BJP slams Congress

BJP slams Congress over delegation: झूठ बोल रही है कांग्रेस, नहीं माँगा था कोई नाम, इसलिए युसूफ पठान कर गए प्रतिनिधिमंडल से किनारा

आतंकवाद के खिलाफ जीरो टोलेरेंस की नीति, पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर को लेकर भारत के पक्ष को दुनिया के अन्य देशों के समक्ष रखने हेतु केंद्र सरकार द्वारा सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल का एलान किया गया है। सरकार सात प्रतिनिधिमंडलों को अलग-अलग देशों के दौरे पर भेजेगी, जिसके हर प्रतिनिधिमंडल में छह से सात सांसद होंगे। बता दें कि आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान को दुनिया के समक्ष बेनकाब करने के लिए अलग-अलग देशों में जा रहे सांसदों के सात प्रतिनिधिमंडल में कांग्रेस (Congress) के कुल चार सांसद शामिल (BJP slams Congress over delegation) हैं। महत्वपूर्ण बात यह कि सांसद शशि थरूर इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं। इस बीच कांग्रेस इस बात को लेकर उखड़ी हुई है कि सरकार ने उनकी पार्टी के सदस्यों का चुनाव कैसे किया? दरअसल, केंद्र सरकार को घेरते हुए कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि सरकार ने पहलगाम हमले और ऑपरेशन सिंदूर पर बात करने हेतु विदेश जाने वाले सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडलों के लिए उनसे चार सांसदों के नाम मांगे थे, लेकिन बाद में सरकार ने उनमें से तीन नाम को रिजेक्ट कर दिया।  कांग्रेस के आरोपों को ख़ारिज करते हुए बीजेपी ने बताया निराधार (BJP slams Congress over delegation) हालाँकि केंद्र की बीजेपी (BJP) सरकार ने कांग्रेस के आरोपों को ख़ारिज करते हुए निराधार करार (BJP slams Congress over delegation) दिया। इस पूरे मुद्दे पर संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि “लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को प्रतिनिधिमंडलों के बारे में सिर्फ जानकारी दी गई थी। यह सिर्फ एक शिष्टाचार था।” उन्होंने आगे कहा कि “कांग्रेस से सिर्फ जानकारी के लिए नाम मांगे थे। थरूर को उनकी काबिलियत के आधार पर चुना गया।” दरअसल, द टाइम्स ऑफ़ इंडिया से हुई बातचीत में रिजिजू ने कहा कि “पार्टियों से उनके उम्मीदवार का नाम पूछना पहले कभी नहीं हुआ।” उन्होंने कहा कि “हमने उन्हें सिर्फ शिष्टाचार के तौर पर बताया। हमने कांग्रेस की अंदरूनी बातों पर ध्यान नहीं दिया।” कांग्रेस के आरोपों पर रिजिजू ने कहा कि “सरकार ने यह देखा कि प्रतिनिधिमंडल के काम के लिए कौन सबसे सही रहेगा।” उन्होंने आगे कहा कि “हमें हैरानी है कि शशि थरूर और मनीष तिवारी जैसे सदस्यों के नाम पर कांग्रेस विरोध कर रही है। ये दोनों विदेश नीति और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मामलों पर हमेशा अपनी बात रखते हैं। अभी एक साल भी नहीं हुआ है जब कांग्रेस ने थरूर को विदेश मामलों की स्थायी समिति का अध्यक्ष बनाने की सिफारिश की थी।”  इसे भी पढ़ें:- कांग्रेस विधायक ने ऑपरेशन सिंदूर पर सवाल उठाते हुए कही यह बात थरूर और मनीष तिवारी को इसलिए चुना गया ताकि पार्टी नेतृत्व को नीचा दिखाया (BJP slams Congress over delegation) जा सके तो वहीं इस पर कांग्रेस का कहना है कि “थरूर और मनीष तिवारी को इसलिए चुना गया ताकि पार्टी नेतृत्व को नीचा दिखाया जा सके।” इस पर रिजिजू ने कहा, “यह गलत आरोप है। हमने किसी पार्टी की अंदरूनी बातों और उससे होने वाली जलन और असुरक्षा को ध्यान में नहीं (BJP slams Congress over delegation) रखा। हमने सलमान खुर्शीद और पंजाब से उनके सांसद अमर सिंह को भी चुना है। इस बारे में आपका क्या कहना है?” गौरतलब हो कि कांग्रेस के महासचिव जयराम रमेश ने सरकार की घोर आलोचना करते हुए कहा था कि “सरकार ने राहुल गांधी की सिफारिशों को दरकिनार कर थरूर और मनीष तिवारी के नामों को चुना।” सरकार को आड़े हाथों लेते हुए उन्होंने कहा कि “यह मोदी सरकार की पूरी तरह से बेईमानी दिखाता है। यह दिखाता है कि वह राष्ट्रीय मुद्दों पर हमेशा घटिया राजनीति करते हैं।” दरअसल, कांग्रेस का मानना है कि थरूर को इसलिए नहीं चुना गया क्योंकि पहले संयुक्त राष्ट्र में थे और विदेश राज्य मंत्री भी रह चुके हैं, बल्कि उन्हें इसलिए चुना गया क्योंकि उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर पर पार्टी से अलग राय रखी थी। दरअसल, पिछले सप्ताह उन्होंने कहा था कि “उन्हें ऑपरेशन पर गर्व है।” गौर करने वाली बात यह कि उन्होंने यह बात तब कही थी जब कांग्रेस ने यह आरोप लगाने के फ़िराक में थी कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान के साथ युद्धविराम कराया था।  पूर्व क्रिकेटर और सांसद यूसुफ पठान प्रतिनिधिमंडल में नहीं होंगे शामिल  कांग्रेस पार्टी से अलग-थलग राय रखने के सवाल पर थरूर ने कहा कि “वह एक गर्वित भारतीय के तौर पर बोल रहे हैं।” बता दें कि कांग्रेस पार्टी ने आनंद शर्मा, राजा वारिंग, गौरव गोगोई और सैयद नसीर हुसैन के नामों की लिस्ट से थरूर का नाम हटा दिया (BJP slams Congress over delegation) था। सरकार ने सिर्फ शर्मा को चुना, जो पहले वाणिज्य मंत्री थे। खैर, इस बीच तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने केंद्र सरकार के आतंकवाद विरोधी प्रतिनिधिमंडल में शामिल होने से इनकार करते हुए कहा है कि “पूर्व क्रिकेटर और सांसद यूसुफ पठान प्रतिनिधिमंडल में नहीं शामिल होंगे।” जानकारी के मुताबिक सांसद यूसुफ पठान का नाम सूची में शामिल था। इस मामले पर टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी ने कहा कि “टीएमसी पहले और अभी भी केंद्र सरकार के साथ खड़ी हैं। जहाँ देश की बात होती हैं वहां राजनीति नहीं होनी चाहिए। इसे ऐसे नहीं देखना चाहिए कि हमने डेलीगेशन में जाने से मना किया हैं। लेकिन यह साफ कर देना चाहते हैं कि हमारे पार्टी से कौन जाएगा, ये हम तय करेंगे, न कि बीजेपी सरकार।” बता दें कि सरकार ने टीएमसी सांसद सुदीप बंदोपाध्याय को सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में शामिल होने का निमंत्रण दिया था, लेकिन टीएमसी सांसद ने इसमें शामिल होने से साफ़ इनकार कर दिया था। Latest News in Hindi Today Hindi news BJP slams Congress over delegation #BJPCongressClash #YusufPathan #PoliticalNews #IndianPolitics #CongressControversy #BJPNews #DelegationDispute #BreakingNews #BJPvsCongress #PathanExit

