ऑपरेशन सिंदूर के बाद विदेश मंत्री एस जयशंकर ने दुनिया को दिया साफ संदेश, जानें विपक्ष ने क्या कहा…?

S Jaishankar’s Global Message After Operation Sindoor

पहलगाम आतंकी हमले के ठीक 15 दिन बाद आधी रात को भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ ‘ऑपरेशन सिंदूर’ (Operation Sindoor) चला अपना बदला ले लिया है। भारत ने पाकिस्तान और पीओके में मौजूद 9 आतंकी ठिकानों पर मिसाइल से हमला कर उन्हें तबाह कर दिया। इस हमले में सैकड़ों आतंकियों के मारे जाने की खबर है। भारतीय सेना (Indian Army) की इस एयर स्ट्राइक के बाद भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर (S Jaishankar) ने अपने ‘एक्स’ पर एक लाइन का पोस्ट किया। जिसमें लिखा, ‘विश्व को आतंकवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस दिखाना चाहिए।’ जयशंकर (S Jaishankar) ने अपने इस पोस्ट से दुनिया को साफ संदेश दे दिया कि हम आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस अपना रहे हैं और दुनिया को भी ऐसा ही करना चाहिए। भारत पर हमला करने वालों को घर में घुस कर मारेंगे। 

बता दें कि भारतीय सेना (Indian Army) ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ (Operation Sindoor) में पाकिस्तान के अंदर मौजूद आतंकी ढांचे को निशाना बनाया है। हमले में पाकिस्तानी सैन्य ढांचे और नागरिक इलाके प्रभावित नहीं हुए हैं। इस पूरे ऑपरेशन पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) लगातार नजर बनाए हुए थे और उन्होंने ही इसे ‘ऑपरेशन सिंदूर’ (Operation Sindoor) नाम दिया। इस हमले के बाद भारतीय सेना (Indian Army) ने लिखा है, “न्याय किया गया. जय हिन्द.”। वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने एक्स पर लिखा है, “भारत माता की जय.”। 

इसे भी पढ़ें:-   जैश और लश्कर का हेडक्वाटर तबाह, वजह यही जो भारत ने पाकिस्तान के इन ठिकानों को बनाया निशाना

विपक्ष ने एकजुटता दिखाते हुए कहा- हमें अपनी सेना पर गर्व  

भारतीय सेना के इस नपे-तुले और लक्षित हमले के बाद देश के साथ एकजुटता दिखाते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा, “पाकिस्तान और पीओके में पनप रहे आतंकवाद के हर स्वरूप को खत्म करना भारत की एक दृढ़ राष्ट्रीय नीति है। हम पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर भारतीय सेना के हमले पर गर्व करते हैं।” वहीं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने लिखा कि, “हमें अपनी सेना पर गर्व है. जय हिन्द।”। जबकि एआईएमआईएम सांसद असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) ने लिखा, “मैं हमारी सेनाओं द्वारा पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर किए गए लक्षित हमलों का स्वागत करता हूँ। पाकिस्तानी डीप स्टेट को इसी तरह से कठोर सीख दी जानी चाहिए, जिससे वे फिर कभी दूसरा पहलगाम न कर सकें। पाकिस्तान में पनप रहे आतंकी ढांचे को पूरी तरह नष्ट कर देना चाहिए। जय हिन्द!” उद्धव ठाकरे गुट शिवसेना की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने भी इस मुद्दे पर कई पोस्ट किए और लिखा, “माथे का सिंदूर हम मिटने नहीं देंगे, मिटाया तो उसका करारा जवाब देकर रहेंगे। जय जवान! जय हिंदुस्तान! जय हिन्द!”

Latest News in HindiToday Hindi news  Operation Sindoor

#OperationSindoor #SJaishankar #IndiaRescueMission #IndianForeignPolicy #OppositionReaction #MEAIndia #JaishankarNews #GlobalIndia #OperationUpdate #PoliticalDebate

Translate »