Shiv

Mumbai rape case

Woman raped on job pretext: मुंबई एयरपोर्ट पर नौकरी दिलाने के बहाने दफ्तर बुलाकर महिला से किया दुष्कर्म

किसी की मंशा को परखा नहीं जा सकता। किसके मन में क्या चल रहा है कुछ कहा नहीं जा सकता। लोग अपनी हवस को मिटाने के लिए किस हद तक जा सकते हैं, इसका अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है। इसी कड़ी में महाराष्ट्र के ठाणे शहर में नौकरी का झांसा देकर एक महिला से दुष्कर्म (woman raped on job pretext) का मामला प्रकाश में आया है। ठाणे पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद एक खुफिया सूचना के आधार पर डोंबिवली निवासी आरोपी को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक पकड़ा गया आरोपी एक नहीं बल्कि दो मामलों में वांछित बताया जा रह है। जानकारी के मुताबिक ठाणे शहर में महिला के साथ दुष्कर्म करने और उसे धमकाने के आरोप में एक व्यक्ति को नासिक के एक होटल से गिरफ्तार किया है।  मुंबई हवाई अड्डे पर नौकरी दिलाने का झांसा (woman raped on job pretext) देकर किया दुष्कर्म  इस पूरे मामले पर पुलिस उपायुक्त क्राइम, अमर सिंह जाधव ने बताया कि “19 वर्षीय शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने 16 फरवरी से 29 मार्च के बीच कई बार डोंबिवली के दावडी इलाके में उसका यौन उत्पीड़न किया।” इस दौरान पीड़िता ने यह भी दावा किया कि आरोपी से उसका परिचय सोशल मीडिया मंच इंस्टाग्राम के जरिए हुआ था। कुछ दिनों की बाद बातचीत बढ़ती गई। इस बीच आरोपी ने जल्द ही उसका विश्वास जीत लिया। इस बीच उसने उसके बेरोजगार होने की बात पता चली। फिर उसने उसे मुंबई हवाई अड्डे पर नौकरी दिलाने का झांसा (woman raped on job pretext) देकर अपने दफ्तर बुलाया। दफ्तर पहुंचने के बाद उसने पहले तो यहाँ वहां की बात करनी शुरू कर दी। थोड़ी देर की हुई बात चीत में ही आरोपी ने अपनी मंशा जाहिर कर दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़िता के मुताबिक, आरोपी ने उसे बंदूक दिखाकर धमकाया और उसके परिजनों को नुकसान पहुंचाने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया।  इसे भी पढ़ें:–चीन के इशारे पर नॉर्थईस्ट का कार्ड खेल दबाव बना रहा बांग्लादेश, पीएम मोदी से द्विपक्षीय बैठक को क्यों बेचैन युनूस नाशिक के एक होटल से आरोपी को किया गिरफ्तार (woman raped on job pretext) इस बीच पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उनकी मुलाकातों की आपत्तिजनक ऑडियो और वीडियो सोशल मीडिया पर जारी करने की धमकी दी। घर और परिवार की इज्जत की बात को ध्यान में रख पहले तो पीड़िता ने पहले पहले मामले को दबाने की सोची। लेकिन फिर उसने हिम्मतकर पुलिस का रुख किया और उसके खिलाफ तिलक नगर पुलिस थाने में जाकर बलात्कार का मामला दर्ज (woman raped on job pretext) कराया। पीड़िता की शिकायत मनपाड़ा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 64, 74, 115(2) व अन्य प्रासंगिक धाराओं के साथ-साथ शस्त्र अधिनियम की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की। अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज होने के बाद आरोपी फरार हो गया। इस बीच पुलिस ने टीम बनाकर छानबीन शुरू कर दी। अभी छानबीन जारी ही थी कि तभी पुलिस को मुखबिरों से उसके नाशिक के एक होटल में छिपे होने की बात पता चली। इसके बाद एक टीम नाशिक जाकर उसे वहां से धर दबोचा। बता दें कि आरोपी के खिलाफ दो मामले पहले से दर्ज हैं।  Latest News in Hindi Today Hindi news  woman raped on job pretext #MumbaiRapeCase #JobFraud #SexualAssault #FakeJobOffer #WomenSafety #CrimeNews #MumbaiCrime #JusticeForHer #AirportJobScam #StopRape

आगे और पढ़ें
Priyanka Gandhi absent

Priyanka Gandhi absent: वक्फ बिल पर बहस के दौरान प्रियंका गांधी की अनुपस्थिति पर भड़का मुस्लिम लीग

