राजस्थान पटवारी भर्ती 2025_ 3500 से अधिक पदों के लिए आवेदन शुरू, अंतिम तिथि 29 जून

Rajasthan Patwari Bharti 2025

पटवारी को गांव का अकाउंटेंट भी कहा जाता है। यह वो सरकारी ऑफिसर होते हैं, जो भारत के ग्रामीण क्षेत्रों में लैंड रिकॉर्ड रखने और टैक्स इकठ्ठा करने जैसे काम करते हैं। इनकी भूमिका बहुत ही महत्वपूर्ण होती  है। अगर आप पटवारी बनने के इच्छुक हैं तो अब आपके लिए एक बेहतरीन मौका है। राजस्थान सबोर्डिनेट और मिनिस्टीरियल सर्विसेज सिलेक्शन बोर्ड यानी आरएसएमएसएसबी (RSMSSB), जयपुर ने एक नोटिफिकेशन जारी की है। इस नोटिफिकेशन के अनुसार आरएसएमएसएसबी (RSMSSB) ने एक बार फिर से पटवारी की पोस्ट्स निकाली हैं और अब कुल 3705 पदों के लिए भर्ती की जा रही है। इसके लिए एप्लीकशन प्रोसेस शुरू हो चुकी है। आइए जानें आरएसएमएसएसबी द्वारा निकाली पटवारी पोस्ट्स (Patwari posts released by RSMSSB) के बारे में।

आरएसएमएसएसबी द्वारा निकाली पटवारी पोस्ट्स (Patwari posts released by RSMSSB): योग्यता और कैसे करें अप्लाई?

इन पोस्ट्स की भर्ती के लिए एप्लीकेशन्स पहले 22 फरवरी से लेकर 23 मार्च तक ली गई थी। लेकिन, यह एप्लीकेशन्स प्रक्रिया एक बार फिर शुरू की गई हैं और कुछ अतिरिक्त पोस्ट्स भी इसके लिए निकाली गई हैं। अब यह प्रक्रिया 23 जून तक शुरू हुई हैं और इसकी अंतिम डेट 29 जून है। इसके बाद आप इसके लिए अप्लाई नहीं कर सकते हैं। इसका रिटन एग्जाम 17 अगस्त को होगा। 

योग्यता

आरएसएमएसएसबी द्वारा निकाली पटवारी पोस्ट्स (Patwari posts released by RSMSSB) के लिए अगर आप अप्लाई करना चाहते हैं, तो यह जान लें कि आपके लिए किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या इंस्टीट्यूट से किसी भी सब्जेक्ट में ग्रेजुएट होना जरूरी है। इसके साथ ही पटवारी पोस्ट्स (Patwari Posts) के लिए कंप्यूटर साइंस में डिग्री या डिप्लोमा, इंजीनियर डिग्री, सीओपीए आदि भी मान्य है। अधिक जानकारी के लिए आप ऑफिशियल वेबसाइट विजिट कर सकते हैं। आने वाले दिनों में किसी भी बदलाव से संबंधित अपडेट भी आपको इसी वेबसाइट पर मिलेगी।

आयु सीमा 

अगर आप पटवारी पोस्ट्स (Patwari posts released by RSMSSB) के लिए अप्लाई करना चाहते हैं तो एज लिमिट के बारे में भी जानकारी प्राप्त कर लें। इन पोस्ट्स कैंडिडेट्स की आयु मिनिमम 18 साल और मैक्सिमम 40 साल रखी गई है। इसके अलावा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग के लोगों को इसमें पांच साल तक की छूट दी गई है। महिलाओं और हैंडीकैप्ड लगों को भी इसमें कुछ छूट दी गई है। यह पूरी जानकारी आप गूगल सर्च या ऑफिशियल वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं।

फीस 

अगर आप पटवारी पोस्ट्स (Patwari Posts) के लिए अप्लाई करना चाहते हैं तो यह जान लें कि इसके लिए सामान्य और अन्य कुछ वर्गों के लिए फीस 600 रुपए रखी गई है। जबकि अनुसूचित जाति और जनजाति व अन्य कुछ वर्गों के लिए यह फीस केवल 400 रुपए है। इन पोस्ट्स के लिए अप्लाई करते हुए आपको कुछ जरूरी डाक्यूमेंट्स की जरूरत होगी जैसे फोटोज, एजुकेशनल सर्टिफिकेट आदि। इन डॉक्युमेंट्स को फॉर्म के साथ अटैच करना न भूलें।

इसे भी पढ़ें: यूपीएससी रिक्रूटमेंट: 400 से ज्यादा पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, पढ़ें डिटेल्स

कैसे करें अप्लाई?

आरएसएमएसएसबी द्वारा निकाली पटवारी पोस्ट्स (Patwari posts released by RSMSSB) के लिए अप्लाई करने के लिए सबसे पहले आपको आरएसएमएसएसबी (RSMSSB) की वेबसाइट पर जाना होगा। यह वेबसाइट यह है rssb.rajasthan.gov.in  । आपको गूगल सर्च करने पर भी यह वेबसाइट मिल जाएगी। 

  • यहां आपको पटवारी रिक्रूटमेंट सेक्शन पर जा कर अप्लाई ऑनलाइन टैब पर जाएं।
  • इस पर क्लिक करने के बाद आपको अपनी डिटेल्स ड़ाल कर रजिस्टर करना होगा।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद आप इस एप्लीकशन फॉर्म को भर सकते हैं।
  • इसमें जरूरी डाक्यूमेंट्स अटैच करें और साथ ही फीस भी भरें।
  • अंत में सबमिट बटन पर क्लिक करें। आपका फॉर्म सबमिट हो जाएगा।
  • इस फॉर्म को डाउनलोड कर के रखें या प्रिंट आउट निकाल लें। 

नोट:- यहां दी गई जानकारी रिसर्च के आधार पर दी गई है। अधिक जानकारी के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं या गूगल सर्च करें।

Latest News in Hindi Today Hindi news Patwari posts released by RSMSSB

#rajasthanpatwaribharti2025 #patwarivacancy2025 #govtjobs2025 #sarkarinaukri2025 #rajasthanjobs

Translate »