Wakf Amendment Bill

वक्फ संशोधन बिल 2 अप्रैल को लोकसभा में हो सकता है पेश, राज्यसभा में मिलेगी चुनौती 

संसद में बजट सत्र (Parliament Budget Session) के दूसरा चरण में अलग-अलग मुद्दों पर चर्चा लगातार जारी है। इस चरण के अब कुछ दिन ही बाकि रह गए हैं, ऐसे में केंद्र सरकार बड़े बिल लाने की तैयारी कर रही है। इसमें से ही एक वक्फ संशोधन बिल (Waqf Amendment Bill) भी है। कहा जा रहा है कि वक्फ संशोधन बिल को कल यानी 2 अप्रैल को संसद में पेश किया जाएगा। अगर सरकार इस वक्फ संशोधन बिल (Wakf Amendment Bill) को  2 अप्रैल को लाती है तो इसे दोनों सदनों से पारित कराने के लिए मात्र दो दिन ही मिलेंगे। ऐसे में आखिरी के दिनों में सदन के अंदर भारी हंगामा होने का अंदेशा जताया जा रहा है।  संसद के पिछले सत्र के दौरान सदन में पेश किया गया था वक्फ संशोधन बिल बता दें कि वक्फ संशोधन बिल (Waqf Amendment Bill) को संसद के पिछले सत्र के दौरान सदन में पेश किया गया था। इस बिल का विरोध करते हुए विपक्षी सदस्यों ने भारी हंगामा किया था। जिसके बाद बिल में सुधार करने के लिए इसे संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) के पास भेज दिया गया था। वक्फ बिल में सुधार के लिए भाजपा (BJP) सांसद जगदंबिका पाल की अगुवाई में जेपीसी का गठन हुआ था। इस जेपीसी ने बिल में कई सुझावों के साथ संशोधन करने के बाद बजट सत्र के दौरान अंतिम रिपोर्ट लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को सौंप दी थी। इस रिपोर्ट में भाजपा (BJP) की अगुवाई वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के सहयोगी दलों की तरफ से दिए गए सुझावों को शामिल किया गया है। वहीं, विपक्ष के सदस्यों ने आरोप लगाया था कि बिल में उनके सुझावों को शामिल नहीं किया गया। जिसके बाद विपक्षी सदस्यों ने डिसेंट नोट दिए हैं।  जेडीयू और टीडीपी कर सकती हैं खेल  विपक्षी दलों को वक्फ संशोधन बिल को रोकने में सबसे ज्यादा उम्मीद जेडीयू और टीडीपी का साथ मिलने का है। माना जा रहा है कि एनडीए के दो दोनों सहयोगी दल बिल में कुछ बदलाव को लेकर विरोध कर सकते हैं। लेकिन भाजपा (BJP) का कहना है कि इस बिल को लेकर दोनों दलों की सभी चिंताओं का पहले ही निवारण कर दिया गया है। जेपीसी में भी दोनों दलों के संसद मौजूद थे और इनके सुझावों को शामिल किया गया। ऐसे में इनसे कोई खतरा नहीं है।  इसे भी पढ़ें: तो ये हैं वक्फ बिल में किये जाने वाले 14 प्रस्तावित बदलाव? कितने असरकारक होंगे ये बदलाव? राज्यसभा में छोटे दलों से भाजपा को उम्मीद  भाजपा के पास लोकसभा में बहुमत तो है, लेकिन राज्यसभा में वक्फ बिल पारित कराने के लिए जरूरी बहुमत से थोड़ी पीछे है। ऐसे में भाजपा को यहां पर कुछ छोटे दलों के समर्थन की जरूरत पड़ेगी। राज्यसभा में पूर्ण बहुमत नहीं होने के पहले भी भाजपा कई महत्वपूर्ण बिलों को पास नहीं करा पाई है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि वक्फ बिल पर भाजपा को छोटे दलों का साथ मिलता है कि नहीं। Latest News in Hindi Today Hindi news Waqf Amendment Bill WaqfAmendmentBill #LokSabha #RajyaSabha #IndianParliament #MuslimLaw #PropertyRights #PoliticalDebate

आगे और पढ़ें
Ajmer chemical factory gas leak

Ajmer chemical factory gas leak; अजमेर की केमिकल फैक्ट्री में गैस लीक होने से मचा हड़कंप, एक की मौत, 40 से अधिक बीमार

