प्रमुख खबरें

Mukesh Ambani earnings: पहलगाम घटना के बाद मुकेश अंबानी ने 222 मिनट में कमाए 88,569 करोड़ रुपए

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए कायराना हमले में 26 निर्दोष भारतियों की हत्या के बाद से देश सहित दुनिया भर में रोष है। पहलगाम घटना के बाद एशिया के सबसे बड़ी रईस शख्स और कारोबारी मुकेश अंबानी ने घायलों का इलाज फ्री में करने का ऐलान किया था। यह तो ठीक, ऐसे माहौल में इस तरह के सराहनीय कदम जरूर उठाये जाने चाहिए। खैर, मुकेश अंबानी ने कल्पना भी नहीं की होगी कि उन्हें इस ऐलान का इतना बड़ा लाभ होगा। दरअसल, शुक्रवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज, रिटेल और टेलीकॉम के आंकड़े सामने आए थे। इन आंकड़ों में रिटेल और टेलीकॉम की कमाई में अनुमान से ज्यादा इजाफा देखने को मिला था। इसके बाद सोमवार को इस वजह से शेयर बाजार में रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में 5 फीसदी से ज्यादा की तेजी देखने मिली। खास बात तो ये है कि देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के मार्केट कैप में 88,569 करोड़ रुपए का इजाफा देखने को (Mukesh Ambani earnings) मिला। गौर करने वाली बात ये कि तकरीबन 222 मिनट में रिलायंस को ये कमाई हुई है। इसी सिलसिले में एक नजर डालते हैं मुकेश अंबानी के टोटल मुनाफे पर।  कंपनी का शेयर रिकॉर्ड हाई से अभी भी करीब 15 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर (Mukesh Ambani earnings) रहा है बता दें बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर कि देश की सबसे बड़ी कंपनी कही जाने वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में अच्छी तेजी देखने को मिल रही है। आंकड़ों पर गौर फरमाएं, तो कंपनी का शेयर करीब 5 फीसदी की तेजी के साथ 1,364.90 रुपए पर कारोबार कर रहा है। बड़ी बात यह कि कारोबारी सत्र के दौरान कंपनी का शेयर 1,365.50 रुपए के साथ दिन के हाई पर भी पहुंच गया था। बता दें कि रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर तेजी के साथ 1,332.35 रुपए पर ओपन हुआ था। शुक्रवार को कंपनी का शेयर 1,300.05 रुपए पर बंद हुआ था। 8 जुलाई 2024 को कंपनी का शेयर 1,608.95 रुपए के साथ रिकॉर्ड लेवल पर पहुंच गया था। कंपनी का शेयर रिकॉर्ड हाई से अभी भी करीब 15 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर (Mukesh Ambani earnings) रहा है।  इसे भी पढ़ें:- कश्मीर में आतंक के खिलाफ एकजुटता की नई शुरुआत: उमर अब्दुल्ला कंपनी के मार्केट कैप में 88,569.38 करोड़ रुपए की बढ़ोतरी (Mukesh Ambani earnings) देखने को मिली है ध्यान देने योग्य बात तो यह कि सोमवार को तिमाही नतीजों की वजह से शेयर बाजार में रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में 5 फीसदी से ज्यादा की तेजी देखने को मिली। शेयर बाजार खुलने के 222 मिनट के बाद कंपनी के मार्केट कैप में 88,569 करोड़ रुपए का इजाफा देखने को मिला। आंकड़ों की माने तो कंपनी का शेयर 1,365.50 रुपए पर आया तो कंपनी का मार्केट कैप 18,47,845.52 करोड़ रुपए पर आ गया था। शुक्रवार को शेयर बाजार बंद होने के बाद कंपनी का मार्केट कैप 17,59,276.14 करोड़ रुपए पर था। इसका सीधा सा मतलब है कि कंपनी के मार्केट कैप में 88,569.38 करोड़ रुपए की बढ़ोतरी (Mukesh Ambani earnings) देखने को मिली है। अच्छी बात यह कि शेयर बाजार में तेजी देखने को मिल रही है। आंकड़ों के अनुसार बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज 1004.91 अंकों की तेजी के साथ 80,217.44 अंकों पर कारोबार कर रहा है, तो वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक निफ्टी करीब 300 अंकों की तेजी के साथ 24,331.65 अंकों पर कारोबार करता दिखाई दे रहा है।  Latest News in Hindi Today Hindi Mukesh Ambani earnings #MukeshAmbani #MukeshAmbaniEarnings #PahalgamIncident #RelianceIndustries #AmbaniNews #WealthNews #RichestManIndia #BusinessNews #TrendingNews #BreakingNews

आगे और पढ़ें
Pakistani defense minister

Pakistani minister begs: न्यूक्लियर हमले की धमकी दे रहे पाकिस्तान की निकली हेकड़ी, गिड़गिड़ाते हुए पाक रक्षा मंत्री ने कही यह बात