आगे और पढ़ें
Punjab toxic liquor deaths

Toxic Liquor Kills 27 in Punjab: जहरीली शराब पीने से 27 लोगों की मौत के बाद भी जारी है पंजाब के मजीठा में अवैध शराब की बिक्री

हैरत की बात यह कि हलका मजीठा में मेथेनॉल से बनी जहरीली शराब का सेवन करने से 27 लोगों की मौत के बावजूद देसी शराब धड़ल्ले बिक (Toxic Liquor Kills 27 in Punjab) रही है। खबर के मुताबिक ब्यास के टोंग गांव में पुलिस ने छापेमारी कर भारी मात्रा में लाहन बरामद की। आरोपित पिछले चार साल से नकली शराब बना रहे थे। पुलिस ने शराब बनाने की भट्ठी और अवैध शराब की बोतलें भी बरामद की हैं। गौर करने वाली बात यह कि पाउच में बिक रही देसी शराब का वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया। स्थानीय प्रशासन की करवाई में मजीठा स्थित ब्यास के टोंग गांव से भारी मात्रा में शराब बरामद हुई है। इस जांच में पुलिस को पता चला है कि आरोपित पिछले चार साल से नकली शराब  बना बेच रहे थे।  पुलिस ने राकेश कुमार के गांव घर रेड कर 20 बोतल अवैध शराब की थी बरामद  इस पूरे मामले पर डीएसपी धर्मेंद्र कल्याण ने बताया कि “सूचना मिली थी कि टोंग गांव निवासी गुरविंदर सिंह और राकेश कुमार लाहन का कारोबार कर  (Toxic Liquor Kills 27 in Punjab) रहे हैं। इसी आधार पर पुलिस ने टोंग गांव के पास नाकाबंदी करके साइकिल पर सवार होकर आते दो युवकों को रोका। साइकिल पर टंगे बैग की जांच की गई तो उसमें से लाहन के पाउच बरामद किए गए। आरोपितों से कुल 45 पाउच (100 एमएल) बरामद हुए। यही नहीं, इसके बाद थाना व्यास के एएसआइ शंकर सिंह ने गुरविंदर सिंह निवासी टोंग के घर रेड करके घर से शराब तैयार करने की भट्ठी भी पकड़ी और ढाई सौ किलो लाहन बरामद की।” प्राप्त जानकारी के मुताबिक इस बीच एएसआइ हरदीप सिंह ने आरोपित राकेश कुमार के गांव घर रेड करके 20 बोतल अवैध शराब बरामद की। दोनों आरोपितों ने बताया कि यह शराब उन्होंने टोंग गांव से ही खरीदी थी। इसे भी पढ़ें:- कांग्रेस विधायक ने ऑपरेशन सिंदूर पर सवाल उठाते हुए कही यह बात 27 लोगों की मौत  (Toxic Liquor Kills 27 in Punjab) के बाद प्रशासन के फूल गए थे हाथ-पाँव बता दें कि जहरीली शराब तैयार करने के मास्टरमाइंड साहिब सिंह पर पहले से ही शराब तस्करी के दर्जनों मामले दर्ज हैं। पूछताछ में आरोपित ने खुद स्वीकार किया है कि मेथेनॉल से शराब बनाने का तरीका उसने यूट्यूब से सीखा था।” इससे पहले वह आठ वर्षों से इथेनाल और घर में भट्टी लगाकर शराब बनाने का काम कर रहा था। विदित हो कि मजीठा में जहरीली शराब से तीन और लोगों की मौत हो गई थी। हालत बिगड़ने के बाद सभी को गुरु नानक देव अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 27 लोगों की मौत (Toxic Liquor Kills 27 in Punjab) के बाद प्रशासन के हाथ-पाँव फूल गए थे।  Latest News in Hindi Today Hindi news  Toxic Liquor Kills 27 in Punjab #PunjabLiquorTragedy #ToxicLiquorDeaths #MajithaHoochIncident #IllegalLiquorSale #PunjabNews #AlcoholPoisoning #HoochTragedy #BreakingNewsIndia #LiquorDeaths #NewsUpdate

आगे और पढ़ें
RAJNATH SINGH

Rajnath Singh Warns Pakistan : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दी पाकिस्तान को खुली चेतावनी, बोले- “सीजफायर तोड़ा तो देखना”