राजस्थान के अजमेर जिले के ब्यावर में बलाड रोड पर स्थित वार्ड संख्या 51 में स्थित सुनील सिंघल की केमिकल फैक्टरी में नाइट्रेट गैस लीक होने से फैक्ट्री मालिक की मौत हो गई। गैस लीक (Ajmer chemical factory gas leak) की घटना से चारों तरफ हड़कंप मच गया। इसके बाद तकरीबन16 लोगों को राजकीय अमृत कौर चिकित्सालय पहुंचाया गया। जहां उन्हें ऑक्सीजन दी गई। घटना की जानकारी वार्ड के पूर्व पार्षद हंसराज शर्मा को लगते ही उन्होंने तुरंत कार्रवाई करते हुए दमकल विभाग को सूचना दी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, टैंकर में 27 टन नाइट्रेट गैस थी। जिसमें से 18 टन पहले ही खाली हो चुकी थी। बाकी उसमें 7 टन अभी बची थी। न जाने किसी ने जानबूझकर व अनजाने में गैस भरे टैंकर के ढक्कन को खोल दिया। जिससे गैस का रिसाव होने लगा। देखते ही देखते गैस चारों तरफ फ़ैल गई और इसके फैलते ही मौजूद लोग इसके चपेट में आने लगे। इसके प्रभाव से कर्मचारियों और स्थानीय लोगों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी। इस बीच आनन-फानन में प्रशासन को सूचित किया गया। मौके पर पहुंचे प्रशासन और दमकल विभाग के कर्मचारियों ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए टैंकर पर पानी की तेज धार से छिड़काव के ढक्कन बंद किया।  गैस लीक (Ajmer chemical factory gas leak) होने से 40 से अधिक लोग हुए बीमार खबर के मुताबिक इस गैस लीक (Ajmer chemical factory gas leak) में 40 से अधिक लोग बीमार हो गए। गैस के असर से लोगों को सांस लेने में तकलीफ, आंखों में जलन और घबराहट होने लगी। प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए फैक्ट्री के आसपास का क्षेत्र खाली कराया और प्रभावित लोगों को स्थानीय सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक घटना में गंभीर रूप से चपेट में आये सुनील कुमार को अजमेर के जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई। डॉक्टरों ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। इस भयानक घटना की जानकारी मिलते ही जिला कलेक्टर डॉ. महेंद्र खडगावत और एसपी श्याम सिंह अस्पताल पहुंचे। और पहुंचकर पीड़ितों की स्थिति का जायजा लिया। घटना के बाद जागी जिला प्रशासन ने रिहायशी इलाकों में इस तरह के खतरनाक केमिकल कारोबार पर सख्ती बरतने और सुरक्षा उपायों को लागू करने के निर्देश दिए हैं।  इसे भी पढ़ें:- सूटकेस में मिला महिला का शव, पति ने ही गर्दन और पेट में घोंपा चाकू केमिकल गोदाम में टैंकर से नाइट्रोजन गैस खाली (Ajmer chemical factory gas leak) करने के दौरान हुआ हादसा  बता दें कि सूचना मिलते ही एसडीएम दिव्यांश सिंह, सीओ सिटी राजेश कसाना, सदर थाना और साकेत नगर थाने का पुलिस बल भी मौके पर पहुंचा और पहुंचकर हालात पर काबू पाया। यही नहीं, घटना की जानकारी मिलने पर कलेक्टर डॉक्टर महेंद्र खडगावत, एसपी श्याम सिंह भी राजकीय अमृत कौर चिकित्सालय पहुंचे। उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों से उनकी कुशलक्षेम पूछी और उन्हें धैर्य बंधाते हुए जल्द स्वस्थ होने का आश्वासन दिया।इस पूरे मामले पर एसडीएम दिव्यांश सिंह ने बताया कि “केमिकल गोदाम में टैंकर से नाइट्रोजन गैस खाली (Ajmer chemical factory gas leak) करने के दौरान अचानक रिसाव होने से यह हादसा हुआ। प्रशासन ने तेजी से कार्रवाई करते हुए हालात को नियंत्रित कर लिया। अब प्रशासन गैस रिसाव के कारणों की जांच कर रहा है।” Latest News in Hindi Today Hindi news Ajmer chemical factory gas leak AjmerGasLeak #ChemicalFactoryAccident #NitrateGasLeak #RajasthanNews #IndustrialAccident #EmergencyResponse #SafetyFirst

आगे और पढ़ें
Hanuman Jayanti 2025

हनुमान जयंती 2025: जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

हिंदू धर्म में हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) का विशेष महत्व है। यह त्योहार भगवान हनुमान के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। हनुमान जी को भक्ति, शक्ति, साहस और निष्ठा का प्रतीक माना जाता है। उनकी भक्ति और बलिदान की गाथाएं हर युग में प्रेरणा का स्रोत रही हैं। हनुमान जयंती हर साल चैत्र मास की पूर्णिमा तिथि को मनाई जाती है।  हनुमान जयंती का महत्व हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) का पर्व पूरे देश में बड़े ही उत्साह और भक्ति के साथ मनाया जाता है। हनुमान जी को रामभक्त और संकटमोचन के रूप में जाना जाता है। उनकी पूजा करने से भक्तों के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि आती है। हनुमान जी की पूजा विशेष रूप से मंगलवार और शनिवार को की जाती है, लेकिन हनुमान जयंती के दिन उनकी आराधना का विशेष महत्व होता है। हनुमान जयंती 2025  (Hanuman Jayanti 2025) की तिथि और मुहूर्त साल 2025 में हनुमान जयंती 12 अप्रैल, शनिवार को मनाई जाएगी। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि 12 अप्रैल को सुबह 3:21 से शुरू होगी और 13 अप्रैल को शाम 05:21 पर समाप्त होगी। हनुमान जयंती, जो हनुमान जी के जन्मोत्सव के रूप में मनाई जाती है, राम नवमी के ठीक छह दिन बाद आती है। इस वर्ष राम नवमी 6 अप्रैल 2025 को मनाई जाएगी। हनुमान जयंती पूजा विधि हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) के दिन भक्त सुबह जल्दी उठकर स्नान करते हैं और स्वच्छ वस्त्र धारण करते हैं। इसके बाद हनुमान जी की मूर्ति या चित्र को स्थापित करके उनकी पूजा की जाती है। पूजा में हनुमान जी को सिंदूर, चमेली का तेल, फूल, धूप, दीप और प्रसाद अर्पित किया जाता है। इस दिन हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का पाठ करने का विशेष महत्व होता है। इसे भी पढ़ें:- प्रेमानंद जी महाराज: गुरु दक्षिणा का सही अर्थ और महत्व हनुमान जयंती के दिन क्या करें? हनुमान जयंती पर विशेष आयोजन हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) के दिन देश के प्रसिद्ध हनुमान मंदिरों में विशेष आयोजन किए जाते हैं। इनमें से कुछ प्रमुख मंदिर हैं: नोट: यहां दी गई जानकारी धर्म से जुड़े ग्रंथों के अनुसार साझा की गई है। अगर आप कोई विशेष पूजा करवाना चाहते हैं, तो अपने धर्म गुरुओं के बताये अनुसार करें। Latest News in Hindi Today Hindi News Hanuman Jayanti #HanumanJayanti2025 #HanumanJayanti #JaiShriRam #PujaVidhi #AuspiciousMuhurat #HanumanBhakti #SpiritualFestival #HinduFestivals #LordHanuman #HanumanChalisa

