प्रमुख खबरें
Elon Musk’s Astra Nova School

Astra Nova: एलन मस्क के स्कूल में पढ़ने के लिए 1 घंटे के लिए देने होंगे 1.88 लाख रुपये

एलन मस्क को आमतौर पर उनकी कंपनियों Tesla, SpaceX और Neuralink के लिए जाना जाता है। लेकिन एलन मस्क सिर्फ टेक्निकल फिल्ड ही नहीं, बल्कि उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में भी एक बढ़िया काम किया है। एलन मस्क ने एक स्कूल की शुरुआत की है जिसका नाम है एस्ट्रा नोवा (Astra Nova), जो आज पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बना हुआ है। यह स्कूल पारंपरिक शिक्षा प्रणाली से हटकर बच्चों को सोचने, समझने और रचनात्मक समाधान ढूंढने की कला सिखाता है। क्या है एस्ट्रा नोवा (Astra Nova)? एलन मस्क का एस्ट्रा नोवा स्कूल (Astra Nova School) अन्य स्कूलों से काफी अलग है। अलग इसलिए क्योंकि यह ऑनलाइन (Online), प्रोजेक्ट-बेस्ड स्कूल (Project based School) है जिसे 10 से 14 वर्ष की उम्र के बच्चों के लिए डिजाइन किया गया है। एस्ट्रा नोवा स्कूल की शुरुआत उस सोच के साथ शुरू गई है कि बच्चों को रट्टा मारने से ज्यादा जरूरी है उन्हें सोचने और समस्याओं को हल करने का तरीका सिखाना। एलन मस्क का यह स्कूल इसलिए भी खास है क्योंकि यहां न तो परीक्षा होती है, न ही ग्रेड मिलते हैं और न ही कोई रिपोर्ट कार्ड तैयार होता है। यह पूरी तरह से कांसेप्ट-ड्रिवन लर्निंग को बढ़ावा देता है। पढ़ाई का तरीका है बिल्कुल अलग एलन मस्क का एस्ट्रा नोवा (Elon Musk’s Astra Nova School) में पढ़ाई के लिए किसी भी तरह का सिलेबस नहीं दिया जाता। और छोटा-छोटे सेमेस्टर में अलग-अलग सब्जेक्ट्स पर फोकस किया जाता है। छात्रों को अलग-अलग प्रोजेक्ट्स दिए जाते हैं, जिनके ज़रिए वे तर्क, विश्लेषण और क्रिएटिव सोच को विकसित करते हैं। यहां एक खास क्लास होती है जिसे आर्ट ऑफ प्रोब्लेम सॉल्विंग (Art of Problem Solving) कहा जाता है। इस क्लास में छात्रों को असल जिंदगी की समस्याएं दी जाती हैं जैसे पर्यावरण संकट, टेक्नोलॉजी के दुष्प्रभाव, या सामाजिक मुद्दे और उन्हें इनका समाधान खुद ढूंढना होता है। यह उन्हें न सिर्फ आत्मनिर्भर बनाता है, बल्कि उनकी नेतृत्व क्षमता को भी विकसित करता है। एलन मस्क के स्कूल में किसी विषय को नजरअंदाज भी नहीं किया जाता है। इसलिए यहां एलजेब्रा, जियोमेट्री, और प्री-कैलकुलस जैसे कठिन विषयों को भी रोचक तरीके से पढ़ाया जाता है ताकि छात्र न सिर्फ समझें, बल्कि उसे असल ज़िंदगी में उपयोग करना भी सीखें। फीस है काफी महंगी एलन मस्क के स्कूल एस्ट्रो नोवा (Elon Musk’s Astra Nova School) की एक और खास बात इस स्कूल की फीस है। अलग-अलग रिपोर्ट्स के अनुसार इस स्कूल की एक घंटे की क्लास की फीस लगभग 1.88 लाख रुपये (2200 डॉलर) है। छात्र कम से कम 2 घंटे और अधिकतम 16 घंटे की क्लास ले सकते हैं। अगर कोई छात्र 16 घंटे का कोर्स करता है, तो टोटल फीस 30.20 लाख रुपये (35,200 डॉलर) तक पहुंच सकती है। यह फीस कई लोगों के लिए अत्यधिक हो सकती है, लेकिन जो माता-पिता अपने बच्चों को भविष्य के लिए विशेष रूप से तैयार करना चाहते हैं, उनके लिए यह एक बड़ा निवेश माना जा सकता है। एडमिशन प्रक्रिया इस स्कूल में पढ़ाई करने के लिए छात्र या उनके पेरेंट्स स्कूल की आधिकारिक वेबसाइट astranova.org पर पूरी जानकारी पढ़ सकते हैं। वहां पर आवेदन की पूरी प्रक्रिया की जानकारी दी गई है। चूंकि यह स्कूल ऑनलाइन है, इसलिए दुनिया के किसी भी कोने से इसमें भाग लिया जा सकता है। इसे भी पढ़ें:- आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस स्पेशलिस्ट कैसे बनें? क्यों है यह स्कूल खास? एस्ट्रो नोवा (Astra Nova) स्कूल बच्चों को सिर्फ पढ़ाने में ही नहीं, बल्कि बच्चों को सोचने और समझने के लिए वक्त देता है। एलन मस्क का मानना है कि आने वाला भविष्य ऐसी समस्याएं लेकर आएगा, जिनका हल आज की शिक्षा प्रणाली नहीं दे सकती। इसलिए बच्चों को ऐसे तैयार करना जरूरी है कि वे नई सोच, तकनीकी समझ और रचनात्मकता के साथ आगे बढ़ें। यही वजह है कि Astra Nova अब केवल एक स्कूल नहीं, बल्कि एक ग्लोबल एजुकेशन मॉडल के रूप में उभर रहा है। एलन मस्क का एस्ट्रो नोवा स्कूल (Elon Musk’s Astra Nova School) पारंपरिक शिक्षा से हटकर एक ऐसा रास्ता दिखाता है जो बच्चों को रचनात्मक, जिज्ञासु और स्वतंत्र विचारक बनाता है। हालांकि इसकी फीस हर किसी के बजट में नहीं हो सकती, लेकिन यह एक उदाहरण है कि भविष्य की शिक्षा कैसी हो सकती है। ऐसी शिक्षा जो बच्चों को केवल किताबी ज्ञान नहीं देती, बल्कि उन्हें दुनिया को बदलने का नजरिया सिखाती है। Latest News in Hindi Today Hindi Astra Nova #ElonMusk #AstraNova #ElonMuskSchool #FuturisticEducation #TechEducation #ExpensiveSchool #EducationNews