सीजफायर के बाद भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने शुक्रवार को भुज एयर फोर्स स्टेशन का दौरा किया। वहां उन्होंने वायु योद्धाओं को ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के लिए बधाई दी। इस बीच उन्होंने जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि “अब आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई सिर्फ सुरक्षा का मामला (Rajnath Singh Warns Pakistan) नहीं है, बल्कि यह अब राष्ट्रीय रक्षा सिद्धांत का भी हिस्सा है। हम सब मिलकर इस छद्म और हाइब्रिड युद्ध को जड़ से उखाड़ फेंकेंगे।” उन्होंने आगे कहा कि “रक्षा मंत्री के तौर पर मैं इस संकल्प को दोहराना चाहूंगा…हम भगवान राम का अनुसरण करते हुए आगे बढ़ रहे हैं, जहां उन्होंने आसुरी शक्तियों को समाप्त करने का संकल्प लिया था, निश्चिर हीन करौं महि भुज उठाइ पन कीन्ह, इसका अर्थ है, जिस तरह से भगवान राम ने अपनी भुजाएं उठाईं और इस दुनिया को राक्षस मुक्त करने का संकल्प लिया, उसी तरह भगवान राम के सिद्धांतों का पालन करते हुए हमने आतंकवाद को जड़ से उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया है।” ऑपरेशन सिंदूर खत्म नहीं हुआ है, अभी बस ट्रेलर (Rajnath Singh Warns Pakistan) है इस बीच जवानों को संबोधित करते हुए रक्षामंत्री (Rajnath Singh) ने कहा कि “हम सठे साठ्यम समाचरते के रास्ते पर चल रहे हैं यानी जैसे को तैसा। हमने शांति के लिए दिल खोलकर रखा है, शांति भंग करने वालों के लिए अपना हाथ भी खोलकर रखा है।” रक्षा मंत्री ने पाकिस्तान को दो टूक जवाब देते हुए कहा कि ऑपरेशन सिंदूर खत्म नहीं हुआ है, अभी बस ट्रेलर है, जब समय आएगा तो पूरी पिक्चर दुनिया को दिखाएंगे। वर्तमान सीजफायर में हमने पाकिस्तान को बिहैवियर के आधार पर प्रोबेशन पर रखा है। सीजफायर तोड़ा तो (Rajnath Singh Warns Pakistan) देखना।” यहां उन्होंने सेना के जवानों से मुलाकात की और ऑपरेशन सिंदूर के दौरान के हालातों के बारे में जानकारी ली थी। इसे भी पढ़ें:- कांग्रेस विधायक ने ऑपरेशन सिंदूर पर सवाल उठाते हुए कही यह बात ऑपरेशन सिंदूर के बाद राजनाथ सिंह का यह पहला (Rajnath Singh Warns Pakistan) दौरा था बता दें कि इससे पहले राजनाथ गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर गए थे। अब उन्होंने  भुज एयरबेस पर वायुसेना के अधिकारियों-कर्मचारियों से मुलाकात की। ऑपरेशन सिंदूर के बाद राजनाथ सिंह का यह पहला दौरा है। इसकी जानकारी खुद राजनाथ सिंंह ने सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म एक्स पर (Rajnath Singh Warns Pakistan) दी थी। गौरतलब हो कि इससे पहले पीएम मोदी पंजाब के आदमपुर एयरबेस पहुंचे थे। महत्वपूर्ण बात यह कि भारत-पाकिस्तान के बीच हुए युद्ध विराम के बाद प्रधानमंत्री मोदी से लेकर तमाम नेता न सिर्फ सेना का मनोबल बढ़ाने में लगे हुए हैं बल्कि वो सेना के जवानों से मुलाकात भी कर रहे हैं। इसी कड़ी में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार को गुजरात के भुज एयरबेस पहुंचे।  Latest News in Hindi Today Hindi news Rajnath Singh Warns Pakistan #RajnathSingh #PakistanWarning #CeasefireViolation #IndiaPakistan #DefenceNews #BorderAlert #IndianArmy #NationalSecurity #BreakingNews #IndiaFirst

आगे और पढ़ें
Congress MLA Questions Operation Sindoor's

Congress MLA raises serious concerns over Operation Sindoor: कांग्रेस विधायक ने ऑपरेशन सिंदूर पर सवाल उठाते हुए कही यह बात

