गर्मियों के मौसम में जो चीज सबसे अधिक पसंद आती है वो हैं आम (Mango)। आम चाहे कच्चे यानी खट्टे-मीठे हों या पके हुए रसीले, दोनों का ही अपना स्वाद होता है। आम (Mango) के कई हेल्थ बेनिफिट्स हैं। यह डाइजेशन को सुधारता है, इम्युनिटी बढ़ाता है, आंखों और स्किन के स्वस्थ के लिए अच्छा है। आम (Mango) में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो कई बीमारियों से बचाव में मदद करते हैं। यही नहीं आम फाइबर, पोटैशियम, विटामिन ए और सी से भी भरपूर होता है। आम (Mango) को लोग कई तरह से खाते हैं। इसे ऐसे ही फल की तरह खाया जाता है, इसके अलावा इससे बना मेंगोशेक, आम रस और मेंगो लस्सी भी बहुत प्रसिद्ध है। लेकिन, क्या आपने आम की चाट (Mango Chaat) खायी है? खट्टे-मीठे आम की चाट (Mango Chaat) को आप घर पर भी बना सकते हैं। आइए जानें इस चाट को बनाने के तरीके के बारे में।
आम की चाट (Mango Chaat): कैसे बनाएं
गर्मियां (Summer) आते ही इस आम की चाट (Mango Chaat) को आप पके हुए या कच्चे किसी भी आम (Mango) से बना सकते हैं। लेकिन हम इस आम (Mango) की चाट में दोनों तरह के आमों का इस्तेमाल करेंगे। गर्मियां (Summer) आते ही आम की चाट (Mango Chaat) बनाने की सामग्री इस प्रकार है:
- आम- 2 (पके हुए)
- कच्चा आम- 1
- खीरा-1
- टमाटर- 1
- प्याज- 1
- हरी मिर्च- 2 से 3
- हरा धनिया- कटा हुआ
- आलू- 2
- चाट मसाला- 1 चम्मच
- काला नमक-1 चम्मच
- जीरा पाउडर- आधा चम्मच
- निम्बू का रस- 2 चम्मच
इसे भी पढ़ें: सत्तू शरबत: शरीर को मजबूत और स्वस्थ बनाने में फायदेमंद है यह देसी टॉनिक
बनाने की विधि
- आम की चाट (Mango Chaat) बनाने से पहले आप पके हुए और कच्चे आम (Mango), प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, खीरा को अच्छे से धो कर छोटे टुकड़ो में काट लें। आलू को उबाल लें और उसके भी छोटे टुकड़े कर लें।
- अब एक बड़ा और खुला बर्तन लें, जिसमें आप इस सामग्री को अच्छे से मिक्स कर सकें। इस बर्तन में काटे हुए आम (Mango), प्याज और टमाटर को ड़ाल कर मिक्स कर लें। इसके बाद इसमें खीरा और आलू के टुकड़ों को भी मिला लें।
- आम की चाट (Mango Chaat) बनाने के लिए अब इसमें निम्बू का रस और हरी मिर्च ड़ाल दें। इन सब चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें। इसके बाद बारी आती है मसालों की।
- इस मिश्रण में आप काला नमक, चाट मसाला और जीरा पाउडर ड़ाल दें। आप अपने स्वादानुसार अन्य मसालों को भी इसमें मिक्स कर सकते हैं। अगर काला नमक नहीं है, तो सादे नमक का इस्तेमाल करें। चाट मसाला नहीं है, तो इसे भी आप नजरअंदाज कर सकते हैं।
- अंत में हरे धनिया से इसे गार्निश करें। आपकी आम की चाट (Mango Chaat) तैयार है। यह चाट बच्चों और बड़ों दोनों को पसंद आएगी। यह गर्मियां (Summer) आपके लिए और भी चटपटी हो जाएंगी।
नोट:– यहां दी गई जानकारी केवल रिसर्च के आधार पर दी गई है। लेकिन अगर आप किसी भी शारीरिक समस्या से परेशान हैं, तो अपने हेल्थ एक्सपर्ट से सलाह लेना न भूलें।
Latest News in Hindi Today Hindi Mango Chaat
#Mangochaat #mango #summer #chaat






