भारत में नौकरी की तलाश करना अब पहले से कहीं ज्यादा आसान हो गया है। देशभर में लाखों लोग हर साल नौकरी की तलाश में रहते हैं, चाहे वो कॉलेज से पासआउट हुए फ्रेशर हों या फिर अनुभवी प्रोफेशनल्स, जो करियर में बदलाव चाहते हैं। ऐसे ही लोगों के लिए भारत सरकार ने एक बड़ी और उपयोगी पहल की है। श्रम एवं रोजगार मंत्रालय द्वारा लॉन्च किया गया नेशनल कैरियर सर्विस पोर्टल (National Career Service Portal) अब देशभर में नौकरी तलाशने वालों के लिए एक भरोसेमंद और प्रभावशाली मंच बन चुका है।
क्या है NCS पोर्टल?
NCS पोर्टल (National Career Service Portal) एक सरकारी प्लेटफ़ॉर्म है जिसे श्रम और रोजगार मंत्रालय द्वारा विकसित और संचालित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य देश में बेरोजगारी (Unemployment) को कम करना और युवाओं को उचित अवसर प्रदान करना है। यह पोर्टल एक ऐसा माध्यम है जहां सरकारी और निजी क्षेत्र की 33 लाख से ज्यादा नौकरियों की जानकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध है। इस पोर्टल पर जॉब सीकर्स (नौकरी ढूंढने वाले), एंप्लॉयर्स, ट्रेनिंग प्रोवाइडर्स और करियर काउंसलर (Career Counselor) जैसी सभी के लिए सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। यह पोर्टल पारदर्शिता, पहुंच और सुविधा के तीन प्रमुख सिद्धांतों पर आधारित है।
National Career Service Portal पर कैसे करें रजिस्ट्रेशन?
इस पोर्टल का इस्तेमाल करने के लिए आपको सबसे पहले ncs.gov.in पर जाकर खुद को रजिस्टर करना होगा। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया काफी आसान है:
- वेबसाइट खोलें – ncs.gov.in
- होमपेज पर “Jobseeker” सेक्शन में जाएं
- “Register” पर क्लिक करें
- अपनी बेसिक जानकारी जैसे नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और आधार नंबर आदि भरें
- एक पासवर्ड सेट करें और सबमिट करें
- रजिस्ट्रेशन के बाद आप अपनी प्रोफाइल में शैक्षणिक योग्यता, अनुभव और रुचि के अनुसार डिटेल भर सकते हैं।
कैसे खोजें और अप्लाई करें नौकरी?
रजिस्ट्रेशन के बाद यूजर अपनी प्रोफाइल में जाकर अपनी योग्यताओं और रुचियों के आधार पर नौकरियाँ खोज सकते हैं। पोर्टल में विभिन्न फ़िल्टर विकल्प उपलब्ध हैं जैसे:
- स्थान (Location)
- उद्योग (Industry)
- अनुभव स्तर (Experience Level)
- योग्यता (Education Qualification)
- काम का प्रकार (Full-time / Part-time)
जब कोई उपयुक्त जॉब (Job vacancies) मिल जाती है, तो बस एक क्लिक में आप “Apply Now” बटन दबाकर उस नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं। आपको रिज्यूमे भी पोर्टल पर अपलोड करना होता है, जिससे नियोक्ता आपसे संपर्क कर सकें।
NCS पोर्टल की प्रमुख सुविधाएँ:
- सरकारी और प्राइवेट नौकरियाँ एक साथ- पोर्टल पर केंद्र और राज्य सरकारों की नौकरियों के साथ-साथ प्राइवेट कंपनियों की वैकेंसी भी मौजूद हैं।
- फ्री करियर काउंसलिंग- पोर्टल के माध्यम से फ्री करियर गाइडेंस और काउंसलिंग की सुविधा भी मिलती है।
- ट्रेनिंग प्रोग्राम्स- रोजगार कौशल बढ़ाने के लिए विभिन्न प्रशिक्षण संस्थानों द्वारा ट्रेनिंग कार्यक्रम की जानकारी भी यहाँ उपलब्ध है।
- डिजिटल इंटरव्यू और ऑनलाइन सेलेक्शन प्रोसेस- कई कंपनियाँ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल इंटरव्यू (Digital Interview) का विकल्प देती हैं।
- सेफ और भरोसेमंद- चूंकि यह सरकार द्वारा संचालित पोर्टल है, इसलिए यह पूरी तरह सुरक्षित और पारदर्शी है।
इसे भी पढ़ें:- आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस स्पेशलिस्ट कैसे बनें?
किन्हें होगा सबसे ज्यादा फायदा?
- कॉलेज स्टूडेंट्स और फ्रेशर्स- जिन्हें अभी तक कोई जॉब नहीं मिली है।
- अनुभवी कर्मचारी- जो बेहतर अवसरों की तलाश में हैं।
- गांव या छोटे शहरों के युवा- जिन्हें सही जानकारी तक पहुंचने में दिक्कत होती थी।
नेशनल कैरियर सर्विस पोर्टल (National Career Service Portal) नौकरी की तलाश में लगे लाखों युवाओं के लिए एक क्रांतिकारी पहल है। इसके माध्यम से देशभर में फैली लाखों नौकरियों की जानकारी एक ही स्थान पर मिल जाती है। यह पोर्टल न सिर्फ जॉब सर्च को आसान बनाता है, बल्कि युवाओं को सही दिशा में करियर गाइडेंस (Career Guidance) भी देता है। अगर आप भी नौकरी की तलाश में हैं या करियर में नया मुकाम पाना चाहते हैं, तो अभी ncs.gov.in पर जाकर रजिस्टर करें और अपने सपनों की नौकरी की ओर पहला कदम बढ़ाएं।
Latest News in Hindi Today Hindi National Career Service
#NationalCareerServicePortal #NCS #Jobs #Governmentjob #Privatejob