22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम घाटी में हुए कायराना आतंकी हमले का बड़ा भारत ने ऑपरेशन सिंदूर चलाकर लाया था। इस कार्रवाई में भारत ने न सिर्फ पाकिस्तान और पीओके में कई आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया बल्कि पाकिस्तान के एयर डिफेन्स सिस्टम और एयर बेस को भी तबाह कर दिया। ऑपरेशन सिन्दूर के तहत भारत आतंक का पर्याय बन चुके पाकिस्तान को ऐसी चोट दी है कि वो कभी नहीं भूलेगा। तीन दिन चली इस स्ट्राइक में पाकिस्तान घुटनों पर आ गया। और सीजफायर की गुहार लगाने लगा। कहने की जरूरत नहीं इस ऑपरेशन के बाद पूरी दुनिया ने भारत की सैन्य शक्ति का लोहा माना। एक तरफ जहाँ दुनिया बाहर में ऑपरेशन सिंदूर की चर्चा हो रही है तो वहीं कर्नाटक के एक कांग्रेस विधायक ने इसपर प्रश्न चिन्ह (Congress MLA raises serious concerns over Operation Sindoor) ही खड़ा कर दिया है।  क्या किया है, कुछ भी नहीं किया (Congress MLA raises serious concerns over Operation Sindoor) गया दरअसल, कर्नाटक के कोलार से कांग्रेस विधायक के मंजूनाथ ने ऑपरेशन सिंदूर पर शंका (Congress MLA raises serious concerns over Operation Sindoor) जाहिर की है। मंजूनाथ ने कहा कि “क्या किया है, कुछ भी नहीं किया गया। बस दिखावे के लिए 3-4 विमान ऊपर भेजे और वापस लौट आए।” यही नहीं, कोथूर मंजूनाथ ने संशय जाहिर करते हुए कहा कि “परेशन सिंदूर का मकसद संदेह के घेरे में है।” उन्होंने कहा कि क्या किया, कुछ भी नहीं किया गया। बस दिखावे के लिए 3-4 विमान ऊपर से भेजे और वापस लौट आए। क्या इससे पहलगाम में मारे गए 26 टूरिस्टों की मौत की भरपाई हो जाएगी? क्या हम महिलाओं को इसी तरह जवाब देंगे? क्या हम उन्हें ऐसे ही सांत्वना देंगे? क्या हम ऐसा करके उनको सम्मान दे रहे हैं?” इसे भी पढ़ें:- जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में मुठभेड़ जारी, सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को किया ढेर हर टीवी चैनल अलग कहानी बता रहा है, एक कहता है ऐसे मारा, दूसरा कुछ और कहता है- कांग्रेस विधायक मंजूनाथ वो यहीं नहीं रुके, उन्होंने आगे कहा (Congress MLA raises serious concerns over Operation Sindoor) कि “हम कह क्या रहे हैं। हमने उन्हें यहां मारा, वहां मारा? हर टीवी चैनल अलग कहानी बता रहा है। एक कहता है ऐसे मारा, दूसरा कुछ और कहता है। हम किस पर भरोसा करें? किसे मारा गया? कौन मरा? आधिकारिक बयान कहां है? हम कहीं भी, किसी भी देश में, चाहे वह कर्नाटका हो, पाकिस्तान हो, चीन हो या बांग्लादेश या अफगानिस्तान। आम नागरिकों के खिलाफ किसी भी तरह के युद्ध का विरोध करते हैं। क्या आप जानते हैं कि उन महिलाओं के सामने ही उनके पतियों को कैसे मारा गया? उनको बच्चों के सामने उन्हें खत्म कर दिया गया, 3 दिन पहले वो कैसे अंदर आ गए, सबकुछ करके कैसे भाग पाए, इन सवालों का जवाब कौन देगा?” गौरतलब हो कि पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया था।  Latest News in Hindi Today Hindi news Congress MLA raises serious concerns over Operation Sindoor #OperationSindoor #CongressNews #MLAStatement #PoliticalControversy #IndiaPolitics #BreakingNews #CurrentAffairs #CongressVsGovernment #MLAQuestions #OperationDebate

आगे और पढ़ें
MGNREGA scam

Dead Registered as Workers in MGNREGA : यूपी के संभल में महिला ग्राम प्रधान का कमाल, मरे हुए लोगों से करवाई मनरेगा में मजदूरी, डीएम के उड़े होश

उत्तर प्रदेश से एक अचंभित करने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, सूबे के संभल जिले में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) के तहत बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी होने की खबर है। खबर के मुताबिक संभल जिले में दर्जन भर से ऐसे मुर्दे थे जो मनरेगा में (Dead Registered as Workers in MGNREGA) मजदूरी कर रहे थे। न सिर्फ मजदूरी कर रहे थे बल्कि उन्हें बाकायदा उसका भुगतान भी किया जा रहा था। है न, चौंकाने वाली बात? बता दें कि संभल जिले में दर्जन से अधिक मरे लोगों को कथित तौर पर मजदूर बताकर उनके नाम से फर्जी तरीके से मजदूरी निकाली गई है। बता दें कि यह घोटाला संभल जिले के पंवासा ब्लॉक के अतरासी गांव में हुआ, जो जिला मुख्यालय बहजोई से लगभग आठ किलोमीटर दूर है। बड़ी बात यह कि इस बात की पुष्टि जिला प्रशासन ने स्वयं की है। खैर, मामले की जांच चल रही है और ग्राम प्रधान से वसूली शुरू कर दी गई है।  ग्राम प्रधान सुनीता यादव ने अपने कार्यकाल के दौरान मृतक ग्रामीणों (Dead Registered as Workers in MGNREGA) के नाम पर बनवाया जॉब कार्ड  इस पूरे मामले पवार संभल के जिला मजिस्ट्रेट राजेंद्र पेंसिया ने कहा कि “यह मामला करीब सात महीने पहले मेरे संज्ञान में आया था। जांच के आदेश दिए गए थे। मामले में गबन 10 प्रतिशत से कम होने पर हम संबंधित अधिकारी से वसूली करते हैं। इस मामले में 1.05 लाख रुपये का गबन पाया गया, जिसकी वसूली प्रधान से की जा रही है। इसके अलावा गांव में अन्य विकास कार्यों की भी जांच की जा रही है, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।” दरअसल, गांव की मौजूदा ग्राम प्रधान सुनीता यादव पर अपने कार्यकाल के दौरान मृतक ग्रामीणों (Dead Registered as Workers in MGNREGA) के नाम पर जॉब कार्ड बनाने और कागजों पर फर्जी तरीके से काम दिखाकर मजदूरी निकालने का आरोप है। चौंकाने वाली बात यह है कि लाभार्थी मजदूरों में एक इंटर कॉलेज के प्राचार्य का भी नाम है। और तो और उससे भी बड़ी बात यह कि उसे इस बात की जानकारी भी नहीं थी। जानकारी के मुताबिक मुलायम सिंह यादव इंटर कॉलेज के प्राचार्य ऋषिपाल सिंह ने कहा कि “मेरी जानकारी के बिना मेरे नाम से जॉब कार्ड बना दिया गया। मैंने कभी मनरेगा के तहत काम नहीं किया, फिर भी मेरा नाम रिकॉर्ड में दर्ज है और पैसे निकाल लिए गए। जांच के दौरान मुझे पूछताछ के लिए भी बुलाया गया।” इसे भी पढ़ें:- जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में मुठभेड़ जारी, सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को किया ढेर दर्जन भर मृत व्यक्तियों के नाम पर बनाए गए हैं (Dead Registered as Workers in MGNREGA) जॉब कार्ड यही नहीं, गाँव के ही संजीव कुमार ने बताया कि “मेरे दादा जगत सिंह का 2020 में निधन हो गया था। हमें बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि उनके नाम पर मनरेगा के तहत मजदूरी निकाली जा (Dead Registered as Workers in MGNREGA) रही है। हमें तो तब पता चला, जब अधिकारी गांव में जांच करने आए। हमने सुन रखा था कि करीब एक दर्जन मृत व्यक्तियों के नाम पर जॉब कार्ड बनाए गए हैं।” इसके अलावा शिकायतकर्ता निर्मल दास ने आरोप लगाया कि मौजूदा प्रधान के दिवंगत ससुर और उनके परिवार के कई सदस्यों के नाम पर भी जॉब कार्ड बनाए गए हैं। मनरेगा केंद्र सरकार की योजना है जिसके तहत ग्रामीण नागरिकों को प्रत्येक वित्तीय वर्ष में 100 दिनों का रोजगार मुहैया कराया जाता है।  Latest News in Hindi Today Hindi news Dead Registered as Workers in MGNREGA #mgnrega #upnews #sambhalnews #viralnews #indianews #grampradhan #corruptionexposed #deadworkerscam #governmentscam #dmreaction #trendingnews #breakingnews #ruralindia #manregascam #newsalert

