प्रमुख खबरें
Nurse murder case

Nurse crime story: गला रेतकर नर्स की ली गई जान, शक की सुई पति पर, दे रहा था मर्डर की धमकी

हरियाणा के बल्लभगढ़ स्थित विष्णु कॉलोनी में बुधवार रात एक नर्स की लाश मिलती है। खून से लथपथ लाश देख परिजन सदमें में आ जाते हैं। तेज धारदार हथियार से नर्स का गला रेता (Nurse crime story) गया था। और हथियार वहीं बगल में पड़ा था। इस दरम्यान पुलिस को सूचना दी गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। पूरे मामले पर एसीपी सिटी महेश श्यौराण ने बताया कि “इस मामले में मृतका के पिता की शिकायत पर आरोपी पति लखमीचंद, देवर भगत सिंह, सास सुनीता और पति के ममेरे भाई नीरज के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।” जानकारी के मुताबिक मृतक महिला की हत्या तेजधार हथियार से गर्दन रेतकर की गई है। और बड़ी बात यह की महिला का फोन भी गायब है। फिलहाल इस मामले में आस-पास लगे सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। और साथ ही आरोपियों की तलाश के लिए पांच टीमें लगा दी गई हैं। खैर, अभी तक हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। हत्या (Nurse crime story) से एक दिन पहले ही प्रियंका की सास और देवर उसके क्लिनिक पर आए थे दरअसल, आदर्श नगर थाने में दर्ज केस के अनुसार, होडल के गढ़ी पट्टी में रहने वाले तोताराम ने दी अपनी शिकायत में बताया कि “उन्होंने अपनी दो बेटियों प्रियंका और पूजा की शादी साल 2010 में भिडूकी गांव निवासी लखमी चंद और भगत सिंह के साथ की थी। पूजा का पति भगत सिंह हरियाणा पुलिस में डायल 112 पर ड्राइवर है। जबकि प्रियंका का पति लखमीचंद ट्रक ड्राइवर है। पारिवारिक विवाद के चलते प्रियंका पिछले 4 साल से बल्लभगढ़ की विष्णु कॉलोनी के एक मकान में रहकर अपना क्लीनिक चला रही थी। प्रियंका ने सामान्य नर्सिंग और मिडवाइफरी (जीएनएम) का कोर्स किया था। वह यहां अपने 14 साल के बेटे और 10 साल की बेटी के साथ रहा करती थीं।” खबर के मुताबिक आरोप है कि प्रियंका का पति उन्हें लगातार जान से मारने की धमकियां दे रहा था। लगातार मिलती धमकियों की वजह से वह बहुत डरी हुई थी। हालांकि इस संबंध में उसने पुलिस से शिकायत भी की थी। कहा तो यह भी जा रहा है कि प्रियंका की हत्या पूरी योजना के तहत की गई थी। हत्या (Nurse crime story) से एक दिन पहले ही प्रियंका की सास और देवर उसके क्लिनिक पर आए थे। और दोनों बच्चों को जबरन अपने साथ ले गए थे। इस दौरान प्रियंका के साथ मारपीट भी की गई थी।  इसे भी पढ़ें:–चीन के इशारे पर नॉर्थईस्ट का कार्ड खेल दबाव बना रहा बांग्लादेश, पीएम मोदी से द्विपक्षीय बैठक को क्यों बेचैन युनूस पूरे कमरे में खून बिखरा हुआ (Nurse crime story) था मृतका के पिता ने बताया कि “उन्होंने प्रियंका से बुधवार सुबह 11 बजे आखिरी बार फोन पर बात की थी। इसके बाद बार-बार कॉल करने पर भी फोन बंद मिला। अमूमन ऐसा कभी होता नहीं था। यह पहली बार था जब ऐसा हो रहा था। इससे परेशान होकर वह बल्लभगढ़ पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही टीम क्लिनिक पर पहुंची। कुछ देर मुआयना करने के बाद पुलिस चली गई। इस बीच उसने ऊपर बने कमरे में जाकर देखना भी जरुरी नहीं समझा। पुलिस के जाने के बाद रात 9 बजे परिजन खुद क्लिनिक पहुंचे और ऊपर जाकर देखा, तो उन्हें प्रियंका का शव बेड के किनारे पड़ा मिला। पूरे कमरे में खून बिखरा हुआ (Nurse crime story) था। शव को देख परिजनों को चीखें निकल गई। परिजनों ने हत्या का आरोप नर्स के पति, देवर, सास पर लगाया। पुलिस ने इस मामले में मृतका के पिता की शिकायत पर हत्या का केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। इसके लिए पांच टीमें लगाई गई हैं। आरोपियों में महिला का देवर हरियाणा पुलिस का जवान भी है।  Latest News in Hindi Today Hindi news  Nurse crime story #NurseMurderCase #CrimeNews #HusbandUnderSuspicion #ShockingMurder #JusticeForNurse #CrimeInvestigation #BreakingNews #DomesticViolence #MurderMystery #LatestNews

आगे और पढ़ें
Mumbai bomb blast verdict

Mumbai bomb blast verdict: मुंबई बम धमाके के 32 साल बाद विशेष अदालत ने सुनाया बड़ा फैसला, टाइगर मेमन को लगा झटका