आगे और पढ़ें
IBPS Hindi Officer 2025

आईबीपीएस हिंदी ऑफिसर भर्ती 2025: हिंदी ऑफिसर बनने का सुनहरा अवसर, आवेदन प्रक्रिया और योग्यता मानदंड

अगर आपको हिंदी का अच्छा ज्ञान है, तो आपके लिए एक सुनहरा मौका है। द इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सिलेक्शन (The Institute of Banking Personnel Selection) यानी आईबीपीएस ने एक नोटिफिकेशन जारी की है। इस नोटिफिकेशन के अनुसार द इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सिलेक्शन (The Institute of Banking Personnel Selection) द्वारा हिंदी ऑफिसर (Hindi Officer) (ग्रेड ई) के लिए पोस्ट्स निकाली गयी हैं। यह पोस्ट्स मुंबई में स्थित आईबीपीएस हेडक्वाटर में नियमित अपॉइंटमेंट के लिए निकाली गयी हैं। अगर आपको इनके लिए अप्लाई करना है, तो आपको बता दें तो इसकी अंतिम तिथि 15 जुलाई 2025 है। यह एप्लिकेशन प्रोसेस 1 जुलाई से ही शुरू हो चुकी है। आईबीपीएस द्वारा निकाली हिंदी ऑफिसर पोस्ट्स (Hindi Officer Posts by IBPS) बारे में यह डिटेल इंफॉर्मेशन आपके काम आएगी। आईबीपीएस द्वारा निकाली हिंदी ऑफिसर पोस्ट्स (Hindi Officer Posts by IBPS) के बारे में जरुरी जानकारी जैसा की पहले ही बताया गया है कि आईबीपीएस द्वारा हिंदी ऑफिसर(Hindi Officer)  पोस्ट्स (ग्रेड ई) के लिए वेकेंसीज निकाली हैं। यह वेकेंसीज ऑफिशियल कम्युनिकेशन्स, ट्रांसलेशन और लैंग्वेज सपोर्ट से संबंधित हैं। यानी, हिंदी ऑफिसर(Hindi Officer)  विभिन्न बैंकिंग एग्जामिनेशन और रिपोस्टस के लिए ऑफिशियल कम्युनिकेशन, ट्रांसलेशन और लैंग्वेज सपोर्ट प्रदान करते हैं। आईबीपीएस द्वारा निकाली हिंदी ऑफिसर पोस्ट्स (Hindi Officer Posts by IBPS) के लिए योग्यता आईबीपीएस द्वारा निकाली हिंदी ऑफिसर पोस्ट्स (Hindi Officer Posts by IBPS) के लिए कैंडिडेट्स के पास हिंदी या अंग्रेजी में ग्रेजुएशन या इसके समान डिग्री होना आवश्यक है। यही नहीं ,कैंडिडेट्स के पास एक साल का ट्रांसलेशन का अनुभव होना चाहिए और कैंडिडेट के पास कंप्यूटर स्किल्स भी होने चाहिए। अगर किसी को एआई बेस्ड ट्रांस्लेशन टूल्स का अनुभव है, तो उन्हें अतिरिक्त अडवांटेज मिलेगा। उम्र सीमा हिंदी ऑफिसर (Hindi Officer) पोस्ट्स के लिए एज लिमिट को मिनिमम 23 साल और मैक्सिमम 30 साल निर्धारित की गयी है। इसके बारे में अधिक जानकारी आपको ऑफिशियल वेबसाइट पर मिल जाएगी।  फीस हिंदी ऑफिसर (Hindi Officer) पोस्ट्स के लिए अप्लाई करने से पहले आपको इसकी फीस के बारे में भी पता होना चाहिए। इसके लिए एप्लीकशन फीस सिर्फ 1000 रुपए है। ध्यान रखें, यह फीस पूरी तरह से नॉन-रिफंडेबल है। आप ऑनलाइन तरीकों जैसे इंटरनेट बैंकिंग, यूपीआई और डेबिट/क्रेडिट कार्ड से पे कर सकते हैं। इन पोस्ट्स के लिए कैंडिडेट्स का चयन रिटन एग्जाम और इंटरव्यू के आधार पर होगा। इसे भी पढ़ें:- आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस स्पेशलिस्ट कैसे बनें? आईबीपीएस द्वारा निकाली हिंदी ऑफिसर पोस्ट्स (Hindi Officer Posts by IBPS) के लिए कैसे करें अप्लाई? अगर आप इन पोस्ट्स के लिए अप्लाई करना चाहते हैं तो यह भी जान लें कि सेलेक्टड किए कैंडिडेट्स को 4900 रुपये(बेसिक) सैलेरी मिलेगी। उनका वार्षिक सीटीसी लगभग 16.81 लाख रुपये होगा। आईबीपीएस द्वारा निकाली हिंदी ऑफिसर पोस्ट्स (Hindi Officer Posts by IBPS) के लिए इस तरह से अप्लाई करें: नोट:- यहां दी गई जानकारी रिसर्च के आधार पर दी गई है। अधिक जानकारी के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं या गूगल सर्च करें। Latest News in Hindi Today Hindi IBPS #ibpshindiofficer2025 #hindiofficerjob #govtjob2025 #ibpsrecruitment #bankjob2025 #hindijobvacancy #sarkarinaukri2025

आगे और पढ़ें
ICAI CA Exam 2025 September Session Registration Starts

आईसीएआई सीए परीक्षा 2025: सितंबर सत्र के लिए आवेदन प्रक्रिया हो चुकी है शुरू, पाएं इसके बारे में पूरी जानकारी 