2 अप्रैल को लोकसभा में वक्‍फ बिल 288-232 वोटों से, तो वहीं 3 अप्रैल को राज्‍यसभा में 128-95 वोटों से पास हुआ था। मुस्लिम संगठनों का मानना है कि यह उनकी धार्मिक स्वायत्तता पर हमला है। वक्‍फ बिल को विपक्ष मुस्लिम विरोधी और असंवैधानिक करार दे रहा है। तो वहीं, सरकार का कहना है कि “वक्फ बोर्ड के प्रशासन में गैर-मुस्लिम सदस्यों को शामिल करने से संपत्ति प्रबंधन में पारदर्शिता आएगी।” इस बीच ध्यान देने वाली बात यह कि कांग्रेस पार्टी की वरिष्ठ नेता प्रियंका गांधी केरल के मुस्लिम बहुल इलाके वायनाड से लोकसभा की सांसद है। मुस्लिम बहुल इलाके से सांसद होने के बावजूद प्रियंका लोकसभा में वोटिंग के दौरान नदारद (Priyanka Gandhi absent) रही। वैसे भी मुस्लिम समाज में वक्‍फ बिल को लेकर बड़ी नाराजगी है। ऐसे में आधी रात को हुई वोटिंग के दौरान प्रियंका की गैर-मौजूदगी ने बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। खुद को अल्पसंख्यकों का हितैषी बताने वाली प्रियंका के मंसूबों पर प्रश्नचिन्ह उठाया जा रहा है। बता दें कि वायनाड के लोगों ने प्रियंका गांधी को पिछले साल भारी बहुमत से जिताकर लोकसभा में भेजा था। बेशक उनकी जीत में मुस्लिम वोटों की अहम भूमिका रही। कहने की जरूरत नहीं, वक्फ संशोधन बिल जैसे संवेदनशील मुद्दे पर उनकी अनुपस्थिति ने मुस्लिम समुदाय के मन असंतोष की भावना को जन्म दे दिया है। गौरतलब हो कि राहुल गांधी ने लोकसभा में बहस के दौरान हिस्सा नहीं लिया, लेकिन वह वोटिंग के लिए मौजूद जरूर थे।  वक्फ बिल पर बहस के दौरान प्रियंका गांधी की गैरमौजूदगी (Priyanka Gandhi absent) पर मुस्लिम लीग ने जताई नाराजगी इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग ने संसद में वक्फ संशोधन विधेयक पर चर्चा के दौरान वायनाड के सांसद और कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी की अनुपस्थिति (Priyanka Gandhi absent) पर असंतोष व्यक्त किया है। जानकारी के मुताबिक समस्त केरल जेम-इय्याथुल उलमा के मुखपत्र सुप्रभातम ने बुधवार को लोकसभा में विधेयक पर बहस के दौरान सत्र में शामिल नहीं होने के लिए प्रियंका गांधी की घोर आलोचना की। 4 अप्रैल को प्रकाशित संपादकीय में उनकी अनुपस्थिति को एक काला निशान कहा गया और यह भी सवाल उठाया कि जब भाजपा इस विधेयक को आगे बढ़ा रही थी, तब प्रियंका गांधी कहां थीं? और विपक्षी नेता राहुल गांधी ने बिल पर क्यों नहीं बोला?  बता दें कि ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड और ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड जैसे संगठनों ने बिल का कड़ा विरोध किया है।  इसे भी पढ़ें:- वक्फ बिल पास होते ही कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, महाराष्ट्र के इस बड़े मुस्लिम नेता ने छोड़ी पार्टी यह कांग्रेस की अल्पसंख्यक-समर्थक छवि को कर सकता है प्रभावित (Priyanka Gandhi absent)  जानकारों की माने तो कांग्रेस की ओर से यह रणनीति संभवतः केरल के ईसाई संगठनों और मुस्लिम समुदाय के बीच संतुलन बनाने की कोशिश हो सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक ईसाई संगठनों ने इस बिल का समर्थन किया था। कहने की जरूरत नहीं,  प्रियंका गांधी की अनुपस्थिति (Priyanka Gandhi absent) का असर न सिर्फ वायनाड तक सीमित रहेगा, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी कांग्रेस की अल्पसंख्यक-समर्थक छवि को प्रभावित कर सकता है। इस विधेयक का उद्देश्य 1995 के अधिनियम में संशोधन करके भारत में वक्फ संपत्तियों के प्रशासन और प्रबंधन में सुधार करना है। Latest News in Hindi Today Hindi News Priyanka Gandhi absent #PriyankaGandhi #WakfBill #MuslimLeague #Congress #ParliamentDebate #IndiaPolitics #WakfControversy #PoliticalNews #PriyankaAbsent #LokSabha2025

आगे और पढ़ें
Vande Bharat to Run Between Two Cities from June

Vande Bharat between two cities: सफर होगा और भी आसान, जून से इन दो शहरों के बीच दौड़ेगी वंदे भारत एक्सप्रेस

