Pakistan pleads for ceasefire: ऑपरेशन सिंदूर के बाद गिड़गिड़ाया पाकिस्तान, की युद्ध विराम की विनंती

Pakistan pleads for ceasefire

पहलगाम हमले के बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) के तहत पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) और सीमापार पाकिस्तान में मौजूद आतंकी लॉन्चपैड्स और ट्रेनिंग कैम्प्स ठिकानों पर जबरदस्त मिसाइल हमले किए हैं। जानकारी के मुताबिक इन हमलों में फ्रांसीसी मूल की स्काल्प (SCALP) मिसाइल का इस्तेमाल किया गया है। दरअसल, इस हमले के बाद पाकिस्तान की तरफ से बड़ी प्रतिक्रिया आई है। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा है कि “अगर भारत सीमा पर अपने अभियान रोक देता है तो वे आगे की कार्रवाई से परहेज करने के लिए तैयार (Pakistan pleads for ceasefire) हैं।” गौर करने वाली बात यह कि यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब देर रात भारतीय सेना ने पाकिस्तान में नौ ठिकानों (जिनमें पंजाब में 4 और पीओके में 5 शामिल हैं) को उड़ा दिया। बता दें कि भारत ने यह पलटवार जम्मू-कश्मीर के पहलगाम स्थित बैसरन घाटी में आतंकवादियों द्वारा 26 निर्दोष पर्यटकों की हत्या का बदला लेने के लिए किया।

अगर भारत पीछे हटता है, तो हम निश्चित रूप से इन चीजों को खत्म कर (Pakistan pleads for ceasefire) देंगे

ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) के बाद रक्षा मंत्री आसिफ ने एक समाचार चैनल से कहा कि इसकी पहल भारत ने की है। अगर भारत पीछे हटने को तैयार है, हमने सिर्फ जवाब दिया है। हम यह कहते रहे हैं कि हम भारत के खिलाफ कभी भी कोई शत्रुतापूर्ण कार्रवाई नहीं करेंगे। लेकिन अगर हम पर हमला होता है, तो हम जवाब देंगे। अगर भारत पीछे हटता है, तो हम निश्चित रूप से इन चीजों को खत्म कर (Pakistan pleads for ceasefire) देंगे। लेकिन जब तक हम पर हमला होता रहेगा, हमें जवाब देना ही होगा।”

इसे भी पढ़ें:-  जैश और लश्कर का हेडक्वाटर तबाह, वजह यही जो भारत ने पाकिस्तान के इन ठिकानों को बनाया निशाना

 पाकिस्तान का लंबा ट्रैक रिकॉर्ड रहा है, ये आतंकवादियों का शरण स्थली बना है- विक्रम मिसरी 

ध्यान देने वाली बात यह कि ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) के बाद भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि “22 अप्रैल को पहलगाम में कायराना और बर्बरतापूर्ण हमला किया। इसमें वहां मौजूद लोगों को करीब से और परिवारों के सामने सिर पर गोली मारी गई। परिवार के सदस्यों को जानबूझकर निशाना बनाया गया। जम्मू कश्मीरी में पर्यटन बढ़ रहा था। पिछले साल सवा 2 करोड़ से ज्यादा टूरिस्ट कश्मीर आए थे। आतंकी हमले का मकसद इसे रोकना (Pakistan pleads for ceasefire) था। इसका मकसद जम्मू-कश्मीर सहित भारत में सामुदायिक घटना कराने की कोशिश की। इस हमले की जिम्मेदारी उस टीआरएफ समूह ने इस हमले की जिम्मेदारी ली, जो कि पाकिस्तानी आतंकी ग्रुप तश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा है। हमारी खुफिया एजेंसियों ने कई जानकारी जुटाई हैं। पाकिस्तान का लंबा ट्रैक रिकॉर्ड रहा है। ये आतंकवादियों का शरण स्थली बना है। पाकिस्तान ने अंतराराष्ट्रीय मंचों को गुमराह करता है। साजिद मीर को मृत्य घोषित किया, जो बाद में जिंदा पाया गया।”

Latest News in HindiToday Hindi news Pakistan pleads for ceasefire

#pakistanpleads #operationsindoor #indiavspakistan #ceasefirerequest #pakistanarmy #indianarmystrike #indiafirst #bordernews #defencenews #viralnews #breakingupdate #stayalert #southasiatensions

Translate »