आगे और पढ़ें
MP Launch Pad Yojana 2025 Youth Employment Scheme

MP Launch Pad Yojana 2025: युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर

मध्य प्रदेश सरकार (MP Government) प्रदेश में बेरोजगारी को कम करने और युवाओं को स्व-रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए समय-समय पर नई योजनाएं लागू करती रही है। इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाते हुए, राज्य सरकार ने 5 जनवरी 2021 को एमपी लॉन्च पैड योजना (MP Launch Pad Yojana) की शुरुआत की। इस योजना का उद्देश्य 18 वर्ष से अधिक आयु के युवाओं को अपने व्यवसाय स्थापित करने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करना है। एमपी लॉन्च पैड योजना (MP Launch Pad Yojana) का उद्देश्य इस योजना का मुख्य उद्देश्य चाइल्ड केयर संस्थानों (Child Care Organisation) से बाहर आने वाले युवाओं को स्व-रोजगार के लिए प्रेरित करना और उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है। इस योजना के अंतर्गत ₹60,000 की वित्तीय सहायता दी जाएगी, जिससे वे अपनी पसंद का व्यवसाय शुरू कर सकें। इसके अलावा, सरकार युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और व्यावसायिक प्रशिक्षण भी प्रदान करेगी, ताकि वे अपने व्यवसाय को सफलतापूर्वक चला सकें। इस योजना का एक अन्य महत्वपूर्ण उद्देश्य प्रदेश की बेरोजगारी (Unemployment) दर को कम करना है। युवाओं को रोजगार के लिए एक मंच प्रदान करने से वे अपनी शिक्षा और प्रशिक्षण जारी रख सकेंगे, जिससे उनका भविष्य सुरक्षित होगा। योजना के अंतर्गत वित्तीय सहायता और जिलों का चयन एमपी लॉन्च पैड योजना (MP Launch Pad Yojana) के लाभ और विशेषताएं एमपी लॉन्च पैड योजना के लिए पात्रता आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज़ इसे भी पढ़ें: Oppo का शानदार वॉटरप्रूफ स्मार्टफोन 24,000 से कम में? एमपी लॉन्च पैड योजना (MP Launch Pad Yojana) ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया सरकार ने इस योजना के लिए एक आधिकारिक पोर्टल (www.mpwcdmis.gov.in) तैयार किया है, जहां इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, अभी तक आवेदन की आधिकारिक तिथि घोषित नहीं की गई है। जैसे ही सरकार आवेदन प्रक्रिया शुरू करेगी, संबंधित जानकारी अपडेट कर दी जाएगी। एमपी लॉन्च पैड योजना 2025 (MP Launch Pad Yojana 2025) राज्य सरकार की एक प्रभावी पहल है, जो युवाओं को स्व-रोजगार के लिए आर्थिक सहायता और व्यावसायिक प्रशिक्षण प्रदान करके उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का कार्य करेगी। इस योजना से न केवल प्रदेश की बेरोजगारी (Unemployment) दर में कमी आएगी, बल्कि युवाओं को अपने व्यवसाय के माध्यम से एक उज्जवल भविष्य बनाने का अवसर भी मिलेगा। यदि आप इस योजना के पात्र हैं, तो आवेदन प्रक्रिया शुरू होते ही आवेदन अवश्य करें और सरकार की इस पहल का लाभ उठाएं। Latest News in Hindi Today Hindi MP Launch Pad Yojana #MPLaunchPadYojana #YouthEmployment #MPScheme2025 #StartupIndia #SkillDevelopment

आगे और पढ़ें
Modi Successor 2029 BJP’s Next PM Fadnavis’ Big Reveal

Modi successor 2029: साल 2029 में बीजेपी जीती तो कौन होगा पीएम? देवेंद्र फडनवीस ने किया बड़ा खुलासा