साल 1993 में देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में सिलसिलेवार बम धमाके हुए थे। इस कदर अचनाक हुए बम धमाकों से मुंबई दहल गई थी। इस हादसे के जख्म आज भी हरे हैं। आखिरकार 32 इस हमले के साजिशकर्ता टाइगर मेमन को लेकर मुंबई की एक विशेष अदालत ने बड़ा फैसला (Mumbai bomb blast verdict) दिया है। आदेश के मुताबिक, मुंबई में 1993 में हुए सिलसिलेवार बम धमाकों के कथित मुख्य साजिशकर्ता में से एक टाइगर मेमन तथा उसके परिवार की 14 संपत्तियां केंद्र सरकार को सौंपी जाएंगी। आतंकवादी और विध्वंसकारी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम-1987 (TADA) अदालत के आदेश के बाद ये संपत्तियां 1994 से बंबई उच्च न्यायालय के ‘रिसीवर’ के कब्जे में थीं। जानकारी के मुताबिक पिछले सप्ताह 26 मार्च को पारित अपने एक आदेश में विशेष टाडा अदालत के न्यायाधीश वी.डी. केदार ने कहा कि “अचल संपत्तियों का कब्जा केंद्र सरकार को सौंप दिया जाना चाहिए।” आदेश में कहा गया कि “केंद्र को सौंपी जाने वाली संपत्तियां ऋणभार से मुक्त हैं और इस तरह सक्षम प्राधिकारी के माध्यम से केंद्र सरकार 14 अचल संपत्तियों पर कब्जा पाने की हकदार है।”  केंद्र सरकार को उन्हें जब्त करने का (Mumbai bomb blast verdict ) देना है आदेश   खैर, इस बीच तस्कर और विदेशी मुद्रा छलसाधक (संपत्ति समपहरण) अधिनियम के तहत सक्षम प्राधिकारी ने संपत्तियों को छोड़ने की मांग की थी। याचिका में कहा गया कि “उपरोक्त अधिनियम का कार्य विदेशी मुद्रा छलसाधक और मादक पदार्थों के तस्करों की अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों का पता लगाना और केंद्र सरकार को उन्हें जब्त करने का आदेश  (Mumbai bomb blast verdict ) देना है।” गौरतलब हो कि टाइगर मेमन की 14 संपत्तियों में बांद्रा (वेस्ट) की एक इमारत में एक फ्लैट, माहिम में एक कार्यालय परिसर, माहिम में ही एक भूखंड, सांताक्रूज (ईस्ट) में एक भूखंड और एक फ्लैट यही नहीं, इसके अलावा कुर्ला की एक इमारत में दो फ्लैट, मोहम्मद अली रोड पर एक कार्यालय, डोंगरी में एक दुकान और भूखंड, मनीष मार्केट में तीन दुकानें और मुंबई की शेख मेमन स्ट्रीट पर स्थित एक इमारत शामिल है। इसे भी पढ़ें:–चीन के इशारे पर नॉर्थईस्ट का कार्ड खेल दबाव बना रहा बांग्लादेश, पीएम मोदी से द्विपक्षीय बैठक को क्यों बेचैन युनूस विशेष अदालत ने (Mumbai bomb blast verdict ) बम धमाकों के मुख्य साजिशकर्ता टाइगर मेमन को दिया बड़ा झटका  बता दें कि मुंबई के अलग-अलग इलाकों में 12 मार्च 1993 को हुए सिलसिलेवार 13 बम धमाकों में 257 लोगों की जान चली गई थी और 700 से भी अधिक लोग घायल हुए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए आगे चलकर केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने इस मामले की जांच अपने हाथ में ले ली थी। सीबीआई के मुताबिक, साल 1993 के धमाकों की साजिश कथित तौर पर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ने आईएसआई के इशारे पर अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम ने अपने साथी टाइगर मेमन और मोहम्मद दोसा की मदद से रची थी। ध्यान देने वाली बात यह कि दाऊद इब्राहिम और टाइगर मेमन दोनों अब भी वांछित आरोपी हैं। टाइगर मेमन के भाई याकूब मेमन को इस मामले में दोषी ठहराया गया था और साल 2015 में उसे मृत्युदंड दिया गया था। खैर,एक तरह से 32 साल बाद ही सही मुंबई की एक विशेष अदालत ने  (Mumbai bomb blast verdict ) बम धमाकों के मुख्य साजिशकर्ताओं में से एक, टाइगर मेमन तथा उसके परिवार को एक बड़ा झटका दिया है।  Latest News in Hindi Today Hindi news Mumbai bomb blast verdict MumbaiBlasts #TigerMemon #MumbaiVerdict #JusticeServed #TerrorismTrial #CourtRuling #IndiaNews

आगे और पढ़ें
5 month old twins killed

5 month old twins killed: इस वजह से क्रूर पिता ने 5 महीने की जुड़वां बेटियों को बेरहमी से उतारा मौत के घाट

जिस देश में नवरात्री के दौरान कन्यापूजन किया जाता हो, उस देश में दूधमुंही बच्चियों को सिर्फ और सिर्फ बेटे की चाह में आज भी कुछ दरिंदे हैं जो मौत के घाट उतार दे रहे हैं। ताजा मामला है राजस्थान के सीकर जिले का। घटना है सीकर जिले के नीम का थाना इलाके की, जहाँ एक ज़ालिम पिता ने अपनी दूधमुंही जुड़वाँ बेटियों को मौत के घाट उतार दिया। बेहरम कलयुगी पिता ने अपनी सनक के चलते दिल को दहला देने वाली इस वारदात को अंजाम दिया। जिस किसीने भी इस खौफनाक वारदात को सुना, उसका कलेजा कांप उठा। पुलिस के मुताबिक, आरोपी 30 वर्षीय बेरोजगार अशोक कुमार ने पहले अपनी पत्नी अनीता को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया और फिर अपनी नन्हीं बेटियों निधि और नव्या को जमीन पर पटक-पटक कर मार (5 month old twins killed) डाला। हैवानियत भरा यह मंजर देख अनीता सदमें में आकर बेहोश हो गई। गुस्सा शांत होने के बाद घायल बच्चियों को लेकर अस्पताल भी गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।  पुलिस हर एंगल से कर रही है जांच (5 month old twins killed) बेटियों को मौत की नींद सुलाने (5 month old twins killed) के बाद अपनी काली करतूत को छिपाने के लिए दरिदें पिता ने परिजनों के साथ मिलकर बच्चियों के शवों को कलेक्ट्रेट के पास एक तालाब में दफना दिया। और दफनाने के बाद उसके ऊपर पत्थर और झाडियां रख दी। लेकिन कहते हैं न कि सच को अधिक देर तक छुपाया नहीं जा सकता। मृतक बच्चियों के मामा सुनिया यादव को जब इस घटना की जानकारी मिली तो उसने तत्काल उसी वक़्त पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस पूरे मामले पर एएसपी रोशन मीणा ने पत्रकारों को बताया कि “गुरुवार रात तकरीबन साढ़े 11 बजे के लगभग मासूम बच्चियों के मामा सुनील यादव का कोतवाली थाने में फोन आया था। उसने बताया कि बच्चियों के पिता अशोक ने उनकी हत्या कर शव को कलेक्ट्रेट के पास बने तालाब की जमीन में दफना दिया है। घटना की सूचना मिलते ही देर रात उन्होंने एसडीएम राजवीर यादव और एपएसएल स्नस्रु टीम को लेकर घटना स्थल का जायजा लिया। और घटनास्थल को सील कर दिया। शुक्रवार सुबह पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों की मौजदूगी में दफनाई गई दोनों बच्चियों के शवों को निकलवा कर पोस्टमॉर्टम हेतु मेडिकल बोर्ड को सौंप दिया गया।” बता दें कि पुलिस की इस कार्रवाई के दौरान घटना स्थल पर बच्चियों की मां भी मौजूद थी। फिलहाल मामले की जांच जारी है।  इसे भी पढ़ें:- सूटकेस में मिला महिला का शव, पति ने ही गर्दन और पेट में घोंपा चाकू निधि और नव्या को उठाकर बेरहमी से जमीन पर पटक (5 month old twins killed) दिया पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार को मां अनीता ने रोते हुए बताया कि गुरुवार को सुबह से ही घर में छोटी-मोटी तकरार चल रही थी। सुबह 11 बजे वह अपनी बेटियों का टीकाकरण करवाने गई थी, लेकिन दोपहर ढाई से तीन बजे के बीच यह खौफनाक मंजर सामने आया। दोपहर को पति अशोक कुमार यादव ने पहले मेरे साथ मारपीट की। और फिर दोनों बेटियों निधि और नव्या को उठाकर बेरहमी से जमीन पर पटक (5 month old twins killed) दिया। बता दें कि दोनों बच्चियों का जन्म 4 नवंबर को हुआ था। आरोपी ने बच्चियों की हत्या करने की जो वजह बताई वह वाकई में हैरान करने वाली थी। पुलिस ने बताया कि आरोपी अशोक यादव की पहले से ही पांच साल की एक बेटी है। वो बेटा चाहता था। लेकिन इस बार उसकी दो जुड़वा बेटियां हो गई। पुत्र की चाहत को लेकर अक्सर वह पत्नी से झगड़ा किया करता था। जानकारी के मुताबिक गुरूवार की रात को इसी बात को लेकर उसका अपनी पत्नी अनीता से विवाद हुआ था। फिलहाल पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। आरोपी पिता से पूछताछ की जा रही है।  Latest News in Hindi Today Hindi news 5 month old twins killed #CrimeNews #FatherMurdersTwins #ShockingCrime #JusticeForBabies #TragicIncident #ChildAbuse #HorrificCrime #DomesticViolence #BreakingNews #FamilyTragedy