22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में तकरीबन दो बजे हुए कायराना आतंकी हमले में 28 निर्दोष लोगों की जान गई थी। आतंकियों ने लोगों के धर्म और कलमा पूछ-पूछकर मौत के घाट उतारा था। मरने वालों में 2 विदेशी भी नागरिक भी शामिल थे। इस घटना के बाद से दुनिया भर के लोगों में गुस्सा है। हमले के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच हालात तनावपूर्ण हैं। युद्ध की स्थिति है। तनाव का आलम यह है कि किसी भी समय युद्ध हो सकता है। भारत इस हमले का जवाब देगा। भारत के इस रुख से पाकिस्तान में दहशत का माहौल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई तरह के प्रतिबंध लगाते हुए सिंधु जलसंधि को भी ससपेंड कर दिया है। इसके बाद से पाकिस्तान में भय का माहौल है। इस बीच पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ (Pakistani minister begs) ने कहा कि “हम भारत के साथ युद्ध शुरू नहीं करना चाहते, लेकिन अगर युद्ध के हालात बने तो पाकिस्तान भी उसका जवाब देगा। भारत पानी को हथियार की तरह इस्तेमाल कर रहा है।” उन्होंने आगे यह भी कहा कि “सिंधु जल समझौते को लेकर पाकिस्तान विश्व बैंक से संपर्क करेगा। पहलगाम आतंकी हमले के बाद से पाकिस्तान को आशंका है कि भारत उसपर अटैक कर सकता है।”  भारत ने यह हमला खुद ही किया है और इस हमले में पाकिस्तान को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है मजे की बात यह कि पाकिस्तान की तरह से लगातार भारत को गीदड़भभकी दी जा रही है। इसी क्रम में ख्वाजा आसिफ ने बेतूका तर्क देते गए कहा कि “अब ऐसा लग रहा है कि भारत ने यह हमला खुद ही किया है और इस हमले में पाकिस्तान को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है।” ख्वाजा की बातों से ऐसा लग रहा है मानों भारत ने खुद ही हमला करवा कर निर्दोष लोगों की जान ली है और दोष पाकिस्तान पर मढ़ रहा है। कारण यही जो वो लगातार पहलगाम हमले में पाकिस्तान का हाथ होने से इंकार कर रहा है। इस बीच न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, रूसी सरकार द्वारा संचालित आरआईए नोवोस्ती न्यूज एजेंसी को दिए गए एक साक्षात्कार में पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने (Pakistani minister begs) कहा कि “मुझे लगता है कि रूस या चीन या यहां तक कि पश्चिमी देश इस संकट में बहुत ही सकारात्मक भूमिका निभा सकते हैं और वे एक जांच दल भी गठित कर सकते हैं, जिसे जांच का यह काम सौंपा जाना चाहिए कि भारत या मोदी झूठ बोल रहे हैं या वह सच बोल रहे हैं। एक अंतरराष्ट्रीय दल को इस हमले की वास्तविकता का पता लगाने दें।” इसे भी पढ़ें:- मोदी सरकार ने की वॉटर स्ट्राइक, बूंद-बूंद के लिए तरसेगा पाकिस्तान प्रधानमंत्री खुद चाहते हैं (Pakistani minister begs) कि पहलगाम हमले की जाँच हो- ख्वाजा आसिफ यही नहीं, ख्वाजा आसिफ ने यह भी कहा कि “पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भी अंतरराष्ट्रीय जांच कराने का प्रस्ताव रखा है। ख्वाजा के मुताबिक प्रधानमंत्री खुद चाहते हैं (Pakistani minister begs) कि पहलगाम हमले की जाँच हो। खैर, न्यूज एजेंसी ने पाकिस्तान का पक्ष रखते हुए ख्वाजा के हवाले से कहा कि “पता लगाएं कि भारत में, कश्मीर में इस घटना का दोषी कौन है और कौन इसे अंजाम दे रहा है। बातचीत या खोखले बयानों का कोई असर नहीं होता। इस बात के कुछ सबूत तो होने ही चाहिए कि पाकिस्तान इसमें शामिल है या इन लोगों को पाकिस्तान का समर्थन प्राप्त था? ये सिर्फ बयान हैं, खोखले बयान और कुछ नहीं।” Latest News in Hindi Today Hindi Pakistani minister begs #Pakistan #PakDefenseMinister #NuclearThreat #PakistanNews #WorldNews #InternationalRelations #DefenseNews #PakCrisis #BreakingNews #GeoPolitics

आगे और पढ़ें
Shehbaz & Bilawal Threaten India After Indus Treaty

Shehbaz & Bilawal India threat: सिंधु जल संधि सस्पेंड करने के बाद बिलावल भुट्टो और शहबाज शरीफ ने दी भारत को गीदड़भभकी

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान जा रही नदियों का पानी रोकने के बाद से पाकिस्तान सदमें में है। कहने की जरूरत नहीं, पहलगाम टेरर अटैक के बाद भारत ने पाकिस्तान पर जो वाटर स्ट्राइक किया है, उससे पाकिस्तान बौखला उठा है। आटे के लिए रोने वाले पाकिस्तान को अब प्यास से मरने का डर सताने लगा है। दरअसल, भारत ने सिंधु जल संधि सस्पेंड कर दिया है। सिंधु जल संधि को सस्पेंड करने के बाद से पाकिस्तानियों में कोहराम मचा हुआ है। पाकिस्तान की छटपटाहट का अंदाजा इसी से लगा सकते हैं कि वहां के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और बिलावल भुट्टो ने भारत को गीदड़भभकी देने (Shehbaz & Bilawal India threat) लगे हैं। पाकिस्तानी आतंकियों द्वारा किए गए इस आतंकी हमले में 27 निर्दोष नागरिकों की जान जाने के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच कूटनीतिक तनाव गहरा गया है।  पाकिस्तान के पानी को कम करने या मोड़ने की किसी भी कोशिश का (Shehbaz & Bilawal India threat) पूरी ताकत से जवाब दिया जाएगा ऐसे में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भारत को गीदड़भभकी दी (Shehbaz & Bilawal India threat) है और कहा कि “पाकिस्तान के पानी को रोकने की जुर्रत ना करे भारत, अगर भारत ने पानी रोका तो पाकिस्तान की सेना इसका मुंहतोड़ जवाब देगी।” प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा कि “पाकिस्तान के पानी को कम करने या मोड़ने की किसी भी कोशिश का पूरी ताकत से जवाब दिया जाएगा।” शहबाज शरीफ ने आगे कहा कि “किसी को भी इस बारे में कोई गलती नहीं करनी चाहिए। पाकिस्तान 240 मिलियन लोगों का देश है और हम अपने बहादुर सशस्त्र बलों के पीछे हैं। सबको यह संदेश ज़ोरदार और साफ होना चाहिए। शांति हमारी प्राथमिकता है। हम अपनी अखंडता और सुरक्षा पर कभी समझौता नहीं करेंगे।” इसे भी पढ़ें:- महाराष्ट्र छोड़ने के लिए पाकिस्तानियों को मिला 48 घंटे का समय, सीएम फडणवीस के सख्त फरमान से मची खलबली सिंधु हमारी है और यह हमारी ही रहेगी या तो हमारा पानी इस नदी  (Shehbaz & Bilawal India threat) से बहेगा या फिर उनका खून इसमें बहेगा यही नहीं, पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के मुखिया बिलावल भुट्टो जरदारी ने भी भड़काऊ बयान देकर स्थिति को और गंभीर बना दिया है। जानकारी के मुताबिक सार्वजनिक सभा को संबोधित करते हुए बिलावल भुट्टो ने सिंधु जल संधि को लेकर भारत को सीधे धमकी देते हुए कहा (Shehbaz & Bilawal India threat) कि “मैं सिंधु नदी के किनारे खड़ा होकर भारत को बताना चाहूंगा कि सिंधु हमारी है और यह हमारी ही रहेगी या तो हमारा पानी इस नदी से बहेगा या फिर उनका खून इसमें बहेगा।” उन्होंने आगे कहा कि भारत ने “सिंधु पर हमला” किया है। भले ही भारत की आबादी हमसे ज़्यादा है, लेकिन पाकिस्तान के लोग बहादुर हैं। हम सीमाओं पर भी और पाकिस्तान के अंदर भी लड़ेंगे। हमारी आवाज़ भारत को करारा जवाब देगी। उनके इस बयान को भारत के खिलाफ खुले तौर पर हिंसा उकसाने वाला माना जा रहा है। बता दें कि पहलगाम में हुए हमले के बाद भारत ने कई कठोर कदम उठाए हैं। इनमें न सिर्फ पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा रद्द करना और वापसी के निर्देश शामिल हैं, बल्कि सिंधु जल संधि को सस्पेंड करना भी शामिल है।  Latest News in Hindi Today Hindi Shehbaz & Bilawal India threat #ShehbazSharif #BilawalBhutto #IndiaPakistan #IndusWaterTreaty #SindhuJalSandhi #IndiaThreat #PakistanWarning #WaterDispute #IndiaPakistanTension #LatestNews