द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंट ऑफ इंडिया यानी आईसीएआई (ICAI) एक ऐसी ऑर्गनाइजेशन है, जो चार्टर्ड एकाउंटेंट्स यानी सीए के काम को कंट्रोल करता है। यह संगठन सीए की परीक्षाओं को भी आयोजित करता है। द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंट ऑफ इंडिया ने एक नई नोटिफिकेशन जारी की है जिसके अनुसार चार्टर्ड अकाउंटेंसी एग्जाम (Chartered Accountancy exams) के लिए एप्लीकेशन प्रोसेस शुरू हो चुकी है। अगर कैंडिडेट्स इसके लिए फाउंडेशन, इंटरमीडिएट या फाइनल एग्जाम देना चाहते हैं, तो वो 18 जुलाई तक इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। आइए जानें आईसीएआई द्वारा आयोजित चार्टर्ड अकाउंटेंसी एग्जाम (Chartered Accountancy exams by ICAI) के बारे में विस्तार से।  आईसीएआई द्वारा आयोजित चार्टर्ड अकाउंटेंसी एग्जाम (Chartered Accountancy exams by ICAI): पाएं जानकारी द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंट ऑफ इंडिया ने 5 जुलाई से इस साल  सितंबर ने होने वाली सीए फाइनल, इंटरमीडिएट और फाउंडेशन एग्जाम के लिए रेजिस्ट्रेशन प्रोसेस को शुरू कर दिया है। इसके लिए आखिरी डेट 18 जुलाई है। हालांकि, 21 जुलाई तक भी इसके लिए आवेदन भरा जा सकता है लेकिन उसके लिए कैंडिडेट को लेट फीस भी भरनी होगी, जो 600 रुपए है। अधिक जानकारी आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर भी मिल जायेगी। आइए जानें इसके लिए आप कैसे आवेदन भर सकते हैं? आईसीएआई द्वारा आयोजित चार्टर्ड अकाउंटेंसी एग्जाम (Chartered Accountancy exams by ICAI) के लिए कैसे करें अप्लाई?  इसे भी पढ़ें:- आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस स्पेशलिस्ट कैसे बनें? आईसीएआई द्वारा आयोजित चार्टर्ड अकाउंटेंसी एग्जाम (Chartered Accountancy exams by ICAI)की महत्वपूर्ण डेट्स और टाइम अगर आप चार्टर्ड अकाउंटेंसी एग्जाम (Chartered Accountancy exams) के लिए अप्लाई करना चाहते हैं तो यह जान लें कि इसके फाइनल कोर्स इंडियन सेंटर्स में सिंगल ग्रुप की फीस ₹1800 और दोनों ग्रुप्स की फीस ₹3300 है। इंटरमीडिएट कोर्स के लिए इंडियन सेंटर्स में सिंगल ग्रुप की फीस ₹1500 और दोनों ग्रुप्स ₹2700 जबकि फाउंडेशन कोर्स के लिए इंडियन सेंटर्स में फीस ₹1500 है। इसके बारे में अधिक जानकारी आप ऑफिशियल वेबसाइट पर पा सकते हैं। आईसीएआई (ICAI) द्वारा आयोजित इस परीक्षा की डेट्स और टाइम इस प्रकार है:  2 बजे से 5 बजे तक होंगे जबकि पेपर 3 और 4 का समय रहेगा 2 बजे से 4 बजे तक। नोट:- यहां दी गई जानकारी रिसर्च के आधार पर दी गई है। अधिक जानकारी के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं या गूगल सर्च करें। Latest News in Hindi Today Hindi Chartered Accountancy exams #ICAICAAExam2025 #CASeptember2025 #ICAIRegistration #CharteredAccountantExam #CAExamNews

आगे और पढ़ें
SSC JE 2025

SSC Junior Engineer Recruitment 2025: इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स के लिए सुनहरा अवसर

अगर आपने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है और सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो आपके लिए यह खबर बेहद महत्वपूर्ण है। स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) ने जूनियर इंजीनियर (JE) के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। SSC जूनियर इंजीनियर रिक्रूटमेंट 2025 (SSC Junior Engineer Recruitment 2025) भर्ती सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के डिप्लोमा या डिग्री होल्डर्स के लिए सुनहरा मौका लेकर आई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 21 जुलाई 2025 निर्धारित की गई है, इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें। पदों की संख्या SSC की इस भर्ती प्रक्रिया (SSC Recruitment Process) के तहत कुल 1340 पदों के लिए वैकेंसी आई है। ये सभी पद जूनियर इंजीनियर (Junior Engineer) के हैं और इनका वर्गीकरण सिविल, मैकेनिकल तथा इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के अनुसार किया गया है। यह संख्या अस्थायी है और आवश्यकता के अनुसार इसमें बदलाव भी किये जा सकते हैं।  कौन कर सकता है आवेदन? इस भर्ती के लिए वे सभी उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से सिविल, मैकेनिकल या इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा या डिग्री प्राप्त की हो। इसके साथ ही उम्मीदवारों की आयु सीमा और अन्य पात्रता मापदंडों की विस्तृत जानकारी के लिए आयोग द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ना आवश्यक है। आवेदन प्रक्रिया – स्टेप बाय स्टेप गाइड SSC JE भर्ती के लिए आवेदन ऑनलाइन मोड में किया जा सकता है। यहां नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं: आवेदन शुल्क चयन प्रक्रिया SSC JE भर्ती की चयन प्रक्रिया में मुख्यतः दो चरण होते हैं: इसे भी पढ़ें:- आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस स्पेशलिस्ट कैसे बनें? क्यों है SSC JE एक बेहतर करियर विकल्प? SSC JE सरकारी क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित पद है। इसमें न सिर्फ स्थिरता मिलती है, बल्कि अच्छी सैलरी, प्रमोशन की संभावना, और विभिन्न भत्तों का भी लाभ मिलता है। यह पद तकनीकी पृष्ठभूमि से आने वाले युवाओं को देश की आधारभूत संरचना के विकास में योगदान देने का अवसर प्रदान करता है। सरकारी नौकरी (Government Jobs) की तैयारी कर रहे इंजीनियरिंग स्नातकों के लिए SSC JE 2025 भर्ती (SSC Junior Engineer Recruitment 2025) एक सुनहरा अवसर है। भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी और मेरिट-आधारित होती है, जिससे योग्य उम्मीदवारों को उनकी मेहनत का पूरा फल मिलता है। इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पूरी जानकारी प्राप्त करें और अंतिम तिथि से पहले आवेदन कर दें। Latest News in Hindi Today Hindi SSC Junior Engineer Recruitment 2025 #SSCJE2025 #SSCRecruitment #JuniorEngineer #EngineeringJobs #GovernmentJobs #SSCJEVacancy #JE2025

आगे और पढ़ें
National Career Service Portal

National Career Service: इस वेबसाइट पर है लाखों में है जॉब वैकेंसी, आपको भी मिल सकती है नौकरी यहां? 