आगे और पढ़ें
Woman’s Body Found in Suitcase, Husband

सूटकेस में मिला महिला का शव, पति ने ही गर्दन और पेट में घोंपा चाकू

मेरठ के सौरभ-मुस्कान का मामला शांत भी नहीं हुआ कि 27 मार्च 2025 को बेंगलुरु में एक दिल दहला देने वाली घटना घटी। खबर के मुताबिक 36 वर्षीय एक शख्स ने अपनी 32 साल की पत्नी की हत्या कर दी। हत्या के बाद फिर उसने उसकी लाश को एक सूटकेस में पैक किया और घर में ही छोड़कर भाग गया। बड़ी बात यह कि भागने से पहले उसने अपने मकान मालिक को इस हत्याकांड की सूचना भी दी। उसने गुरुवार शाम करीब 5.30 बजे अपने मकान मालिक को फोन किया और मकान मालिक को बताया कि उसने पिछली रात अपनी पत्नी की हत्या कर शहर छोड़ दिया है। उसने फ़ोन पर मकान मालिक से पुलिस को इस बारे में सूचित और उसके परिवार को अंतिम संस्कार करने के लिए कहने को कहा। जाहिर सी बात यह सुनकर मकान मालिक डर गया। उसने हेल्पलाइन 112 पर कॉल किया।  पति ने शव को मोड़कर ट्रॉली बैग में दिया था भर  इस बीच सूचना मिलते ही हुलिमावु पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दरवाजा तोड़ा। तभी उसकी नजर पास रखे ट्रॉली सूटकेस पर पड़ी। पुलिस ने जब सूटकेस खोला तो उसमें के महिला की लाश पड़ी थी। उसने पूरे शव को मोड़कर ट्रॉली बैग में भर दिया था। अधिकारियों ने मौत के कारण का पता लगाने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि “उसकी गर्दन और पेट में चाकू घोंपा गया था।” कहने की जरूरत नहीं, यह घटना बड़ी ही दुखद है और इसने इलाके में सनसनी फैला दी है। घटना के बाद से ही आरोपी शहर से गया था भाग  प्राप्त जानकारी के मुताबिक आरोपी का नाम राकेश खेडेकर है और वह एक सॉफ्टवेयर कंपनी में प्रोजेक्ट मैनेजर है। मृतक महिला का नाम गौरी सांबरेकर है। वह मास मीडिया में ग्रेजुएट थी और नौकरी ढूंढ रही थी। दोनों एक महीने पहले ही बेंगलुरु के दोड्डकम्मनहल्ली में किराए के मकान में रह रहे थे। यह जगह हुलिमावु के पास है। वह घर से ही काम कर रहा था। दोनों महाराष्ट्र के रहने वाले थे। पुलिस के अनुसार, घटना के बाद आरोपी शहर से भाग गया था। इस बीच डीसीपी (दक्षिण-पूर्व) सारा फातिमा को पता चला कि राकेश का मोबाइल अभी भी चालू है। उन्होंने महाराष्ट्र पुलिस से बात की। बेंगलुरु पुलिस शाम को फ्लाइट से पुणे पहुंची। महाराष्ट्र पुलिस की मदद से राकेश को रात करीब 9.30 बजे पुणे के पास से पकड़ लिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हत्या के पीछे का कारण जानने की कोशिश कर रही है।  इसे भी पढ़ें:-सॉरी पापा, अब और बर्दाश्त नहीं कर सकती, दहेज प्रताड़ना से तंग आकर 29 वर्षीय टीचर ने की आत्महत्या अपराध करने के बाद आरोपी ने पीड़िता के माता-पिता को किया था फोन  पुलिस के मुताबिक, राकेश हत्या के बाद भाग गया था। पुलिस ने उसे महाराष्ट्र में तब पकड़ा जब वह अपनी कार से पुणे जा रहा था। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि उसे बेंगलुरु वापस लाया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक अपराध करने के बाद पीड़िता के माता-पिता को फोन किया था। पीड़िता के माता-पिता ने महाराष्ट्र पुलिस से संपर्क किया, जिसने कर्नाटक पुलिस को सूचित किया। बता दें डीसीपी सारा फातिमा मामले पर अपनी नजर बनाई हुई हैं।  Latest News in Hindi Today Hindi news दक्षिण-पूर्व #CrimeNews #MurderCase #ShockingCrime #CrimeReport #DomesticViolence #CrimeAlert #HorrorStory #JusticeForVictims #BreakingNews #CrimeScene

आगे और पढ़ें
Wife Tries to Kill Husband with Lover in Murder Attempt

Wife tries to kill husband: प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने की अपने ही पति को कार से कुचलकर मारने की कोशिश

