Champions Trophy: न्यूजीलैंड को पटखनी देने के बाद सेमीफइनल में कंगारुओं से होगी टीम इंडिया की भिड़ंत, जानिए किसका पलड़ा है भारी 

Team India in semi-final

रविवार को दुबई में खेले गए आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (Champions Trophy) के आखिरी ग्रुप मुकाबले में न्यूजीलैंड को 44 रन से मात देते हुए भारत ग्रुप ए शीर्ष पायदान पर पहुंच गया है। न्यूजीलैंड की टीम जीत के लिए आवश्यक 250 रन के आसान से लक्ष्य को भी हासिल नहीं कर सकी और 45.5 ओवर में 205 रन पर ही ढेर हो गई। बता दें कि ग्रुप ए से भारत-न्यूजीलैंड और ग्रुप बी से ऑस्ट्रेलिया-दक्षिण अफ्रीका की टीमें पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुकी थीं। लेकिन भारत और न्यूजीलैंड के मैच से पहले यह तय नहीं हो पा रहा था कि ग्रुप ए में टॉपर कौन होगा। क्योंकि ग्रुप में दूसरे पायदान पर रहने वाली ऑस्ट्रेलिया का मुकाबला ग्रुप ए की टॉपर टीम से होना था। ऐसे में न्यूजीलैंड के भारत से हारने अब ऑस्ट्रेलिया का मुकाबला टीम इंडिया से होगा और न्यूजीलैंड का मुकाबला ग्रुप बी की टॉपर साऊथ अफ्रीका से होगा। 

दोपहर 2.30 बजे खेला जाएगा आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी (Champions Trophy) 2025 के सेमीफाइनल का पहला मुकाबला 

Team India in semi-final

बता दें कि 4 मार्च को भारतीय समयनुसार दोपहर 2.30 बजे आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी (Champions Trophy) 2025 के सेमीफाइनल का पहला मुकाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। तो वहीं दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच 5 मार्च , 2025 को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके बाद 9 मार्च को (यदि सेमि फाइनल में भारत जीता तो) दुबई और (यदि ऑस्ट्रेलिया जीता तो) लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में चैंपियंस ट्रॉफी के फिनाले का महामुकाबला होगा। जानकारी के लिए बता दें कि पाकिस्तान के बिगड़े मौसम को देखते हुए दोनों सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले के लिए आईसीसी ने रिजर्व डे का प्रावधान किया है। इसके पीछे की वजह यह कि सेमीफाइनल मैच यदि बारिश की भेंट चढ़ा तो अगले दिन या फिर दो तीन दिनों नतीजा निकाला जा सके। 

इसे भी पढ़ें:बारिश की वजह से Champions Trophy 2025 के 2 मुकाबले हो चुके हैं रद्द, भारत और न्यूजीलैंड मैच भी कहीं….

चैंपियंस ट्रॉफी में 2 बार भारत की हो चुकी है ऑस्ट्रेलिया से भिड़ंत 

खैर, मंगलवार को टीम इंडिया का मुकाबला कंगारुओं से होना है। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि चैंपियंस ट्रॉफी (Champions Trophy) में किस टीम का पलड़ा भारी रहा है? बता दें कि अब तक चैंपियंस ट्रॉफी में 2 बार भारत की भिड़ंत ऑस्ट्रेलिया से हो चुकी है। साल 1998 में चैंपियंस ट्रॉफी भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम पहली बार भिड़ी थी। इस मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 44 रनों से हराया था। इसके बाद अगली भिड़ंत साल 2000 में भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें नैरोबी में भिड़ी थीं। इस बार भी भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 20 रनों से हरा दिया था। साल 2009 में भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था। अतीत के आंकड़ों पर गौर करें तो टीम इंडिया का पलड़ा भारी ही रहा है। मजे की बात यह कि चैंपियंस ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया भारत को मात देने में नाकाम रहा है। वहीं बात करें वनडे फॉर्मेट की तो, अब तक भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 151 वनडे खेले गए हैं। जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने कुल 84 जीते हैं और भारत को 57 मैचों में ही जीत मिली है। खैर, बता दें कि मंगलवार को भारत का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से होगा। भारतीय समयनुसार यह मुकाबला दोपहर 2.30 बजे शुरू होगा।

Latest News in Hindi Today Hindi News Champions Trophy

#ChampionsTrophy #INDvsAUS #TeamIndia #CricketSemiFinal #AUSvsIND #CricketFans #NZvsIND #TrophyHunt #RohitSharma #ViratKohli

Translate »