देश में हर 10 साल में जनगणना की जाती है। आखिरी बार जनगणना साल 2011 में हुई थी। इसके बाद अगली जनगणना साल 2021 में की जानी थी, लेकिन कोरोना महामारी के चलते यह नहीं हो सकी थी। वैसे भी काफी लंबे समय से विपक्ष की ओर से जनगणना और जातीय जनगणना को लेकर संसद में मांग उठाई जा रही थी। देश को लंबे समय से जनगणना का इंतजार भी था। अब जाकर इस इंतजार पर पूर्णविराम लगा है। इस हेतु चार साल बाद अब गृह मंत्रालय की ओर से जातिगत गणना को लेकर एक आधिकारिक सूचना जारी कर दी गई है। जनगणना के लिए सरकार की ओर से व्यापक तैयारी की जा रही है। डिजिटल युग में इस बार जनगणना भी डिजिटली की (India Announces Fully Digital Census in Two Phases) जाएगी। 35 लाख से अधिक कर्मचारी डिजिटली काम करेंगे। इसके लिए बाकायदा मोबाइल एप भी तैयार किया जा रहा। ध्यान देने वाली बात यह कि इस एप जनगणना से जुड़ी सभी जानकारी एकत्र की जाएंगी। ऐप 16 भाषाओं में होगा। प्राप्त जानकारी के मुताबिक सरकारी की ओर से जो प्लान तैयार किया जा रहा है, उसके तहत जनगणना की प्रक्रिया दो फेज में पूरी की जाएगी। पहले फेज में एक अक्टूबर 2026 तक में कार्य पूरा किया जाएगा। और फिर दूसरे फेज में एक मार्च 2027 तक काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
1 मार्च 2027 तक जनगणना की प्रक्रिया पूरी कर दी (India Announces Fully Digital Census in Two Phases) जाएगी

गौरतलब हो कि सोमवार को गृह मंत्रालय की ओर से जनगणना अधिनियम, 1948 के तहत जनगणना और जातीय जनगणना से संबंधित आधिकारिक गैजेट नोटिफिकेशन जारी किया गया। कहने की जरूरत नहीं, गैजेट नोटिफिकेशन जारी होने के साथ ही जनगणना से जुड़ी एजेंसियां भी सक्रिय हो (India Announces Fully Digital Census in Two Phases) जाएंगी। बता दें कि जनगणना प्रक्रिया पूरा करने हेतु सरकार की ओर से डिजिटली कार्य शुरू भी कर दिया जाएगा। इसके तहत 1 मार्च 2027 तक जनगणना की प्रक्रिया पूरी कर दी जाएगी। सरकार को उम्मीद है कि जनगणना का प्राइमरी डेटा भी मार्च 2027 तक जारी किया जा सकता है। खैर, विस्तृत डेटा जारी किए जाने में दिसंबर 2027 तक का समय लग सकता है। इसके अलावा 2028 तक लोकसभा और विधानसभा सीटों का परिसीमन भी शुरू किए जाने के कयास लगाए जा रहे हैं।
इसे भी पढ़ें:- अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट हुई क्रैश, पूर्व मुख्यमंत्री समेत 242 यात्री थे सवार
मोबाइल ऐप में जनगणना संबंधी सभी जानकारियां एकत्र की (India Announces Fully Digital Census in Two Phases) जाएंगी
ध्यान देने वाली बात यह कि जनगणना के लिए ट्रेनिंग, स्टाफ की नियुक्ति, और फील्ड वर्क से जुड़ें कार्यों को लेकर विशेष प्लान तैयार किया जाएगा। यह पहली बार होगा जबकि जनगणना और जातिगत जनगणना दोनों साथ ही कराई जाएंगी। यही नहीं, जनगणना के इतिहास में ऐसा पहली बार होगा जब जनगणना कार्य के लिए एक मोबाइल ऐप बनाया जाएगा, जिसमें जनगणना संबंधी सभी जानकारियां एकत्र की (India Announces Fully Digital Census in Two Phases) जाएंगी। अंदाजन 21 महीनों में जनगणना प्रक्रिया पूरी की जाने की संभावना है। इस कार्य में कुछ नहीं तो 35 लाख कर्मचारी एक साथ डिजिटली कार्य करेंगे। बता दें कि इस जनगणना में एक मार्च 2027 की आधी रात तक रेफरेंस डेटा मान्य किया जाएगा। इसका मतलब यह कि उस समय तक देश की जनसंख्या का जो भी आंकड़ा होगा, वह रिकॉर्ड में दर्ज कर लिया जाएगा।
Latest News in Hindi Today Hindi India Announces Fully Digital Census in Two Phases
#IndiaDigitalCensus2025 #GazetteNotification #TwoPhaseCensus #DigitalIndia #PopulationSurvey #GovernmentOfIndia #Census2025