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में हुए सौरभ हत्याकांड के बाद से देश का पुरुष समाज सकते में हैं। विशेषकर शादीशुदा पुरुष। कहने की जरूरत नहीं, प्रेमियों की वजह से कही न कहीं शादीशुदा पुरुषों की जान पर बन आई है। पता नहीं, कब और कौन किस प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति को मौत के घाट उतार दे कहा नहीं जा सकता। मेरठ की मुस्कान की तरह ही मध्य प्रदेश के ग्वालियर से भी कुछ इसी तरह का मिलता-जुलता मामला प्रकाश में आया है। ग्वालियर की मुस्कान अपने प्रेमी के साथ मिलकर खुद के ही पति की जान लेने पर इस कदर आमादा है कि उसने पति को ही रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली। आपको जानकर हैरानी होगी कि पति को मारने के लिए उसने उस पर कार ही चढ़ा (wife tries to kill husband) दी। इस हादसे के बाद से पीड़ित पति न सिर्फ सदमे में है बल्कि वो ग्वालियार पुलिस से मदद की गुहार भी लगा रहा है। इस बीच घटना से जुड़ा एक सीसीटीवी फुटेज में सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह पत्नी के बॉयफ्रेंड ने उसे जान से मारने की नीयत से उसके ऊपर कार ही चढ़ा दी। न सिर्फ कार चढ़ाई बल्कि कई मीटर तक उसे घसीटते हुए कुचलकर भाग भी गया।  मामला (wife tries to kill husband) मध्य्प्रदेश के ग्वालियर का है बता दें कि मामला (wife tries to kill husband) मध्य्प्रदेश के ग्वालियर का है। ग्वालियर के तारागंज इलाके में रहने वाले अनिल पाल की शादी साल 2016 में टेकनपुर की रहने वाली रजनी पाल से हुई थी। शादी के कुछ वर्षों बाद उनके बच्चे भी हुए। अनिल के मुताबिक शादी के शुरूआती दिनों में सबकुछ ठीक-ठाक था, लेकिन शादी के कुछ वर्षों बाद ही उसकी पत्नी उसे धमकाने लगी थी। वो अक्सर छोटी-छोटी बात पर नाराज होकर मायके चली जाया जाती। रोज-रोज के तमाशे से अनिल अब परेशान रहने लगा था। करता भी क्या, समाज और लोक-लिहाज के डर से यह सोचकर वो चुप रहा कि लोकबाग क्या कहेंगे। सिर्फ और सिर्फ अपनी इज्जत और बच्चों के खातिर वो सबकुछ सहता गया। खैर, इस बीच बार-बार इस तरह बेवजह पत्नी का मायके जाना उसे को खटकने लगा। फिर उसने अपने स्तर पर जानकारी जुटाना शुरू कर दिया। इस दरम्यान उसे पत्नी के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के बारे में पता चला। उसे यह भी पता चला कि पत्नी का मायके के पड़ोस में ही रहने वाले मंगल सिंह कुशवाहा के साथ उसका प्रेम प्रसंग चल रहा है। फिर वो अपनी पत्नी पर नजर रखने लगा। अक्सर वो पत्नी कहाँ आती है, कब आती है और कहाँ जाती है। इन सब की जानकारी जुटानी शुरू कर दी। इस दरम्यान कई बार उसने अपनी पत्नी को मंगल के साथ आते-जाते देखा। उन्हें साथ आता-जाता देख उसका शक गहराता गया।  इसे भी पढ़ें:-सॉरी पापा, अब और बर्दाश्त नहीं कर सकती, दहेज प्रताड़ना से तंग आकर 29 वर्षीय टीचर ने की आत्महत्या पोल खुलते देख कार में बैठे प्रेमी मंगल ने हत्या के इरादे से उसपर चढ़ा (wife tries to kill husband) दी कार  खैर, इस बीच 20 मार्च के दिन उसकी पत्नी ने शाम तक वापस आने की बात कहकर मायके जाने हेतु टेकनपुर चली गई। इससे पहले वो वहां पहुँच पाती शक के चलते पति अनिल पाल आधे घंटे पहले ही ग्वालियर के नाकाचन्द्रबदनी पहुंच गया। और पत्नी के आने का इंतजार करने लगा। कुछ देर बाद उसने एक कार से अपनी पत्नी को उतरते देखा। इस तरह अपनी पत्नी को किसी और के साथ देख अनिल ने कार रोकने की कोशिश की। पोल खुलते देख कार में बैठे प्रेमी मंगल ने हत्या के इरादे से उसपर कार चढ़ा (wife tries to kill husband) दी और फरार हो गया। इस घटना में अनिल को गंभीर चोटें आईं हैं, गनीमत यह कि उसे कुछ हुआ नहीं। घटना से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें कार चालक पीड़ित पर कार चढ़ाते हुए भागता दिख रहा है। जानकारी के मुताबिक घायल अनिल ने जब अपनी शिकायत पुलिस से की तो पुलिस ने सामान्य सड़क हादसे के तहत मामला दर्ज किया। कमाल की बात यह कि इस घटना के अगले दिन ही पत्नी अनिल का घर छोड़ कर अपने मायके चली गई। सुनाई न होती देख पीड़ित अनिल पाल बुधवार को एसपी कार्यालय पहुंचा और पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई। पुरे मामले ओर अनिल का कहना है कि उसकी पत्नी बुधवार को घर वापस आ गयी है और साथ रहने की बात कहते हुए धमका रही है। इन हालातों में उसे जान का खतरा है।” शिकायत के बाद पुलिस मामले की गंभीरता से जांच करने की बात कह रही है। Latest News in Hindi Today Hindi news wife tries to kill husband #CrimeNews #WifeCrime #HusbandMurder #CrimeStory #ViralNews #MurderAttempt #ShockingCrime #NewsUpdate #IndiaCrime #JusticeForVictim

आगे और पढ़ें
Newborn Deaths Rising The Tragic Reality of Abandoned Babies

Newborns Found Dead: आखिर क्यों दम तोड़ रही है माँ की ममता, एक के बाद एक कई जगह मिले नवजात शिशुओं के शव