संजय राउत ने दावा किया कि आरएसएस देश में राजनीतिक नेतृत्व में बदलाव चाहता है। इस पर उन्होंने आगे कहा कि “मोदी शायद सितंबर में रिटायरमेंट की अर्जी देने आरएसएस मुख्यालय गए थे।” दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सितंबर में 75 साल के हो जाएंगे। कहा जाता है भाजपा में 75 वर्ष के बाद किसी भी नेता को पद नहीं दिया जाता। दरअसल, 11 साल में पहली बार रविवार को पीएम मोदी ने बतौर प्रधानमंत्री नागपुर के आरएसएस मुख्यालय का दौरा किया था। यह दूसरा मौका था जब कोई मौजूदा पीएम आरएसएस मुख्यालय पहुंचा हो। बता दें कि इससे पहले साल 2000 में अटल बिहारी वाजपेयी वहां गए थे। आरएसएस मुख्यालय के दौरे के बाद से संजय राउत ने मोदी के रिटायरमेंट का अंदेशा जताया था। पीएम नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री के तौर पर अपना तीसरा कार्यकाल साल 2029 में पूरा करेंगे। ऐसे में बड़ा सवाल यह कि क्‍या यह उनका आखिरी कार्यकाल (Modi successor 2029) होगा? फिलहाल इस सवाल का जवाब किसी के पास नहीं है।  हमारे यहां जब पिताजी जिंदा हों, तो उत्तराधिकार (Modi successor 2029) की बात नहीं करते- फडणवीस  इस बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को यह साफ कर दिया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तराधिकारी को लेकर चल रही अटकलों में कोई दम नहीं है। मोदी अभी कई वर्षों तक देश का नेतृत्व करते रहेंगे। दरअसल, फडणवीस ने नागपुर में पत्रकारों से रूबरू होते हुए कहा कि साल 2029 में भी हम मोदी को फिर से प्रधानमंत्री के रूप में देखेंगे। उनके उत्तराधिकारी की बात करने की कोई जरूरत नहीं है। वे हमारे नेता हैं और आगे भी रहेंगे।” इस बीच उन्होंने भारतीय संस्कृति का हवाला देते हुए कहा कि “जब नेता सक्रिय हो, तब उसके उत्तराधिकार की बात करना ठीक नहीं।” यही नहीं, फडणवीस ने तंज कसते हुए कहा कि “हमारे यहां जब पिता जिंदा हों, तो उत्तराधिकार (Modi successor 2029) की बात नहीं करते। यह मुगल संस्कृति है, हमारी नहीं। अभी इसका समय नहीं आया।  इसे भी पढ़ें:-  मुंबई में हिंदू युवकों की पिटाई पर मचा बवाल, बजरंग दल ने दी यह चेतावनी पूरा संघ परिवार देश के नेतृत्व में बदलाव (Modi successor 2029) चाहता है-संजय राउत बता दें कि शिवसेना यूबीटी के नेता संजय राउत ने पीएम के नागपुर दौरे के बाद कहा कि “वो रिटायरमेंट की और आगे बढ़ रहे हैं।” उन्होंने आगे कहा कि “पीएम मोदी पिछले 10-11 सालों में आरएसएस मुख्यालय नहीं गए थे, अब वहां मोहन भागवत को टाटा, बाय-बाय कहने गए थे। आरएसएस भी देश के नेतृत्व में बदलाव चाहता है, इसलिए पीएम मोदी को बुलाया गया था।” उन्होंने कयास लगाते हुए कहा कि “मुझे जितना समझ में आता है, पूरा संघ परिवार देश के नेतृत्व में बदलाव (Modi successor 2029) चाहता है। पीएम मोदी का समय खत्म हो गया है और वे (आरएसएस नेतृत्व) बदलाव चाहते हैं। वे बीजेपी के अगले अध्यक्ष को भी चुनना चाहते हैं।” जिसके बाद इस बात पर बहस छिड़ गई थी कि क्या पीएम मोदी अपना कार्यकाल पूरा करेंगे या नहीं?   Latest News in Hindi Today Hindi News Modi successor 2029 #ModiSuccessor2029 #DevendraFadnavis #BJPPM2029 #IndianPolitics #NarendraModi #BJPNextPM #LokSabhaElections2029 #ModiLegacy #FuturePM #PoliticalNews

आगे और पढ़ें
Mumbai Hindu Youth Attack Sparks Outrage & Protests

Mumbai Hindu youth attack: मुंबई में हिंदू युवकों की पिटाई पर मचा बवाल, बजरंग दल ने दी यह चेतावनी