आगे और पढ़ें
Controversial remark on Sofia Qureshi

Controversial remark on Sofia Qureshi: सोफिया कुरैशी अनर्गल टिपण्णी पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई बीजेपी के इस मंत्री को फटकार, कही यह बात

बीते दिनों मध्यप्रदेश के जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह ने कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित टिप्पणी (Controversial remark on Sofia Qureshi) की थी। इस टिपण्णी के बाद जबलपुर हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति अतुल श्रीधरन और न्यायमूर्ति अनुराधा शुक्ला की युगल पीठ ने स्वतः संज्ञान लेते हुए मंत्री के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए। उच्च न्यायालय के आदेश के बाद बुधवार देर रात विजय शाह के खिलाफ महू के मानपुर थाने में एफआईआर दर्ज की गई। एफआईआर दर्ज होने के बाद मंत्री ने सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दायर की थी। इस अर्जी पर सुप्रीम कोर्ट ने विजय शाह को जमकर फटकार लगाई है। जानकारी के मुताबिक मंत्री को फटकारते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि “संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति को तब और जिम्मेदार होना चाहिए जब देश ऐसी स्थिति से गुजर रहा हो।” लताड़ते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि “उन्हें पता होना चाहिए कि वह क्या कह रहे हैं?” यही नहीं, सुप्रीम कोर्ट ने यह भी कहा कि “आप किस तरह का बयान दे रहे हैं? जाओ कर्नल सोफिया से माफी मांगो।”  विजय शाह ने कर्नल सोफिया कुरैशी पर की थी अनर्गल विवादित टिप्पणी (Controversial remark on Sofia Qureshi)  बता दें कि विजय शाह ने कर्नल सोफिया कुरैशी पर अनर्गल विवादित टिप्पणी (Controversial remark on Sofia Qureshi) की थी, जिसके बाद सर्वोच्च न्यायालय ने जमकर फटकार लगाई है। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने एमपी के मंत्री विजय शाह की याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई करने पर सहमति जताई। हालाँकि कोर्ट ने यह साफ कर दिया कि मामले की हाई कोर्ट ही मॉनिटरिंग करेगा। सुप्रीम कोर्ट ही नहीं, हाई कोर्ट ने भी मंत्री के साथ-साथ राज्य सरकार की क्लास लगाई। जानकारी के मुताबिक महू के मानपुर थाने में दर्ज एफआईआर की ड्राफ्टिंग पर असंतोष जताते हुए राज्य शासन को नए सिरे से सुधार के निर्देश भी दिए हैं। अब इस मामले पर शुक्रवार को फिर से सुनवाई निर्धारित की गई है। जानकारी के लिए बता दें कि विजय शाह ने सुप्रीम कोर्ट में एफआईआर रद कराने के लिए अर्जी लगाई थी। याचिका में उन्होंने अपने बयान पर खेद प्रकट करते हुए माफी भी मांगी।  इसे भी पढ़ें:- जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में मुठभेड़ जारी, सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को किया ढेर मंत्री विजय शाह के विवादित बयान (Controversial remark on Sofia Qureshi) का मामला पकड़ चुका है तूल  कहने की जरूरत नहीं, मंत्री विजय शाह के विवादित बयान (Controversial remark on Sofia Qureshi) का मामला तूल पकड़ चुका है। कोर्ट ही नहीं, अब तो राजनीतिक पार्टियां भी उनकी टिपण्णी का विरोध कर रही हैं। कांग्रेस ने मंत्री विजय शाह को उनके पद से हटाने की मांग की है। यही नहीं, इंदौर, भोपाल और जबलपुर सहित मध्य प्रदेश के अन्य शहरों में विजय शाह के खिलाफ विरोध प्रदर्शन भी किया गया। देखना दिलचस्प होगा कि बीजेपी अपने बड़बोले मंत्री के खिलाफ क्या एक्शन लेती है। फ़िलहाल इस मामले को लेकर मध्यप्रदेश हाई कोर्ट में सुनवाई हुई।  Latest News in Hindi Today Hindi news Controversial remark on Sofia Qureshi #SofiaQureshi #SupremeCourt #BJPMinister #ControversialRemark #IndianPolitics #CourtReprimand #FreedomOfSpeech #PoliticalDrama #SofiaQureshiControversy #Justice

आगे और पढ़ें
CM Yogi strict order

Yogi Adityanath action: सीएम योगी के इस आदेश के बाद दूध, घी, पनीर बेचने वालों के साथ इनकी खैर नहीं, चौराहों पर लगेगी तस्वीर