बच्चे भगवान का रूप होते हैं। इस दुनिया में एक तरफ कुछ लोग ऐसे भी हैं जो एक अदद संतान के लिए पूजास्थलों से लेकर अस्पतालों की ठोकरे खा रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ कुछ लोग ऐसे भी हैं जो अपने जिगर के टुकड़े को जन्म देने के बाद लावारिस मरने के (Newborns Found Dead) लिए छोड़ दे रहे हैं। कहने की जरूरत नहीं, मासूम बच्चों को रोता देखकर दिल दहल जाता है। ऐसे में यदि मासूमों को मां की गोद के बजाय यदि उन्हें लावारिस स्थानों पर दम तोड़ने के लिए छोड़ दिया जाए तो क्या कहिएगा। पिछले कई दिनों से देश के विभिन्न इलाकों से एक के बाद एक सिलसिलेवार तरीके से मिले नवजात बच्चों के शवों ने यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि वो कौन कलयुगी माँ है, जिसने अपने कलेजे के टुकड़े को इस कदर मरने के लिए छोड़ दिया? आखिर किस मजबूरी के चलते यह कदम उठाना पड़ा?  मुंबई एयरपोर्ट के टॉयलेट में मिली (Newborns Found Dead) एक नवजात शिशु की लाश  दरअसल, मंगलवार रात करीब 10:30 बजे मुंबई एयरपोर्ट के टॉयलेट में एक नवजात बच्चे की लाश (Newborns Found Dead) मिली। बच्चे की लाश टॉयलेट के डस्टबिन में पड़ी थी। तभी वहां से गुजार रहे एयरपोर्ट के एक सुरक्षाकर्मी की नजर नवजात बच्चे पर पड़ी। इसके बाद आनन-फानन में नजदीकी पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने बच्चे को अपने कब्जे में लेकर हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया। इस बीच डॉक्टर ने चेक करते ही नवजात को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद मुंबई की सहार पुलिस ने अज्ञात शख्स के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच में जुट गई है। ये बच्चा किसने फेंका, मुंबई पुलिस इसकी तलाश में जुट गई है। पुलिस यह पता लगाने में जुट गई है कि इस बच्चे को डस्टबीन में किसने रखा? इसके लिए पुलिस एयरपोर्ट पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की खाक छान रही है। इसके अलावा उस दौरान ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा रही है।   पुणे में प्लास्टिक की जार में मिला (Newborns Found Dead) 7 नवजात शिशुओं का शव मुंबई के बाद इसी तरह की एक घटना महाराष्ट्र के पुणे जिले से भी प्रकाश में आई। खबर के मुताबिक पुणे स्थित दौंड कस्बे के बोरावकेनगर इलाके में कचरे के ढेर में 6 से 7 नवजात शिशुओं के शव (Newborns Found Dead) मिले हैं। दरअसल, मंगलवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि बोरावकेनगर में प्राइम टाउन के पीछे कचरे के ढेर में नवजात शिशु और मानव अवशेष मिले हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि उन्हें 6-7 नवजात शिशु मिले। वे प्लास्टिक के जार में भरकर फेंके गए थे। अब पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इन शिशुओं को यहां कौन और क्यों फेंक गया। फिलहाल पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है। दरअसल, एक शख्स सुबह टहलने निकला था, तभी उसकी नजर कूड़े के ढेर पर पड़ी। उसे कचरे के ढेर में नवजात शिशुओं के शव दिखे। उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी। फिलहाल पुलिस ने इन शवों को कब्जे में ले लिया है। पुलिस इसे गर्भपात के मामले से भी जोड़कर देख रही है। इस घटना के बाद इलाके के लोग हैरान हैं कि कोई भला ऐसा कैसे कर सकता है? ट्रेन के दो डिब्बों को जोड़ने वाले ‘कपलर’ पर मिला (Newborns Found Dead) नवजात शिशु का शव  आपको जानकर हैरत होगी कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के पास खड़ी ट्रेन के दो डिब्बों को जोड़ने वाले कपलर पर एक नवजात शिशु का शव (Newborns Found Dead) मिला था। बच्चे का शरीर खून से लथपथ था। उसके शरीर पर कोई बाहरी चोट नहीं थी। पुलिस के मुताबिक पहली नजर में देखकर ऐसा लगा मानो, नवजात को जन्म के तुरंत बाद ही उसे वहां फेंक दिया गया था। पुलिस के मुताबिक नवजात का शव रेलवे स्टेशन के पास राजधानी कॉम्प्लेक्स में खड़ी ट्रेन के दो डिब्बों के बीच कपलर पर पड़ा मिला था। आरपीएफ (रेलवे सुरक्षा बल) को शव मिलने के बाद पुलिस की एक टीम तुरंत मौके पर पहुंची और शिशु को सावधानीपूर्वक निकालकर कलावती अस्पताल भेजा दिया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसे भी पढ़ें:-सॉरी पापा, अब और बर्दाश्त नहीं कर सकती, दहेज प्रताड़ना से तंग आकर 29 वर्षीय टीचर ने की आत्महत्या ऑनलाइन वीडियो देखकर खुद डिलीवरी की और नवजात बच्ची को जिंदा (Newborns Found Dead) कूड़ेदान में फेंका  ऐसी ही दिल दहलाने वाली घटना उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले से भी आई। सीतापुर के वामहमूदपुर गांव के मजरा हाता में देवस्थान के पास एक नवजात का शव पड़ा मिला। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। पुलिस यह  पता लगाने में जुट है कि बच्चे की मां कौन थी और उसे वहां क्यों छोड़ा? यही नहीं, कुछ इसी तरह की एक घटना कर्नाटक के बेलगावी जिले में भी घटी। जहां कूड़ेदान में एक नवजात का शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली। सूचना पाकर जब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो देखा कि नवजात का शव एक कूड़ेदान पड़ा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर स्थानीय अस्पताल में भेज दिया। और आगे की पड़ताल में जुट गई। इस बीच पुलिस सोमवार को एक जोड़े को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक़ 31 वर्षीय महाबालेश कामोजी 22 वर्षीय सिमरन उर्फ मुस्कान पिछले तीन साल से रिश्ते में थे। किट्टूर के पास अबादगट्टी गांव के रहने वाले इस जोड़े का लंबे समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। उन्होंने पारिवारिक विरोध के बावजूद शादी करने का फैसला किया था।  अपनी मौजमस्ती को ज़माने से छुपाने के लिए नवजातों शिशुओं का घोंट रहे हैं गला  खैर, इस बीच शादी हो पाती कि इससे पहले ही मुस्कान गर्भवती हो गई। पुलिस के मुताबिक मुस्कान के परिवार को उसकी गर्भावस्था की भनक तक नहीं लगी। इस दरम्यान 5 मार्च को अचानक उसे प्रसव पीड़ा शुरू हुई और उसने अकेले बाथरूम में बच्चे को जन्म दिया। पुलिस अधीक्षक भीमाशंकर गुलेद ने बताया कि “मुस्कान ने ऑनलाइन वीडियो देखकर खुद…

आगे और पढ़ें
Wife kills husband

Wife kills husband: बेंगलुरु में शक के चलते पत्नी ने मां संग मिलकर धारदार हथियार से रेता पति का गला 

