एक माँ अपनी संतान के लिए क्या नहीं करती। औलाद को कोई तकलीफ न हो इसलिए वो हर संभव काम करती है। यही नहीं, बच्चों की ख़ुशी के खातिर दिन-रात एक कर देती है। यह तो ठीक, लेकिन कुछ ऐसी भी होती हैं जो, अपनी संतान को सुख-सुविधा देना तो दूर की बात, वो जन्म देने के बाद ही गला घोंट देती हैं। कुछ इसी तरह का मामला महाराष्ट्र के पुणे जिले का है। जानकारी के मुताबिक यहाँ एक माँ ने शादी के 10 साल बाद हुए अपने जुड़वा बच्चों (Pune mother kills twins) को ही मौत की नींद सुला दिया। दिल को दहला देने वाली इस घटना से पूरा शहर सकते में है। कहने की जरूरत नहीं है, इस कलयुगी मां की क्रूरता से पुणे शहर कांप गया है। खैर, पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।
प्रतिभा की शादी दस पहले बैंक कर्मी हेमंतकुमार मोहिते से हुई थी (Pune mother kills twins)

सोचनीय बात है, शादी के 10 बाद उसे जुड़वा बच्चे हुए थे। इससे बड़ी सोचनीय बात यह कि जिन्हें शादी के बाद संतान नहीं होती वो धार्मिक स्थलों जाकर दर-दर मिन्नतें करते हैं। मेडिकल ट्रीटमेंट करवाते हैं। संतान सुख के लिए टोने-टोटके से लेकर सबकुछ करते हैं। खैर, आज के इस आधुनिक युग में ये सब करने की कोई जरूरत नहीं है। मेडिकल साइंस ने बहुत तरक्की कर ली है। मेडिकल साइंस में कई ऐसे तरीके हैं जिससे आप माँ-बाप बन सकते हैं। माँ की ममता को कलंकित करने वाली इस कलयुगी माँ प्रतिभा की शादी दस पहले बैंक कर्मी हेमंतकुमार मोहिते से हुई थी। शादी के बाद की शुरूआती जिंदगी ठीकठाक थी। धीरे-धीरे समय बीतता गया। इस बीच घरवाले बच्चे के लिए टोकने लगे। इस तरफ देखते-देखते 9 साल बीत गए। इस दरम्यान कई बार ट्राई किया। लेकिन संतान नहीं हुई। माँ बनने की तमन्ना लिए प्रतिभा ने थक हारकर अंततः टेस्ट ट्युब के जरिए दो जुड़वाँ बच्चों को जन्म दिया। बच्चों के जन्म के बाद दोनों दंपति बड़े खुश थे। लेकिन जल्द ही दोनों की खुशियों में ग्रहण लग गया। दरअसल, बच्चों की ग्रोथ ठीक तरह से नहीं हो रही थी। इससे प्रतिभा चिंतित रहने लगी थी और इसी निराशा में फिर एक दिन उसने अपने दोनों नवजात बच्चों को पानी की टंकी में डुबों कर मार (Pune mother kills twins) डाला। बता दें कि यह घटना पुणे-सोलापुर रोड स्थित थेऊर इलाके में घटी।
इसे भी पढ़ें:- 8 साल चले प्रेम प्रसंग के बाद की लव मैरिज, फिर सवा साल बाद इस वजह से पति का घोंटा गला
बच्चों को डुबोकर मारने (Pune mother kills twins) के बाद खुद भी की आत्महत्या करने की कोशिश
प्राप्त जानकारी के मुताबिक बच्चों को डुबोकर मारने (Pune mother kills twins) के बाद उसने खुद भी आत्महत्या करने की कोशिश की थी। खैर, पुलिस ने मंगलवार देर रात जुड़वा बच्चों की हत्या के मामले में पुणे-सोलापुर रोड निवासी प्रतिभा हेमंतकुमार मोहिते (36) को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि इस मामले में प्रल्हाद लक्ष्मण गोंडे निवासी काकडे बस्ती, दत्तनगर, थेऊर, पुणे-सोलापुर रोड ने लोणी कालभोर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी। प्रल्हाद की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस के अनुसार प्रतिभा का मायका काकडे बस्ती में है। उसका पति सांगली के बैंक में जॉब करता है। फिलहाल वह मायके में रह रही थी। फ़िलहाल, पुलिस आगे की जांच कर रही है और यह पता लगाने की काेशिश कर रही है कि आखिरकर महिला ने 10 साल बाद हुए बच्चों को डुबों कर मारा क्यों?
Latest News in Hindi Today Hindi News Pune mother kills twins
#PuneCrime #MotherKillsTwins #ShockingNews #IndiaCrime #FamilyTragedy #KalayugiMaa #TwinsMurder #CrimeNews #PuneNews #DisturbingCase