आगे और पढ़ें
Baloch Liberation Army attack

Baloch Liberation Army attack: बलूच लिबरेशन आर्मी ने पाकिस्तानी सेना के काफिले को बनाया निशाना, आईईडी ब्लास्ट के जरिए 10 जवानों को गिराया मार

एक तरफ जहाँ जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर है तो वहीं दूसरी तरफ बलूचिस्तान की बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने अब इस तनाव का फायदा उठाना शुरू कर दिया। दरअसल, बीएलए ने बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा से हमला करना शुरू कर दिया है। जानकारी के मुताबिक बलूचिस्तान के फ्रीडम फाइटर्स ने पाकिस्तानी सेना के काफिले को रिमोट कंट्रोल आईएडी की जरिए निशाना बनाया (Baloch Liberation Army attack) है। फ्रीडम फाइटर्स द्वारा किये इस विस्फोट में 10 पाकिस्तानी सेना के जवानों की मौत हो गई। गौर करने वाली बात यह कि बलूच लिबरेशन आर्मी ने इस हमले की जिम्मेदारी लेते हुए बाकायदा एक वीडियो भी जारी किया है। जारी इस वीडियो में बम विस्फोट का वीडियो भी है। बीएलए ने इस हमले को अपनी आजादी की लड़ाई का हिस्सा बताया है।  बलूची ने पाकिस्तान सेना को (Baloch Liberation Army attack) लगाया ठिकाने  न्यूज एजेंसी एएफपी के मुताबिक क्वेटा से तकरीबन 30 किमी दूर मार्गट चौकी के पास सैन्य काफिले को निशाना बनाया गया। इस बीच बीएलए ने कहा कि “दुश्मन के खिलाफ हमारा ऑपरेशन तेजी से जारी रहेगा।” बड़ी बात यह कि बलूच लिबरेशन आर्मी द्वारा जारी हमले का वीडियो शेयर करते हुए भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया पर लिखा “बलूची ने पाकिस्तान सेना को ठिकाने (Baloch Liberation Army attack) लगाया। पाकिस्तान अब हमारे टुकड़े टुच्चे गैंग की तरह टुकड़े टुकड़े हो जाएगा,56 इंच।” गौरतलब हो कि लंबे अरसे से बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी ने पाकिस्तान से अलग होने के लिए युद्ध छेड़ रखा है। आये दिन वहां पाक की कायर आर्मी निर्दोष बलोचों पर जुल्म करती रहती है।  इसे भी पढ़ें:- महाराष्ट्र छोड़ने के लिए पाकिस्तानियों को मिला 48 घंटे का समय, सीएम फडणवीस के सख्त फरमान से मची खलबली बहुत मुमकिन है कि बलूचिस्तान आने वाले समय में एक नए देश के रूप में मान्यता (Baloch Liberation Army attack) प्राप्त कर ले View this post on Instagram A post shared by JaiRashtra_News (@jai.rashtranews) आज़ादी के बाद से ही बलूचिस्तान पाकिस्तान से अलग होने के लिए जूझ रहा है। ऐसे में बलूच के लड़ाकों की मुठभेड़ पाक आर्मी से होती रहती है। अभी हाल ही बलोच लड़ाकों ने में क्वेटा में जाफर एक्सप्रेस पर हमला कर उसे हाईजैक कर लिया (Baloch Liberation Army attack था। इस ट्रेन में लगभग 500 से अधिक पैसेंजर सवार थे। इसके बदले बलोचों ने पाकिस्तानी हुकूमत से जेल में बंद बलूच कार्यकर्ताओं, गायब लोगों, लड़ाकों, राजनैतिक कैदियों और अलगाववादियों की बिना शर्त रिहाई की मांग की थी। खैर, ट्रेन को हाईजैकरों से मुक्त कराने के लिए 48 घंटे तक पाकिस्तानी सेना ने ऑपरेशन चलाया था। बीएलए ने  इस ऑपरेशन में 100 पाक आर्मी के जवानों को मार गिराने का दावा किया था। माजूदा माहौल को देखते हुए बहुत मुमकिन है कि बलूचिस्तान आने वाले समय में एक नए देश के रूप में मान्यता प्राप्त कर ले।  Latest News in Hindi Today Hindi Baloch Liberation Army attack #BalochLiberationArmy #BLA #PakistanArmy #IEDBlast #Balochistan #TerrorAttack #PakistanNews #BLAAttack #SecurityBreach #MilitaryNews

