वास्तु शास्त्र भारतीय संस्कृति की एक ऐसी विद्या है जो भवन निर्माण और उसमें रहने वालों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डालने में सहायक होती है। यदि घर में वास्तु दोष होता है तो इसका प्रभाव घर के वातावरण, मानसिक शांति, स्वास्थ्य, रिश्तों और आर्थिक स्थिति पर भी पड़ता है। लेकिन अच्छी बात यह है कि कुछ आसान उपायों के माध्यम से वास्तु दोष को दूर किया जा सकता है, उनमें से एक प्रभावी उपाय है—घर में शुभ पौधों को लगाना।
घर में पौधे क्यों जरूरी हैं?
प्रकृति से जुड़ाव न केवल मानसिक शांति देता है, बल्कि यह वातावरण को शुद्ध करके सकारात्मक ऊर्जा भी फैलाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, कुछ विशेष पौधे (Vastu plants) घर में लगाने से नकारात्मक ऊर्जा (Negative Energy) का नाश होता है और सकारात्मक ऊर्जा (Positive Energy) का प्रवाह बढ़ता है। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ पौधों के बारे में जो वास्तु दोष को दूर करने के साथ-साथ सुख-शांति और समृद्धि भी लाते हैं।
1. तुलसी का पौधा
तुलसी को हिंदू धर्म में देवी का स्थान प्राप्त है और यह न केवल धार्मिक दृष्टि से पूजनीय है, बल्कि आयुर्वेदिक गुणों से भरपूर भी है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, तुलसी का पौधा घर के उत्तर-पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। यह नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है और सकारात्मक ऊर्जा (Positive Energy) को बढ़ाता है। रोज सुबह तुलसी में जल चढ़ाने और दीपक जलाने से घर में सकारात्मकता बनी रहती है।
2. मनी प्लांट
मनी प्लांट (Money Plant) को समृद्धि और धन-संपत्ति से जोड़कर देखा जाता है। यह पौधा घर के दक्षिण-पूर्व कोने में लगाने की सलाह दी जाती है, जो कि वास्तु में ‘अग्नि कोण’ कहलाता है। यह दिशा धन की दिशा मानी जाती है और यहां मनी प्लांट लगाने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। ध्यान रखें कि इसे कभी भी बाथरूम में या सूखने की स्थिति में न रखें, वरना इसका प्रभाव उल्टा हो सकता है।
3. बांस का पौधा (लकी बैम्बू)
फेंग शुई और वास्तु दोनों में लकी बैम्बू पौधे (Bamboo Plant) को शुभ माना जाता है। यह पौधा घर में सौभाग्य, समृद्धि और दीर्घायु का प्रतीक है। इसे मुख्य दरवाजे के पास या ड्राइंग रूम में रखा जा सकता है। यह पौधा जितना अधिक तना वाला होता है, उतना ही अच्छा माना जाता है। यह पौधा रिश्तों में मिठास लाने और मानसिक तनाव को कम करने में सहायक होता है।
4. पारिजात वृक्ष
पारिजात वृक्ष को लेकर धार्मिक मान्यता है कि इसमें स्वयं माता लक्ष्मी और भगवान नारायण का वास होता है। इसे घर की उत्तर दिशा में लगाना अत्यंत शुभ माना जाता है। शास्त्रों में उल्लेख है कि पारिजात के फूल माता लक्ष्मी को बहुत प्रिय होते हैं। यदि इसे वास्तु अनुसार घर में लगाया जाए, तो न केवल वास्तु दोष समाप्त होता है, बल्कि घर में समृद्धि और सुख-शांति भी बनी रहती है। यह पौधा धन और ऐश्वर्य की प्राप्ति में सहायक माना जाता है।
5. एलोवेरा
एलोवेरा न केवल सौंदर्य और स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है, बल्कि यह वास्तु दोष निवारण में भी प्रभावशाली है। यह पौधा नकारात्मक ऊर्जा को सोख लेता है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। इसे घर की पूर्व या उत्तर दिशा में रखें। इसका नियमित देखभाल करना बेहद जरूरी होता है।
इसे भी पढ़ें:- इस दिन से शुरू होने वाली है Char Dham Yatra 2025, साइबर ठगी से बचने हेतु पुलिस ने श्रद्धालुओं से की यह खास अपील
6. आंवला
वास्तु शास्त्र (Vastu plants) के अनुसार आंवला का पेड़ अत्यंत शुभ और फलदायक माना गया है। इसे घर में लगाने से नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ता है। ऐसी मान्यता है कि आंवले के वृक्ष में भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का निवास होता है। आंवला के पेड़ को यदि उत्तर, पूर्व या उत्तर-पूर्व दिशा में लगाया जाए तो यह अत्यधिक शुभ परिणाम देता है। इस पेड़ को नियमित जल अर्पित करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है और विभिन्न प्रकार की परेशानियों से मुक्ति मिलती है।
7. पीपल और नीम का पौधा
हालांकि पीपल और नीम जैसे पौधे बड़े होते हैं, लेकिन यदि आपके पास बगीचा है, तो इन पौधों को वहां लगाया जा सकता है। पीपल और नीम दोनों ही पर्यावरण को शुद्ध करने वाले पौधे हैं और घर के आसपास के वातावरण को पवित्र बनाए रखते हैं। नीम के पेड़ को घर के पश्चिम दिशा में लगाना शुभ माना जाता है।
नोट: यहां दी गई जानकारी धर्म से जुड़े ग्रंथों के अनुसार साझा की गई है। अगर आप कोई विशेष पूजा करवाना चाहते हैं, तो अपने धर्म गुरुओं के बताये अनुसार करें।
Latest News in Hindi Today Hindi news Vastu plants
#VastuPlants #HomeVastuTips #LuckyPlants #IndoorPlantsVastu #PositiveEnergy #VastuShastra #HomeDecor #VastuForHome #ProsperityPlants #PeacefulHome