भारत में नौकरी की तलाश करना अब पहले से कहीं ज्यादा आसान हो गया है। देशभर में लाखों लोग हर साल नौकरी की तलाश में रहते हैं, चाहे वो कॉलेज से पासआउट हुए फ्रेशर हों या फिर अनुभवी प्रोफेशनल्स, जो करियर में बदलाव चाहते हैं। ऐसे ही लोगों के लिए भारत सरकार ने एक बड़ी और उपयोगी पहल की है। श्रम एवं रोजगार मंत्रालय द्वारा लॉन्च किया गया नेशनल कैरियर सर्विस पोर्टल (National Career Service Portal) अब देशभर में नौकरी तलाशने वालों के लिए एक भरोसेमंद और प्रभावशाली मंच बन चुका है। क्या है NCS पोर्टल? NCS पोर्टल (National Career Service Portal) एक सरकारी प्लेटफ़ॉर्म है जिसे श्रम और रोजगार मंत्रालय द्वारा विकसित और संचालित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य देश में बेरोजगारी (Unemployment) को कम करना और युवाओं को उचित अवसर प्रदान करना है। यह पोर्टल एक ऐसा माध्यम है जहां सरकारी और निजी क्षेत्र की 33 लाख से ज्यादा नौकरियों की जानकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध है। इस पोर्टल पर जॉब सीकर्स (नौकरी ढूंढने वाले), एंप्लॉयर्स, ट्रेनिंग प्रोवाइडर्स और करियर काउंसलर (Career Counselor) जैसी सभी के लिए सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। यह पोर्टल पारदर्शिता, पहुंच और सुविधा के तीन प्रमुख सिद्धांतों पर आधारित है। National Career Service Portal पर कैसे करें रजिस्ट्रेशन? इस पोर्टल का इस्तेमाल करने के लिए आपको सबसे पहले ncs.gov.in पर जाकर खुद को रजिस्टर करना होगा। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया काफी आसान है: कैसे खोजें और अप्लाई करें नौकरी? रजिस्ट्रेशन के बाद यूजर अपनी प्रोफाइल में जाकर अपनी योग्यताओं और रुचियों के आधार पर नौकरियाँ खोज सकते हैं। पोर्टल में विभिन्न फ़िल्टर विकल्प उपलब्ध हैं जैसे: जब कोई उपयुक्त जॉब (Job vacancies) मिल जाती है, तो बस एक क्लिक में आप “Apply Now” बटन दबाकर उस नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं। आपको रिज्यूमे भी पोर्टल पर अपलोड करना होता है, जिससे नियोक्ता आपसे संपर्क कर सकें। View this post on Instagram A post shared by JaiRashtra_News (@jairashtranews) NCS पोर्टल की प्रमुख सुविधाएँ: इसे भी पढ़ें:- आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस स्पेशलिस्ट कैसे बनें? किन्हें होगा सबसे ज्यादा फायदा? नेशनल कैरियर सर्विस पोर्टल (National Career Service Portal) नौकरी की तलाश में लगे लाखों युवाओं के लिए एक क्रांतिकारी पहल है। इसके माध्यम से देशभर में फैली लाखों नौकरियों की जानकारी एक ही स्थान पर मिल जाती है। यह पोर्टल न सिर्फ जॉब सर्च को आसान बनाता है, बल्कि युवाओं को सही दिशा में करियर गाइडेंस (Career Guidance) भी देता है। अगर आप भी नौकरी की तलाश में हैं या करियर में नया मुकाम पाना चाहते हैं, तो अभी ncs.gov.in पर जाकर रजिस्टर करें और अपने सपनों की नौकरी की ओर पहला कदम बढ़ाएं। Latest News in Hindi Today Hindi National Career Service #NationalCareerServicePortal #NCS #Jobs #Governmentjob #Privatejob

आगे और पढ़ें
Artificial Intelligence Specialist

Artificial Intelligence Specialists: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस स्पेशलिस्ट कैसे बनें?

