गर्मियों के लिए बेस्ट जगह: भारत-नेपाल के बीच बसा हिल स्टेशन “धारचूला”

Hill Station Dharchula

गर्मियां आते ही हीट से बचाव के लिए लोग पहाड़ों की तरफ रुख करते हैं। पहाड़ों में अधिकतर लोग मसूरी, नैनीताल, मनाली, शिमला आदि जाना पसंद करते हैं। लेकिन, आजकल यह हिल स्टेशंस भीड़-भाड़ वाले हो गए हैं। ऐसे में ऐसे हिल स्टेशंस को एक्सप्लोर करना चाहिए, जो न केवल आपको खूबसूरत अनगिनत यादें दें बल्कि भीड़ व जाम से भी आप बचें रहें। ऐसा ही एक हिल स्टेशन (Hill station) है धारचूला (Dharchula)। धारचूला उत्तराखंड (Uttarakhand) राज्य का एक सुन्दर हिल स्टेशन (Hill station) है, जो भारत और नेपाल के बीच में स्थित है। अगर आप गर्मियों में हिल स्टेशन (Hill station) विजिट करना चाहते हैं, तो आप धारचूला (Dharchula) को अपनी लिस्ट में शामिल कर सकते हैं। जानिए इस स्थान के बारे में विस्तार से।

धारचूला (Dharchula): पर्यटकों के लिए एक नयी डेस्टिनेशन

धारचूला (Dharchula) उत्तराखंड (Uttarakhand) राज्य के पिथौराखंड डिस्ट्रिक में मौजूद एक कस्बा है। यह हिल स्टेशन (Hill station) इंडो-नेपाल बॉर्डर पर स्थित है और मानसरोवर यात्रा रूट का एक जरूरी स्टॉप है। यह स्थान प्रसिद्ध है अपने खूबसूरत दृश्यों, ट्रेडिशनल कल्चर और कई ट्रैकिंग व धार्मिक स्थानों की वजह से। अगर आप इस स्थान पर विजिट करना चाहते हैं, तो मार्च से जून और सितम्बर से अक्टूबर तक यहां जानें का सबसे अच्छा समय है। इस समय आसमान सुहाना रहता है और ट्रैकिंग के लिए भी यह समय बेहतरीन है। जुलाई से अगस्त तक यहां बारिशों की वजह से लैंडस्लाइड का खतरा रहता है। इसलिए, इस समय धारचूला (Dharchula) और अन्य पहाड़ी स्थानों को विजिट करने की सलाह नहीं दी जाती है।

धारचूला के मुख्य आकर्षण

धारचूला (Dharchula) के आसपास कई आकर्षक स्थान हैं जैसे ओम पर्वत, नारायण आश्रम, छिरकिला डैम और अस्कोट वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी आदि। यही नहीं, यहां से कैलाश मानसरोवर और आदि कैलाश के लिए भी जाया जा सकता है। यहां आप लोकल कल्चर और ट्रेडिशन को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं।  इसके अलावा आप यहां से पिथौरागढ़, मुंसियारी, मानसरोवर लेक, पटल भुवनेस्वर आदि भी जा सकते हैं। नेपाल भी यहां से नजदीक है, आप वहां की यात्रा भी कर सकते हैं।\

इसे भी पढ़े: बिहार में स्टाफ नर्स की भर्ती: 11 हजार से अधिक पदों के लिए कर सकते हैं आवेदन

कैसे पहुंचा जा सकता है धारचूला (Dharchula)?

धारचूला (Dharchula) में कोई भी रेलवे स्टेशन नहीं है। इससे सबसे नजदीक रेलवे जंक्शन है टनकपुर जो यहां से 240 किलोमीटर दूर है। यहां से आपको आसानी से अन्य बड़ी सिटीज के लिए ट्रेन मिल जायेगी। लेकिन धारचूला (Dharchula) एनएच9 के माध्यम से बड़ी सिटीज से जुड़ा हुआ है जैसे अल्मोड़ा, टनकपुर, हल्द्वानी, देहरादून नयी दिल्ली, नॉएडा आदि। उत्तराखंड (Uttarakhand) राज्य के इस हिल स्टेशन (Hill station) से आपको इन सिटीज के लिए बस भी आसानी से मिल जायेगी या आप कैब भी हायर कर सकते हैं। अगर बात की जाए फ्लाइट की, तो धारचूला (Dharchula) से सबसे नजदीक एयरपोर्ट है पंतनगर जो यहां से 336 किलोमीटर दूर है। आप बाय रोड और ट्रेन इस हिल स्टेशन (Hill station) तक आसानी से पहुंच सकते हैं। तो इन गर्मियों में आप भीड़भाड़ वाले हिल स्टेशंस को छोड़ कर धारचूला (Dharchula) विजिट करना न भूलें।

Latest News in Hindi Today Hindi news Hill Station Dharchula

#Dharchula #hillstation #hillstations #Uttarakhand #HillStations #Almora #Tanakpur #Haldwani

Translate »