महाराष्ट्र की राजनीति में बड़े भूचाल के संकेत मिल रहे हैं। शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) नेता और विधायक आदित्य ठाकरे पर गंभीर आरोप लगाते हुए जांच की मांग की गई है। दरअसल, अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान के पिता सतीश सालियान ने दिशा की मौत (Disha Salian death investigation) की नए सिरे से जांच की मांग करते हुए बीते बुधवार को बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। वहीं इस याचिका में आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और जांच सीबीआई को सौंपने की गुजारिश की हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक उनका आरोप है कि दिशा के साथ सामुहिक दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी गई थी। बता दें कि आठ जून 2020 को दिशा सालियान की मौत उपनगरीय मलाड में इमारत की 14वीं मंजिल से गिरने से हुई थी। इसके बाद शहर की पुलिस ने दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया था। हालांकि उस समय दिशा के पिता ने इस जांच को संतोषजनक भी करार दिया था।
सबसे पहले नेता नितेश राणे ने ही दिशा से गैंगरेप के बाद उनकी हत्या (Disha Salian death investigation) का लगाया था आरोप
सबसे पहले नेता नितेश राणे ने ही आज से ठीक तीन साल पहले दिशा से गैंगरेप के बाद उनकी हत्या (Disha Salian death investigation) का आरोप लगाया था। हालांकि तब दिशा के माता-पिता ने बेटी को बदनाम करने की साजिश कहते हुए उल्टा नितेश पर ही केस दर्ज कराया था। तो वहीं अब दिशा के पिता का कहना है कि “उन्हें नजरबंद करके पुलिस के पेश सबूतों को सच मानने के लिए मजबूर किया गया था।” यही नहीं, इसके साथ ही अपनी इस याचिका में उन्होने डिनो मोर्या, सूरज पांचोली और मुंबई पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए गए हैं। इस मामले में सतीश सालियान के वकील नीलेश ओझा ने कहा कि “वे अभी भी याचिका दायर करने की प्रक्रिया में हैं और आज हाई कोर्ट के रजिस्ट्री विभाग में इस पर नंबर दर्ज कराएंगे।”
इसे भी पढ़ें:- दुनिया के साथ-साथ डॉल्फिन ने भी मनाया सुनीता विलियम्स की वापसी का जश्न, ट्रंप ने दी बधाई
बेटी की मौत (Disha Salian death investigation) की नये सिरे से जांच कराने के लिए बंबई उच्च न्यायालय का खटखटाया है दरवाजा
प्राप्त जानकारी के मुताबिक दिशा सालियान के पिता ने इस मामले में (Disha Salian death investigation) बुधवार को कहा कि “उन्होंने जून 2020 में रहस्यमयी परिस्थितियों में हुई अपनी बेटी की मौत की नये सिरे से जांच कराने के लिए बंबई उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है। सतीश सालियान ने आगे कहा कि “याचिका में उच्च न्यायालय से शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने और मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को सौंपने का निर्देश देने का अनुरोध किया गया है।” कहने की जरूरत नहीं है, इसके बाद दिशा के पिता की इस याचिका के बाद महाराष्ट्र में राजनीति तेज हो गई है। गौर करने वाली बात यह कि महाराष्ट्र विधानमंडल का बजट सत्र अभी चल रहा है। इस मामले को तूल देते हुए कैबिनेट मंत्री नितेश राणे ने कह कि “आदित्य ठाकरे को विधायक पद से इस्तीफा दे देना चाहिए और जांच का सामना करना ही चाहिए।” ध्यान देने वाली बात यह कि इस बीच शिवसेना के प्रवक्ता ने आश्चर्य जताया कहा कि “चार साल बाद अचानक यह मामला सुर्खियों में क्यों आ गया। उन्होंने इसमें साजिश की आशंका जताई।”
Latest News in Hindi Today Hindi news Disha Salian death investigation
#DishaSalian #JusticeForDisha #SushantSinghRajput #SSRCase #MumbaiHighCourt #DishaSalianDeath #CBIInvestigation #BollywoodMystery #IndiaJustice #BreakingNews



