Woman Dies After Dowry Harassment Over Gold Coins: ससुराल वालों ने 200 सोने के सिक्के लिए किया प्रताड़ित, जहर खाकर दी जान, लिखी ऐसी बात कि फट गया पिता का कलेजा

Woman Dies After Dowry Harassment for Gold Coins

शादी किसी भी महिला के जीवन के सुखद पलों में से एक होती है। एक शादीशुदा महिला शादी के पहले लाखो सपने देखती है। अपने सपनों के राजकुमार को लेकर क्या-क्या ख्वाब देखती है। लेकिन वही राजकुमार यदि देहज लोभी निकल आये तो? ऐसे में तो शादीशुदा जिंदगी नर्क बन जाती है। ऐसा होने पर कुछ लड़कियां सहती हैं और कुछ प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या कर लेती हैं। ऐसा ही दिल को दहला देने वाला एक मामला है मामला है तमिलनाडु का, जहाँ नवविवाहित रिधान्या ने शादी के ढाई महीने के भीतर ही सुसाइड कर (Woman Dies After Dowry Harassment Over Gold Coins) लिया। रिधान्या ने दहेज प्रताड़ना से तंग आकर जान दी। जानकारी के मुताबिक वह मंदिर जाने के बहाने घर से निकली और रास्ते में ही जहर निगल लिया। वह कार में बेहोश मिली और मुंह से झाग निकल रहा था। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। 

200 सिक्के कुछ दिन बाद देने का वादा किया (Woman Dies After Dowry Harassment Over Gold Coins) था

 रिधान्या के पिता अन्नादुरई के अनुसार, रिधान्या की शादी कविन के साथ 11 अप्रैल को हुई थी। शादी में तकरीबन 2.5 करोड़ रुपये खर्च किए थे। दहेज में 100 सोने के सिक्के दिए थे। कविन के हाथों में 70 लाख रुपये की लग्जरी वोल्वो कार कर चाबी सौंपी थी। 300 सोने के सिक्के देने का वादा किया था, लेकिन 100 ही उपलब्ध हो पाए तो 200 सिक्के कुछ दिन बाद देने का वादा किया (Woman Dies After Dowry Harassment Over Gold Coins) था। लेकिन 10 दिन के अंदर ही वे रिधान्या को 200 सोने के सिक्के लिए प्रताड़ित करने लगे। रिधान्या शादी के बाद 15 दिन के अंदर ही मायके आ गई थी। वह काफी परेशान थी। सास आकर माफी मांगते हुए उसे वापस ले गई। लेकिन जब रिधान्या दोबारा मायके आई तो पूरी तरह टूटी हुई थी। मां-बाप बेटी को संभाल नहीं पाए और उसने मौत को गले लगाना मुनासिब समझा।

पापा, आपने दहेज की शर्त पूरी नहीं की, इसलिए वे मुझे मारते पीटते (Woman Dies After Dowry Harassment Over Gold Coins) हैं

पुलिस को दी शिकायत में पिता अन्नादुरई ने बेटी द्वारा सुसाइड करने से पहले व्हाट्सऐप पर भेजे गए 7 ऑडियो मैसेज भी दिए, जिसमें रिधान्या ने अपने दिल का दर्द बयां किया था। पुलिस को दी शिकायत में रिधान्या के पिता ने बताया कि “जब तक उसके ऑडियो मैसेज देखे, तब तक वह दुनिया से जा चुकी थी। उसने ऑडियो मैसेज में सुसाइड करने के फैसले के लिए माफी मांगी (Woman Dies After Dowry Harassment Over Gold Coins) थी। उसने पति और सास-ससुर पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने आरोप लगाया था। जानकारी के मुताबिक उसने आरोप लगाते हुए कहा कि “पापा, आपने दहेज की शर्त पूरी नहीं की, इसलिए वे मुझे मारते पीटते हैं। अब सहा नहीं जाता। पता नहीं गलत के खिलाफ आवाज क्यों नहीं उठा पा रही हूं। इतनी कमजोर आज तक नहीं पड़ी, अब पता नहीं क्या हो गया है मुझे। मैं आप पर बोझ नहीं बनना चाहती। कविन मेरे साथ मारपीट करता है। मैं ऐसी जिंदगी नहीं जीना चाहती। इसलिए जा रही हूं, प्लीज मुझे माफ कर देना।” 

इसे भी पढ़ें:- आरजी कर कांड के बाद अब कोलकाता के लॉ कॉलेज में छात्रा के साथ हुआ सामूहिक दुष्कर्म

पुलिस ने दहेज उत्पीड़न और सुसाइड करने के लिए उकसाने की धाराओं के तहत केस दर्ज किया (Woman Dies After Dowry Harassment Over Gold Coins) है

पुलिस को दी शिकायत में अन्नादुरई ने कहा कि रिधान्या के मैसेज पढ़कर उनका कलेजा फट गया। रिधान्या ने 7 मैसेज में अपना दर्द बता दिया था। खैर, पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। साथ ही रिधान्या के पिता की शिकायत पर उसके पति कविन कुमार, ससुर ईश्वर मूर्ति और सास चित्रा देवी को गिरफ्तार कर लिया। तीनों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और सुसाइड करने के लिए उकसाने की धाराओं के तहत केस दर्ज किया (Woman Dies After Dowry Harassment Over Gold Coins) गया है।  सोचनीय बात है कि एक नई नवेली दुल्हन को दहेज के लिए इस कदर प्रताड़ित किया कि उसने जीने की बजाय मौत को ही गले लगा लिया। ऐसे में बड़ा सवाल यह कि देश में जहाँ दहेज़ लेना और देना दोनों गुनाह है वहां आज भी दहेज़ लोभी लालच में आकर नई नवेली दुल्हन का जीना मुहाल कर देते हैं। 

Latest News in Hindi Today Hindi Woman Dies After Dowry Harassment Over Gold Coins

#womansuicide #dowryharassment #goldcoindowry #indianews #dowrydeath #justiceforwomen #stopdowry #breakingnews

Translate »