भारतवर्ष में अनेक फूलों को धार्मिक, आयुर्वेदिक और वास्तुशास्त्र में विशेष स्थान प्राप्त है। इन्हीं में से एक है हारसिंगार (Harsingar), जिसे पारिजात या शैफालिका के नाम से भी जाना जाता है। पारिजात यानी हारसिंगार का पौधा न केवल आयुर्वेद में गुणकारी है, बल्कि धार्मिक दृष्टि से भी इसका महत्व अत्यधिक है। जानिए इससे जुड़े कुछ ऐसे सरल उपाय जो दूर कर सकते हैं जीवन की कई परेशानियां। यह फूल न केवल अपनी सुंदरता और सुगंध के लिए जाना जाता है, बल्कि इसके आध्यात्मिक और औषधीय गुण भी इसे विशेष बनाते हैं। आइए जानते हैं हारसिंगार से जुड़े कुछ ऐसे चमत्कारी उपाय, जो आपकी कई तरह की परेशानियों को दूर कर सकते हैं।
हारसिंगार का पौधा घर में लगाने से क्या होते हैं लाभ?
वास्तु शास्त्र के अनुसार, हारसिंगार (Harsingar) का पौधा घर के उत्तर-पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और घर में सुख-शांति बनी रहती है। यह पौधा घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है और देवी-देवताओं की कृपा बनी रहती है।
हरसिंगार से कार्यक्षेत्र में मिलेगी तरक्की
नौकरी या व्यापार में सफलता पाने के लिए हरसिंगार (Harsingar) के फूलों को विशेष रूप से प्रभावशाली माना गया है। मान्यता है कि यदि हरसिंगार के 21 फूल लेकर उन्हें लाल कपड़े में बांधकर घर या व्यापार स्थल के पूजा स्थान पर माता लक्ष्मी के समीप रखा जाए, तो इससे व्यापार में प्रगति होती है और नौकरी में भी बेहतर अवसर प्राप्त होते हैं। यह उपाय न केवल करियर में सकारात्मक बदलाव लाता है, बल्कि यदि कोई रुकावट या समस्या आ रही हो, तो उसे भी दूर करने में मदद करता है।
आर्थिक तंगी से छुटकारा पाने के लिए उपाय
यदि कोई व्यक्ति आर्थिक तंगी या पैसों की कमी से जूझ रहा है, तो हरसिंगार (Harsingar) से जुड़ा यह उपाय लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इसके लिए हरसिंगार के पौधे की जड़ का एक छोटा-सा टुकड़ा लें और उसे घर में उस स्थान पर रखें जहां आप धन-संपत्ति या पैसे रखते हैं। ऐसा करने से धीरे-धीरे आर्थिक समस्याएं कम होने लगती हैं और घर में धन की स्थिरता आने लगती है।
विवाह में आ रही बाधाएं होंगी दूर
यदि किसी व्यक्ति के विवाह में लगातार रुकावटें आ रही हैं, तो पारिजात से जुड़ा यह सरल उपाय लाभकारी हो सकता है। मंगलवार के दिन पारिजात के फूलों को हल्दी की गांठ के साथ नारंगी कपड़े में बांध लें और इसे अपने घर के मंदिर में माता गौरी की प्रतिमा या चित्र के सामने अर्पित करें। ऐसा विधिपूर्वक करने से विवाह की संभावनाएं मजबूत होती हैं और शीघ्र विवाह के योग बनने लगते हैं।
इसे भी पढ़ें:- पति की लंबी आयु के लिए रखें ये शुभ व्रत और करें ये उपाय
नौकरी में तरक्की पाने के लिए करें हरसिंगार का यह उपाय
अगर लगातार प्रयासों के बावजूद भी नौकरी में पदोन्नति (Harsingar) नहीं मिल रही है, तो मंगलवार के दिन यह उपाय लाभकारी हो सकता है। हरसिंगार के फूलों का एक गुच्छा लें और उसे लाल कपड़े में सावधानीपूर्वक लपेटकर माता लक्ष्मी के मंदिर में अर्पित करें।
हरसिंगार से जुड़ी धार्मिक मान्यता
जहां सामान्यतः किसी भी फूल के जमीन पर गिरने के बाद उसे पूजा में उपयोग नहीं किया जाता, वहीं हरसिंगार के फूलों को विशेष महत्व प्राप्त है। केवल वे फूल जो अपने आप पेड़ से टूटकर गिरते हैं, पूजा के लिए स्वीकार्य माने जाते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, हरसिंगार का जन्म समुद्र मंथन के दौरान हुआ था और इंद्रदेव ने इसे स्वर्गलोक में स्थापित किया था। इसी वजह से इसे स्वर्ग से धरती पर आया एक पवित्र और दिव्य पौधा माना जाता है।
ऐसा भी कहा जाता है कि जिस घर में हरसिंगार का पौधा होता है, वहां माँ लक्ष्मी का स्थायी वास बना रहता है और उस घर में सुख-शांति तथा समृद्धि बनी रहती है।
Latest News in Hindi Today Hindi news Harsingar
#harsingar #spiritualplant #vastutips #peaceandprosperity #miracleplant #naturalremedies