आगे और पढ़ें
Amit Shah Orders Deportation of Pakistani Nationals

Deportation order: अमित शाह ने सभी मुख्यमंत्रियों को दिया आदेश, पाकिस्तानियों को ढूंढकर निकालें बाहर

22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले के बाद भारत सरकार कड़े तेवर अपनाये हुए है। इस आतंकी हमले को लेकर दोनों देशों के बीच तनाव काफी बढ़ गया है। अब भारत सरकार एक के बाद एक बड़े फैसले ले रही है। ध्यान देने वाली बात यह कि हमले के अगले ही दिन मोदी सरकार ने कई सख्त फैसले लिए। इन फैसलों में पाकिस्तानी वीजा स्थगित करना भी शामिल है। दरअसल, भारत ने भारत आये पाकिस्तानियों को 27 अप्रैल तक देश छोड़ने का फरमान जारी किया है। इस बीच गृह मंत्रालय ने अब एक और बड़ा फैसला लिया है। इस फैसले के तहत सभी पाकिस्तानियों को बाहर करने (Deportation order) और पाकिस्तान से जुड़े सारे वीजा कैंसिल करने के निर्देश दिया है।  पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान कर भेजा जाये पाकिस्तान (Deportation order)  गृह मंत्रालय से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, शीर्ष अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पाकिस्तान से जुड़े सारे वीजा कैंसिल करने को कहा है। यही नहीं, इस बाबत उन्होंने सभी राज्यों के मुख्यमंत्री से भी बात की है। उन्होंने मुख्यमंत्रियों से कहा कि “वे अपने-अपने राज्यों में रहे सभी पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान करें और उनकी शीघ्र पाकिस्तान वापसी सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाए (Deportation order) जाएं। बता दें कि गृह मंत्री ने अधिकारियों के साथ बैठक के बाद ये बड़ा फैसला लिया है। जानकारी के मुताबिक विदेश मंत्रालय की ओर से कहा गया कि “भारत में रह रहे सभी पाकिस्तानी नागरिकों को वीजा अवधि खत्म होने से पहले देश छोड़ देना चाहिए। साथ ही भारतीय नागरिकों को पाकिस्तान की यात्रा नहीं करने की सलाह भी दी और पाकिस्तान में मौजूद भारतीय लोगों को जल्द वापस स्वदेश लौटने की सलाह दी।” इसे भी पढ़ें:- मधुबनी में गरजते हुए पीएम मोदी ने कहा, आतंकियों को उनकी सोच से भी ज्यादा दी जाएगी बड़ी सजा कैबिनेट समिति की बैठक में पाकिस्तान के खिलाफ कई कड़े कदम उठाने का लिया (Deportation order) गया था फैसला  बता दें कि इससे पहले भारत ने गुरुवार को 27 अप्रैल से पाकिस्तानी नागरिकों को जारी सभी वीजा रद्द किए जाने का ऐलान किया था और साथ ही पाकिस्तान में रहने वाले भारतीय नागरिकों को जल्द से जल्द स्वदेश लौटने की सलाह दी थी। जानकारी के मुताबिक विदेश मंत्रालय ने यह भी साफ कर दिया कि “वीजा रद्द करने का फैसला हिंदू पाकिस्तानी नागरिकों को पहले से जारी दीर्घकालिक वीजा पर लागू नहीं होगा और उनके वीजा वैध रहेंगे।” गौरतलब हो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में 2 दिन पहले बुधवार को सुरक्षा संबंधी कैबिनेट समिति की बैठक में पाकिस्तान के खिलाफ कई कड़े कदम उठाने का फैसला लिया (Deportation order) गया था। जाहिर सी बात इस निर्णय के बाद में भारत में रह रहे पाकिस्तानियों की शामत आनी तय है। कई लाख ऐसे पाकिस्तानी है जो इलाज हेतु हर साल भारत आते हैं। ऐसे में गृह मंत्री के इस आदेश के पाकिस्तानियों में खलबली मची हुई है। Latest News in Hindi Today Hindi Deportation order #DeportationOrder #AmitShah #IllegalImmigrants #PakistanNationals #IndiaSecurity #CMDirectives #DeportPakNationals #HomeMinistry #NationalSecurity #AmitShahNews

आगे और पढ़ें
Pakistan Defence Minister statement

Pakistan terrorism: पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने खुद ही आतंकियों के पालने-पोसने की बात स्वीकारते हुए कहा, “हां करते हैं ये गंदा काम”