मध्यप्रदेश से यूपी तक का सफर करने वाले यात्रियों को भारतीय रेल एक बड़ी खुशखबरी देने जा रही है। खबर के मुताबिक मध्य प्रदेश को जल्द ही एक नई वंदेभारत एक्सप्रेस मिलने वाली है। यह भोपाल और लखनऊ को जोड़ने का काम (Vande Bharat between two cities) करेगी। जून से इस ट्रेन के संचालित होने की संभावना है। वर्तमान में भोपाल से लखनऊ के लिए करीब 15 इनडायरेक्ट ट्रेनें हैं, लेकिन यह डायरेक्ट ट्रेन होगी। वंदेभारत के स्टापेज कम होंगे और स्पीड ज्यादा होगी। बता दें कि भोपाल से लखनऊ के बीच सफर करने के लिए यात्रियों को कई ट्रेनों का सहारा लेना पड़ता था। ये अक्सर भीड़-भाड़ और लंबी यात्रा के कारण परेशानी का कारण बनती थीं। कहने की जरूरत नहीं, वंदेभारत एक्सप्रेस के आते ही ये समस्याएं खत्म हो जाएंगी। क्योंकि यह ट्रेन सीधे भोपाल से लखनऊ ले जाएगी। इससे यात्रियों को न सिर्फ यात्रा के दौरान होने वाली समस्याओं से निजात मिलेगी बल्कि समय भी बचेगा। गौरतलब हो कि वंदेभारत की गति सामान्य ट्रेनों से अधिक होती है, इससे यात्रा का समय कम होगा और यात्रियों को भीड़ से भी राहत मिलेगी। वंदेभारत एक्सप्रेस की शुरुआत जून से हो सकती है। वंदेभारत एक्सप्रेस के नए कोच में एग्जीक्यूटिव चेयर क्लास सीटों के पास बैग मिलेगा। लखनऊ- भोपाल वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन 8 कोच की चेयर कार होगी। इस वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन में कुल 564 सीट्स होंगी।  सप्ताह में 6 दिन (Vande Bharat between two cities) चलेगी यह ट्रेन  जानकारी के लिए बता दें कि वंदेभारत एक्सप्रेस के कोचों में विशेष रूप से आरामदायक बैठने की व्यवस्था की गई है, जिसमें ज्यादा जगह और सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। इसके अलावा, इसमें “कवच” जैसे सुरक्षा प्रोटेक्शन सिस्टम भी लगाए गए हैं। जो यात्रियों की सुरक्षा को पुख्ता बनाते हैं। सबसे बड़ी बात यह कि वंदेभारत एक्सप्रेस के स्टॉपेज कम होंगे, जिससे यात्रा में समय की बचत होगी। बता दें कि यह ट्रेन सप्ताह में 6 दिन (Vande Bharat between two cities) चलेगी और इसका शेड्यूल लखनऊ रेल मंडल द्वारा तय किया जाएगा। इसे भी पढ़ें:- वक्फ बिल पास होते ही कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, महाराष्ट्र के इस बड़े मुस्लिम नेता ने छोड़ी पार्टी फाइनल शिड्यूल मई के अंत में किया जा सकता है (Vande Bharat between two cities) जारी  नई वंदेभारत एक्सप्रेस के कोचों में कई अहम बदलाव किए गए हैं। इन बदलाओं में एग्जीक्यूटिव चेयर क्लास सीटों के पास बैग रखने की विशेष सुविधा दी गई है। कुल मिलाकर 8 कोचों वाली इस कार चेयर ट्रेन में 564 सीटों से सुसज्जित होगी। इससे यात्रियों को पर्याप्त स्थान मिलेगा। ध्यान देने वाली बात यह कि वंदेभारत एक्सप्रेस का किराया सामान्य ट्रेनों की तुलना में थोड़ा अधिक होता है। खैर, आरामदायक सफर और समय की बचत के सामने थोड़ी बहुत कीमत तो चुकानी हो गई। बात करें इसके शिड्यूल की तो,  इसका फाइनल शिड्यूल मई के अंत में जारी किया जा सकता (Vande Bharat between two cities) है। यात्रा की शुरुआत लखनऊ से सुबह होगी और यह भोपाल से शाम को वापस लखनऊ लौटेगी।  Latest News in Hindi Today Hindi News Vande Bharat between two cities #VandeBharatExpress #IndianRailways #FastestTrain #TravelIndia #TrainUpdate #NewRoute #JuneLaunch #RailwayNews #VandeBharat #CityToCity

आगे और पढ़ें
Demand to shut illegal madrasas

Demand to shut illegal madrasas: विधायक बालमुकुंद आचार्य ने कलेक्टर से की अवैध मदरसों को बंद करने की मांग

राजस्थान की राजधानी जयपुर के हवामहल निर्वाचन क्षेत्र से बीजेपी विधायक स्वामी बालमुकुंद आचार्य को अवैध मदरसों में अवैध गतिविधियों और अनैतिक कृत्यों की शिकायतें मिल रही थीं। इस संबंध में बालमुकुंद आचार्य ने जयपुर में चल रहे अवैध मदरसों की जांच कराने और उन्हें बंद (Demand to shut illegal madrasas) करने की कार्रवाई के लिए कलेक्टर को पत्र लिखा है। जानकारी के मुताबिक उन्होंने यह लेटर हवामहल विधानसभा के एक स्थानीय निवासी की उस शिकायत के बाद 3 अप्रैल को लिखा है, जिसमें जलमहल के सामने स्थित मदरसे के मौलाना पर नाबालिग का अपहरण करने के बाद फर्जी निकाह करने के आरोप लगाए गए हैं। बता दें कि इस लेटर में भाजपा विधायक ने लिखा है कि “मेरी जानकारी में आया है कि अपराकाशी जयपुर शहर में मदरसे बिना सरकारी मान्यता के संचालित किए जा रहे हैं। इनमें कई प्रकार के अनैतिक कार्य होने की लगातार शिकायतें मिल रही हैं। मदरसा संचालकों के भी आपराधिक गतिविधियों में लिप्त होने के प्रमाण प्राप्त हुए हैं। इसीलिए जयपुर शहर के सभी मदरसों की जांच करवाकर, अनाधिकृत रूप से संचालित मदरसों पर कार्रवाई करवाकर, उन्हें बंद करवाने की कार्रवाई का कष्ट करें।” पुलिस अधिकारियों को दिए एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश (Demand to shut illegal madrasas) जानकारी के मुताबिक स्वामी बालमुकुंद ने यह लेटर हवामहल विधानसभा के एक स्थानीय निवासी की शिकायत के बाद लिखा है। लिखे पत्र में जलमहल के सामने स्थित मदरसे के खिलाफ गंभीर (Demand to shut illegal madrasas) आरोप लगाए गए हैं। शिकायत के मुताबिक मौलाना मुफ्ती सलीम पुत्र रईस पर एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर जबरन अपहरण करने और फिर फर्जी निकाह कराने का आरोप है। जानकारी के लिए बता दें कि यह मदरसा राज्य सरकार या अन्य किसी संस्था से रजिस्टर ही नहीं है। इस मामले पर बालमुकुंद आचार्य का कहना हे कि “इसके पहले भी कई गरीब तबके की बच्चियों के साथ अनैतिक कृत्य करने, खाडी देशों से चंदा लेने, हवाला के जरिए पैसा प्राप्त कर उसका उपयोग देशद्रोही की गतिविधियों में करने, जयपुर में तीन-तीन फर्जी आईडी बनाकर निवास करने जैसी कई शिकायतें मिल चुकी हैं। इस संबंध में एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने के लिए पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।”  इसे भी पढ़ें:- वक्फ बिल पास होते ही कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, महाराष्ट्र के इस बड़े मुस्लिम नेता ने छोड़ी पार्टी अवैध मदरसों में चल रही थी गैरकानूनी गतिविधियां (Demand to shut illegal madrasas) बता दें कि जयपुर शहर में बिना किसी सरकारी मान्यता के संचालित कुछ मदरसों में अवैध गतिविधियों और अनैतिक कृत्यों की शिकायतें बालमुकुंद आचार्य को लगातार मिल रही थी। इसी कड़ी में विधायक को हवा महल क्षेत्र के स्थानीय निवासियों द्वारा मदरसा नूर उल इस्लाम, टोंक वालों की बस्ती, जेपी कॉलोनी,   जलमहल के सामने स्थित मदरसे के खिलाफ गंभीर शिकायत (Demand to shut illegal madrasas) प्राप्त हुई। विधायक स्वामी बालमुकुंद आचार्य ने इस गंभीर मामले में न सिर्फ तत्काल एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई के निर्देश पुलिस अधिकारियों को दिए हैं बल्कि  जिला कलेक्टर को भी पत्र लिखा है। विधायक का मानना है कि इस प्रकार की संस्थाएं समाज में घोर असुरक्षा और अव्यवस्था पैदा कर रही हैं। गौरतलब है कि रमजान के महीने में भी बालमुकुंद आचार्य ने लाउडस्पीकर की तेज आवाज से आम जनता को हो रही परेशानी का मुद्दा उठाया था और पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखकर छतों से लाउडस्पीकर हटाने की मांग की थी।  Latest News in Hindi Today Hindi News Demand to shut illegal madrasas #IllegalMadrasas #BalmukundAcharya #MadarsaBan #EducationReform #ReligiousSchools #MadarsaControversy #IndiaPolitics #CollectorMemorandum #ShutMadrasas #MLAProtest