उत्तर प्रदेश के मेरठ में मुस्कान ने जिस तरह से अपने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर पति सौरभ राजपूत की हत्या की, उसके बाद से एक के बाद एक अनगिनत मिलते जुलते मामले सुर्ख़ियों में बने हुए हैं। ताजा मामला है बेंगलुरु का, जहाँ एक महिला ने अपने पति की गाला रेतकर (Wife kills husband) हत्या कर दी और शव को लावारिस अवस्स्था में छोड़कर फरार हो गए। प्राप्त जानकारी के मुताबिक महिला ने अपने पति के कई अवैध संबंधों और धंधों से नाराज होकर उसकी हत्या कर दी। इस हत्याकांड में महिला ने अपनी माँ का भी सहारा लिया। अपनी मां के साथ मिलकर सबसे पहले उसने खाने में नींद की गोलियां मिलाकर अपने पति को दी। और फिर बेहोश होने पर गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, 37 वर्षीय रियल एस्टेट कारोबारी लोकनाथ सिंह की हत्या के आरोप में मां और बेटी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस ने बताया कि “यह घटना तब सामने आई जब शनिवार को चीक्कबनावारा के एक सुनसान इलाके में एक लावारिस कार में कुछ लोगों की नजर एक शव पर पड़ी। नजर पड़ते लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की जांच पड़ताल शुरू कर दी।  बेहोशी की हालत में सूनसान जगह पर ले जाकर चाकू से रेता पति का गला (Wife kills husband)  पुलिस ने खुलासा किया कि प्रारंभिक जांच में पता चला कि आरोपियों ने पहले व्यक्ति के खाने में नींद की गोलियां मिलाईं ताकि वह बेहोश हो जाए। फिर वे उसे एक सुनसान इलाके में ले गए और सूनसान इलाके में ले जाकर चाकू से उसका गला (Wife kills husband) रेत दिया। और गला रेतने के बाद दोनों वहां से फरार हो गए। प्राप्त जानकारी के मुताबिक हत्या का कारण पीड़ित के कथित अवैध संबंध और गैरकानूनी व्यापारिक लेन-देन बताया गया है। बता दें कि उत्तर बेंगलुरु के डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (डीसीपी) सैदुल अदावथ ने मीडिया को बताया कि “हमें शनिवार शाम 5:30 बजे 112 पर एक आपातकालीन कॉल मिली, जिसमें शव के बारे में जानकारी दी गई। फिलहाल हमने उसकी पत्नी और मां को अपराध के लिए गिरफ्तार कर लिया है। आगे की जांच जारी है।” तो, वहीं इस पूरे मामले पर पुलिस का कहना है कि “लोकनाथ का दो साल से महिला के साथ संबंध था और उन्होंने दिसंबर में कुनिगल में शादी की थी। हालांकि, उम्र अधिक होने के चलते परिवार वालों ने इस रिश्ते का विरोध किया था।  इसे भी पढ़ें:-सॉरी पापा, अब और बर्दाश्त नहीं कर सकती, दहेज प्रताड़ना से तंग आकर 29 वर्षीय टीचर ने की आत्महत्या  धमकी के बाद उसकी माँ-बेटी ने मिलकर बनाई (Wife kills husband) रास्ते से हटाने की योजना  गौर करने वाली बात यह कि किसी को भी इस शादी की जानकारी नहीं थी। और तो और शादी के तुरंत बाद, लोकनाथ ने अपनी पत्नी को उसके माता-पिता के घर छोड़ दिया था। कमाल की बात यह कि उसके परिवार को शादी के बारे में दो हफ्ते पहले ही पता चला। इसी दौरान लोकनाथ की पत्नी और ससुराल वालों को उसके कथित अवैध संबंधों और गैरकानूनी व्यापारिक गतिविधियों के बारे में पता चला गया। इस बीच दोनों का रिश्ता बिगड़ता गया क्योंकि दंपति अक्सर झगड़ते थे। उनका आपसी झगड़ा इस कदर बढ़ गया था कि बात तलाक तक जा पहुंची थी। खैर, इस दरम्यान स्थिति तब और बिगड़ गई जब कथित तौर पर लोकनाथ ने अपने ससुराल वालों को धमकाना शुरू कर दिया। न सिर्फ उसने धमकाया बल्कि उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी भी दी। इस चेतावनी के बाद उसकी पत्नी और माँ ने उसे रास्ते से हटाने की योजना (Wife kills husband) बनाई। खैर, इस बीच पुलिस ने यह भी बताया कि “लोकनाथ बेंगलुरु सेंट्रल क्राइम ब्रांच द्वारा एक धोखाधड़ी मामले में जांच के दायरे में था। कहने की जरूरत नहीं, इस हादसे ने स्थानीय लोगों को सदमे में डाल दिया है।  Latest News in Hindi Today Hindi News Wife kills husband BengaluruCrime #BreakingNews #TrueCrime #IndiaNews #CrimeReport #DomesticDispute #ViralNews #BengaluruUpdates

आगे और पढ़ें
Mystery Behind Saurabh’s Sacrifice Truth or Myth

Mystery behind Saurabh’s alleged sacrifice: क्या सच में दी गई थी सौरभ की बलि, जानिए क्या कहते हैं देश के ज्योतिषी?