22 अप्रैल को दोपहर तकरीबन 3 बजे के आस-पास जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले (Pakistan terrorism) में 26 निहत्थे लोगों की जान गई थी। इस आतंकी हमले के बाद से देश भर के लोगों में गुस्सा है। देश ही नहीं, आतंकवाद की इस लड़ाई में दुनिया भर के देश भारत के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। इस हमले में पाकिस्तान का हाथ होना का पुख्ता सबूत भारत के हाथ लगा है। इतना ही नहीं, पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने पाकिस्तान की पोलपट्टी खोलते हुए स्वीकार किया है कि “उनका देश आतंकियों की मदद करते आ रहा है।” इस हमले के बाद दुनिया भर में पाकिस्तान की निंदा हो रही है। लेकिन पाकिस्तान है कि बेगैरतों की तरह झूठ पर झूठ बोले जा रहा है। मजे की बात यह कि वो लाख झूठ बोल ले, उसके अपने ही उसकी पोल खोल रहे हैं।  हम लगभग 3 दशकों से संयुक्त राज्य अमेरिका के लिए यह गंदा काम कर (Pakistan terrorism) रहे हैं बता दें कि न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने स्वीकार करते हुए कहा है कि “पाकिस्तान आतंकवादी समूहों को वित्तपोषित और समर्थन करता रहा है।” दरअसल, एक वीडियो क्लिप वायरल हो रही (Pakistan terrorism) है। इस क्लिप में पाकिस्तान के रक्षा मंत्री स्काई न्यूज के यल्दा हकीम से बात कर रहे हैं। इस दौरान जब वह उनसे पूछती हैं कि लेकिन आप स्वीकार करते हैं, कि पाकिस्तान का इन आतंकवादी संगठनों को समर्थन, प्रशिक्षण और वित्तपोषित करने का एक लंबा इतिहास रहा है? तो इसके जवाब में ख्वाजा आसिफ कहते हैं कि “हम लगभग 3 दशकों से संयुक्त राज्य अमेरिका के लिए यह गंदा काम कर रहे हैं… और ब्रिटेन सहित पश्चिम… यह एक गलती थी, और हमें इसके लिए भुगतना पड़ा, और इसलिए आप मुझसे यह कह रहे हैं। अगर हम सोवियत संघ के खिलाफ युद्ध में और बाद में 9/11 के बाद के युद्ध में शामिल नहीं होते, तो पाकिस्तान का ट्रैक रिकॉर्ड बेदाग होता।” इसे भी पढ़ें:- मधुबनी में गरजते हुए पीएम मोदी ने कहा, आतंकियों को उनकी सोच से भी ज्यादा दी जाएगी बड़ी सजा  पूरी दुनिया कई मर्तबा पाकिस्तान की बेशर्मी देख (Pakistan terrorism) चुकी है कहने की जरूरत नहीं, आसिफ के बयान से यह तथ्य  खुलकर उजागर होता है कि पाकिस्तान कई वर्षों से इन आतंकी समूहों को पनाह दे रहा है। बड़ी बात यह कि भारत यही दावा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर करते आ रहा (Pakistan terrorism) है। न सिर्फ दावा कर रहा है बल्कि सबूत भी देते आए रहा है। गौर करने वाली बात यह कि खुद अमेरिका ओसामा बिन लादेन को पाकिस्तान में घुस कर मार चुका है। खैर, वो बात और है कि पाकिस्तान आतंकियों के पालने-पोसने से इनकार करता रहा है।  वो लाख इंतजार करते रहे, लेकिन अब वहां के रक्षा मंत्री ने ही खुद ही यह स्वीकार कर लिया है। बता दें कि इससे पहले पहलगाम आतंकी हमले में भी पाकिस्तान के हाथ होने का खुलासा हुआ था। कमाल यह कि पहलगाम अटैक में पाकिस्तानी आतंकियों के शामिल होने के सबूत मिलने के बाद भी पाकिस्तान है कि इसे मानने को तैयार नहीं है। पूरी दुनिया कई मर्तबा पाकिस्तान की बेशर्मी देख चुकी है। यह कोई पहले बार नहीं है। करगिल से लेकर मुंबई हमले तक में पाकिस्तान बेशर्मी से झूठ बोलती रही है कि हमले में उसका हाथ नहीं है। बेशर्मी की हद यह है कि लाख सबूत देने के बाद भी वो अपनी गलती मानना नहीं चाहता।  Latest News in Hindi Today Hindi Pakistan terrorism #PakistanTerrorism #DefenceMinisterStatement #TerrorSupport #SouthAsiaCrisis #GlobalTerrorism #PakistanNews #TerrorConfession #IndiaPakistan #TerrorFunding #BreakingNews

आगे और पढ़ें
Pahalgam attack

Pahalgam attack: पहलगाम हमले पर भारत को अमेरिका का संदेश, कहा “आतंकियों को छोड़ना नहीं”

