प्रमुख खबरें
दिल्ली में दहशत! DU की छात्रा पर तेजाब से हमला, कॉलेज जाते समय 3 आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम

दिल्ली में दहशत! DU की छात्रा पर तेजाब से हमला, कॉलेज जाते समय 3 आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम

दिल्ली विश्वविद्यालय की एक छात्रा पर एसिड अटैक का मामला सामने आया है. पीड़िता के साथ ये वारदात उस समय हुई जब वह अपने कॉलेज जा रही थी. छात्रा पर यह हमला नॉर्थ वेस्ट दिल्ली के लक्ष्मीबाई कॉलेज के पास रविवार को हुआ. पीड़िता दिल्ली यूनिवर्सिटी सेकेंड ईयर में पढ़ रही थी. आरोपियों ने तेजाब पीड़िता के चेहरे पर फेंका था, लेकिन छात्रा ने अपने हाथों से चेहरा ढक लिया. इस हमले में पीड़ित छात्रा के हाथ जल गए हैं. पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है. यह घटना रविवार सुबह करीब 10 बजे हुई. हमले के तुरंत बाद मौके पर मौजूद लोगों ने लड़की को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया. अस्पताल प्रशासन के मुताबिक पीड़िता के हाथों में चोटें आई है. फिलहाल उसका इलाज चल रहा है. 3 लोगों के खिलाफ केस दर्ज दिल्ली पुलिस ने इस मामले में 3 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है. पुलिस के मुताबिक मुकुंदपुर की रहने वाली 20 साल की एक लड़की पर एसिड अटैक हुआ है. पीड़िता सेकेंड ईयर (नॉन-कॉलेज) की स्टूडेंट है. वह रविवार को अपनी क्लास लेने के लिए लक्ष्मीबाई कॉलेज अशोक विहार जा रही थी. जब वह कॉलेज की तरफ जा रही थी तभी उसकी जान-पहचान का जितेंद्र (मुकुंदपुर निवासी) अपने साथियों के साथ बाइक पर वहां पहुंच गया. जितेंद्र के साथियों की पहचान ईशान और अरमान के रूप में हुई है. चेहरे पर फेंका तेजाब पीड़िता के मुताबिक ईशान ने अरमान को एक बोतल थमाई, जिसमें एसिड भरा हुआ था. अरमान ने वो तेजाब उसके (लड़की के) चेहरे की तरफ फेंक दिया. वह अपना चेहरा बचाने के लिए हाथों से ढंक लिया. जिसकी वजह से उसका चेहरा तो बच गया लेकिन हाथ जल गए. वारदात के बाद सभी आरोपी बाइक से फरार हो गए. कुछ दिनों पहले लड़की की हुई थी बहस पुलिस ने लड़की के हवाले से जानकारी दी कि आरोपी जितेंद्र उसका पीछा किया करता था. एक महीने पहले ही दोनों के बीच जमकर बहस हुई थी. एबीवीपी ने की सख्त कार्रवाई की मांग इस घटना पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. संगठन ने हमले को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए प्रशासन से दोषियों की तत्काल पहचान और सख्त कार्रवाई की मांग की है. एबीवीपी दिल्ली प्रांत मंत्री सार्थक शर्मा ने कहा कि दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्रा पर लक्ष्मीबाई महाविद्यालय के बाहर हुआ एसिड अटैक बेहद भयावह और निंदनीय घटना है. विश्वविद्यालय परिसर, जहां महिला सशक्तीकरण की बातें की जाती हैं, वहीं ऐसी घटनाएं समाज और विश्वविद्यालय दोनों को शर्मसार करने वाली हैं. एबीवीपी छात्रा को न्याय दिलाने के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेगी. फिलहाल पुलिस पीड़िता के बयान पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है. घटनास्थल और उसके आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस जांच में जुट गई है. तीनों आरोपी अभी भी फरार बताये जा रहे हैं.