आगे और पढ़ें
Political switch in Maharashtra

Muslim leader leaves Congress: वक्फ बिल पास होते ही कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, महाराष्ट्र के इस बड़े मुस्लिम नेता ने छोड़ी पार्टी

संसद के दोनों सदनों से वक्फ संशाेधन बिल पास होने के बाद से बीजेपी के सहयोगी दलों में इस्तीफों का दौर जारी है। कई मुस्लिम नेताओं ने पार्टी से इस्तीफा देन शुरू कर दिया है। देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस भी अछूती नहीं है। वक्फ संशाेधन बिल पास होने के बाद कांग्रेस का एक बड़े मुस्लिम चेहरे ने पार्टी का साथ छोड़ (Muslim leader leaves Congress) दिया है। ध्यान देने वाली बात यह कि एक तरफ कांग्रेस जहां खुद को मजबूत करने के लिए गुजरात के अहमदाबाद में राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारियों में जोरशोर से जुटी है, तो वहीं दूसरी ओर महाराष्ट्र में पार्टी को बड़ा झटका लगा है। जानकारी के मुताबिक कांग्रेस के पूर्व विधायक यूसुफ अब्राहनी ने पार्टी के सभी पद और सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। अब्राहनी ने अपना इस्तीफा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को भेजा है। इसके साथ ही उसकी एक प्रति मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष वर्षा व सांसद गायकवाड़ को भी भेजी है। संजय निरुपम, मिलिंद देवड़ा के अलावा दिवंगत बाबा सिद्दीकी और उनके बेटे जीशान सिद्दीकी ने भी छोड़ दिया था कांग्रेस का साथ (Muslim leader leaves Congress)  कांग्रेस से इस्तीफा देने के बारे में यूसुफ अब्राहनी ने बताया कि “पार्टी की बहुत बुरी हालत है। और इसके जिम्मेदार पार्टी के नेता ही है।” जानकारी के मुताबिक उन्होंने यह बात राहुल गांधी को विस्तार से बताई थी, लेकिन कुछ नहीं हुआ। इससे वे बहुत निराश है। ऐसे में यह कयास लगाए जा रहे है कि जल्द ही कांग्रेस के कई और नेता पार्टी को से इस्तीफा दे सकते हैं। गौरतलब हो कि पिछले साल संजय निरुपम, मिलिंद देवड़ा के अलावा दिवंगत बाबा सिद्दीकी और फिर उनके बेटे जीशान सिद्दीकी ने भी कांग्रेस को राम-राम बोल (Muslim leader leaves Congress) दिया था। इसे भी पढ़ें:- सीएम योगी ने अपने तीसरे टर्म को लेकर कही यह बड़ी बात, मचा सियासी हड़कंप  यूसुफ अब्राहनी राज्य मंत्री के दर्जे के साथ म्हाडा के अध्यक्ष के रूप में भी कर चुके हैं (Muslim leader leaves Congress) बता दें कि पेशे से वकील यूसुफ अब्राहनी कई मुस्लिम संगठनों और एसोसिएशन से भी जुड़े हुए हैं। वर्तमान में वो इस्लाम जिमखाना के अध्यक्ष हैं। वो राज्य मंत्री के दर्जे के साथ म्हाडा के अध्यक्ष के रूप में भी काम कर चुके हैं। यही नहीं, वो मुंबई क्षेत्रीय कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं। अहम बात यह कि पद से इस्तीफा देने के साथ-साथ उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता भी छोड़ दी। हालांकि पूर्व विधायक यूसुफ अब्राहनी ने अपनी भविष्य की रणनीति के बारे में कुछ भी स्पष्ट नहीं किया है। अभी तक कुछ नहीं पता चला है कि उनकी अगली रणनीति क्या होगी। क्या वो किसी अन्य दल में शामिल होंगे या फिर राजनीति से तौबा कर लेंगे। खैर, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को दिए इस्तीफा पत्र (Muslim leader leaves Congress) में उन्होंने कांग्रेस और पार्टी से मिले स्नेह के लिए धन्यवाद भी दिया है। Latest News in Hindi Today Hindi News  Muslim leader leaves Congress #CongressCrisis #WaqfBill #MuslimLeaderExit #MaharashtraPolitics #PoliticalShakeup #IndianPolitics #CongressNews #WaqfControversy #PartySwitch #MinorityPolitics