22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए कायराना हमले (Pahalgam attack) के बाद देश भर में रोष व्याप्त है। देश ही नहीं दुनिया भर के देशों ने इस हमले की निंदा की है। इस आतंकी हमले के बाद दुनिया के सभी बड़े देश न सिर्फ भारत के साथ खड़े दिखाई दे रहे हैं बल्कि वहां के राष्ट्रअध्यक्ष पीएम मोदी से बात कर रहे हैं। महत्वपूर्ण बात यह कि अमेरिका आतंकवादियों के खिलाफ भारत के सुर में सुर मिलाते हुए आवाज उठा रहा है। बता दें कि मंगलवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के प्रति एकजुटता व्यक्त करते हुए जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकवादी हमले की निंदा की। जानकारी के लिए बता दें कि ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि “कश्मीर से बेहद परेशान करने वाली खबर है। संयुक्त राज्य अमेरिका आतंकवाद के खिलाफ भारत के साथ मजबूती से खड़ा है। हम खोए हुए लोगों की आत्मा और घायलों के ठीक होने की प्रार्थना करते हैं।” अमेरिका हमले (Pahalgam attack) में जान गंवाने वाले लोगों और घायलों के ठीक होने के लिए प्रार्थना करता है इस बीच अमेरिकी विदेश विभाग की प्रवक्ता टैमी ब्रूस ने गुरुवार (24 अप्रैल) को जानकारी दी कि अमेरिका ने पहलगाम आतंकवादी हमले के साजिशकर्ताओं को न्याय के कटघरे में लाने का आह्वान किया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए, ब्रूस ने कहा कि “अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने स्पष्ट कर दिया है कि अमेरिका भारत के साथ खड़ा है और सभी प्रकार के आतंकवाद की कड़ी निंदा करता है। उन्होंने आगे कहा कि “अमेरिका हमले (Pahalgam attack) में जान गंवाने वाले लोगों और घायलों के ठीक होने के लिए प्रार्थना करता है। जैसा कि राष्ट्रपति ट्रंप और विदेश मंत्री रुबियो ने स्पष्ट किया है, अमेरिका भारत के साथ खड़ा है, आतंकवाद के सभी कृत्यों की कड़ी निंदा करता है। हम मारे गए लोगों के जीवन के लिए प्रार्थना करते हैं और घायलों के ठीक होने के लिए प्रार्थना करते हैं और इस जघन्य कृत्य के अपराधियों को न्याय के कटघरे में लाने का आह्वान करते हैं।” इसे भी पढ़ें:- मोदी सरकार ने की वॉटर स्ट्राइक, बूंद-बूंद के लिए तरसेगा पाकिस्तान हम, निश्चित रूप से, अब कश्मीर या जम्मू की स्थिति पर कोई रुख नहीं (Pahalgam attack) ले रहे हैं एक सवाल अमेरिका पहलगाम में आतंकवादी हमले (Pahalgam attack) के पीछे पाकिस्तान को देखता है, के जवाब में टैमी ब्रूस ने जवाब दिया कि “मैंने इसे शीर्ष पर रखा क्योंकि यह एक भयानक स्थिति थी। साथ ही, इस बिंदु पर टिप्पणियों की सीमा यही होगी। मैं आपको निश्चित रूप से क्या बता सकती हूं, जैसा कि हम सभी जानते हैं कि यह तेजी से बदलती स्थिति है, और हम इसकी बारीकी से निगरानी कर रहे हैं, जैसा कि आप कल्पना कर सकते हैं। और हम, निश्चित रूप से, अब कश्मीर या जम्मू की स्थिति पर कोई रुख नहीं ले रहे हैं।” बता दें कि हमले के बाद, भारत ने सीमा पार आतंकवाद के समर्थन के लिए पाकिस्तान के खिलाफ कड़े जवाबी कदम उठाए हैं।  बुधवार को गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में सीसीएस की बैठक में, भारत ने 1960 की सिंधु जल संधि को स्थगित कर दिया। गौरतलब है कि आतंकवादियों ने मंगलवार को पहलगाम के बैसरान मैदान में पर्यटकों पर हमला किया, जिसमें 25 भारतीय नागरिकों और एक नेपाली नागरिक की मौत हो गई थी और 20 से अधिक लोग घायल हो गए थे। ध्यान देने वाली बात यह कि यह 2019 पुलवामा हमले के बाद से घाटी में सबसे बड़े हमलों में से एक है। गौर हो कि पुलवामा हमले में 40 सीआरपीएफ जवान मारे गए थे।  Latest News in Hindi Today Hindi Pahalgam attack #PahalgamAttack #USIndiaRelations #FightTerrorism #KashmirViolence #TerrorAlert #IndiaSecurity #USOnTerror #GlobalSupport #TerroristAttack #IndianArmy

आगे और पढ़ें
PM Modi thundered in Madhubani,

PM Modi Madhubani speech: मधुबनी में गरजते हुए पीएम मोदी ने कहा, आतंकियों को उनकी सोच से भी ज्यादा दी जाएगी बड़ी सजा

22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में टूरिस्टों पर आतंकवादियों द्वारा किए गए कायराना हमले में 26 लोग मारे गए थे। इस मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से पहली प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ देश का रूख साफ किया है। पीएम मोदी ने मधुबनी में (PM Modi Madhubani speech) आतंकवादियों को कड़ी सजा देने का वादा किया। उन्होंने आतंकियों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि “भारत न्याय मिलने तक चैन से नहीं बैठेगा।  भारत आतंकवादियों को धरती के आखिरी छोर तक खदेड़ देगा।” दरअसल, बिहार के मधुबनी में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर लोगों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में जिस क्रूरता से आतंकवादियों ने निर्दोष नागरिकों की हत्या की, उससे पूरा देश दुखी है। इस बीच पीएम मोदी ने कहा कि “आइए हम सभी इस दुख की घड़ी में एक साथ खड़े हों और एक मिनट का मौन रखें। मैं सभी से आग्रह करता हूं कि 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकवादी हमले में खोए गए परिवार के सदस्यों को श्रद्धांजलि देने के लिए दो मिनट का मौन रखें।” बता दें कि इस दौरान प्रधानमंत्री ने ओम शांति का जाप भी किया। आतंकवाद को दंडित किए बिना नहीं छोड़ा (PM Modi Madhubani speech) जाएगा इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि “22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों ने देश के निर्दोष लोगों की हत्या कर दी। इस घटना के बाद पूरा देश शोक और पीड़ा में है। हम पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हैं। आज बिहार की धरती से भारत हर आतंकवादी, उसके आकाओं और उसके समर्थकों की पहचान करेगा, उन्हें ट्रैक करेगा और उन्हें सजा देगा। हम उन्हें धरती के आखिरी छोर तक खदेड़ेंगे। आतंकवाद से भारत कभी नहीं टूटेगा। आतंकवाद को दंडित किए बिना नहीं छोड़ा (PM Modi Madhubani speech) जाएगा। न्याय सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। पूरा देश इस संकल्प पर अडिग है। मानवता में विश्वास रखने वाला हर व्यक्ति हमारे साथ है। मैं विभिन्न देशों के लोगों और उनके नेताओं को धन्यवाद देता हूं, जो इस मुश्किल समय में हमारे साथ खड़े हैं।” उन्होंने आगे कहा कि मैं साफ शब्दों में कहना चाहता हूं कि इन आतंकवादियों और इस हमले की साजिश रचने वालों को उनकी कल्पना से भी बड़ी सजा मिलेगी। 140 करोड़ भारतीयों की इच्छाशक्ति अब आतंक के आकाओं की कमर तोड़ देगी।” बता दें कि इससे पहले, पीएम मोदी ने बिहार के मधुबनी में पहलगाम आतंकवादी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए एक मिनट का मौन रखा।” इसे भी पढ़ें:- मोदी सरकार ने की वॉटर स्ट्राइक, बूंद-बूंद के लिए तरसेगा पाकिस्तान दुनियाभर को संदेश देते हुए पीएम मोदी ने (PM Modi Madhubani speech) कहा कि “आतंकवाद को जड़ से मिटाने का समय आ गया है” बता दें कि बिहार दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के साथ दुनियाभर को संदेश देते हुए (PM Modi Madhubani speech) कहा कि “आतंकवाद को जड़ से मिटाने का समय आ गया है। उन्होंने कहा कि देश के दुश्मनों ने भारत की आत्मा पर हमला करने का दुस्साहस किया है। सख्त लहजे में उन्होंने कहा कि “मैं साफ कह रहा हूं, जिन्होंने ये हमला किया है, उन आतंकियों और हमले की साजिश रचने वालों को उनकी कल्पना से बड़ी सजा मिलेगी। अब आतंकियों की बची कुची जमीन को भी मिट्टी में मिलाने का समय आ गया है। निर्दोष पर्यटकों को मारने वाले आतंकियों को मिटाने के साथ-साथ पाकिस्तान का नाम लिए बगैर सख्त चेतावनी दी है। पीएम ने इस बात को हिंदी में ही नहीं बल्कि अंग्रेजी में भी दोहराया है, जिसका सीधा का मतलब है कि प्रधानमंत्री ने बिहार और देश के साथ-साथ दुनिया तक अपनी बात पहुंचाने की है। पीएम मोदी ने पहलगाम में मरने वालों को श्रद्धांजली देकर अपना भाषण शुरू किया था और आखिर में आतंकियों के साथ-साथ उन्हें भी सख्त लहजे में बता दिया है कि उनकी सोच से भी ज्यादा बड़ी सजा दी जाएगी।  Latest News in Hindi Today Hindi PM Modi Madhubani speech #PMModi #MadhubaniSpeech #ModiInBihar #NarendraModi #Terrorism #ModiRally #IndiaPolitics #Modi2025 #BiharElections #ModiLive