मुंबई के मलाड स्थित कुरार विलेज इलाके में कलश यात्रा के दौरान युवकों की पिटाई (Mumbai Hindu youth attack) का मामला तूल पकड़ता दिख रहा है। दरअसल, गुड़ी पाड़वा के दिन कलश यात्रा निकाली गई थी। इस बीच दो समुदायों के लोग आपस में भिड़ गए और मारपीट शुरू हो गई थी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक इस दौरान हिंदू ऊन युवकों के साथ मारपीट की गई थी। जो भगवा झंडा लेकर जा रहे थे। अनायास हुई मारपीट के बाद से बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद ने चेतावनी दी है कि मारपीट करने वाले आरोपियों की दो दिन में गिरफ्तारी नहीं हुई, तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। विहीप और बजरंग दल के कार्यकर्ता मुंबई के कुरार पुलिस स्टेशन पहुंचे हैं। कार्यकर्ताओं की मांग है कि हिंदुओं के ऊपर जो हमला हुआ है उनके आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए। इस दरम्यान उन्होंने कहा कि “भारत में जय श्री राम के नारे नहीं लगेंगे तो क्या पाकिस्तान में लगेंगे? उद्धव ठाकरे के विधायक के दबाव के चलते अब तक नहीं हुई कोई गिरफ्तारी (Mumbai Hindu youth attack) मामला गरमाता देख अब इस मामले में संजय निरुपम भी कूद गए हैं। शिवसेना नेता संजय निरुपम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर युवकों की पिटाई (Mumbai Hindu youth attack) का वीडियो शेयर किया है। वीडियो शेयर कर निरुपम ने कहा कि “कल पठानवाड़ी में ये सब तब हुआ जब कलश यात्रा में भाग लेने के लिए हिंदू बच्चे हाथ में भगवा झंडा लेकर पिंपरीपाड़ा जा रहे थे। बच्चों की उम्र 12 से 14 साल के थे। उन्हें जिहादियों ने रास्ते में पीटा। उनसे भगवा छीना।’ निरुपम ने आरोप लगाए कि उद्धव ठाकरे के विधायक के दबाव के चलते अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। बता दें कि 39 सेकेंड के वीडियो में सफेद कपड़े और टॉपी में दिख रही भीड़ कुछ युवकों की पिटाई कर रही थी। मुंबई के तथाकथित वीडियो में देखा गया कि वहां विशेष समुदाय के लोगों की भीड़ थी। बीच में एक भगवा झंडा दिखाई दे रहा है। इसी वीडियो में आगे देखा गया कि कुछ लोग झंडे को फाड़ने की कोशिश कर रहे थे, जबकि कुछ लोग भगवा पहने दो युवकों को जमकर पीट रहे हैं। वो युवक वहां से बचकर निकलने की कोशिश कर रहे थे। कल पठानवाड़ी में यह सब तब हुआ जब कलश यात्रा मे भाग लेने के लिए हिंदू बच्चे हाथ में भगवा झंडा लेकर पिंपरीपाड़ा जा रहे थे।बच्चे 12,13,14 साल की उमर के थे।उन्हें जिहादियों ने रास्ते में पीटा।उनसे भगवा छीना।उबाठा के आमदार के दबाव में अब तक कोई गिरफ़्तारी नहीं हुई है। pic.twitter.com/0F2Fobk8xI — Sanjay Nirupam (@sanjaynirupam) March 31, 2025 इसे भी पढ़ें:- नक्सलियों को बख्शने के मूड में नहीं है मोदी सरकार, सरेंडर करो या मारे जाओ जय श्रीराम का नारा लगाने पर हुई झड़प (Mumbai Hindu youth attack) प्राप्त जानकारी के मुताबिक आरोप है कि मस्जिद के सामने से गुजर रहे एक रिक्शे में मौजूद कुछ लोगों ने कथित तौर पर जय श्रीराम के नारे लगाए। इसके बाद दो गुटों में झड़प हो (Mumbai Hindu youth attack) गई। मुस्लिम पक्ष के शिकायत के बाद कुरार पुलिस स्टेशन ने अज्ञात लोगों के खिलाफ धार्मिक भावना भड़काने का मामला दर्ज किया है। खबर है कि कुरार पुलिस स्टेशन में 9-10 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 324 और दंगा फैलाने की धाराएं में मुकदमा दर्ज हुआ है। आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस तलाशी अभियान चला रही है।  Latest News in Hindi Today Hindi News Mumbai Hindu youth attack #MumbaiAttack #HinduYouth #BajrangDal #MumbaiViolence #HinduRights #JusticeForHindus #MumbaiNews #HinduSafety #ProtestAlert #BreakingNews

आगे और पढ़ें
Eid celebrations India

Eid celebrations India: चांद के दीदार के बाद भारत में मना जश्न, देश भर में मनाई जा रही है ईद

रविवार देर शाम ईद का चांद दिखाई देने के बाद से मुंबई सहित देशभर में सोमवार को ईद-उल-फितर का त्योहार बड़े धूमधाम से मनाया (Eid celebrations India) जा रहा है। इस दौरान ईदगाह और मस्जिदों में ईद की नमाज पढ़ी जा रही है। दिल्ली की जामा मस्जिद में बड़ी तादाद में लोग नमाज अदा करने हेतु जुटे हैं और एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दे रहे हैं। ईद का चांद नजर आते ही रविवार शाम से ही जामा मस्जिद के बाजार में खरीदारों की भीड़ उमड़ पड़ी। दरअसल, चांद देखने के बाद अगले दिन ईद मनाई जाती है। 30 मार्च को ईद का चांद दिखने का दावा किया गया था। इसकी पुष्टि होने के बाद लोग ईद की खरीदारी करने निकल पड़े। देर रात तक कपड़ों की दुकानों पर भीड़ लगी रही। देर रात तक बाजार खुला रहा। यही नहीं, रमजान के इस पावन महीने में बाजारों को सजाया गया था। इस दौरान बाजारों में सेवइयों और ड्राई फ्रूट्स की दुकानों पर खरीदारों की भारी संख्या देखने को मिली। इस बीच राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को ईद की बधाई दी।  ईद-उल-फितर का त्योहार (Eid celebrations India) दुनिया भर के मुस्लिम समुदाय द्वारा मनाया जाता है ईद-उल-फितर का त्योहार (Eid celebrations India) दुनिया भर के मुस्लिम समुदाय द्वारा खुशी और भाईचारे के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। इस दिन का प्रमुख उद्देश्य एकता, प्रेम और समाज में सहयोग बढ़ाना है। रमजान के बाद ईद उल फितर का पर्व मनाया जाता है और चांद देखने के बाद ही यह तिथि निर्धारित होती है। बता दें कि सऊदी अरब में रमजान का महीना भारत से एक दिन पहले शुरू होता है, इसलिए वहां चांद दिखाई देने के बाद ही भारत में ईद मनाने की तिथि तय होती है। गौर करने वाली बात यह कि इस साल सऊदी अरब में 1 मार्च से रमजान की शुरुआत हुई थी। जबकि 2 मार्च से भारत में यह  शुरू हुआ था। सऊदी अरब में चांद दिखने के बाद ही वहां के उलेमा और समितियां भारत में ईद की तिथि घोषित करती हैं। इस बार भारत में चांद 30 मार्च को दिखाई दिया और 31 मार्च ईद मनाई जा रही है।  इसे भी पढ़ें:- नक्सलियों को बख्शने के मूड में नहीं है मोदी सरकार, सरेंडर करो या मारे जाओ रमजान के महीने के बाद मनाई (Eid celebrations India) जाती है ईद  जानकारी के लिए बता दें कि ईद उल फितर, रमजान के महीने के बाद मनाई (Eid celebrations India) जाती है। इस दिन लोग एक-दूसरे से गले मिलते हैं। खुशियां बांटते हैं और जरूरतमंदों की मदद करते हैं। यह एक ऐसा दिन होता है। इस दिन हर किसी को अपने परिवार और समुदाय के साथ मिलकर घुल-मिलकर रहने का मौका मिलता है। इस दिन स्वादिष्ट पकवान बनाए जाते हैं। विशेषकर मीठी सेवइयां। ईद का त्योहार न सिर्फ खुशी का बल्कि दूसरों की मदद करने और एकजुट होने का भी संदेश देता है। इस दिन बच्चों को तोहफे और ईदी दी जाती है। यही नहीं, इस दिन लोग खुदा से एक दूसरे की सलामती की दुआ करते हैं।  Latest News in Hindi Today Hindi News  Eid celebrations India #Eid2025 #EidMubarak #EidCelebration #EidInIndia #EidUlFitr #RamadanEnds #FestivalOfJoy #MoonSighting #EidFeast #EidPrayers