आगे और पढ़ें
iPhone price increase

iPhone price increase: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के रिसिप्रोकल टैरिफ के चलते बढ़ सकती हैं आईफोन की कीमतें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 180 से अधिक देशों पर लगाए गए भारी-भरकम रिसिप्रोकल टैरिफ का असर अब दुनिया में देखा जाने लगा है। दुनिया भर के बाजारों में गिरावट जारी है। इस टैरिफ ने ट्रेड वर्ल्ड वॉर की आशंका बढ़ा दी है। अब इसका असर एप्पल के आईफोन पर भी कीमतों पर भी पड़ (iPhone price increase) सकता है। रिपोर्टों के अनुसार, यदि कंपनी टैरिफ की लागत ग्राहकों पर डालती है तो ग्रहकों की जेब ढीली हो सकती है। ऐसे में इस फैसले के चलते कंपनी के पास दो विकल्प हैं, या तो वह इस अतिरिक्त शुल्क का वहन खुद वहन करे या फिर इसका बोझ ग्राहकों पर डाले। अगर एप्पल टैरिफ का भार ग्राहकों पर डालती है, तो आईफोन की कीमतों में 40% तक वृद्धि हो सकती है। ऐसे में एक हाई-एंडआईफोन की कीमत लगभग 2,300 डॉलर तक पहुंच सकती है। गौर करने वाली बात यह कि एप्पल की मैन्युफैक्चरिंग मुख्य रूप से चीन में होती है। और डोनाल्ड ट्रंप ने 54% का भारी-भरकम टैक्स लगा दिया गया है। जाहिर है, आईफोन की कीमतों में भारी उछाल होना लाजमी है।  30 से 40 प्रतिशत तक की (iPhone price increase) हो सकती है बढ़ोतरी  बता दें कि ट्रंप के रिसिप्रोकल टैरिफ नीति के चलते आईफोन की कीमतों में 30 से 40 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी (iPhone price increase) हो सकती है। इसे एक उदाहरण से समझते हैं। आईफोन 16 जो कि $799 लांच हुआ था, इस नीति के चलते अब वो $1,142 तक पहुंच सकता है, तो वहीं, आईफोन16 प्रो मैक्स की कीमत तकरीबन  $2,300 के आसपास जा सकती है। इतना ही नहीं, आईफोन का सबसे सस्ता मॉडल आईफोन 16e की कीमत भी $599 से बढ़कर $856 तक बढ़ सकती है। ध्यान देने वाली बात यह कि आईफोन ही नहीं, एप्पल के अन्य डिवाइसेज़ भी महंगे हो सकते हैं। कहने की जरूरत नहीं, अगर एप्पल टैरिफ का भार ग्राहकों पर डालता है, तो कंपनी की बिक्री में गिरावट आ सकती है। विशेषज्ञों का मानना है कि पहले से ही कई बाजारों में एप्पल  की सेल गिर रही है। क्योंकि इसके इसके फीचर्स ग्राहकों को अधिक प्रभावित नहीं कर पाए हैं। ऐसे में, यदि आईफोन महंगा होता है, तो ग्राहक सैमसंग, गूगल पिक्सेल और अन्य ब्रांड्स की तरफ शिफ्ट हो सकते हैं। इसे भी पढ़ें:– भारत के लिए सिरदर्द बनते जा रहे हैं करोड़ों अवैध बांग्लादेशी मुसलमान, इस तरह करते हैं घुसपैठ एप्पल ने अमेरिका में 500 अरब डॉलर के निवेश का किया है ऐलान (iPhone price increase) सीएफ़आरए रिसर्च के एक्सपर्ट एंजेलो ज़िनो का मानना है कि आपले ग्राहकों पर सिर्फ 5 से 10 प्रतिशत लागत ही डाल पाएगा। दावा तो यह भी किया जा रहा है कि कंपनी फिलहाल आईफोन 17 की लॉन्चिंग तक कीमतों में कोई बड़ा बदलाव नहीं करने वाली है। भले ही एप्पल कुछ निर्माण भारत और वियतनाम जैसे देशों में शिफ्ट कर रहा है लेकिन वहां भी 26% से 46% तक के टैक्स लागू हैं, जिससे लागत कम नहीं हो रही है। खैर, जानकारी के मुताबिक अगले चार वर्षों में एप्पल ने अमेरिका में 500 अरब डॉलर के निवेश का ऐलान किया है। इसपर सीईओ टिम कुक ने कहा कि “हम अमेरिकी में निवेश करेंगे और इस निवेश से देश के भविष्य को और मजबूत करेंगे।” ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि क्या यह निवेश आईफोन की आसमान छूती कीमतों (iPhone price increase) को रोक पाएगा भी या नहीं?  Latest News in Hindi Today Hindi news iPhone price increase #iPhonePriceHike #TrumpTariffs #iPhone2025 #USChinaTrade #ReciprocalTariff #AppleNews #iPhoneCost #TradeWarImpact #TechNews #AppleTariff

आगे और पढ़ें
IPL 2025 match highlights

Lucknow Super Giants win: लखनऊ सुपर जायंट्स ने सनसनीखेज अंदाज में मुंबई इंडियंस को मात देते हुए दर्ज की अपनी दूसरी जीत

