26 Rafale jets approved: भारत इस देश से खरीदेगा 26 राफेल, सरकार ने दी 63,000 करोड़ की मंजूरी

India Approves ₹63,000 Cr Rafale Deal for 26 Fighter Jets

भारत सरकार देश के सरहदों की सुरक्षा को चाकचौबंद बनाने के लिए 26 नए राफेल विमान खरीदने जा रही है। जानकारी के मुताबिक आने वाले दिनों में भारत सरकार फ्रांस के साथ 26 नए राफेल जेट फाइटर खरीदने को लेकर एक समझौते पर हस्ताक्षर कर (26 Rafale jets approved) सकती है। भारत और फ्रांस के बीच यह डील अप्रैल महीने के आखिर तक हो सकती है। ऐसा इसलिए कि क्योंकि, फ्रांस के रक्षा मंत्री सबास्टियन लेकोर्नू इस महीने के आखिर में भारत के दौरे पर आ रहे हैं। सुरक्षा पर कैबिनेट समिति (सीसीएस) ने मंगलवार को इस डील पर अपनी मुहर लगा दी। समाचार एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि इस डील के तहत भारत आने वाले 22 राफेल सिंगल सीटर और चार फाइटर दो सीटर होंगे। इस डील में इन फाइटर प्लेन का रखरखाव, लॉजिस्टिक सपोर्ट, प्रशिक्षण, स्वदेशी उपकरणों का निर्माण भी शामिल है।

राफेल से भारत को हिंद महासागर क्षेत्र में चीनी गतिविधियों पर नजर रखने में और आसानी होगी

बता दें कि फ्रांस से भारत सरकार जिन 26 नए राफेल (26 Rafale jets approved) विमान को खरीदने की तैयारी है, उनमें से 22 विमान सिंगल सीट वाले होंगे। जबकि चार अन्य प्लेन में दो पायलट के बैठने की जगह होगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इन राफेल विमानों को भारतीय नौसेना के आईएनएस विक्रांत पर तैनात किया जाएगा। इससे भारत को हिंद महासागर क्षेत्र में चीनी गतिविधियों पर नजर रखने में और आसानी होगी। ध्यान देने वाली बात यह कि राफेल, भारतीय वायुसेना का एक अत्याधुनिक लड़ाकू विमान है, जिसे फ्रांस की कंपनी डस्सॉल्ट एविएशन ने तैयार किया है। यह फाइटर जेट अपनी स्पीड, तकनीक और मल्टी-रोल कैपिसिटी के कारण दुनिया के सबसे बेहतरीन फाइटर जेट्स में गिना जाता है। 

इसे भी पढ़ें:- वसुंधरा राजे ने अधिकारियों से मांगा पाई-पाई का हिसाब, कांग्रेस नेता ने ढूंढा आपदा में अवसर

इस डील के बाद पाकिस्तान और चीन की उड़ गई होगी (26 Rafale jets approved) नींद 

कहने की जरूरत नहीं, राफेल लड़ाकू (26 Rafale jets approved) विमान के जरिए भारतीय सेना चीन और पाकिस्तान दोनों के खिलाफ ताकत बढ़ा सकती है। पाकिस्तान के पास अमेरिका में निर्मित एफ-16 और चीन के पास जे-20 हैं। लेकिन, तकनीक, हथियार और रेंज की तुलना में राफेल इन दोनों फाइटर जेट से ज्यादा बेहतर नजर आता है। खास बात है कि राफेल विमान लद्दाख जैसी हाई-ऑल्टिट्यूड लोकेशन पर भी आसानी से ऑपरेशन में सक्षम होते हैं। भविष्य की आवश्यकताओं के मद्देनजर नौसेना स्वदेशी पांचवी पीढ़ी का फाइटर जेट भी अपने बेड़े में शामिल करने की योजना बना रही है। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) पांचवीं पीढ़ी का एडवांस्ड मल्टीरोल कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (एएमसीए) विकसित कर रहा है। बेशक इस डील के बाद पाकिस्तान और चीन की नींद उड़ गई होगी। 

Latest News in Hindi Today Hindi News 26 Rafale jets approved

#RafaleJetDeal #IndiaDefence #FighterJets #Rafale26Jets #IndianAirForce #RafaleNews #ModiGovt #FranceIndiaDeal #DefenceBoost #IAFStrength

Translate »