आगे और पढ़ें
Surrender or Face Action

Naxal crackdown India: नक्सलियों को बख्शने के मूड में नहीं है मोदी सरकार, सरेंडर करो या मारे जाओ

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने  31 मार्च 2026 से पहले देश को नक्सल मुक्त करने का बीड़ा उठाया है। इस दिशा में सुरक्षाबल पहले एक-एक जिले को नक्सल मुक्त कराने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। जिसके तहत छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के साथ पूरी बस्तर रेंज को नक्सल मुक्त करने की तरफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इस सिलसिले में पिछले महीनों से छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों (Naxal crackdown India) के खिलाफ सफाई अभियान छेड़ रखा है। जिस तरह एक के बाद एक नक्सलियों को ढेर किया जा रहा है उसे देख कर तो यही लग रहा है कि नक्सलियों के सामने दो ही विकल्प रह गए हैं, या तो सरेंडर कर दें या फिर यमराज के दर्शन ही कर लें। बता दें कि छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से नक्सलियों के साथ सुरक्षाबलों की मुठभेड़ शुरू हो गई है। दंतेवाड़ा जिले में सुरक्षाबलों ने माओवादियों को घेर लिया है और एनकाउंटर जारी है। इस एनकाउंटर के दौरान एक महिला नक्सली की लाश मिली है। दंतेवाड़ा और बीजापुर जिलों के सीमावर्ती इलाकों में मुठभेड़ (Naxal crackdown India) जारी है दंतेवाड़ा पुलिस ने जारी इस एनकाउंटर (Naxal crackdown India) की जानकारी देते हुए कहा कि “सुरक्षा बलों ने एक मारी गई महिला नक्सली का शव बरामद किया है। दंतेवाड़ा और बीजापुर जिलों के सीमावर्ती इलाकों में मुठभेड़ जारी है। मुठभेड़ स्थल से एक इंसास राइफल और अन्य गोला-बारूद के साथ ही दैनिक उपयोग की वस्तुएं बरामद की गई हैं।” प्राप्त जानकारी के मुताबिक पुलिस अधिकारियों ने बताया कि “दंतेवाड़ा और बीजापुर जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ में एक महिला माओवादी मारी गई।” इस दौरान अधिकारियों ने यह भी कहा कि “इस क्षेत्र में सुरक्षाबलों को माओवादी विरोधी अभियान के लिए भेजा गया था। अधिक जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान सोमवार सुबह लगभग नौ बजे से माओवादियों और सुरक्षाबलों के बीच लगातार गोलीबारी जारी है।” इसे भी पढ़ें:- औरंगजेब विवाद में कूदे राज ठाकरे, बोले- मराठों को नष्ट करने की कोशिश करने वाला यहीं हुआ दफन  नक्सलियों के खिलाफ लगातार एनकाउंटर (Naxal crackdown India) जारी है बता दें कि छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ लगातार एनकाउंटर (Naxal crackdown India) जारी है। इस दौरान कुछ नहीं तो दर्जनों नक्सली मारे जा चुके हैं। सुकमा और बीजापुर जिले में शनिवार को सुरक्षाबलों ने दो मुठभेड़ों में 11 महिलाओं समेत 18 नक्सलियों को मार गिराया था। इस बीच बड़ी बात यह कि भारी संख्या में नक्सली सरेंडर भी कर रहे हैं। इसी सिलसिले में रविवार को ही तकरीबन 50 नक्सलियों ने सरेंडर किया था। 50 नक्सलियों के सरेंडर करने की तारीफ करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री ने रविवार को कहा कि “जो लोग हथियार छोड़कर विकास का रास्ता अपनाएंगे, उनका पुनर्वास किया जाएगा।” इस दौरान उन्होंने एक बार फिर उन लोगों से अपील की, जो सरेंडर नहीं कर रहे हैं, वे हथियार छोड़कर मुख्यधारा में शामिल हो जाये। इस बीच उन्होंने कहा कि “31 मार्च 2026 के बाद देश में नक्सलवाद इतिहास बन जाएगा।” आशा है, बस्तर रेंज को जल्द ही नक्सल मुक्त करा दिया जाएगा। Latest News in Hindi Today Hindi News  Naxal crackdown India #Naxal #Naxalism #ModiGovernment #NaxalAttack #IndianArmy #CRPF #SurrenderOrDie #NaxalCrackdown #IndianSecurityForces #AntiNaxal

