एसबीआई सीबीओ, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India) में सर्कल बेस्ड ऑफिसर (Circle Based Officer) होते हैं। सर्कल बेस्ड ऑफिसर (Circle Based Officer) का रोल होता है खास रिलीजनल सर्किल में बैंकिंग ऑपरेशन, कस्टमर सर्विस, लोन प्रोसेसिंग आदि को मैनेज करना। बैंकिंग में अपना करियर बनाने के इच्छुक लोगों के लिए यह एक अच्छी खबर है। एसबीआई सीबीओ, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India) के लिए भर्ती की जा रही है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुका है और इसके लिए 2900 से भी अधिक पोस्ट्स निकाली गई हैं। यह भी बता दें कि इसके लिए सिलेक्शन प्रोसेस में ऑनलाइन टेस्ट, स्क्रीनिंग, इंटरव्यू आदि शामिल है। यही नहीं, कैंडिडेट से लोकल लैंग्वेज टेस्ट भी लिया जाएगा। आइए पाएं जानकारी एसबीआई सीबीओ भर्ती (SBI CBO Recruitment) के बारे में।
एसबीआई सीबीओ भर्ती (SBI CBO Recruitment): यह जानकारी है जरूरी
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India) ने 2,964 पोस्ट्स के लिए वैकेंसी निकाली है। इसके लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन्स शुरू हो चुकी हैं। इसके लिए अंतिम तिथि 30 जून है। उसके बाद इनके लिए अप्लाई नहीं किया जा सकेगा। आपको यह भी बता दें कि 2,964 में से 2,600 पोस्ट्स रेगुलर जबकि 364 बैकलॉग पोजिशंस के लिए हैं। यह जानकारी भी जरूरी है कि सर्कल बेस्ड ऑफिसर (Circle Based Officer) की भर्ती विभिन्न स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India) सर्कल्स के लिए है।
योग्यता और आयु सीमा
एसबीआई सीबीओ भर्ती (SBI CBO Recruitment) के लिए कैंडिडेट्स के पास किसी भी विषय में ग्रेजुएशन डिग्री होना अनिवार्य है। यह डिग्री किसी मान्यता प्राप्त इंस्टीट्यूट से ली होनी चाहिए। इसके साथ ही कैंडिडेट को लोकल लैंग्वेज का ज्ञान होना भी आवश्यक है। अगर बात की जाए एज लिमिट की तो इसके लिए आयु सीमा मिनिमम 21 और अधिकतम 30 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्गों जैसे अनुसूचित जाती और अनुसूचित जनजाति वर्ग के लोगों के लिए भी कुछ छूट दी गई है। इसके साथ ही महिलाओं व विकलांग लोगों के लिए भी इसमें छूट दी गई है। अधिक जानकारी के लिए आप इस बैंक की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
फीस
एसबीआई सीबीओ भर्ती (SBI CBO Recruitment) के लिए सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लगों के लिए आवेदन शुक्ल 750 रुपये रखा गया है। लेकिन, अनुसूचित जाती और अनुसूचित जनजाति वर्ग के लोगों को इसके लिए कुछ भी पे नहीं करना है। यही नहीं, अन्य कुछ वर्गों के लिए भी यह फ्री है। यह वर्ग कौन से हैं, इसके बारे में अधिक जानकारी भी आपको स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India) की वेबसाइट पर मिल जाएगी।
इसे भी पढ़ें: यूपीएससी रिक्रूटमेंट: 400 से ज्यादा पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, पढ़ें डिटेल्स
कैसे करें अप्लाई?
- एसबीआई सीबीओ भर्ती (SBI CBO Recruitment) के लिए आप इन चरणों का पालन करें:
- सर्कल बेस्ड ऑफिसर (Circle Based Officer) की भर्ती के लिए अप्लाई करना चाहते हैं तो सबसे पहले एसबीआई की वेबसाइट पर विजिट करें। आप गूगल में सर्च कर के भी इस लिंक को प्राप्त कर सकते हैं।
- इसके बाद आपको करंट ऑपर्चुनिटीज पर जा कर इस पर क्लिक करना है। यहां आपको सीबीओ रिक्रूटमेंट 2025 सेक्शन मिल जाएगा। इस पर क्लिक कर के आप अप्लाई ऑनलाइन टैब पर जा सकते हैं।
- अब खुद को अपनी डिटेल्स जैसे ईमेल आईडी ड़ाल कर रजिस्टर करें और उसके बाद लॉगिन करें।
- लॉगिन के बाद आप एप्लिकेशन फॉर्म को भर सकते हैं।
- सभी जरूरी डाक्यूमेंट्स को अटैच करें और फीस भी ऑनलाइन भरें।
- अंत में एप्लिकेशन फॉर्म को सबमिट कर दें।
- इस पेज को डाउनलोड कर के संभाल कर रख लें ताकि भविष्य में आपको कोई समस्या न हो।
नोट:- यहां दी गई जानकारी रिसर्च के आधार पर दी गई है। अधिक जानकारी के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं या गूगल सर्च करें।
Latest News in Hindi Today Hindi news SBI CBO Recruitment
#sbi #sbicbo2025 #sbirecruitment #bankjobs #cbo #govtjobs #careers