04 अप्रैल को आईपीएल 2025 का 16वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में एलएसजी ने पांच बार की चैंपियन टीम मुंबई को 12 रनों से शिकस्त (Lucknow Super Giants win) दी। दरअसल, कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। उनका ये फैसला गलता साबित हुए। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 203 रन बनाए। लखनऊ की ओर से मिचेल मार्श ने सर्वाधिक 60 रनों की पारी खेली। मार्श के अलावा एडेन मार्करम ने भी अर्धशतक जड़ा। 53 रन पर मार्करम के आउट होने के बाद आयुष बडोनी ने 30 रन की तेज-तर्रार पारी खेली और आखिर में डेविड मिलर ने 14 गेंद में 27 रन की आतिशी पारी खेली। इस तरह लखनऊ ने मुंबई इंडियंस को 203 रनों का लक्ष्य दिया। मुंबई इंडियंस के लिए कप्तान हार्दिक पंड्या ने 4 ओवर में 36 रन देकर 5 विकेट लिए। हार्दिक ने अपने टी20 करियर में पहली बार 5 विकेट लिए। आईपीएल के इतिहास में ऐसा कमाल करने वाले पहले कप्तान बन गए हैं।  एलएसजी की सधी हुई गेंदबाजी के आगे मुंबई की टीम 5 विकेट खोकर 191 रन तक ही पहुंच (Lucknow Super Giants win) पाई 204 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत काफी ख़राब रही। मुंबई की नई ओपनिंग जोड़ी कोई कमाल नहीं दिखा सकी। चोटिल होने  के कारण रोहित शर्मा इस मैच से बाहर थे, ऐसे में उनकी जगह बैटिंग करने आए विल जैक्स 5 रन बना कर पवेलियन लौट गए। सिर्फ 17 रन तक टीम के दोनों ओपनर आउट हो चुक थे। नमन धीर और सूर्यकुमार यादव ने पारी को संभालने की कोशिश की। नमन ने 24 गेंदों में 46 बनाए तो वहीं उनके आउट होने के बाद सूर्यकुमार यादव सूर्या 67 रन पर आउट हो गए। सूर्य कुमार यादव का आउट होना मुंबई इंडियंस के लिए सबसे बड़ा झटका था। इसके बाद मुंबई इंडियंस के अन्य बल्लेबाज कोई कमाल नहीं दिखा सके। एलएसजी की सधी हुई गेंदबाजी के आगे मुंबई की टीम 5 विकेट खोकर 191 रन तक ही पहुंच (Lucknow Super Giants win) पाई।  इसे भी पढ़ें:- अपने ही घर में पंजाब किंग्स से बुरी तरह हारी लखनऊ सुपर जायंट्स 7 मुकाबलों में से 6 मुकाबलों में लखनऊ की टीम ने जीत हासिल की है (Lucknow Super Giants win) पांच बार की चैंपियन टीम मुंबई के लिए लखनऊ से हारना (Lucknow Super Giants win) कोई नई बात नहीं है। आईपीएल के इतिहास में लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच अब तक 7 मुकाबले खेले गए हैं। जिसमें से 6 मुकाबलों में लखनऊ की टीम ने फतेह हासिल की है। लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुंबई को अब तक सिर्फ एक मुकाबले में जीत मिली है। बता दें कि लखनऊ सुपर जायंट्स साल 2022 से आईपीएल लीग का हिस्सा बनी थी। इसके बाद से लखनऊ हमेशा ही मुंबई इंडियंस पर हावी रही है।  Latest News in Hindi Today Hindi news  IPL 2025 Lucknow Super Giants win #LucknowSuperGiants #LSGvsMI #IPL2025 #MIvsLSG #CricketHighlights #T20Thriller #IPLWin #LSGVictory #MIdefeated #CricketNews

आगे और पढ़ें
Room turned into well

Room turned into well: मध्य प्रदेश के शिवपुरी में लोगों ने इस वजह से घर के कमरे को ही बना दिया कुंआ 

