KKR vs GT highlights: गुजरात टाइटन्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को दी 39 रनों से मात 

IPL 2025 match result

21 अप्रैल को इंडियन प्रीमियर लीग का 39वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइटराइडर्स बीच खेला गया। कोलकाता के ईडन गार्डंस स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में गुजरात टाइटंस की टीम ने कोलकाता नाइटराइडर्स को (KKR vs GT highlights) 39 रन से हरा दिया। इस सीजन में यह गुजरात टाइटंस की टूर्नामेंट में छठी जीत है।  बता दें कि केकेआर की यह 8 मैचों में पांचवीं हार है। ख़राब बल्लेबाजी और गेंदबाजी के चलते केकेआर को अपने ही होम ग्राउंड में मुंह की खानी पड़ी। दरअसल, केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। उनका यह फैसला उन पर ही भारी पड़ गया। भारी इसलिए क्योंकि उनके गेंदबाज उनकी उम्मीदों पर खरा नहीं उतरे। टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटसं की शुरुआत धमाकेदार रही। गुजरात टाइटसं के ओपनर बल्लेबाज शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने केकेआर के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। 

शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने पहले विकेट के लिए 114 रन की बेहतरीन साझेदारी (KKR vs GT highlights) की

Gujarat Titans Win by 39 Runs

इस दौरान दोनों शानदार अर्धशतक जड़े। दोनों की धुंआधार बल्लेबाजी का आलम यह था कि 12.2 ओवर में ही 114 रन बना डाले। गुजरात टाइटंस की तरफ से कप्तान शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने पहले विकेट के लिए 114 रन की बेहतरीन साझेदारी (KKR vs GT highlights) की। एक तरफ जहाँ शुभमन गिल ने ने महज 55 गेंदों में 10 चौकों और तीन छक्कों की मदद से 90 रनों की पारी खेली, तो वहीं, सुदर्शन ने 36 गेंदों पर 6 चौके और एक छक्के की मदद से  52 रन बनाए। इन दोनों के बाद जोस बटलर का भी बल्ला गरजा और जोस ने महज 23 गेंदों में 8 चौकों की मदद से नाबाद 41 रन बनाए। इस तरह गुजरात टाइटंस ने मैच में पहले बैटिंग करते हुए 3 विकेट के नुकसान पर 198 रन बनाए। 

इसे भी पढ़ें:- एकतरफा मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को करारी दी शिकस्त

कोलकाता नाईट राइडर्स की शुरुआत काफी धीमी (KKR vs GT highlights) रही

199 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता नाईट राइडर्स की शुरुआत काफी धीमी (KKR vs GT highlights) रही। गुजरात टाइटंस की सधी हुई गेंदबाजी के आगे केकेआर के बल्लेबाज बेबस नजर आये। केकेआर ने ओपनर रहमानुल्लाह गुरबाज सिर्फ 1 रन पर आउट हो गए। कप्तान अजिंक्य रहाणे ने डटकर बल्लेबाजी की। उन्होंने 36 गेंद पर 50 रन बनाए। कप्तान रहाणे के अलावा केकेआर का एक भी बल्लेबाज टिक कर खेल नहीं सका। नतीजतन टीम को हार का मुंह देखना पड़ा। बात करें केकेआर के बल्लेबाजों की तो अंगकृष रघुवंशी ने 27 रन, आंद्रे रसेल ने 21 रन, रिंकू सिंह ने 17 रन, सुनील नरेन ने 17 रन और वेंकटेश अय्यर ने 14 रन बनाए। इस तरह गुजरात टाइटंस ने केकेआर को 39 रनों से हरा दिया। इस जीत के साथ उसके 8 मैच से 12 अंक हो गए हैं। बता दें कि गुजरात एकमात्र टीम है। जिसने टूर्नामेंट में छह मैच जीते हैं। इस जीत से वह प्लेऑफ में अपनी जगह लगभग पक्की कर लेगी। 

Latest News in Hindi Today Hindi news  IPL 2025 KKR vs GT highlights

#KKRvsGT #GujaratTitans #KolkataKnightRiders #IPL2025 #GTvsKKR #CricketHighlights #TATAIPL #GTVictory #KKRMatch #IPLThriller

Translate »