आगे और पढ़ें
Pahalgam Terror Attack Mastermind Exposed

Terror attack mastermind: कुर्सी के चक्कर में पहलगाम पर कराया हमला, पाकिस्तानी पत्रकार ने किया मास्टरमाइंड के नाम का खुलासा

मंगलवार को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में दोपहर तकरीबन तीन बजे हुए कायराना आतंकी हमले 26 निर्दोष नागरिकों को मौत के घाट उतार दिया गया था। इस हमले के बाद देश भर में रोष व्याप्त है। भारत ही नहीं दुनिया भर के देशों ने इस कायराना हमले की भर्त्सना की है। इस हमले की शक की सुई पाकिस्तान की ओर थी। भारत का शक सही साबित हुआ भी। ऐसा इसलिए कि पाकिस्तान के वरिष्ठ पत्रकार आदिल राजा ने गंभीर आरोप अपने ही देश पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आदिल राजा का दावा है कि पाकिस्तान के सेना प्रमुख असीम मुनीर (Terror attack mastermind) के इशारे पर ही पहलगाम में आतंकी हमला हुआ है। दरअसल, आदिल राजा ने पाकिस्तान के खुफिया सूत्रों के हवाले से कहा है कि “असीम ने जानबूझकर पहलगाम में हमला कराया है, जिससे उसके खिलाफ चल रहे मामले को शांत किया जा सके।” बता दें कि आदिल राजा पाकिस्तान के वरिष्ठ पत्रकार होने के साथ-साथ ह्यूमन राइट्स वाच के लिए भी काम करते हैं। इस बीच पोस्ट लिखते हुए आदिल राजा ने कहा कि “यह पोस्ट जब मैं लिख रहा हूं तो लोग मुझे भारतीयों का एजेंट बताएंगे, लेकिन जो सच है कि वो यह कि पहलगाम का हमला मुनीर के कहने पर ही हुआ है। कई वरिष्ठ अधिकारियों ने यह बात ऑफ रिकॉर्ड कही है।” बता दें कि राजा ने खुफिया सूत्रों के हवाले से दावा किया है कि मुनीर ने जानबूझकर यह हमला करवाया। जनके इस खुलासे ने पाकिस्तान में भी हलचल मचा दी है।  विदेशी पाकिस्तानियों को बुलाकर भड़काऊ बयान देने के बाद करवाया हमला (Terror attack mastermind)  यही नहीं, आदिल के मुताबिक, असीम मुनीर ने ही पहले विदेशी पाकिस्तानियों को बुलाकर भड़काऊ बयान देने के बाद यह हमला (Terror attack mastermind) करवाया। मुनीर के इस गलती का खामियाजा पूरे पाकिस्तानी भुगतेंगे। शहबाज तुरंत मुनीर को हटाएं नहीं तो मामला और बिगड़ेगा।” महत्वपूर्ण बात यह कि आदिल राजा के इस पोस्ट को इमरान खान की पार्टी के समर्थक खूब शेयर कर रहे हैं। इमरान समर्थकों का कहना है कि “मुनीर को हटाकर खान को वापस लाया जाए, तभी पाकिस्तान की स्थिति सुधर सकती है।” बता दें कि आदिल की गिनती पाकिस्तान के उन पत्रकारों में होती है, जो सेना और सरकार के खिलाफ लगातार मुखर रहते हैं। 17 साल से पाकिस्तान की पत्रकारिता में सक्रिय आदिल राजा पेशावार के मूल निवासी हैं। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई लिखाई इस्लामाबाद के कैद-ए-आजम यूनिवर्सिटी से की है। वर्तमान में वे अपना एक ब्लॉग सैनिकों की सुनो नाम से चलाते हैं। पीपीपी के प्रमुख और सरकार के हिस्सेदार बिलावल भुट्टो जरदारी भी आदिल को फॉलो करते हैं। आदिल अक्सर इमरान खान के लिए लिखते हैं।  इसे भी पढ़ें:- मोदी सरकार ने की वॉटर स्ट्राइक, बूंद-बूंद के लिए तरसेगा पाकिस्तान भारत ने इस हमले के लिए पाकिस्तान को ठहराया (Terror attack mastermind) है जिम्मेदार  गौरतलब हो कि जम्मू कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को द रेजिडेंट फ्रंट (टीआरएफ) के आतंकवादियों ने 26 लोगों की हत्या कर दी। इस घटना के बाद से ही भारत में उबाल है। भारत ने इसके लिए पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराया (Terror attack mastermind) है। द रेजिडेंट फ्रंट की स्थापना 2019 में पाकिस्तान में हुई थी। टीआरएफ को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी से ही फंड मिलता है। कारण यही जो टीआरएफ के आकाओं को भी पाकिस्तान ही शरण देता है।  Latest News in Hindi Today Hindi Terror attack mastermind #PahalgamAttack #TerrorMastermind #KashmirTerror #PakistanIndia #BreakingNews #PoliticalPlot #SecurityAlert #PahalgamNews #TerrorExposed #KashmirUpdate