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (Artificial Intelligence) आज के वक्त में सबसे ज्यादा डिमांडिंग फिल्ड है क्योंकि हर क्षेत्र में इसकी जरूरत है अब चाहे वह स्वास्थ्य सेवा हो, शिक्षा, व्यापार या फिर परिवहन। जैसे-जैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (Artificial Intelligence) का प्रभाव बढ़ रहा है, वैसे-वैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस स्पेशलिस्ट (Artificial Intelligence Specialists) की मांग भी तेजी से बढ़ रही है। यदि आप इस क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं, तो आपको एक योजनाबद्ध तरीके से शिक्षा, कौशल और अनुभव हासिल करना होगा। आज इस आर्टिकल में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस स्पेशलिस्ट (Artificial Intelligence Specialists) बनने के लिए क्या-क्या जरूरी है ये समझेंगे।  कैसे बन सकते हैं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस स्पेशलिस्ट?  आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस स्पेशलिस्ट (AI Specialists) बनने के लिए निन्मलिखित बातों को ध्यान रखें –  1. शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualifications) AI विशेषज्ञ बनने के लिए सबसे पहले एक मजबूत शैक्षणिक आधार होना आवश्यक है। आप कंप्यूटर साइंस, डेटा साइंस, गणित, सांख्यिकी या सूचना प्रौद्योगिकी जैसे विषयों में स्नातक (Bachelor’s) की डिग्री प्राप्त करें। यह डिग्री आपके लिए AI की मूलभूत अवधारणाओं को समझने का आधार तैयार करती है। अधिकांश कंपनियाँ ऐसे उम्मीदवारों को वरीयता देती हैं जिन्होंने-  2. तकनीकी कौशल (Technical Skills) AI विशेषज्ञ बनने के लिए कुछ खास टेक्निकल स्किल का होना अत्यंत आवश्यक है: 3. ऑनलाइन कोर्स और सर्टिफिकेशन AI सीखने के लिए कई फ्री और पेड ऑनलाइन कोर्स आसानी से मिल जाते हैं, जो आपको इस क्षेत्र से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी को शेयर करते हैं-  4. प्रोजेक्ट्स और प्रैक्टिकल अनुभव सिर्फ किताबी पढ़ाई से AI स्पेशियलिस्ट (AI Specialists) नहीं बना जा सकता। इसके लिए प्रैक्टिकल नॉलेज भी जरूरी है। इसलिए-  5. इंटर्नशिप और इंडस्ट्री अनुभव इंटर्नशिप करने से आपको उद्योग की वास्तविक समस्याओं को समझने और हल करने का अनुभव मिलता है। कॉलेज के दौरान या उसके बाद किसी कंपनी में AI से जुड़ी इंटर्नशिप करना लाभकारी होगा। इससे न केवल आपके स्किल्स में सुधार होगा, बल्कि नेटवर्किंग और करियर अवसर भी मिलेंगे। 6. नवीनतम तकनीकों से अपडेट रहना AI एक तेजी से बदलता हुआ क्षेत्र है। नई-नई तकनीकों, शोध पत्रों और टूल्स के बारे में जानकारी रखना जरूरी है। इसके लिए आप निम्न संसाधनों का उपयोग कर सकते हैं: इसे भी पढ़ें:- रैंक नंबर 1, उत्कृष्टता की पहचान, जानिए आईआईएम अहमदाबाद के बारे में कुछ रोचक बातें 7. सॉफ्ट स्किल (Soft Skills) AI विशेषज्ञ  (AI Expert) को तकनीकी ज्ञान के साथ-साथ अच्छे संप्रेषण कौशल (Communication skills), समस्या सुलझाने की क्षमता, टीमवर्क और विश्लेषणात्मक सोच भी होनी चाहिए। AI का उपयोग अक्सर अन्य टीमों के साथ मिलकर समस्याओं के समाधान में होता है, इसलिए इंटरडिसिप्लिनरी सहयोग जरूरी होता है। AI विशेषज्ञ (AI Expert) बनना कठिन हो सकता है, लेकिन सीखने पर आसानी से समझा जा सकता है और ये एक बेहतर करियर ऑप्शन भी है। इसके लिए आपको तकनीकी तौर से मजबूत, निरंतर सीखने की इच्छा और व्यावहारिक अनुभव की आवश्यकता होती है। यदि आप सही दिशा में मेहनत करते हैं और लगातार सीखते रहते हैं, तो आप इस तेजी से बढ़ते क्षेत्र में एक सफल करियर बना सकते हैं। Latest News in Hindi Today Hindi AI Expert #artificialintelligence #aispecialist #aicareer #techjobs #futureofwork

आगे और पढ़ें
India's No.1 Management Institute

रैंक नंबर 1, उत्कृष्टता की पहचान, जानिए आईआईएम अहमदाबाद के बारे में कुछ रोचक बातें

