अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ी राहत (Donald Trump announcement) देते हुए टैरिफ पर अगले 90 दिनों तक रोक लगा दी है। यह ऐलान होते ही कई दिन से गिरावट से जूझ रहे शेयर बाजार में अचानक से बड़ी उछाल देखी गई। इस राहत के सबसे अधिक असर अमेरिकी शेयर बाजार पर पड़ा। शेयर बाजार में आई तेजी का सबसे अधिक ललाभ दुनिया के चुनिंदा अरबपतियों को हुआ। आपको बता दें कि जिन कारोबारियों को सबसे ज्यादा लाभ हुआ है उनमें एलन मस्क, मार्क जुकरबर्ग और जेफ बेजोस का नाम शामिल है। गौर करने वाली बात यह कि ट्रंप के ऐलान के बाद शेयर बाजार में आई तेजी के दम पर इन तीनों ने चंद घंटों में तकरीबन 80 अरब डॉलर कमा लिये। इस ऐलान का सबसे ज्यादा असर टेस्ला, अमेजन और मेटा समेत कई दिग्गज टेक कंपनियों के शेयरों पर देखाा गया। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स की माने तो एलन मस्क को सबसे अधिक 35.9 बिलियन डॉलर का फायदा हुआ। इस लाभ के साथ उनकी संपत्ति बढ़कर 326 अरब डॉलर हो गई। दुनियाभर के अरबपतियों में मुकेश अंबानी 17वें पायदान पर हैं और उनकी संपत्ति इस समय तकरीबन 84 बिलियन डॉलर है।
ट्रंप के ऐलान के बाद (Donald Trump announcement) मस्क ने एक ही दिन में 35.9 अरब डॉलर (3,08,883.6 करोड़ रुपये) कमाए

ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक (Donald Trump announcement) मस्क ने एक ही दिन में 35.9 अरब डॉलर (3,08,883.6 करोड़ रुपये) कमा लिये। इसके अलावा मार्क जुकरबर्ग को 25.9 अरब डॉलर का फायदा हुआ तो वहीं जेफ बेजोस को 18.5 अरब डॉलर का मुनाफा हुआ। यही नहीं, लैरी एलिसन को भी 15 अरब डॉलर का फायदा हुआ। बता दें कि 107 अरब डॉलर की गिरावट के बाद भी एलन मस्क टॉप पर बने हुए हैं। उनकी कुल नेटवर्थ 326 बिलियन डॉलर पर पहुंच गई है। इस लिस्ट में जेफ बेजोस 210 बिलियन डॉलर के साथ दूसरे नंबर पर है। उन्हें शुरुआती तीन महीने में 28.7 बिलियन डॉलर का नुकसान हुआ है।
इसे भी पढ़ें:– क्या सच में जानबूझकर मार्केट गिरा रहे हैं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप?
ट्रंप द्वारा दी गई राहत (Donald Trump announcement) का सबसे ज्यादा असर टेक शेयरों पर देखने को मिला
यही नहीं, इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर मार्क जुकरबर्क हैं। उनकी कुल 207 बिलियन डॉलर की संपत्ति है। इस साल उन्हें 723 मिलियन डॉलर का नुकसान हुआ। बुधवार को टेस्ला के शेयर में करीब 23 प्रतिशत का बंपर उछाल देखा गया। ट्रंप द्वारा दी गई राहत (Donald Trump announcement) का सबसे ज्यादा असर टेक शेयरों पर देखने को मिला। बता दें कि नैस्डैक में 12.2% की बढ़त दर्ज की गई। इस बढ़त का असर मेटा और अमेजन के शेयर पर भी दिखा। दोनों के शेयरों में क्रमश: 15 प्रतिशत और 12 प्रतिशत की बढ़त देखी गई।
Latest News in Hindi Today Hindi news Donald Trump announcement
#DonaldTrump #TrumpAnnouncement #StockMarket #MarketRally #EconomicNews #WallStreet #InvestorsGain #TrumpEffect #USPolitics #FinancialNews