आगे और पढ़ें
Water strike by India

Water strike by India: मोदी सरकार ने की वॉटर स्ट्राइक, बूंद-बूंद के लिए तरसेगा पाकिस्तान

22 अप्रैल (मंगलवार) को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 पर्यटकों की निर्मम हत्या और 17 से अधिक लोगों के घायल होने के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ सख्त एक्शन लेते हुए कड़े कदम उठाए हैं। इस हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान-आधारित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े समूह ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ (टीआरएफ) ने ली है। महत्वपूर्ण  बात यह कि हमला ऐसे समय में हुआ जब भारत सरकार कश्मीर में पर्यटन को बढ़ावा देने के प्रयास कर रही थी। भारत के सख्त तेवर देख पाकिस्तान में डर का (Water strike by India) माहौल है। यह पहली बार नहीं है जब पाकिस्तान की कायराना हरकत के बाद जवाब न दिया हो। याद करें बालाकोट हमला। इस हमले का भारत ने एयरस्ट्राइक से जवाब दिया था और तो और पुलवामा में हमलों का भारत ने सर्जिकल स्ट्राइक से जवाब दिया। ऐसे में अब पहलगाम में हमले का भारत ने वॉटर स्ट्राइक से जवाब दिया है। कहने की जरूरत नहीं, भारत के इस कदम से पाकिस्तान का जीना मुहाल हो जायेगा।  भारत ने सिंधु जल संधि पर लगा दी है (Water strike by India) रोक  यहाँ सबसे यह समझना जरूरी है कि आखिर ये वॉटर स्ट्राइक (Water strike by India) है क्या? दरअसल, भारत ने सिंधु जल संधि पर रोक लगा दी है। बता दें कि सिंधु जल संधि साल 1960 में भारत और पाकिस्तान के बीच एक महत्वपूर्ण जल-बंटवारा समझौता है। इसे विश्व बैंक की मध्यस्थता में तैयार किया गया था। इस संधि का मुख्य उद्देश्य सिंधु नदी प्रणाली के जल संसाधनों के उपयोग को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच होनेवाले विवादों को टालना था। इस समझौते के तहत सिंधु नदी प्रणाली की छह प्रमुख नदियों को दो समूहों में विभाजित किया गया था। पूर्वी नदियों में ब्यास, रावी और सतलुज का अधिकार भारत को दिया गया था। तो वहीं पश्चिमी नदियों सिंधु, झेलम और चिनाब के जल का उपयोग पाकिस्तान को सौंपा गया था। इस समझौते के तहत भारत को अपनी पूर्वी नदियों के जल का पूरा उपयोग करने की अनुमति मिली, तो वहीं वह पश्चिमी नदियों के जल का सीमित उपयोग सिंचाई, घरेलू जरूरतों और गैर-उपभोग वाले उद्देश्यों के लिए कर सकता था। लेकिन अब भारत ने इस समझौते को खत्म कर दिया है।  इसे भी पढ़ें:-  इसलिए पीएम मोदी ने सऊदी से भारत लौटते समय पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र का नहीं किया इस्तेमाल क्या होगा इस वॉटर स्ट्राइक (Water strike by India) का असर  बता दें कि पाकिस्तान की लगभग 80 फीसदी खेती तकरीबन 1.6 करोड़ हेक्टेयर क्षेत्र में फैली है। पाकिस्तान की खेती सिंधु नदी पर पूरी तरह निर्भर है। गौरतलब हो कि इस नदी से मिलने वाले पानी का लगभग 93 प्रतिशत हिस्सा केवल सिंचाई के काम में आता है। ऐसे में कहने की जरूरत नहीं कि अगर यह पानी न मिले, तो देश में खेती लगभग असंभव हो (Water strike by India) जाएगी। महत्वपूर्ण बात यह कि सिंधु बेसिन क्षेत्र में रहने वाली पाकिस्तान की 61 प्रतिशत आबादी यानी लगभग 23.7 करोड़ लोग सिंधु नदी पर निर्भर हैं। यही नहीं, पाकिस्तान के प्रमुख जलविद्युत परियोजनाएं भी सिंधु नदी पर आधारित हैं। ऐसे में भारत द्वारा सिंधु जल समझौता खत्म करने से पाकिस्तान में खाद्य उत्पादन बुरी तरह प्रभावित हो सकता है। जिससे लाखों लोगों की खाद्य सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है। सिंधु जल आपूर्ति बाधित होने से पाकिस्तान के शहरी इलाकों में जल संकट उत्पन्न हो सकता है।  Latest News in Hindi Today Hindi Water strike by India #WaterStrike #IndiaPakistan #ModiGovernment #IndusWatersTreaty #IndiaFirst #PakistanWaterCrisis #StrategicStrike #ModiAction #NationalSecurity #WaterWar

आगे और पढ़ें
Translate »