ISRO साइंटिस्ट भर्ती 2025: आवेदन प्रक्रिया, योग्यता और आयु सीमा

ISRO Scientists and Engineer Job

इंडियन स्पेस रिसर्च आर्गेनाइजेशन (Indian Space Research Organisation) यानी इसरो (ISRO) हमारे देश की मुख्य साइंटिफिक इंस्टीटूशन है। यह इंस्टीटूशन स्पेस रिसर्च और टेक्नोलॉजी के क्षत्र में काम करता है और इसमें महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। अगर आप इस आर्गेनाईजेशन के साथ काम करना चाहते हैं, तो आपके लिए एक खुशखबरी है। इसरो (ISRO) ने साइंटिस्ट्स और इंजीनियर पोस्ट्स के लिए आवेदन निकालें हैं। इच्छुक उम्मीदवार आसानी से ऑनलाइन इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं। याद रखें इसके लिए लास्ट डेट 16 जून है। आप अधिक जानकारी के लिए इसरो (ISRO) की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। आइए जानें इसरो द्वारा निकाली साइंटिस्ट्स और इंजीनियर पोस्ट्स (Scientists and Engineer posts by ISRO) के बारे में विस्तार से।

इसरो द्वारा निकाली साइंटिस्ट्स और इंजीनियर पोस्ट्स (Scientists and Engineer posts by ISRO): पाएं जानकारी

इन पोस्ट्स के लिए इंडियन स्पेस रिसर्च आर्गेनाइजेशन (Indian Space Research Organisation) द्वारा 320 पोस्ट्स निकाली गयी हैं, जिनके लिए आसानी से अप्लाई किया जा सकता है। इन पोस्ट्स का विवरण इस प्रकार है:

  • साइंटिस्ट/इंजीनियर ‘एससी’ (इलेक्ट्रॉनिक्स): 113 पोस्ट्स
  • साइंटिस्ट/इंजीनियर ‘एससी’ (कंप्यूटर साइंस): 44 पोस्ट्स
  • साइंटिस्ट/इंजीनियर ‘एससी’ (मैकेनिकल): 160 पोस्ट्स
  • साइंटिस्ट/इंजीनियर ‘एससी’ (इलेक्ट्रॉनिक्स)- पीआरएल: 2 पोस्ट्स
  • साइंटिस्ट/इंजीनियर ‘एससी’ (कंप्यूटर साइंस)- पीआरएल: 1 पोस्ट

इसरो द्वारा निकाली साइंटिस्ट्स और इंजीनियर पोस्ट्स (Scientists and Engineer posts by ISRO): योग्यता

इंडियन स्पेस रिसर्च आर्गेनाइजेशन (Indian Space Research Organisation) द्वारा निकाली पोस्ट्स के लिए कैंडिडेट्स के लिए एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया इस प्रकार है:

  • उम्र सीमा: इन पोस्ट्स के लिए कैंडिडेट के लिए अधिकतर आयुसीमा 35 साल निर्धारित की गई है। एससी और एसटी कैंडिडेट्स के लिए यह आयु सीमा 40 साल है। कुछ अन्य लोगों को भी इसमें छूट दी गई है जैसे डिसेबल कैंडिडेट, एक्स-सर्विसमैन आदि। इसके बारे में अधिक जानकारी आपको ऑफिशियल वेबसाइट पर मिल जाएगी।
  • शैक्षणिक योग्यता: इन पोस्ट्स के लिए अगर आप अप्लाई करना चाहते हैं, तो कैंडिडेट के पास जिस पोस्ट्स के लिए वो अप्लाई करना चाहते हैं, उस विषय में बीई/बीटेक या इसके समान की डिग्री होनी जरूरी है। यानी अगर आप साइंटिस्ट/इंजीनियर ‘एससी’ (इलेक्ट्रॉनिक्स) के लिए अप्लाई करना चाहते हैं तो आपके पास इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में बीई/बीटेक या इसके समान की डिग्री होनी चाहिए। यही नहीं, उनके इसमें मिनिमम 65% अंक या सीजीपीए 6.84/10 के साथ भी होने चाहिए। इसके बारे में अधिक जानकारी के लिए आपको इसकी ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करने की सलाह दी जाती है।

इसरो द्वारा निकाली साइंटिस्ट्स और इंजीनियर पोस्ट्स (Scientists and Engineer posts by ISRO): चयन प्रक्रिया

इन पोस्ट्स के लिए लिखित परीक्षा ली जाएंगी। जिसमें सिंगल ऑब्जेक्टिव टाइप पेपर होगा, जिसके दो भाग होंगे। इस एग्जाम की अवधि रहेगी 120 मिनट। इस लिखित परीक्षा के आधार पर कैंडिडेट्स को इंटरव्यू के लिए शार्ट-लिस्ट किया जाएगा।

इसे भी पढ़े: बिहार में स्टाफ नर्स की भर्ती: 11 हजार से अधिक पदों के लिए कर सकते हैं आवेदन

इसरो द्वारा निकाली साइंटिस्ट्स और इंजीनियर पोस्ट्स (Scientists and Engineer posts by ISRO): एप्लीकेशन फीस

इन पोस्ट्स के लिए एप्लिकेशन फीस है 250 रुपए। लेकिन प्रतियोगियों को पहले प्रोसेसिंग फीस के रूप में समान रूप से 750 रुपये का भुगतान करना होगा। यह प्रोसेसिंग फीस बाद में इस तरह से रिफंड की जाएगी:

  • जिन कैंडिडेट्स को प्रोसेसिंग फीस के भुगतान से छूट दी गई है जैसे महिलाएं, एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी आदि उन्हें ₹750/- यानी पूरी फीस वापस की जाएगी।
  • अन्य कैंडिडेट्स को एप्लीकेशन फीस काटने के बाद ₹500/- रिफंड किए जाएंगे।

Latest News in Hindi Today Hindi news ISRO JOBS

#IndianSpaceResearchOrganisation #ISRO #ISRORecruitmentforScientistsandEngineersPosts, #OfficialWebsite #Scientists #Engineers

Translate »