उत्तर प्रदेश के मेरठ में हुए सौरभ राजपूत के निर्मम हत्याकांड ने समूचे देश को झकझोर कर रख दिया है। जैसे-जैसे दिन बीतते जा रहा है वैसे-वैसे रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं। दरअसल 3 मार्च को सौरभ की पत्नी मुस्कान रस्तोगी ने अपने प्रेमी साहिल शुक्ला के साथ मिलकर बेदर्दी से हत्या कर दी थी। और हत्या करने के बाद शव के तीन टुकड़े करने के बाद एक नीले रंग के ड्रम में भरकर ऊपर से सीमेंट का घोल मिला दिया था। ताकि शव को ठिकाने लगाया जा सके। गौरतलब हो कि मेरठ के सौरभ सिंह राजपूत ने मुस्कान के साथ प्रेम विवाह किया था और वो वह लंदन की एक बेकरी में नौकरी किया करता था। अधिकतर बाहर रहने की वजह से मुस्कान अपने बचपन के मित्र साहिल के करीब आ गई थी और दोनों के बीच संबंध स्थापित हो गए थे। सौरभ की गैरमौजूदगी में अक्सर वो साहिल के साथ अपने घर में पार्टियां करती और शराब पीती थी। इस दौरान मकान मालिक ने जब सौरभ को मुस्कान की करतूतों के बारे में अवगत कराया तो सौरभ ने अपना रिश्ता बचाने के लिए पहले टी मुस्कान को समझाने की कोशिश की। लेकिन बात नहीं बनने पर उसने तलाक देने की भी सोची लेकिन फिर चार साल की बेटी का चेहरा देख उसने तलाक देने का विचार मन से त्याग दिया। और फिर 2 साल के लिए लंदन चला गया। सौरभ के लंदन जाते ही मुस्कान के पर निकल आये। और वो बड़े आराम से अपने प्रेमी के मजे करने लगी। खैर, इस बीच लंदन से वो अपनी बेटी पीहू का बर्थडे मनाने मेरठ आया था। इस दौरान मौका पाकर तीन मार्च को मुस्कान और साहिल ने सौरभ की बेरहमी से हत्या (mystery behind Saurabh’s alleged sacrifice) कर दी और गुलछर्रे उड़ाने प्रेमी संग मनाली चल दी।  पेंटिंग कोई साधारण कलाकृति नहीं, बल्कि तंत्र क्रिया (mystery behind Saurabh’s alleged sacrifice) का हिस्सा है खैर, इस बीच हत्या का मामला प्रकाश में आने के बाद पुलिस ने मुस्कान और साहिल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस की जांच में आरोपी साहिल के कमरे में एक रहस्यमयी पेंटिंग मिली। हैरत यह कि पेंटिंग को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब इस पेंटिंग को लेकर प्रसिद्ध ज्योतिषी अंकित चौधरी ने बड़ा दावा किया है। ज्योतिषी अंकित चौधरी के मुताबिक यह पेंटिंग कोई साधारण कलाकृति नहीं, बल्कि तंत्र क्रिया (mystery behind Saurabh’s alleged sacrifice) का हिस्सा है। यह तांत्रिक प्रक्रिया विशेष रूप से नाम, शोहरत और पैसा कमाने के लिए की जाती है। कहते हैं इस तरह की तांत्रिक क्रिया नेपाल या बंगाल में की जाती है। इस तंत्र क्रिया में पांच मुंड यानी सिरों की बलि दी जाती है। इसे पंचमुंड तंत्र साधना भी कहा जाता है। अंकित चौधरी के मुताबिक पंचमुंड तंत्र साधना अधिकतर उन लोगों की ओर से की जाती है, जो तेजी से नाम और धन पाने की इच्छा रखते हैं। न सिर्फ धन कमाने बल्कि शॉर्ट कट के जरिए कामयाबी हासिल करना चाहते हैं। बड़ी बात यह कि इस तरह की साधना में विशेष मंत्रों का जाप करते हुए बलि दी जाती है  और उससे भी बड़ी बात यह कि यह पूरा अनुष्ठान गहरे नशे की अवस्था में ही किया जाता है। इस तंत्र क्रिया के दौरान साधक को शराब या किसी नशीले पदार्थ का सेवन कराया जाता है, ताकि उसका मन नियंत्रित किया जा सके और उसे भय का अनुभव न हो। गौर करने वाली बात यह कि सौरभ की हत्या भी ठीक इसी तरह हुई। हत्या से पहले सौरभ को शराब पिलाई गई थी।  इसे भी पढ़ें:- Wife Slept with Lover After Beheading Husband: पति सौरभ का कटा सिर बैग में रखकर प्रेमी संग सोई पत्नी मुस्कान  पुलिस तंत्र-मंत्र के एंगल से भी कर रही है जांच  बता दें कि हत्या के बाद जब पुलिस साहिल के कमरे में पहुंची तब उसे वहां एक पेंटिंग भी मिली, जिसमें सिर और आंखें प्रतीकात्मक रूप से दर्शाए गई थी। ज्योतिषी अंकित चौधरी की माने तो, पांच मुंडों की उपस्थिति इस साधना में बेहद आवश्यक मानी जाती है। इन मुंडों को विशेष रूप से मंत्रों से अभिमंत्रित किया जाता है और फिर पेंटिंग, चित्र या विशेष प्रतीकों के रूप में कमरे या पूजा स्थलों में स्थापित किया जाता है। हालांकि ज्योतिषी अंकित चौधरी के इस दावे से ऐसे भी कयास लगाए जा रहे है कि क्या सौरभ की बलि (mystery behind Saurabh’s alleged sacrifice) दी गई? हालांकि पुलिस भी इस एंगल पर जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या सच में साहिल के कमरे में तांत्रिक क्रियाओं को अंजाम दिया गया था भी या नहीं? क्या सच में सौरभ का मर्डर किसी तंत्र क्रिया का हिस्सा था? या किसी साधना को सिद्ध करने हेतु सौरभ की बलि दी गई? Latest News in Hindi Today Hindi news mystery behind Saurabh’s alleged sacrifice #SaurabhSacrifice #MysteryUnveiled #AstrologersSpeak #TruthOrMyth #HinduRituals #AstrologyInsights #ShockingRevelation #IndianMyths #SacrificialRitual #SpiritualDebate

आगे और पढ़ें
Man Marries Twice in a Day Love & Family Drama Unfold

Man Marries Twice in One Day: सुबह प्रेमिका से कोर्ट मैरिज करने के बाद शाम को रचाई घर वालों की मर्जी से शादी

हिंदू धर्म में शादी को सात जन्मों का बंधन माना जाता है। दुनिया में ऐसी भी लोग हैं जिनकी एक भी शादी नहीं हो पाती और कई लोग ऐसे भी हैं जो एक से अधिक  शादियां कर लेते हैं। कई लोग तो इतने शातिर होते हैं जो एक शादी होने के बाद भी उनका मन नहीं भरता और वो दूसरी शादी के ताक में रहते हैं। तो वहीं ेज शादी में इस कदर परेशान हैं कि क्या कहने। खैर, कुछ इसी तरह का एक मामला उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से प्रकाश में आया है, जहाँ एक शख्स ने एक ही दिन में एक नहीं बल्कि दो-दो शादियां (Man Marries Twice in One Day) रचा डाली। हैरत की बात यह कि दिन के उजाले में उसने प्रेमिका से कोर्ट मैरिज की और रात के अँधेरे में घरवालों द्वारा तय किये रिश्ते से बाकायदा धूमधाम से बारात ले जाकर सात फेरे लेकर शादी रचाई। दरअसल, मामला गोरखपुर के हरपुर बुदहट इलाके का है। यहां की निवासी युवती का गांव के पास के ही बिरादरी के एक युवक से प्रेम-प्रसंग था। जानकारी के मुताबिक दोनों पिछले तकरीबन 4-5 वर्षों से एक दूसरे के साथ थे। प्रेमिका की माने तो वे मंदिर में सात फेरे भी ले चुके थे। यही यही नहीं, उसका यह भी आरोप है कि रिश्ते में रहने के दौरान 2 बार गर्भपात भी कराया।  कोर्ट मैरेज करने के बाद बाकायदा बरात ले जाकर धूमधाम से की किसी और से शादी (Man Marries Twice in One Day)  इसी बीच लड़के के घरवालों ने उसकी शादी तय कर दी। शादी की बात जब प्रेमिका को पता चली तो वो मामले को टालने लगा। न सिर्फ टालने लगा बल्कि लड़की जो झूठा आश्वासन भी देने लगा। अपने प्रेमिका को मनाने के लिए उसने घरवालों का दबाव होने की बात कही। देखते ही देखते शादी की तारीख भी तय हो गई। इस बीच युवक झांसा देता रहा। उसने कोर्ट मैरिज का दांव खेलते हुए कहा कि “परिजन जानकारी होने पर रिश्ते को मंजूर कर लेंगे।” उसने यह भी कहा कि “शादी से पहले ही कोर्ट मैरेज कर लेते हैं और इसकी जानकारी घरवालों को देने पर वे हम लोगों के रिश्ते को मानने पर मजबूर हो जाएंगे।” कमाल की बात यह कि कोर्ट मैरेज की तारीख भी वही तय हुई, जिस दिन घरवालों ने उसकी शादी निश्चित की थी। युवक ने अपनी शादी वाले दिन सुबह कोर्ट खुलते ही सबसे पहले प्रेमिका के संग जाकर कोर्ट मैरेज की। और कोर्ट मैरेज करने के बाद दोनों अपने-अपने घर चले गए। इस दरम्यान युवक ने लड़की से कहा कि “वो घरवालों को समझा लेगा।” लड़की को विश्वास में लेने के बाद वो शाम को बारात लेकर चला गया दूसरी शादी रचाने निकल पड़ा। कमाल देखिये बरात ले जाकर उसने धूमधाम से शादी भी (Man Marries Twice in One Day) कर ली। फिर क्या था, शादी करने के बाद उसने उसी दिन से प्रेमिका से बात ही करना बंद कर दी। इसे भी पढ़ें:- Wife Slept with Lover After Beheading Husband: पति सौरभ का कटा सिर बैग में रखकर प्रेमी संग सोई पत्नी मुस्कान बेटे से पूछताछ करने के बजाय उल्टा घरवाले लड़की के ही चरित्र पर लांछन लगाते हुए उसे घर से भगा (Man Marries Twice in One Day) दिया प्रेमी द्वारा इस तरह नजरअंदाज करने से प्रेमिका को शक हुआ और उसने इसके पीछे के कारणों का पता लगाने की कोशिश की। इस बीच जब उसे यह पता चला कि युवक ने दूसरी शादी कर ली है, तो वह उसके घर जा धमकी। और घर जाकर उसने उनके बेटे की करतूतों को उजागर किया। लड़की की बात सुनने के बाद बेटे से पूछताछ करने के बजाय उल्टा घरवाले लड़की के ही चरित्र पर लांछन लगाते हुए उसे घर से भगा (Man Marries Twice in One Day) दिया। अब यह मामला पुलिस में चला गया है। लड़की की शिकायत पर एसपी नार्थ ने इलाका पुलिस से जांच करने के निर्देश दिया। मामला लाइमलाइट में आने के बाद अब पुलिस ने सच्चाई पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है। Latest News in Hindi Today Hindi news Man Marries Twice in One Day #ManMarriesTwice #CourtMarriage #LoveVsFamily #DoubleWedding #ViralNews #BizarreMarriage #IndianWedding #MarriageDrama #WeddingTwist #UnusualLoveStory

