Mumbai Indians vs SRH: रोहित शर्मा की विस्फोटक बल्लेबाजी के दम पर मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को दी 7 विकेटों से मात

MI vs SRH Rohit Sharma Powers Mumbai to Big Win

23 अप्रैल को हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के 41वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेटों से हरा (Mumbai Indians vs SRH) दिया। इस जीत के साथ ही मुंबई इंडियंस ने लगातार चार मुकाबले में जीत हासिल की है। इस जीत के साथ ही मुंबई इंडियंस ने पॉइंट टेबल में जबरस्त छलांग लगाई है। जो टीम कुछ दिन पहले नौवें नंबर पर थी, अब वह तीसरे पायदान पर काबिज हो गई है। दरअसल, बुधवार को हुए इस मुकाबले में  मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। कप्तान हार्दिक पंड्या का यह फैसला सही साबित हुआ। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज अपने बल्ले का जौहर नहीं दिखा सके। मुंबई इंडियंस की सधी हुई गेंदबाजी के आगे हैदराबाद  के बल्लेबाज बेबस नजर आये। कारण यही जो वो 20 ओवर में 8 विकेट पर 143 रन ही बना पाए। मुंबई की ओर से ट्रेंट बोल्ट ने कमाल की गेंदबाजी की और 4 विकेट झटके। इस शानदार गेंदबाजी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया। 

144 रन का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत धमाकेदार (Mumbai Indians vs SRH) रही

MI vs SRH Rohit Sharma Powers Mumbai to Big Win

खैर,144 रन का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत धमाकेदार (Mumbai Indians vs SRH) रही। रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 46 गेंदों में धुंआधार 70 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 8 चौके और 3 छक्के भी लगाए। इसके साथ ही रोहित शर्मा ने कीरोन पोलार्ड को भी पछाड़ दिया। दरअसल, कीरोन पोलार्ड ने मुंबई इंडियंस के लिए 211 मैचों में 258 छक्के लगाकर एक रिकॉर्ड बनाया था। रोहित शर्मा ने 229 मैचों में यह रिकॉर्ड तोड़ दिया। 3 छक्कों के साथ रोहित के नाम अब मुंबई इंडियंस के लिए 260 छक्के हो गए हैं। रोहित के विस्फोटक बल्लेबाजी के चलते मुंबई इंडियंस ने 15.4 ओवर में ही 144 रनों के लक्ष्य का आसानी से हासिल कर लिया। ​​

इसे भी पढ़ें:- अपने ही घर में पंजाब किंग्स से बुरी तरह हारी लखनऊ सुपर जायंट्स

मुंबई इंडियंस को अब इस टूर्नामेंट में कम से कम 5 लीग मैच खेलने (Mumbai Indians vs SRH) हैं

बता दें कि इस सीजन में मुंबई इंडियंस की यह लगातार चौथी। अब तक मुंबई इंडियंस ने अपने 9 में से 5 मैच जीते हैं। मुंबई इंडियंस को अब इस टूर्नामेंट में कम से कम 5 लीग मैच खेलने (Mumbai Indians vs SRH) हैं। मुंबई का मुकाबला क्रमशा: लखनऊ सुपरजायंट्स, राजस्थान रॉयल्स, गुजरात टाइटंस, पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स से होना है। गौर करने वाली बात यह कि 5 मैचों में से तीन वानखेड़े स्टेडियम में होंगे और बाकी दो मैच जयपुर और धर्मशाला में होगा। इस जीत के साथ ही मुंबई इंडियंस के 10 अंक हो गए हैं। आईपीएल प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने के लिए 16 अंक चाहिए होते हैं। मुंबई इंडियंस को अपने दम पर प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने के लिए बाकी बचे 5 मैचों में से कम से कम तीन मैच जीतने होंगे। 

Latest News in Hindi Today Hindi news  IPL 2025 Mumbai Indians vs SRH

#rohitsharma #mumbaiindians #srh #ipl2025 #cricketnews #iplupdates #t20cricket #mivssrh #rohitsharmafans #iplhighlights #cricketreels #mumbaiindianswin #sportsnews #indiacricket

Translate »