आईआईएम (IIM) यानी इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (Indian Institute of Management) भारत के मुख्य मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट हैं। यह इंस्टीट्यूट बेहतरीन बिजनेस स्टडी और रिसर्च के लिए प्रसिद्ध हैं। आईआईएम (IIM) में कई अन्य कोर्स भी किए जा सकते हैं जैसे पोस्टग्रेज्यूटेड प्रोग्राम, पीएचडी आदि। इन इंस्टिस्टिट्यूट्स में स्टूडेंट्स को अच्छी शिक्षा मिलती है, यहां की फैकल्टी अच्छी है और इसके साथ ही यहां से पढ़ाई करने के बाद नौकरी के अच्छे मौके भी मिलते हैं। भारत में कुल 21 आईआईएम (IIM) हैं, जो पूरे देश में अलग-अलग जगहों में स्थित हैं। इन इंस्टीट्यूट्स में एडमिशन पाना आसान नहीं होता। इसके लिए छात्रों को एक कठिन प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है। आईआईएम अहमदाबाद (IIM Ahmedabad) भारत का सबसे पुराना और प्रतिष्ठित इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (Indian Institute of Management) है। आइए जानें आईआईएम अहमदाबाद के बारे में रोचक बातें (Interesting facts about IIM Ahmedabad)। आईआईएम अहमदाबाद (IIM Ahmedabad): कुछ खास बातें जिनके बारे में जानकारी है जरूरी आईआईएम अहमदाबाद (IIM Ahmedabad) भारत का सबसे प्रतिष्ठित बिजनेस स्कूल है। इसका टीचिंग मॉडल, फैकल्टी, प्लेसमेंट आदि सभी बेहतरीन हैं। आइए जानें आईआईएम अहमदाबाद के बारे में रोचक बातें (Interesting facts about IIM Ahmedabad):  भारत का नंबर 1 इंस्टीट्यूट जैसा की पहले ही बताया गया है कि यह इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (Indian Institute of Management) इंस्टिट्यूट भारत का सबसे बेहतरीन यानी नंबर 1 बिजनेस स्कूल है। यह संस्थान अपनी अच्छी शिक्षा और रिसर्च के लिए प्रसिद्ध है। यह देश और दुनिया में अपनी अच्छी रैंकिंग के लिए भी जाना जाता है। आईआईएम अहमदाबाद के बारे में रोचक बातें (Interesting facts about IIM Ahmedabad) इस प्रकार हैं: कैंपस क्या आप जानते हैं कि आईआईएम अहमदाबाद (IIM Ahmedabad) के कैंपस को वास्तुकार लुई कान द्वारा डिजाइन किया गया था? इसमें रेड ब्रिक आर्किटेक्चर का इस्तेमाल किया गया है जो इसे अनोखा और सुंदर बनाता है। इस कैंपस में हर सुविधा प्रदान की गई है। स्टूडेंट्स के डेवलपमेंट के लिए यह एक बेहतरीन स्थान है। यहां अच्छे होस्टल्स, खेल सुविधाओं के साथ ही हेल्थ सेंटर भी है। यहां छात्रों के लिए स्क्वैश कोर्ट, स्विमिंग पूल और जिम की सुविधा भी है। बेहतरीन प्लेसमेंट  आईआईएम अहमदाबाद (IIM Ahmedabad) में छात्रों को अच्छी प्लेसमेंट दीं जाती है। यहां के छात्रों को नेशनल के साथ ही इंटरनेशनल कंपनियों में प्लेसमेंट मिलती है। इन कंपनियों में अमेजॉन, गूगल,  बीसीजी आदि शामिल हैं। यहां के छात्रों को एक अच्छा सैलरी पैकेज मिलता है, जो भारत के अन्य इंस्टीट्यूट्स के मुकाबले अधिक है। हार्वर्ड केस मेथड  आईआईएम अहमदाबाद (IIM Ahmedabad) में मुख्यतया हार्वर्ड केस मेथड का इस्तेमाल किया जाता है। इसमें रियल बिजनेस प्रॉब्लम्स का एनालिसिस कर के उनका सलूशन निकाला जाता है। इससे छात्रों को प्रैक्टिकल एक्सपीरियंस मिलता है। पूर्व आरबीआई गवर्नर रघुराम राजन और प्रबंधन गुरु सीके प्रहलाद आदि इसी इंस्टीट्यूट से पढ़े हुए हैं। यह पूर्व छात्र इंस्टीट्यूट की उत्कृष्टता का प्रतीक हैं और इससे यह भी पता चलता है कि यह इंस्टीट्यूट अपने छात्रों को सफल बनाने में मदद करता है।  इसे भी पढ़ें:- भारत में जल्द ही लांच होगी वजन कम करने की यह दवा  विदेशी कैंपस आईआईएम अहमदाबाद (IIM Ahmedabad) ने अपना पहला विदेश कैंपस दुबई में स्थापित किया है, जहां इस साल सितम्बर से प्रवेश मिलेगा। यानी नहीं, इस इंस्टीट्यूट की दुनिया भर में मुख्य इंस्टीट्यूट्स के साथ पार्टनरशिप है। इससे यहां से छात्रों को विदेश में एक समेस्टर बिताने का मौका मिलता है। इससे छात्रों को न केवल इंटरनेशनल एक्सपीरियंस मिलता है बल्कि उन्हें दुनिया को व्यापक दृष्टिकोण से देखने का अवसर भी मिलता है। संक्षेप में कहा जाए तो इस इंस्टीयूट में दाखिला ले कर छात्र अपने करियर को सफल बना सकते हैं बल्कि अच्छा अनुभव भी प्राप्त कर सकते हैं। नोट:- यहां दी गई जानकारी रिसर्च के आधार पर दी गई है। अधिक जानकारी के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं या गूगल सर्च करें। Latest News in Hindi Today Hindi IIM Ahmedabad #IIMAhmedabad #IIMA #TopManagementInstitute #IIMAFacts #BestIIMIndia #IIMRanking #BusinessSchoolIndia

आगे और पढ़ें
SBI PO Salary 2025

बैंकिंग में करियर बनाना चाहते हैं तो जानें क्या हैं एसबीआई पीओ की सैलरी और सुविधाएं

एसबीआई (SBI) यानी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India) देश के बड़े और प्रतिष्ठित बैंकों में से एक है। हाल ही में इस बैंक ने एक नोटिफिकेशन जारी की है जिसके अनुसार उन्होंने एसबीआई (SBI) पीओ के लिए नयी पोस्ट्स निकाली हैं। पीओ का अर्थ है प्रोबेशनरी ऑफिसर और इस जॉब में कस्टमर सर्विस, अकाउंट मैनेजमेंट, लोन और क्रेडिट मैनेजमेंट आदि शामिल है। अगर आप इस जॉब के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, तो यह जान लें कि अभी आपके लिए एक बेहतरीन अवसर है क्योंकि यह जॉब बेहतरीन सैलरी के साथ ही जॉब सिक्योरिटी और अच्छे करियर के अवसर प्रदान करती है। अगर आप इस जॉब के लिए अप्लाई करना चाहते हैं तो इसके बारे में जानकारी होना जरूरी है। आइए जानें एसबीआई पीओ पोस्ट्स (SBI PO Posts) के बारे में। एसबीआई पीओ पोस्ट्स (SBI PO Posts) स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India) ने एसबीआई पीओ पोस्ट्स (SBI PO Posts) के लिए 541 पदों के लिए एप्लिकेशन फॉर्म लेना शुरू कर दिए हैं। ध्यान रखे कि इसके लिए आवेदन 24 जून से शुरू हो चुके हैं और इच्छुक कैंडिडेट 14 जुलाई तक ही आवेदन भर सकते हैं। इसके बाद आप आवेदन नहीं कर सकते हैं। इसके लिए ऑनलाइन आसानी से अप्लीकेशन फॉर्म को भरा जा सकता है। यह भी जान लें कि इसके लिए 541 पद भरें जाएंगे। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India) द्वारा निकाली इन पोस्ट्स के लिए योग्यता डिटेल इस प्रकार है: सिलेक्शन प्रोसेस  एसबीआई पीओ पोस्ट्स के लिए सैलेरी एसबीआई पीओ पोस्ट्स (SBI PO Posts) के लिए यह जानना भी आवश्यक है कि सेलेक्ट होने पर एम्प्लोयी को शुरुआती बेसिक सैलेरी 48,480 रुपये दी जाएगी। इसके साथ ही उन्हें सीसीए, पीएफ, एनपीएस, एचआरए, मेडिकल फैसिलिटी आदि एलोवेन्स भी मिलेंगे। कुछ अन्य सुविधाएं भी उन्हें मिलेंगी, जिसके बारे में अन्य जानकारी आपको बैंक की वेबसाइट पर मिल जाएगी।  कैसे करें अप्लाई? एसबीआई पीओ पोस्ट्स (SBI PO Posts) के लिए अगर आपको आवेदन भेजना है, तो सबसे पहले स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India) की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं। आप इस का लिंक गूगल सर्च से भी प्राप्त कर सकते हैं। इसे भी पढ़ें:- गुजरात और पंजाब में आम आदमी पार्टी की जीत और 2027 के तूफान की आहट? इस लिंक से आप अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करें। नोट:- यहां दी गई जानकारी रिसर्च के आधार पर दी गई है। अधिक जानकारी के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं या गूगल सर्च करें। Latest News in Hindi Today Hindi news SBI PO Posts #sbi2025 #sbiPOsalary #bankingcareer #sbiPOperks #bankjobupdate #careerinbanking #salarystructure