भारत भले ही विश्वगुरु बनने जा रहा है लेकिन यहाँ एक राज्य ऐसा भी है, जहाँ लोग पानी और जमीन की किल्लत के चलते अपने ही घरों को खोद रहे हैं। यह राज्य है भाजपा की शासन वाला मध्य प्रदेश, जहाँ मोहन यादव की सरकार है। यह इलाका केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के इलाके के तौर पर जाना जाता है। इस इलाके में कुछ ऐसी जगहें भी हैं जो पानी की समस्या से बुरी तरह से जूझ रही है। हालत ये हैं कि लोग अपने घरों के अंदर कमरों को खोद कर कुआं बना (Room turned into well) रहे हैं। राज्य सरकार भले ही विकास के लाख दावे कर ले, लेकिन स्थिति खोखले दावों के बिल्कुल विपरीत है। बता दें कि मध्य प्रदेश के गुना-शिवपुरी में लोग सिस्टम की बेरुख़ी से मजबूर होकर अब अपने घरों के भीतर ही कुएं यानि मिनी-बोरवेल खोद रहे हैं। सोचिये आधुनिक युग ये हाल है। जहाँ लोग आशियाने बनाने के बजाय घर के भीतर बोरवेल ही खोद रहे हैं।  किल्लत ऐसी कि घर के कमरों को खोदकर पानी निकालने लगे (Room turned into well) हैं दरअसल, यहाँ जिस बस्ती का जिक्र हो रहा है उसका नाम है लुधावली, यह वार्ड क्रमांक 16 और 17 के अंतर्गत आती है। जानकारी के मुताबिक लुधावली बस्ती में 100 से ज्यादा परिवार रहते हैं। वो रहते तो हैं, लेकिन उनके पास न जल है और न ही नल। यहां तक कि नगर पालिका ने ही कोई हेडपंप नहीं लगवाया। हैरत यह कि इस इलाके में न बोरवेल, न कुआं, न बावड़ी। बरसों इंतजार करने के बाद आखिरकार गाँव वालों ने आखिरकार यह फैसला कि अब पानी सरकार से नहीं, पाताल से लाना होगा। कारण यही जो, वे अपने ही घर के कमरों को खोदकर पानी निकालने लगे (Room turned into well) हैं। ऐसे में बड़ा सवाल यह कि यदि गांववालों को कुआं ही खोदना था, तो घर के बाहर खोद लेते। ये घर के कमरों को ही खोदने की क्या मजबूरी है? दरअसल, बाहर खोदने के लिए जमीन तो होनी चाहिए। जमीन होगी तब न बाहर खोदेंगे। घर के अलावा बाहर एक इंच जमीन न होने के कारण मजबूरीवश लोग अपने घर के कमरों को ही खोद रहे हैं। पानी और जमीन की किल्लत ऐसे कि यहां रहने वाले लोग छेनी और हथौड़ी की सहायता से खुद ही अपने घर के अंदर कमरे में कुआं खोदने लगे हैं। लोग कह रहे हैं कि “नेता आते हैं वादा करते हैं लेकिन फिर भूल जाते हैं।” कहने की जरूरत नहीं, शिवपुरी की लुधावली बस्ती में जो हो रहा है दरअसल, वो चेतावनी है कि आने वाले समय में राज्य में भयंकर सूखा पड़ सकता है।  इसे भी पढ़ें:- अवैध खनन पर सख्त हुए सीएम भजनलाल शर्मा, दिए ये कड़े निर्देश  बस्ती अवैध है, वहां कुछ नहीं कर सकते (Room turned into well)  मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक स्थानीय निवासी मनीषा जाटव कहती हैं कि “हमने तो अपने घर के कमरे में ही गड्ढा खोद (Room turned into well) दिया, अब ये गड्ढा ही हमारी उम्मीद है।  हो सकता है इसी से पानी निकले, या फिर आत्मसम्मान बहकर चला जाए।” वो आगे कहती हैं कि अब हम गंदा पानी पीएं, बीमार हों, मरे, इससे किसी को फर्क नहीं पड़ता। चुनाव के पहले नेता कहते हैं कि हम पानी देंगे, घर देंगे। लेकिन अफ़सोस चुनाव जीतते ही वो भूल जाते हैं। पानी न मिलने की बात पर नगर पालिका कहती है कि “बस्ती अवैध है, वहां कुछ नहीं कर सकते।” हैरत यह कि इन परिवारों की हालत पिछले 8 साल से जस की तस बनी हुई है। खैर, मजे की बात यह कि लुधावली बस्ती के बगल में ही गौशाला क्षेत्र है। वहां मानीखेड़ा डैम से पाइपलाइन आ चुकी है। गौर करने वाली बात यह कि वहां नल भी है और पानी भी। बता दें कि साल भर पहले चुनाव के दौरान जब पानी के संकट पर सवाल पूछा गया वर्तमान सांसद और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा था कि “ग्वालियर-चंबल इलाके में बहुत कम वर्षा हुई है, यही सीजन है कि वाटर लेवल कम होता है। बोरिंग भी 700-800 फीट नीचे चली गई है। और पिछली बारिश की वजह से जो नदी-नाले भरने चाहिए थे, वे 30-40% कम वर्षा के चलते नहीं भर पाए। इस बार संकट जरूर है, लेकिन हम उसका समाधान निकालने की बात कर रहे हैं।” Latest News in Hindi Today Hindi News Room turned into well ShivpuriNews #MPWaterCrisis #UniqueWellStory #IndiaWaterShortage #ViralVillageNews #ShivpuriUpdate #WaterScarcityIndia

आगे और पढ़ें
Bhajanlal Sharma on illegal mining

Bhajanlal Sharma on illegal mining: अवैध खनन गतिविधियों के खिलाफ मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का जीरो टॉलरेंस, लिया यह बड़ा फैसला 

राजस्थान की भजनलाल सरकार ने खनन माफियों (Bhajanlal Sharma on illegal mining) के खिलाफ मुहीम छेड़ रखी है। इसके तहत सूबे में अवैध खनन माफिया पर एक्शन के दौरान जब्त की गई बजरी (कंकड़) और अन्य खनिज को 15 दिन के भीतर ही नीलाम कर दिया जाएगा। यही नहीं, जब्त वाहनों को 21 अप्रैल तक कोर्ट से राज्यसात कराने के बाद नीलाम कर दिया जाएगा। यह जानकारी माइंस एवं पेट्रोलियम विभाग के प्रमुख सचिव टी. रविकान्त ने शुक्रवार को अधिकारियों से वर्चुअल मीटिंग के दौरान दी। अधिकारियों से वर्चुअल मीटिंग के दौरान टी. रविकान्त ने कहा कि “मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा अवैध खनन गतिविधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रहे हैं। सीएम के निर्देशानुसार विभाग ने अभियान की आवश्यक तैयारियां शुरू कर दी हैं। अधिकारियों को अवैध खनन गतिविधियों के खिलाफ सख्त व प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दे दिए गए हैं। उन्हें स्पष्ट शब्दों में कहा गया है कि “इसमें किसी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”  15 दिन में की जाए नीलामी की कार्रवाई (Bhajanlal Sharma on illegal mining)  बता दें कि इस दौरान टी. रविकान्त ने बताया कि “जब्त बजरी, अन्य खनिज व वाहन पुलिस थानों में लंबे समय तक रखे रहने से छीजत होने की संभावना रहती है। साथ ही जब्ती का उद्देश्य भी पूरा नहीं होता। राज्य सरकार को राजस्व भी नहीं मिल पाता। ऐसे में उन्होंने सख्त हिदायत दी है कि आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करते हुए 15 दिन में नीलामी की कार्रवाई (Bhajanlal Sharma on illegal mining) की जाए। इसके अलावा अधिकारियों को स्थानीय स्तर पर जिला कलक्टर के मार्गदर्शन व संबंधित विभागों से समन्वय बनाने के भी निर्देश दिए गए हैं। पूर्व में जब्त बजरी सहित खनिजों की नीलामी तय समय-सीमा में सुनिश्चित करवा दी जाएगी।  इसे भी पढ़ें:- अवैध खनन पर सख्त हुए सीएम भजनलाल शर्मा, दिए ये कड़े निर्देश  अवैध खनन गतिविधियों (Bhajanlal Sharma on illegal mining) के खिलाफ कार्रवाई के लिए विशेष दल गठित किए जा रहे हैं वैध खनन को बढ़ावा दिया जा सके इसलिए रविकान्त ने खनन क्षेत्रों के डेलिनियेशन और प्लॉट व ब्लॉक तैयार करने के कार्य में तेजी लाने के साथ ही इनकी नीलामी की कार्रवाई के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने रिकार्ड राजस्व अर्जन व 23.62 प्रतिशत की विकास दर अर्जित करने के लिए खान एवं भूविज्ञान विभाग के अधिकारियों और कार्मिकों की प्रशंसा भी की। यही नहीं माइंस निदेशक दीपक तंवर ने बताया कि अवैध खनन गतिविधियों (Bhajanlal Sharma on illegal mining) के खिलाफ कार्रवाई के लिए विशेष दल गठित किए जा रहे हैं और होमगार्ड सहित आवश्यक मानव संसाधन लगाया जा रहा है। देखना दिलचस्प होगा कि राजस्थान सरकार के इस कदम का क्या असर होगा और किस हद तक अवैध खनन पर लगाम लगाई जा सकेगी। Latest News in Hindi Today Hindi News Bhajanlal Sharma on illegal mining IllegalMining #BhajanLalSharma #ZeroTolerancePolicy #RajasthanNews #AntiMiningAction #MiningBan #EnvironmentalProtection