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपनी सख्ती के लिए जाने जाते हैं। उनके शासन में अपराधियों थर-थर कांपते हैं। अपराधियों के बाद बारी है मिलावटखोरों की। लगातार प्राप्त हो रही है शिकायतों के बाद योगी आदित्यनाथ ने खाद्य पदार्थों में मिलावट और नकली दवाओं के कारोबार को सामाजिक अपराध करार देते हुए इसके खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाने के निर्देश दिए (Yogi Adityanath action) हैं। उन्होंने कहा कि “अब मिलावटखोरों को बख्शा नहीं जाएगा। उनकी तस्वीरें प्रमुख चौराहों पर सार्वजनिक की जाएंगी, ताकि समाज को ऐसे अपराधियों के खिलाफ जागरूक किया जा सके। जानकारी के मुताबिक सूबे के मुख्यमंत्री ने निर्देश देते हुए कहा कि “दूध, पनीर, तेल, घी और मसालों जैसे रोजमर्रा के खाद्य उत्पादों की गहन जांच उनकी उत्पादन इकाइयों पर ही की जाए। इसके लिए डेडिकेटेड जांच टीमें गठित की जाएंगी।”  मिलावटी सामान और नकली दवाओं का उत्पादन, वितरण और बिक्री करने वालों के खिलाफ होगी दंडात्मक (Yogi Adityanath action) कार्रवाई  यही नहीं, इसके साथ ही मिलावटी सामान और नकली दवाओं का उत्पादन, वितरण और बिक्री करने वालों के खिलाफ सख्त दंडात्मक कार्रवाई होगी। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि “प्रदेश में जनस्वास्थ्य सर्वोच्च प्राथमिकता (Yogi Adityanath action) है। इसी क्रम में, मुख्यमंत्री योगी ने पेशेवर रक्तदाताओं की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई के निर्देश भी दिए हैं। बता दें कि प्रदेश में खाद्य एवं औषधि परीक्षण व्यवस्था को पुख्ता बनाने के लिए 12 नए मंडलों में अत्याधुनिक प्रयोगशालाओं की स्थापना की जा रही है। इस कर्म में तीन माइक्रोबायोलॉजी लैब्स की शुरुआत भी की जा चुकी है। इसके अलावा लखनऊ और मेरठ में सूक्ष्मजीव और रोगकारक तत्वों की जांच का काम भी शुरू होगा। इसे लेकर मुख्यमंत्री योगी इस कदर संजीदा हैं कि उन्होंने नकली दवाओं के कारोबार को जड़ से खत्म करने के लिए पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के बीच समन्वय को और मजबूत करने का निर्देश दिया। यही नहीं, त्वरित कार्रवाई और संसाधन की कमी न रहे इस हेतु कॉर्पस फंड की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया है।  इसे भी पढ़ें:-  भारतीय सेना ने बीती रात के हमले का जारी किया वीडियो, इस तरह पाकिस्तानी ड्रोन को हवा में ही दिया उड़ा फूड सेफ्टी कनेक्ट, मोबाइल ऐप और टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर की सुविधा भी कराई (Yogi Adityanath action) गई है उपलब्ध  जनता की भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु फूड सेफ्टी कनेक्ट, मोबाइल ऐप और टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर की सुविधा भी उपलब्ध कराई (Yogi Adityanath action) गई है। मुख्यमंत्री ने दो टूक कहा कि “जब तक नागरिक संतुष्ट नहीं होंगे, तब तक समाधान अधूरा माना जाएगा।” खबर के मुताबिक नमूना जांच प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए पासवर्ड-प्रोटेक्टेड बारकोड प्रणाली लागू की गई है। यही नहीं, जांच रिपोर्टें अब वैज्ञानिक डिजिटल रिपोर्ट के रूप में भी प्रस्तुत की जाएंगी।  Latest News in Hindi Today Hindi news Yogi Adityanath action #YogiAdityanathAction #UPNews #CMYogiOrder #DairyFraud #UttarPradeshNews #DoodhGheePaneer #YogiStrictAction #PublicHealthUP #FSSAIAlert #AdulterationFreeUP

आगे और पढ़ें
Pakistan Summons Indian Official Over India’s Action

Pakistan Summons Indian Official Over India’s Action: भारत के इस एक्शन से तिलमिलाए पाकिस्तान ने भारतीय अधिकारी को दिया यह आदेश

भारत द्वारा ऑपरेशन सिंदूर के तहत आतंकियों पर की गई कार्रवाई से पाकिस्तान तिलमिलाया हुआ है। तिलमिलाहट ऐसी कि पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग के एक कर्मचारी को जासूसी के आरोप में आवंछित घोषित कर दिया। इतना ही नहीं, पाकिस्तान ने भारतीय राजनयिक और उनके परिवार को 24 घंटे के अंदर पाकिस्तान छोड़ने का तुगलकी फरमान जारी किया (Pakistan Summons Indian Official Over India’s Action) है। जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि “इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग के एक कर्मचारी को अवांछित व्यक्ति घोषित किया गया है।” खबर है कि पाकिस्तान सरकार ने इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग के एक कर्मचारी को उसकी विशेषाधिकार प्राप्त स्थिति के साथ असंगत गतिविधियों में संलग्न होने के लिए अवांछित व्यक्ति घोषित किया है। इसके साथ ही संबंधित अधिकारी को 24 घंटे के भीतर पाकिस्तान छोड़ने का निर्देश दिया गया है।” पोस्ट में कहा गया कि “भारतीय उच्चायुक्त को आज विदेश मंत्रालय में बुलाया गया था और इस आदेश से अवगत कराया गया।”  अधिकारी को 24 घंटे के भीतर भारत छोड़ने को कहा (Pakistan Summons Indian Official Over India’s Action) गया है गौरतलब हो कि भारत ने मंगलवार को नई दिल्ली स्थित पाकिस्तान उच्चायोग में कार्यरत एक पाकिस्तानी अदिकारी को भारत में उसकी आधिकारिक स्थिति के अनुरूप नहीं होने वाली गतिविधियों में संलिप्त होने के कारण अवांछित व्यक्ति घोषित किया (Pakistan Summons Indian Official Over India’s Action) था। विदेश मंत्रालय की ओर से जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि “भारत सरकार ने नई दिल्ली स्थित पाकिस्तान उच्चायोग में कार्यरत एक पाकिस्तानी अधिकारी को भारत में अपने आधिकारिक दर्जे के अनुरूप गतिविधियों में संलिप्त होने के कारण अवांछित व्यक्ति घोषित किया गया है। अधिकारी को 24 घंटे के भीतर भारत छोड़ने को कहा गया है।” भारत के इस कदम से बौखलाए पाकिस्तान ने यह कदम उठाया है।  इसे भी पढ़ें:-  भारतीय सेना ने बीती रात के हमले का जारी किया वीडियो, इस तरह पाकिस्तानी ड्रोन को हवा में ही दिया उड़ा 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए घातक हमले में 26 पर्यटक मारे गए थे ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सेना ने 100 से अधिक आतंकवादियों के ठिकाने लगाने के लिए 9 जगहों को टारगेट किया (Pakistan Summons Indian Official Over India’s Action) था। यही नहीं, पाकिस्तान के अंदर 11 एयर बेस को भी निशाना बनाया। न सिर्फ एयरबेस को निशाना बने बल्कि पाकिस्तान की सैन्य क्षमताओं को काफी नुकसान पहुंचाया गया। बड़ी बात यह कि इस ऑपरेशन को हवाई, जमीनी और समुद्री अभियानों को संयमित तरीक़े से अंजाम दिया गया। बड़ी बात यह कि ऑपरेशन में नागरिकों को कम से कम हताहत किया गया था। बता दें कि भारत ने जम्मू-कश्मीर में हुए हमले का बदला लेने के लिए 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया था। इसके तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में कई आतंकी ठिकानों पर हमला किया गया था। बता दें कि 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए घातक हमले में 26 पर्यटक मारे गए थे। कहने की जरूरत नहीं कि भारत द्वारा आतंकियों पर की गई घातक कार्रवाई के बाद पाकिस्तान की सरकार अब बौखला चुकी है। Latest News in Hindi Today Hindi news Pakistan Summons Indian Official Over India’s Action #IndiaPakistanTension #PakistanSummons #IndianDiplomat #IndiaNews #PakistanNews #BreakingNews #DiplomaticTension #IndiaPakistan #GlobalNews #SouthAsiaNews