आगे और पढ़ें
देशभर में बारिश अब लगभग थम चुकी है, लेकिन मौसम की कहानी यहीं खत्म नहीं हुई. उत्तर भारत के हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जैसे राज्यों में सुबह और शाम की ठंड धीरे-धीरे बढ़ती जा रही है. कहीं हल्की ठंडी हवाओं का मज़ा लिया जा सकता है, तो कहीं ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी या बारिश के आसार भी हैं. मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार, अगले दो दिनों तक दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की संभावना बनी हुई है. खासकर बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम में बना निम्न दबाव का क्षेत्र धीरे-धीरे उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ रहा है, जिससे पूरे देश के मौसम पर असर पड़ रहा है. दिल्ली-NCR में बढ़ सकता है प्रदूषण दिल्ली-एनसीआर में दिवाली के बाद वायु प्रदूषण ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, हवा की दिशा अब पूर्व से पश्चिम की ओर हो गई है, लेकिन इसकी गति अभी भी काफी धीमी बनी हुई है. रात के समय हवा लगभग ठहरी रहती है और दिन में भी इसकी गति केवल 5-7 किमी प्रति घंटे तक ही रहती है. अगले चार दिनों तक राजधानी में मौसम शुष्क रहेगा. दिन का तापमान 32–34°C और रात का तापमान 19–21°C के बीच रहने की संभावना है. सुबह हल्का कोहरा छा सकता है, लेकिन दिन भर आसमान साफ रहेगा. मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इसी धीमी हवा की वजह से प्रदूषण स्तर बढ़ सकता है, इसलिए लोग सावधानी बरतें. यूपी और बिहार में मौसम हुआ शुष्क उत्तर प्रदेश में अगले दो दिन हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है, लेकिन अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा. दिन का तापमान सामान्य रहेगा, जबकि रात का तापमान हल्का ठंडा हो सकता है. सुबह के समय हल्का कोहरा देखने को मिल सकता है. बिहार में भी मौसम ज्यादा बदलने वाला नहीं है. कुछ जगहों पर सुबह के समय घना कोहरा रहने के आसार हैं, खासकर पूर्वी जिलों में. दिन का तापमान सामान्य रहेगा, लेकिन रातें ठंडी लग सकती हैं. पहाड़ी इलाकों में मौसम का हाल हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है. वहीं बिजली और आंधी की संभावना भी बनी हुई है. 23 से 25 अक्टूबर तक मौसम सामान्य रहेगा. अधिकतम तापमान 18–22°C और न्यूनतम 8–12°C के बीच रहेगा. उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है, जबकि मैदानी हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा. देहरादून सहित कई शहरों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन-चार डिग्री ऊपर बना हुआ है. तेज धूप और शुष्क मौसम के कारण तापमान में कुछ बढ़ोतरी भी देखने को मिल रही है.

देशभर में बारिश लगभग थमी, हिमाचल-उत्तराखंड में बढ़ी ठंड, दिल्ली-NCR में प्रदूषण का खतरा

Weather alert in Delhi-NCR

दिल्ली-एनसीआर में मौसम का अलर्ट 

दिल्ली-एनसीआर में मौसम का अलर्ट: हल्की-से-हैवी बारिश, उमस और बदलाव की संभावना नई दिल्ली, 19 सितम्बर 2025। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली और आसपास के इलाकों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। अधिकतर इलाकों में दोपहर से शाम के बीच हल्की-से-मध्यम बारिश की संभावना जतायी गयी है, जबकि कुछ इलाकों में तेज बारिश या गरज-चमक के साथ तूफानी हवाएँ भी आ सकती हैं। हाल ही में मौसम-अवलोकन से पता चला है कि Palam, Safdarjung और आसपास के ऑब्जर्वेशन स्टेशनों पर बादल छाए हुए हैं, हवा की दिशा बदल रही है, और आर्द्रता अधिक है। इन परिस्थितियों के चलते अचानक मौसम बदलने की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और बुजुर्गों, बच्चों व संवेदनशील लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। बारिश के साथ-साथ तापमान में भी बदलाव देखने को मिल सकता है। सुबह-शाम की अपेक्षित न्यूनतम तापमान लगभग 23-25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है, जबकि दिन के समय अधिकतम तापमान बढ़-चढ़कर 34-36 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच सकता है। विशेष रूप से बाहर निकलने पर तेज़ धूप और उमस महसूस हो सकती है। जनजीवन पर असर और सुझाव इस मौसम अलर्ट के चलते सड़कें गीली होने के कारण आवाजाही में बाधाएँ हो सकती हैं। जलजमाव की संभावना वाले इलाकों में वाहन धँसाव या पानी के कारण रस्ते फिसलने जैसी घटनाएँ हो सकती हैं। सार्वजनिक परिवहन पर असर हो सकता है, साथ ही उड़ानों या अन्य यात्रा योजनाओं में बदलाव संभव है। वाटरप्रूफ कवच और छतरी साथ रखना ठीक रहेगा। घर से निकलने से पहले स्थानीय मौसम अपडेट देख लें। रात के समय हल्के-बूंदा-बांदी की संभावना के चलते बाहर की गतिविधियों को सीमित करना बेहतर होगा। बच्चों, बुजुर्गों और अस्थमा या फेफड़ों से जुड़ी बीमारी वाले लोगों को विशेष ध्यान देना चाहिए। अगले कुछ दिन का पूर्वानुमान आगामी दो-तीन दिनों में बारिश-विभिन्नता बनी रहने की उम्मीद है। दोपहर या शाम के समय हल्की-मध्यम बारिश की गतिविधियाँ होंगी, कुछ इलाकों में मौसम साफ़ होगा। मौसम विभाग की माने तो मानसून का प्रभाव अब धीरे-धीरे कम हो रहा है, लेकिन अभी भी अस्थिर मौसम की स्थिति बनी हुई है।

आगे और पढ़ें
Translate »