आगे और पढ़ें
KKR beat SRH by 80 runs

KKR beat SRH by 80 runs: आईपीएल के 15वें मुकाबले में केकेआर ने सनराइजर्स हैदराबाद को दी 80 रनों से मात 

आईपीएल 2025 सीजन का 15वां मुकाबला कोलकाता के ईडेन गार्डंस में कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया। वेंकटेश अय्यर 60 रनों की तूफानी पारी के और गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर कोलकाता नाइटराइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को करारी शिकस्त (KKR beat SRH by 80 runs) दी। दरअसल, टॉस जीतने के बाद सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने 20 ओवर में छह विकेट खोकर 200 रन बनाए। 201 रन के विशाल लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की शुरूआत बेहद खराब रही। टॉप ऑर्डर के बल्‍लेबाज ट्रेविस हेड (4), अभिषेक शर्मा (2) और ईशान किशन (2) एक के बाद एक आउट होते गए। इसके अलावा मिडिल ऑर्डर भी कुछ ख़ास नहीं कर सका। नितीश रेड्डी (19), कमिंडु मेंडिस (27) और हेनरिच क्‍लासेन ने (33) रन बनाए, लेकिन यह नाकाफी था। इसके अलावा अनिकेत वर्मा (6) और कप्‍तान पैट कमिंस (14) ने भी कोई ख़ास कारनामा नहीं किया। इस लड़खड़ाती बल्लेबाजी के चलते हैदराबाद 16.4 ओवर में 120 रन पर ही ऑलआउट हो गई।  शानदार गेंदबाजी के कारण वैभव को मैन ऑफ द मैच से गया नवाजा (KKR beat SRH by 80 runs) इस तरह केकेआर ने यह मुकाबला 80 रन से अपने नाम (KKR beat SRH by 80 runs) कर लिया। केकेआर के लिए जीत के हीरो वेंकटेश अय्यर, वैभव अरोड़ा और वरुण चक्रवर्ती रहे। इन तीनों खिलाड़ियों ने टीम की जीत में अहम योगदान दिया। केकेआर की तरफ से वैभव अरोड़ा और वरुण चक्रवर्ती ने तीन-तीन विकेट चटकाए। आंद्रे रसेल को दो सफलताएं मिली। हर्षित राणा और सुनील नरेन के खाते में एक-एक विकेट आया। बता दें कि सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ वैभव अरोड़ा ने 3 विकेट लेकर बल्लेबाजी क्रम को ध्वस्त कर दिया। वैभव ने पहले ही ओवर में ट्रेविस हेड को आउट करके बड़ा झटका दिया। उसके बाद अगले ओवर में ईशान किशन को अजिंक्य रहाणे के हाथों कैच करवाकर पवेलियन भेजा। तो वहीं हेनरिक क्लासेन का विकेट लेकर सनराइजर्स की जीत की उम्मीदें भी खत्म कर दी। शानदार गेंदबाजी के कारण वैभव को मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया।  इसे भी पढ़ें:-गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु उन्हीं के घर में दी 8 विकेट से करारी शिकस्त यह केकेआर की आईपीएल 2025 में चार मैचों में दूसरी जीत है तो वहीं, एसआरएच की यह 4 मैचों में तीसरी हार है  इस जीत के साथ केकेआर ने आईपीएल के इतिहास में बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। दरअसल, केकेआर आईपीएल में तीन टीमों के खिलाफ 20 या उससे अधिक मैच जीतने वाली पहली टीम बन गई है। आईपीएल के इतिहास में केकेआर की टीम ने तीन टीमों के खिलाफ 20 या उससे मुकाबले जीते हैं। केकेआर ने पंजाब के खिलाफ 21, आरसीबी के खिलाफ 20 और सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 20 मुकाबले में जीत हासिल की है। आईपीएल में ऐसा करने वाली केकेआर पहली टीम बन गई है। जिसने तीन टीमों के खिलाफ 20 या उससे अधिक मुकाबले जीते हैं। बता दें कि हैदराबाद की यह आईपीएल इतिहास में रन के अंतर से सबसे बड़ी हार रही। यह केकेआर की आईपीएल 2025 में चार मैचों में दूसरी जीत है तो वहीं, एसआरएच की यह 4 मैचों में तीसरी हार है। Latest News in Hindi Today Hindi news IPL 2025 KKR beat SRH by 80 runs KKRvsSRH #IPL2025 #KKRWin #SRHvsKKR #IPLHighlights #KolkataKnightRiders #SunrisersHyderabad

आगे और पढ़ें
Translate »