Google Pixel 9a: टेंजर जी4 चिप के साथ गूगल पिक्सल 9a हुआ लांच

Google Pixel 9a

गूगल पिक्सल 9ए (Google Pixel 9a) एक मिड-रेंज स्मार्टफोन (Smartphone) है, जिसे गूगल द्वारा डेवलप किया गया है। गूगल पिक्सल फोन में कई विशेषताएं हैं, जिनके कारण यह अन्य स्मार्टफोन्स की तुलना में अलग और बेहतर हैं। इन फोन्स का कैमरा इतना अच्छा है कि इसे फोटोग्राफी के लिए बेहतरीन माना गया है। इसमें मौजूद फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक सुविधाएं इसे अधिक सुरक्षित बनाती हैं। गूगल पिक्सल फोन्स में गूगल असिस्टेंट की इंटीग्रेटेड कैपेबिलिटीज  होती हैं, जो यूजर्स को अपने फोन को अधिक कुशलता से उपयोग करने में मदद करती हैं। अभी टेंजर जी4 चिप के साथ गूगल पिक्सल 9ए (Google Pixel 9a with Tensor G4 chip) को लांच किया गया है। आइए जानें इस फोन के बारे में और पाएं इसके बारे में पूरी जानकारी।

टेंजर जी4 चिप के साथ गूगल पिक्सल 9ए (Google Pixel 9a with Tensor G4 chip): पाएं जानकारी

अभी गूगल की पिक्सल 9 सीरीज को लांच किया गया था। गूगल पिक्सल 9ए को आधिकारिक तौर पर अपने इन-हाउस टेंसर जी4 चिपसेट के साथ लॉन्च किया गया है। हार्डवेयर अपग्रेड के साथ-साथ, इस गूगल पिक्सल 9ए (Google Pixel 9a) के डिजाइन में बदलाव किया गया हैं, जो गूगल प्रशंसकों के बीच लोकप्रिय हो रहा है, क्योंकि यह थोड़ा अलग है। अगर आप एक फीचर-फिल्ड और शक्तिशाली मिड-रेंजर की तलाश में हैं, जिसमें फ्लैगशिप क्षमताएं हों, तो गूगल पिक्सल 9ए आपके लिए सही विकल्प हो सकता है। टेंजर जी4 चिप के साथ गूगल पिक्सल 9ए (Google Pixel 9a with Tensor G4 chip) के फीचर्स के बारे में भी जानें। 

टेंजर जी4 चिप के साथ गूगल पिक्सल 9ए के फीचर्स क्या हैं?

टेंजर जी4 चिप के साथ गूगल पिक्सल 9ए (Google Pixel 9a with Tensor G4 chip) के फीचर्स इस प्रकार हैं:

  • डिजाइन: गूगल का नया फोन नए डिजाइन के साथ है जिसमें सिग्नेचर कैमरा बार को रिमूव कर दिया गया है। इसके साथ ही यह वाटर और डस्ट रेसिस्टेंट हैं, जिसके कारण यह गूगल पिक्सल 9ए (Google Pixel 9a) पहले से भी अधिक बेहतर और मजबूत हो गया है। यह फोन गूगल टेंसर जी4 चिपसेट और टाइटन एम2 सिक्योरिटी चिप के साथ है, इसके कारण यह अधिक तेज और सुरक्षित माना जा रहा है। इसकी डिस्प्ले 6.3-इंच एक्टुआ पीओएलईडी है।
  • गूगल एआई फीचर्स: गूगल पिक्सल 9ए (Google Pixel 9a) में बहुत से गूगल एआई फीचर्स हैं, जैसे सर्कल टू सर्च, मैजिक इरेजर,जेमिनी एआई, ऑडियो मैजिक इरेजर आदि। यही नहीं, इस स्मार्टफोन (Smartphone)  में डुअल कैमरा सेटअप है, जिसमें 48एमपी मेन कैमरा और 13एमपी अल्ट्रा-वाइड लेंस है। सेल्फी के लिए, इसमें 13एमपी का फ्रंट कैमरा है।
  • बैटरी: गूगल पिक्सल 9ए (Google Pixel 9a) में 5100 एमएएच की बैटरी है, जिसमें 33डब्ल्यू वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट है। इस गूगल पिक्सल 9ए (Google Pixel 9a) में एंड्रॉयड 15 है और इसके साथ गूगल 7 साल तक ओएस अपडेट्स और पिक्सल ड्रॉप्स प्रदान करेगा, जो इस स्मार्टफोन (Smartphone)  को लंबे समय तक सपोर्ट देगा। इसके साथ ही यह फोन स्टीरियो स्पीकर्स, कार  क्रैश डिटेक्शन, Wi-Fi 6E, एनएफसी और eSIM सपोर्ट के साथ आता है।

इसे भी पढ़ें: गेमिंग की दुनिया में क्रांति: 30,000 रुपये से कम में बेहतरीन स्मार्टफोन

टेंजर जी4 चिप के साथ गूगल पिक्सल 9ए (Google Pixel 9a with Tensor G4 chip) की कीमत

यह स्मार्टफोन (Smartphone) एक वेरिएंट में उपलब्ध है जिसमें 8GB रैम और 256GB स्टोरेज है और इसकी कीमत 49,999 रुपये है। यह फोन कई रंगो में उपलब्ध है, जिसमें से आप अपनी पसंद का चुन सकते हैं। इसके अलावा, इस फोन को खरीदने वाले यूजर 3,000 रुपये के सीमित अवधि के कैशबैक ऑफर और 24 महीने की नो-कॉस्ट ईएमआई का लाभ भी उठा सकते हैं।

Latest News in Hindi Today Hindi Google Pixel 9a with Tensor G4 chip

#GooglePixel9awithTensorG4chip #GooglePixel9a #smartphone #GooglePixel

Translate »