बाजार में फैले नकली नोटों को खत्म करने के लिए ही नोटबंदी की गई थी। नोटबंदी के बाद यह दावा किया गया था कि इससे आतंकवाद की कमर टूटेगी और काले धन पर लगाम लगेगी। खैर, काले धन पर कितनी लगाम लगी यह तो नहीं पता, लेकिन एक बार फिर नकली नोट ने मार्केट में दस्तक दे दी है। जानकारी के मुताबिक बाजार में 500 का ऐसा नोट आ गया है, जो हूबहू असली नोट की तरह दिखता है। इस पर चिंता जताते हुए गृह मंत्रालय ने हाई अलर्ट जारी कर दिया है। सरकार ने कहा है कि “500 के यह नकली नोट काफी हद तक असली जैसे दिखते हैं और सामान्य तौर पर इसमें अंतर कर पाना (How to identify fake 500 note) कठिन है।” बता दें कि गृह मंत्रालय ने हाई अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि “बाजार में नए प्रकार के नकली 500 रुपये के नोट के चल रहे हैं। यह अलर्ट डीआरआई, एफआईयू, सीबीआई, एनआईए और सेबी जैसी प्रमुख वित्तीय और नियामक संस्थाओं के साथ साझा किया गया है। जारी अलर्ट में चेतावनी दी गई है कि नकली नोट गुणवत्ता और प्रिंट के मामले में असली नोटों से बहुत मिलते-जुलते हैं, जिससे उन्हें पहचानना मुश्किल हो रहा है। इनका रंग और बनावट भी काफी हद तक असली नोटों से मेल खाता है। सरकार ने कुछ ऐसे पहचान चिन्ह बताए हैं, जिसकी मदद से नकली नोटों को आसानी से पहचाना जा सकेगा।
500 रुपये के नकली नोट में यह (How to identify fake 500 note) गलती ‘RESERVE BANK OF INDIA’ के वाक्य में है

इस बीच गृह मंत्रालय ने बताया कि वैसे तो नकली नोट असली 500 रुपये के नोटों से काफी मिलते-जुलते हैं। लेकिन ध्यान देने वाली बात यह कि इसमें स्पेलिंग को लेकर एक बड़ी गलती हो गई है। इस एक गलती की वजह से इसे आसानी से पहचाना जा सकता है। 500 रुपये के नकली नोट में यह (How to identify fake 500 note) गलती ‘RESERVE BANK OF INDIA’ के वाक्य में है। दरअसल, RESERVE में E की जगह गलती से A लिखा हुआ है। वरिष्ठ अधिकारी की माने तो इस छोटी सी गलती को कोई अनदेखा कर सकता है। कारण यही जो ये नकली नोट काफी खतरनाक माने जा रहे हैं। न सिर्फ खतरनाक हैं बल्कि बाजार में तेजी से वायरल भी हो रहे हैं। इसकी गंभीरता को देखते हुए सरकार ने बैंकों और अन्य वित्तीय संस्थानों को भी हाई अलर्ट जारी किया है। यही नहीं, नकली करेंसी को पहचानने के लिए तस्वीर भी जारी की है। बैंकों से कहा गया है कि “ऐसी नोट का पता चलते ही जांच एजेंसियों को सूचित करें।”
इसे भी पढ़ें:– क्या सच में जानबूझकर मार्केट गिरा रहे हैं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप?
नकली नोट की पहचान करने और बाजार में आने से रोकने के लिए सरकार लगातार कर (How to identify fake 500 note) रही है काम
ऐसा नहीं है कि सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी है। नकली नोट की पहचान करने और उसे बाजार में आने से रोकने के लिए सरकार लगातार काम कर (How to identify fake 500 note) रही है। सरकार ने बताया कि नकली नोटों का पता लगाने के लिए सभी बैंक शाखाओं/चिन्हित बैक ऑफिसों और मुद्रा चेस्ट शाखाओं में मशीन लगाई गई है। एजेंसियों ने चेतावनी दी है कि बाजार में पहले ही बड़ी संख्या में नकली नोटों की खेप पहुंच चुकी है। लिहाजा अधिकारियों ने नागरिकों और संस्थानों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध मुद्रा की रिपोर्ट करने का आग्रह किया है। इसके अलावा गृह मंत्रालय ने लोगों से अलर्ट रहने के लिए कहा है।
Latest News in Hindi Today Hindi news How to identify fake 500 note
#Fake500Note #CurrencyAlert #500NoteCheck #RBIUpdate #CounterfeitNote #FakeCurrencyIndia #NoteVerification #IndianCurrency #MoneySafety #SecurityFeatures