आगे और पढ़ें
CBSE Class 10 students will appear for board exams

CBSE 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 से साल में दो बार होगी परीक्षा 

भारत की शिक्षा व्यवस्था में एक अहम बदलाव किया गया है। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन (CBSE) ने घोषणा की है कि साल 2026 से कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं (10th Board Exam) साल में दो बार आयोजित की जाएंगी। एक ही साल में दो बार परीक्षा लेने का उद्देश्य छात्रों पर परीक्षा का दबाव कम करना है। यह निर्णय राष्ट्रीय शिक्षा नीति (National Education Policy) 2020 की सिफारिशों के अनुरूप लिया गया है, जिसका मुख्य उद्देश्य छात्रों को मल्टीपल एग्जिट और एंट्री विकल्प देना है। CBSE के इस फैसले के अनुसार पहली परीक्षा फरवरी के मध्य में होगी और दूसरी मई में आयोजित की जाएगी। छात्र इन दोनों परीक्षाओं में भाग ले सकेंगे, लेकिन उनके पास यह विकल्प भी होगा कि वे केवल एक बार परीक्षा दें। यदि कोई छात्र पहली परीक्षा में दिए गए जवाब से संतुष्ट नहीं होते हैं, तो वह दूसरी परीक्षा में शामिल होकर अपनी स्कोर में सुधार ला सकते हैं। यह मॉडल काफी हद तक जेईई मेन (JEE Main) और सीयूईटी (CUET) जैसी परीक्षाओं के जैसा होगा, जिसमें स्टूडेंट्स को साल में एक से ज्यादा मौके मिल सकते हैं। बदलाव का मकसद क्या है? CBSE के अनुसार इस पहल का मकसद छात्रों को एक परीक्षा, एक मौका जैसी मानसिकता से बाहर निकालना है। अभी तक की छात्रों को केवल एक मौका मिलता था, जिससे उनमें असफलता का डर और तनाव बहुत अधिक होता था। साल में दो बार परीक्षा का मौका मिलने से छात्रों को कई तरह से लाभ मिलेंगे-   एक ही साल में 2 बार परीक्षा देने का मौका मिलेगा।  तनाव कम होगा।  परीक्षा बेहतर तरीके से दे पाएंगे।  व्यक्तिगत विकास और आत्मविश्वास बढ़ेगा।  किन छात्रों को होगा ज्यादा लाभ? इस नई व्यवस्था से खासतौर पर ग्रामीण क्षेत्रों के छात्र, मध्यम या कमजोर स्टूडेंट्स के साथ-साथ परीक्षा के दिन बीमार या मानसिक रूप से अस्वस्थ छात्र को ज्यादा फायदा मिलेगा। अब उन्हें पूरे साल की मेहनत सिर्फ एक दिन पर निर्भर नहीं करनी पड़ेगी। CBSE के इस निर्णय के साथ-साथ बोर्ड ने यह भी कहा है कि अब प्रश्नपत्र इस तरह से बनाए जाएंगे कि छात्रों को परेशानी ना हो और मूल्यांकन (Marking) करने में भी समस्या ना हो। साल 2024 से ही CBSE ने प्रश्नपत्रों में केस-स्टडी, एप्लिकेशन-बेस्ड सवालों को शामिल करना शुरू कर दिया है और यह प्रक्रिया 2026 तक और भी बेहतर हो जाएगी। इसे भी पढ़ें:- गुजरात और पंजाब में आम आदमी पार्टी की जीत और 2027 के तूफान की आहट? क्या छात्रों को दोनों परीक्षाएं देनी होंगी? नहीं। CBSE ने साफ कहा है कि दोनों परीक्षाएं वैकल्पिक (Optional Exam) होंगी। यानी अगर कोई छात्र पहली परीक्षा में ही अच्छा स्कोर कर लेता है, तो उसे दूसरी परीक्षा देने की आवश्यकता नहीं होगी। वहीं, जो छात्र सुधार करना चाहते हैं, वे दूसरी परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। अंतिम रिपोर्ट कार्ड में उसी प्रयास के अंक शामिल किए जाएंगे जिसमें छात्र का स्कोर बेहतर होगा। यह व्यवस्था छात्रों को एक अतिरिक्त मौका देती है, जिससे वे आत्मविश्वास के साथ परीक्षा दे सकें। पहली परीक्षा को एक ट्रायल रन की तरह लिया जा सकता है, जबकि दूसरी परीक्षा (Second Exam) उन छात्रों के लिए सहायक होगी जो पहले प्रयास में अपने प्रदर्शन से संतुष्ट नहीं हैं। वहीं सभी स्कूल, शिक्षक और छात्र 2026 तक इस सिस्टम के लिए खुद को तैयार कर सकें इसलिए इसकी घोषणा अभी ही कर दी गई है, जिससे इसका फायदा साल 2026 में बोर्ड परीक्षा (2026 Board Exam) देने वाले स्टूडेंट्स उठा सकें। इसके साथ ही CBSE यह सुनिश्चित कर रहा है कि परीक्षा के बीच पर्याप्त अंतर हो, जिससे छात्रों को दोबारा तैयारी करने का समय मिल सके। यह नया ढांचा छात्रों की मानसिक सेहत (Mental Health), आत्म-विश्लेषण (Self-analysis) और सुधार की प्रक्रिया को बेहतर बनाएगा। उम्मीद है इस पहल से एजुकेशन सिस्टम (Education System) और बेहतर होगा और NEP 2020 (National Education Policy 2020) के विजन का एक प्रमुख हिस्सा है।  Latest News in Hindi Today Hindi news JEE Main CBSE #cbse2026 #class10board #cbsenews #cbseupdate #boardexam2026

