढ़ सकता है। लेकिन, कुछ चीजों का ध्यान रख कर हम इस समस्या से बच सकते हैं। आइए जानें कि गर्मी के मौसम में धूप से बचने के उपाय (Tips to Prevent sunburn in summer) कौन से हैं?
गर्मी के मौसम में धूप से बचने के उपाय (Tips to Prevent sunburn in summer)
गर्मी के मौसम में धूप से बचाव बहुत जरूरी है। इस मौसम में जितना हो सके घर में रहें, खासतौर पर दिन के उस समय जब धूप सबसे अधिक तेज होती है यानी दोपहर के समय। अगर घर के बाहर जाना है तो खास सावधानियां बरते। गर्मी के मौसम में धूप से बचने के उपाय (Tips to Prevent sunburn in summer) इस प्रकार हैं:
चश्मा पहनें
सूरज की हानिकारक किरणें (Harmful sun rays) सुबह दस से शाम के चार बजे तक बहुत खतरनाक होती हैं। यह किरणें आंखों (Eye) को भी नुकसान पहुंचा सकती हैं। इसलिए, इस समय बाहर जानें से बचें। अगर बाहर जाना हो तो चश्मा पहनें, हैट और छाते का इस्तेमाल करें। ध्यान रखें कि काले रंग का हर चश्मा सूरज की हानिकारक किरणों से बचाव नहीं करता है। इसलिए, खरीदने से पहले लेबल को अवश्य पढ़ें।
सही कपड़े पहनें
गर्मी में सूरज की हानिकारक किरणे (Harmful sun rays) हमारी स्किन के लिए नुकसानदायक हैं। ऐसे में धूप में निकलने से पहले लम्बी बाजू वाली कमीज और पेंट पहनें। ढीले और कॉटन के कपड़े पहनें। अपने सिर को ढक कर रखें।
इसे भी पढ़ें: Virgin Mojito: एक ताजा और स्वादिष्ट पेय जो गर्मी से दिलाये राहत
सनस्क्रीन (Sunscreen) का इस्तेमाल करें
सूरज की हानिकारक किरणें (Harmful sun rays) से बचने के लिए सनस्क्रीन (Sunscreen) का प्रयोग करें इसका SPF 30 या इससे अधिक हो। हर दो घंटे के बाद इसे स्किन पर लगाएं। अपने होंठों पर SPF 15 युक्त लिप बाम लगाएं। स्विमिंग के बाद या धूप में इसका खास ख्याल रखें। स्किन के हर उस हिस्से में सनस्क्रीन (Sunscreen) लगाएं जो ढका हुआ न हो। अगर आपने शूज की जगह सैंडल पहनें हैं, तो पैरों में भी इसका प्रयोग करें।
यह थे गर्मी के मौसम में धूप से बचने के उपाय (Tips to Prevent sunburn in summer)। अपनी स्किन को धूप में बचाने के लिए स्किन को मॉनिटर करना भी जरूरी है। अगर आप अपनी स्किन में किसी भी तरह का बदलाव नोटिस करते हैं या आपको सनबर्न का कोई लक्षण नजर आता है तो डॉक्टर की सलाह अवश्य लें।
नोट:– यहां दी गई जानकारी केवल रिसर्च के आधार पर दी गई है। लेकिन अगर आप किसी भी शारीरिक समस्या से परेशान हैं, तो अपने हेल्थ एक्सपर्ट से सलाह लेना बिलकुल भी न भूलें।
Latest News in Hindi Today Hindi Tips to Prevent sunburn in summer
#sunray #sunrays #Tipstoavoidsunburninsummer #harmfulsunrays #sunscreen