आगे और पढ़ें
Congress Slams Trump Over Controversial Statement

Congress Slams Trump Over Controversial Statement: इस वजह से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर भड़की कांग्रेस 

भारत और पाकिस्तान चार दिन तक सीमा पार से ड्रोन और मिसाइल हमलों के बाद 10 मई को संघर्ष समाप्त करने पर सहमत हुए थे। इसका श्रेय लेते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस पूरी दुनिया को इस सीजफायर की खबर दी। इस बीच डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर कराने के अपने दावों को दोहराए जाने के बाद से कांग्रेस आग बबूला है। मंगलवार को अमेरिकी राष्ट्रपति को आड़े हाथों लेते हुए कांग्रेस ने कहा कि “ट्रंप न सिर्फ दोनों देशों को एक साथ जोड़ रहे हैं, बल्कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तुलना उनके पाकिस्तानी समकक्ष शहबाज शरीफ से भी कर रहे (Congress Slams Trump Over Controversial Statement) हैं।”  दरअसल, कांग्रेस के मीडिया और प्रचार विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने सऊदी अरब में एक कार्यक्रम के दौरान ट्रंप के नए बयान की एक क्लिप शेयर की। क्लिप शेयर कर पवन खेड़ा ने कैप्शन में लिखा कि “अमेरिकी राष्ट्रपति ने फिर कहा कि मैंने उनके (भारत और पाकिस्तान के) बीच सौदा करने के लिए व्यापार का इस्तेमाल किया और वे सहमत हो गए।” उन्होंने कहा कि “डोनाल्ड ट्रंप न केवल भारत को पाकिस्तान के साथ जोड़ रहे हैं, बल्कि वह प्रधानमंत्री मोदी की तुलना शहबाज शरीफ से भी कर रहे हैं।” उन्होंने पूछा कि “क्या प्रधानमंत्री को ऐसी तुलना स्वीकार्य है।”  खैर, इस बीच प्रवीण चक्रवर्ती जो कि प्रोफेशनल्स कांग्रेस एंड डेटा एनालिटिक्स के चेयर हैं, ने सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि “पाकिस्तान के प्रधानमंत्री और भारत के प्रधानमंत्री बराबर हैं। पाकिस्तान और भारत बराबर शक्तियां हैं। यह कौन कह रहा है? प्रधानमंत्री मोदी कि अच्छे दोस्त राष्ट्रपति ट्रंप।” यही नहीं, कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम ने भी सऊदी अरब में ट्रंप द्वारा की गई टिप्पणियों को साझा किया और तो और सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि “यह कहानी पाठ्यक्रम का हिस्सा नहीं थी।”  भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते संघर्ष को रोकने के लिए सफलतापूर्वक ऐतिहासिक (Congress Slams Trump Over Controversial Statement) करवाया सीजफायर  अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार पुनः दावा करते हुए कहा कि “अमेरिकी प्रशासन ने भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते संघर्ष को रोकने के लिए सफलतापूर्वक ऐतिहासिक सीजफायर (Congress Slams Trump Over Controversial Statement) करवाया।” दरअसल, रियाद में सऊदी-अमेरिका निवेश फोरम को संबोधित करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि “जैसा कि मैंने अपने उद्घाटन संबोधन में कहा था, मेरी सबसे बड़ी उम्मीद शांतिदूत बनना और एकता लाना है। मुझे युद्ध पसंद नहीं है। वैसे, हमारे पास दुनिया के इतिहास की सबसे बड़ी सेना है।” खैर इस बीच उन्होंने दावा करते हुए कहा कि “कुछ ही दिन पहले, मेरे प्रशासन ने भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ती हिंसा को रोकने के लिए ऐतिहासिक सीजफायर को सफलतापूर्वक करवाया।” बता दें कि ट्रंप खाड़ी क्षेत्र की अपनी चार दिवसीय यात्रा के पहले चरण में सऊदी अरब में हैं।  इसे भी पढ़ें:-  भारतीय सेना ने बीती रात के हमले का जारी किया वीडियो, इस तरह पाकिस्तानी ड्रोन को हवा में ही दिया उड़ा मैंने ऐसा करने के लिए काफी हद तक किया व्यापार का इस्तेमाल- अमेरिकी राष्ट्रपति  अमेरिका के राष्ट्रपति ने कहा कि “मैंने ऐसा करने के लिए काफी हद तक व्यापार का इस्तेमाल किया और फिर मैंने कहा कि साथियो, चलो-चलो एक सौदा करते हैं, कुछ व्यापार करते हैं।” मुख्य बात यह कि ट्रंप के इस संबोधन के दौरान वहां मौजूद दर्शकों ने जमकर तालियां (Congress Slams Trump Over Controversial Statement) पीटी। गौरतलब हो कि इस दौरान अरबपति एलन मस्क भी मौजूद थे।  Latest News in Hindi Today Hindi news Congress Slams Trump Over Controversial Statement #TrumpControversy #CongressVsTrump #TrumpStatement #USPolitics #TrumpNews #CongressAttack #PoliticalRift #DonaldTrump #BreakingNews #USPresident