आगे और पढ़ें
US visa new rule

अमेरिका का नया वीज़ा नियम: सोशल मीडिया अकाउंट होना चाहिए पब्लिक 

अमेरिका में पढ़ाई, काम या रिसर्च के इरादे से जाने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक बड़ा बदलाव सामने आया है। अमेरिकी सरकार (American government) ने अपनी वीज़ा नीति (Visa Policy) में बदलाव  करते हुए अब यह अनिवार्य कर दिया है कि वीज़ा के लिए आवेदन करने वाले आवेदकों के सोशल मीडिया अकाउंट्स (Social Media Accounts) सार्वजनिक यानी पब्लिक (Public) होने चाहिए। इसलिए अब अमेरिका के लिए किसी को भी F, M या J वीज़ा चाहिए तो उसका सोशल मीडिया अकाउंट (Social Media Accounts) होने के साथ-साथ अकाउंट पब्लिक भी होना चाहिए।  सोशल मीडिया और वीज़ा का कनेक्शन यह नया नियम अमेरिका की बढ़ती सुरक्षा चिंताओं के चलते लागू किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अब वीज़ा आवेदन (Visa Applicants) की प्रक्रिया में केवल दस्तावेज़ ही नहीं, बल्कि आवेदक की ऑनलाइन गतिविधियों को भी मॉनिटर किया जाएगा। आवेदक के पोस्ट, फोटोज़, कमेंट्स, शेयर और यहां तक कि लाइक्स तक की जांच की जाएगी। विशेष ध्यान उस कंटेंट पर होगा जिसमें हिंसा, नफरत, कट्टरता, आतंकवाद, धर्म या जाति के प्रति किसी भी प्रकार की नकारात्मक भावना झलकती हो। अगर किसी का अकाउंट प्राइवेट है यानी उसकी गतिविधियां सिर्फ दोस्त या फॉलोअर्स तक सीमित हैं, तो वीज़ा अधिकारियों को शक हो सकता है कि वह कुछ छिपा रहा है और इसका सीधा असर वीज़ा अप्रूवल (Visa Approval) पर पड़ेगा। किसे मिलेगा कौन-सा वीज़ा? चिंतित हैं आवेदक  इस बदलाव के बाद कई युवा असमंजस और चिंता में हैं। खासकर वे छात्र जो अपने सोशल मीडिया को निजी (Private) रखना पसंद करते हैं, अब उन्हें अपने अकाउंट की सेटिंग्स बदलनी होंगी। कई छात्र और पेशेवर यह महसूस कर रहे हैं कि यह नियम उनकी निजता (Privacy) पर सीधा हमला है। ऐसे में सवाल यह उठता है कि क्या अमेरिका में पढ़ाई या काम के अवसर की कीमत पर अपनी प्राइवेसी का त्याग करना होगा? सोशल मीडिया अकाउंट (Social Media Accounts) को सार्वजनिक करने का मतलब है कि न केवल अमेरिकी अधिकारी बल्कि कोई भी व्यक्ति आपकी निजी जानकारी तक पहुंच सकता है। इसे भी पढ़ें:- गुजरात और पंजाब में आम आदमी पार्टी की जीत और 2027 के तूफान की आहट? प्रोसेस में देरी की आशंका इस नियम के कारण वीज़ा प्रक्रिया और इंटरव्यू में देरी भी संभव है। हर आवेदक के सोशल मीडिया अकाउंट (Social Media Accounts) की समीक्षा करना एक बड़ा और समय लेने वाला काम है। इससे एम्बेसी पर दबाव बढ़ सकता है और वीज़ा मिलने में अधिक समय लग सकता है। हालांकि अमेरिका की मंशा अपने देश की सुरक्षा को सुनिश्चित करना है, लेकिन इस नियम पर कई मानवाधिकार संगठनों और विशेषज्ञों ने सवाल खड़े किए हैं। उनका कहना है कि यह कदम निजता के अधिकार (Right to Privacy) का उल्लंघन है। किसी भी व्यक्ति के सोशल मीडिया अकाउंट से जज करना ठीक नहीं माना जा रहा है। क्योंकि  कई बार लोग मज़ाक, ट्रेंड या दूसरों की पोस्ट शेयर करते हैं, जिसका उनके वास्तविक व्यवहार से कोई लेना-देना नहीं होता। अमेरिका का यह नया वीज़ा नियम (Visa Rule) एक तरफ जहाँ सुरक्षा को मजबूत करने का प्रयास है, वहीं दूसरी तरफ यह डिजिटल दुनिया (Digital World) में निजी आज़ादी और पारदर्शिता के बीच एक नई बहस को जन्म दे रहा है। स्टूडेंट्स, एक्सपर्ट्स और रिसर्च स्कॉलर्स को अब केवल अपने एजुकेशनल रिकॉर्ड या अनुभव ही नहीं, बल्कि सोशल मीडिया एक्टिविटी (Social Media Accounts) भी गौर किया जाएगा। अगर आप अमेरिका जाने की योजना बना रहे हैं, तो अब वीज़ा फॉर्म भरने से पहले अपने इंस्टाग्राम, फेसबुक, ट्विटर या अन्य सोशल मीडिया अकाउंट (Social Media Accounts) की सेटिंग्स जरूर चेक करें। क्योंकि अब पासपोर्ट के साथ-साथ, आपका डिजिटल चेहरा भी आपकी पहचान बन चुका है। View this post on Instagram A post shared by JaiRashtra_News (@manishhmishra) Latest News in Hindi Today Hindi news Social Media Accounts #usvisa #newvisarule #socialmedia #usimmigration #visaupdate2025

आगे और पढ़ें
Translate »