आगे और पढ़ें
Gaj Kesari Rajyoga 2025 Wealth & Luck for These Signs

2 अप्रैल 2025 का गजकेसरी राजयोग: इन राशियों के जीवन में आएगी धन-समृद्धि की बहार

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 2 अप्रैल 2025 को एक दुर्लभ और शक्तिशाली गजकेसरी राजयोग (Gajakesari Yoga) बनने जा रहा है। यह योग गुरु (बृहस्पति) और चंद्रमा की वृषभ राशि में युति के कारण बनेगा, जो धन, समृद्धि और सामाजिक प्रतिष्ठा का प्रतीक माना जाता है। नवरात्रि (Navratri) के पावन समय में बनने वाला यह योग कुछ विशेष राशियों के जातकों के लिए भाग्योदय लेकर आएगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सभी ग्रह समय-समय पर अपनी स्थिति बदलते रहते हैं, जिसका प्रभाव 12 राशियों पर अलग-अलग होता है। 2 अप्रैल को चंद्रमा भी वृष राशि में प्रवेश करेंगे। इन दोनों शुभ ग्रहों के मिलने से गजकेसरी राजयोग का निर्माण होगा, जो बेहद प्रभावशाली माना जाता है। इस योग के प्रभाव से कुछ राशियों के जीवन में बड़ा बदलाव आ सकता है। उन्हें न केवल धन-समृद्धि प्राप्त होगी, बल्कि सामाजिक क्षेत्र में भी सम्मान और सफलता मिलेगी।आइए जानते हैं कि किन राशियों को इसका सबसे अधिक लाभ मिलेगा और कैसे इस योग का पूरा फायदा उठाया जा सकता है। गजकेसरी राजयोग क्या है? गजकेसरी राजयोग (Gajakesari Yoga) वैदिक ज्योतिष के सबसे शुभ योगों में से एक है, जो गुरु और चंद्रमा के विशेष संयोग से बनता है। “गज” (हाथी) ज्ञान और स्थिरता का प्रतीक है, जबकि “केसरी” (सिंह) साहस और नेतृत्व क्षमता को दर्शाता है। जब ये दोनों ग्रह कुंडली के केंद्र (1, 4, 7, 10वें भाव) में एक-दूसरे से संबंध बनाते हैं, तो यह योग निर्मित होता है। इस योग के प्रभाव से व्यक्ति को धन, यश, उच्च पद और मानसिक शांति प्राप्त होती है 15। 2 अप्रैल 2025 को क्यों है खास? 2 अप्रैल को गुरु और चंद्रमा दोनों वृषभ राशि में होंगे। वृषभ राशि शुक्र की राशि है, जो भौतिक सुख-सुविधाओं और आर्थिक समृद्धि से जुड़ी है। इस दिन नवरात्रि का भी पावन समय चल रहा होगा, जिससे इस योग की शक्ति और बढ़ जाएगी। ज्योतिषियों के अनुसार, यह योग विशेष रूप से वृषभ, कर्क, सिंह, मिथुन और मीन राशि के जातकों के लिए अत्यंत शुभ फलदायी होगा इन राशियों को मिलेगा अद्भुत लाभ 1. वृषभ राशि (Taurus) इस योग का सबसे अधिक लाभ वृषभ राशि (Zodiac Sign) के जातकों को मिलेगा, क्योंकि यह उनके लग्न भाव में बन रहा है। इस दौरान उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा और सामाजिक प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। व्यापार और नौकरी में उल्लेखनीय सफलता मिलने की संभावना है। विवाहित जातकों का दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा, जबकि अविवाहितों को शादी के शुभ प्रस्ताव मिल सकते हैं। 2. कर्क राशि (Cancer) यह योग कर्क राशि (Zodiac Sign) के 11वें भाव (लाभ स्थान) में बन रहा है, जिससे आय के नए स्रोत खुलने की संभावना है। व्यापार में विस्तार और निवेश से अच्छा लाभ मिल सकता है। साथ ही, सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा और राजनीति से जुड़े लोगों को भी सफलता मिलने के योग हैं। इसे भी पढ़ें:- प्रेमानंद जी महाराज: गुरु दक्षिणा का सही अर्थ और महत्व 3. सिंह राशि (Leo) सिंह राशि (Zodiac Sign) के कर्म भाव (10वें भाव) में बनने वाला यह योग करियर में उन्नति लाएगा।वैदिक शास्त्रों के अनुसार, 2 अप्रैल को गजकेसरी राजयोग बनने से आपके लिए शुभ मौके आ सकते हैं। जो लोग प्राइवेट या सरकारी नौकरी में हैं, उन्हें सैलरी बढ़ने और प्रमोशन मिलने की संभावना है। अगर आप नौकरी बदलने का सोच रहे हैं, तो समय आपके लिए सही रहेगा और आपको बेहतर सैलरी के साथ जॉब ऑफर मिल सकता है। वहीं, जो लोग बिजनेस कर रहे हैं, उन्हें अच्छा मुनाफा हो सकता है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। गजकेसरी राजयोग (Gajakesari Yoga) का पूरा लाभ कैसे उठाएं? नोट: यहां दी गई जानकारी धर्म से जुड़े ग्रंथों के अनुसार साझा की गई है। अगर आप कोई विशेष पूजा करवाना चाहते हैं, तो अपने धर्म गुरुओं के बताये अनुसार करें। Latest News in Hindi Today Hindi News Gajakesari Yoga #GajKesariRajyoga2025 #Astrology2025 #WealthLuck #ZodiacSigns #Horoscope2025 #MoneyLuck #RajyogaEffects #AprilAstrology #Fortune2025 #LuckyZodiac