आगे और पढ़ें
Yogi Police Action Ajay Dwivedi Killed in UP Encounter

Yogi police action: हत्या और दुष्कर्म के आरोपी अजय द्विवेदी को योगी की पुलिस ने एनकाउंटर में किया ढेर

अपने इनकाउंटर के लिए मशहूर योगी की पुलिस ने लखनऊ में महिला से दुष्कर्म और हत्या करने वाले ऑटो चालक अजय कुमार द्विवेदी को शुक्रवार रात पुलिस ने मुठभेड़ में मार (Yogi police action) गिराया। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने अजय के भाई दिनेश को गिरफ्तार किया था। दिनेश ने ही पुलिस को सूचना दी थी कि उसका भाई अजय मलिहाबाद इलाके में छिपा है। इस जानकारी के बाद क्राइम ब्रांच प्रभारी शिवानंद मिश्रा ने मलिहाबाद के देवा रेस्टोरेंट के पास घेराबंदी की। इस बीच तकरीबन करीब साढ़े नौ बजे अजय बाइक से आता दिखाई दिया। उसे आता देख जवानों ने उसे घेर लिया और पकड़ने की कोशिश की। अचानक पुलिस को अपनी तरफ आता देख उसने अपनी बाइक खेतों की तरफ मोड़ दी। इस बीच पुलिस से बचकर निकलने के चक्कर में वह बाइक पर नियंत्रण नहीं कर सका और उसकी बाइक खेत में गिर गई। पकड़े जाने के डर से बचने के लिए उसने भागते हुए पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग करनी शुरू कर दी। पुलिस की इस फायरिंग में अजय मारा गया। घायल अवस्था में उसे आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आज अजय पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था।  जवाबी फायरिंग में वह घायल हो (Yogi police action) गया इस पूरे मामले पर डीसीपी पश्चिम विश्वजीत ने बताया कि “मलिहाबाद थाना पुलिस और सेंट्रल क्राइम ब्रांच की टीम आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही थी। रात करीब साढ़े नौ बजे सूचना मिली कि आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर हरदोई भागने के चक्कर में है। इस पर मलिहाबाद कस्बे के पास नाकेबंदी की गई। एक संदिग्ध युवक बाइक पर आता दिखाई दिया। उसे रुकने का इशारा किया गया तो वह बाइक खेतों में ले गया। बाइक फिसलने पर वह पैदल भागा। पीछा कर रही पुलिस टीम पर उसने फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में वह घायल हो  (Yogi police action) गया। पहले उसे नजदीकी सीएचसी और बाद में ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। शुक्रवार सुबह पुलिस ने आरोपी अजय के भाई दिनेश को पुलिस ने मलिहाबाद कस्बे के संन्यासी बाग से गिरफ्तार किया था। बता दें कि पुलिस के मुताबिक मुख्य आरोपी अजय दुबग्गा का हिस्ट्रीशीटर है। अजय और उसके भाई दिनेश का पहले से ही आपराधिक रिकॉर्ड है। कुछ नहीं तो अजय पर कुल 23 मुकदमे दर्ज हैं। अजय पर 23 मुकदमे तो उसके भाई दिनेश पर 9 मुकदमे दर्ज हैं।  Ajay Dwivedi, the main accused in the robbery- cum- attempted rape & murder of Lucknow woman returning home after job training, has been killed in encounter. pic.twitter.com/klo7ze18SR — Piyush Rai (@Benarasiyaa) March 21, 2025 इसे भी पढ़ें:- Wife Slept with Lover After Beheading Husband: पति सौरभ का कटा सिर बैग में रखकर प्रेमी संग सोई पत्नी मुस्कान विरोध करने पर उसने गला दबाकर हत्या जवाबी फायरिंग में वह घायल हो  (Yogi police action) गया कर दी थी प्राप्त जानकारी के मुताबिक 18 जनवरी को एक युवती वाराणसी से पेपर देकर लौट रही थी। रात करीब डेढ़ बजे वह लखनऊ के आलमबाग बस स्टैंड पर उतरी। रात काफी हो चुकी थी। रात के इस आलम में वो अकेली बस का इंतजार कर रही थी। तभी अजय ने उसे लिफ्ट दी। और लिफ्ट देने के कहानी उसे एक सूनसान बाग़ में ले गेहा। युवती को अकेला देख अजय की नीयत बदल गई। और उसने उसके अकेलेपन का नाजायज फायदा उठाने की कोशिश की। और उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिशें करने लगा। इस बीच युवती ने उसकी इस हरकत का किया। हैरत की बात यह कि विरोध करने पर उसने गला दबाकर हत्या जवाबी फायरिंग में वह घायल हो  (Yogi police action) गया कर दी थी। बता दें कि अजय द्विवेदी दुबग्गा स्थित बसंत कुंज योजना कॉलोनी का रहने वाला था। उसके पास से मृतक महिला का मोबाइल, एक पिस्टल, सिगरेट, लाइटर और कुछ पैसे बरामद हुए हैं। Latest News in Hindi Today Hindi news  Yogi police action #YogiPoliceAction #UPEncounter #AjayDwivedi #UPPolice #CrimeFreeUP #EncounterNews #YogiAdityanath #UPCrime #JusticeServed #LawAndOrder

आगे और पढ़ें
Translate »