आगे और पढ़ें
Congress slams Modi

Congress Hits Back After PM Modi’s Speech: प्रधानमंत्री मोदी के संबोधन के बाद हमलावर हुई कांग्रेस, कही ऐसी बात कि बीजेपी आई बैकफुट पर

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर चलाकर पाकिस्तान द्वारा पोषित आतंकवाद की कमर तोड़ दी। पाकिस्तान को इस कदर पस्त कर दिया कि 3 दिन के वॉर में ही घुटनों पर आ गया। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पहल कर दोनों देशों के बीच सीज फायर करवा कर शांति बहाल करने का क्रेडिट लिया। ध्यान देने वाली बात यह कि देश की सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी कांग्रेस अब तक भारत सरकार को समर्थन करते आई है। सभी विपक्षी पार्टियां एक सुर में सरकार के हर फैसले को अपना पूरा समर्थन देने की बात करती रही। लेकिन, सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश के नाम संबोधन के बाद एक बार पुनः इस मुद्दे पर राजनीति शुरू हो गई है। कांग्रेस ने प्रधानमंत्री के संबोधन को लेकर कई ज्वलंत सवाल उठाए हैं। गौरतलब हो कि पीएम मोदी ने अपने पूरी भाषण में एक भी बार राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान पर एक शब्द नहीं (Congress Hits Back After PM Modi’s Speech) कहा। इसी से खफा होकर विपक्षी पार्टियां हमलावर हो गई है। कांग्रेस पार्टी के महासचिव जयराम रमेश ने प्रधानमंत्री मोदी से एक बार फिर सर्वदलीय बैठक करने की मांग करते हुए भारत सरकार से पूछा कि “क्या भारत ने अमेरिका की मध्यस्थता स्वीकार कर ली है?” प्रधानमंत्री ने उन पर एक शब्द भी नहीं (Congress Hits Back After PM Modi’s Speech) कहा-जयराम रमेश जानकारी के लिए बता दें कि सोशल मीडिया एक्स पर जयराम रमेश ने पोस्ट कर लिखा कि “प्रधानमंत्री का लंबे समय से टलता आ रहा राष्ट्र के नाम संबोधन राष्ट्रपति ट्रंप के कुछ मिनट पहले किए गए खुलासों से पूरी तरह दब गया। प्रधानमंत्री ने उन पर एक शब्द भी नहीं (Congress Hits Back After PM Modi’s Speech) कहा। क्या भारत ने अमेरिका की मध्यस्थता स्वीकार कर ली है? क्या भारत पाकिस्तान के साथ वार्ता के लिए किसी तटस्थ स्थल पर सहमत हो गया है? क्या अब भारत अमेरिका की इन मांगों को मान लेगा कि वह ऑटोमोबाइल, कृषि और अन्य क्षेत्रों में अपने बाज़ार खोल दे?” यही नहीं, उन्होंने आगे लिखा कि “प्रधानमंत्री को तत्काल सभी राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ बैठक करनी चाहिए। कुछ तो ऐसा है जो उन्होंने पिछले बीस दिनों में सधे ढंग से टाल रखा है। आने वाले महीने सतर्क कूटनीति और सामूहिक संकल्प की मांग करेंगे। सिर्फ़ एक-दो लाइनें बोलना इस वक्त की जरूरतों का विकल्प नहीं हो सकते। हम अपनी सशस्त्र सेनाओं को बिना किसी शर्त के सलाम करते हैं और उनका सम्मान करते हैं। उन्होंने देश का मान बढ़ाया है। हम हर समय 100% उनके साथ हैं। लेकिन प्रधानमंत्री को अब भी कई सवालों के जवाब देने बाकी हैं।” इसे भी पढ़ें:- अमेरिकी राष्ट्रपति पर भड़के शशि थरूर, कहा, “अपराधी और पीड़ित को एक जैसा दिखाने की कोशिश” मैंने उन्हें कहा कि इसे बंद करो, अगर नहीं बंद किया तो हम कोई व्यापार नहीं करेंगे- अमेरिकी राष्ट्रपति  गौरतलब हो कि प्रधानमंत्री मोदी के (Congress Hits Back After PM Modi’s Speech) संबोधन से कुछ समय पहले ही अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा था कि “मैंने उन्हें कहा कि इसे बंद करो, अगर नहीं बंद किया तो हम कोई व्यापार नहीं करेंगे। इसके बाद अचानक दोनों ने कहा कि वे रुक रहे हैं।” कहने की जरूरत इस बयान से यह समझा जा सकता है कि अमेरिका ने दोनों देशों पर व्यापारिक दबाव डालकर सीमा पर गोलीबारी बंद करवाने की कोशिश की है। Latest News in HindiToday Hindi news Congress Hits Back After PM Modi’s Speech #pmmodispeech #congressvsbjp #indianpolitics #modinews #congresscomeback #politicalnews #breakingnewsindia #bjpvscongress #viralpolitics #modiinnews #trendingindia #instapolitics

आगे और पढ़ें
Translate »