आगे और पढ़ें
Jio- 20 GB Extra Plan

जियो का तोहफा: 72 दिन वाले प्लान में अब 20GB डेटा मिलेगा एक्स्ट्रा

जियो (Jio) एक भारतीय टेलीकॉम ऑपरेटर और रिलायंस इंडस्ट्रीज की सहायक कंपनी है। जियो (Jio) ने 2016 में अपनी सेवाएं शुरू कीं और तब से यह भारत का सबसे बड़ा टेलीकॉम ऑपरेटर बन चुका है। जियो सर्विसेज अपने यूजर्स के लिए कई सुविधाएं प्रदान करती हैं। यह अपने फ्री वॉइस कॉल्स, सस्ती डेटा रेट्स और अन्य फैसिलिटीज के कारण प्रसिद्ध है। जियो (Jio) के पास अपने यूजर्स के लिए कई प्लान्स उपलब्ध हैं जैसे जियोफोन प्लान्स, ट्रू 5जी अनलिमिटेड प्लान्स, वार्षिक प्लान्स आदि। यूजर अपनी आवश्यकता के अनुसार प्लान को चुन सकता है। अब जियो यूजर्स के लिए एक अच्छी खबर है। क्योंकि, 72 दिन वाले प्लान में अब उन्हें 20GB एक्स्ट्रा डेटा मिलने वाला है। आइए जानें कि जियो का नया प्लान (New plan of Jio) क्या है? जियो का नया प्लान (New plan of Jio): पाएं जानकारी जियो (Jio) अपने ग्रहकों के लिए एक ऐसा ऑफर ले कर आया है, जो इनके ग्राहकों के लिए किसी धमाके से कम नहीं है। इनमें न केवल लम्बी वेलिडिटी दी जा रही है, बल्कि यूजर्ज को एक्स्ट्रा डेटा भी मिल रहा है। यही नहीं, उन्हें ओटीटी सब्सक्रिप्शन भी मिल रहा है। अगर बात की जाए जियो सब्सक्रिप्शन की, तो जियो अपने ग्राहकों के लिए सस्ते और महंगे दोनों तरह के प्लान्स ले कर आता है।  कुछ समय से लोग इंटरनेट डेटा का अधिक इस्तेमाल करते हैं और उसका कारण है ओटीटी स्ट्रीमिंग। इसके कारण डेटा की डिमांड बढ़ती जा रही है। आमतौर पर डेटा प्लान महंगे होते हैं और उसके लिए यूजर्ज को अधिक पैसे खर्च करने पड़ते हैं। लेकिन, जियो का नया प्लान (New plan of Jio) यूजर्स को लंबी वैलिडिटी, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ साथ ही एक्स्ट्रा डेटा भी दे रहा है। क्या है यह प्लान? जियो (Jio) के इस नए प्लान से आपको बार-बार रिचार्ज करने की समस्या से आजादी मिल जायेगी। इस प्लान की कीमत केवल 749 रुपये है और इससे यूजर्ज को  72 दिनों की लंबी वैलिडिटी मिल रही है। इसके फायदे यहीं ख़त्म नहीं हो रहे। इससे आप 72 दिनों के लिए लोकल और एसटीडी सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल्स कर सकते हैं। यह प्लान ले कर आपको रोजाना फ्री एसएमएस भी मिल जाएंगे।  अगर बात की जाए डेटा (Data) की तो इस प्लान में रोजाना यूजर को में 2GB डेटा भी मिलता है। अगर आप यह प्लान खरीदते हैं, तो आपको 20GB एक्स्ट्रा डेटा मिलेगा। यानी, इस पैक से न केवल आपके पैसों की बचत होगी बल्कि आपको एक्स्ट्रा डेटा भी मिलेगा। यह था जियो का नया प्लान (New plan of Jio), अब जानते हैं जियो (Jio) के अन्य रिचार्ज विकल्पों के बारे में।  इसे भी पढ़ें: Taara chip launch: अब रोशनी से मिलेगी हाई स्पीड इंटरनेट अन्य विकल्प  जियो (Jio) के रिचार्ज प्लान्स में कई अन्य विकल्प भी हैं, जिनमे से आप अपने लिए चुन सकते हैं: इसके अलावा और भी कई प्लान्स हैं, जो जियो (Jio) अपने ग्राहकों को प्रदान करता। आप अधिक जानकारी के लिए जियो (Jio) की ऑफिशियल वेबसाइट पर जा सकते हैं। इसके अलावा आप जियो या अन्य ऍप्लिकेशन्स से यह रिचार्ज आसानी से कर सकते हैं। Latest News in Hindi Today Hindi New plan of Jio #NewplanofJio #Jioapps #Jio #Jiophone #Jiousers

आगे और पढ़ें
Translate »