China support Pakistan: पाकिस्तान ने की पहलगाम आतंकी हमले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग, चीन ने मिलाया सुर में सुर

Pakistan Calls for Pahalgam Terror Attack

22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम स्थित बैसरन घाटी में हुए कायराना हमले में 26 निर्दोष भारतीयों और 2 विदेशी नागरिकों की जान गई थी। इस हमले को लेकर भारत पाकिस्तान को लेकर हमलावर है। दोनों देशों के बीच युद्ध के हालात हैं। एलओसी पर स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। आलम यह है कि युद्ध अब हो कि तब हो। इस पूरे मामले पर पाकिस्तान निष्पक्ष जाँच की मांग कर रहा है। इस बीच चीन ने पाकिस्तान की ओर से की गई मांग का समर्थन करते हुए निष्पक्ष जांच की वकालत कर दी (China support Pakistan) है। चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने पाकिस्तान के डिप्टी पीएम और विदेश मंत्री मोहम्मद इशाक डार से रविवार को फोन पर बात कर समर्थन दिया है। पाकिस्तान की ओर से भी इसे लेकर दलील पेश की जा रही है। वह मांग कर रहा है कि इसकी जांच भारत-पाक नहीं बल्कि तीसरे पक्ष के तौर पर अंतरराष्ट्रीय समिति करे।

चीन लगातार पाकिस्तान की आतंकवाद विरोधी कार्रवाई का समर्थन करता (China support Pakistan) है

Pakistan Calls for Pahalgam Terror Attack

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने पाकिस्तान के डिप्टी पीएम और विदेश मंत्री मोहम्मद इशाक डार से रविवार को फोन पर बात कर समर्थन दिया है। अहम बात यह कि चीन, कश्मीर क्षेत्र में आतंकवादी हमले के बाद पाकिस्तान और भारत के बीच तनाव की स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहा है और निष्पक्ष जांच की शीघ्र शुरुआत का समर्थन करता है। वह उम्मीद करता है कि दोनों पक्ष संयम बरतेंगे, एक-दूसरे की ओर बढ़ेंगे और तनाव कम करने के लिए काम करेंगे। इस पूरे मामले पर वांग ने कहा कि “आतंकवाद से लड़ना सभी देशों की साझा जिम्मेदारी है और चीन लगातार पाकिस्तान की आतंकवाद विरोधी कार्रवाई का समर्थन करता (China support Pakistan) है।”

इसे भी पढ़ें:- कश्मीर में आतंक के खिलाफ एकजुटता की नई शुरुआत: उमर अब्दुल्ला

चीन पाकिस्तान की संप्रभुता और सुरक्षा हितों को बनाए रखने के उसके प्रयासों का समर्थन (China support Pakistan) करता है

वांग ने कहा कि “एक मजबूत दोस्त और हर मौसम में रणनीतिक सहयोगी साझेदार के तौर पर चीन पाकिस्तान की वैध सुरक्षा चिंताओं को पूरी तरह समझता है और उसकी संप्रभुता और सुरक्षा हितों को बनाए रखने के उसके प्रयासों का समर्थन (China support Pakistan) करता है।” जानकारी के पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने भी बताया कि इशाक डार ने वांग यी को वर्तमान क्षेत्रीय स्थिति से भी अवगत कराया। यही नहीं, डार ने चीन के निरंतर और अटूट समर्थन की प्रशंसा की और सभी क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग सुदृढ़ करने में पाकिस्तान की प्रतिबद्धता का उल्लेख किया। गौर करने वाली बात यह कि चीन की ओर से यह समर्थन शहबाज शरीफ के उस बयान के बाद आया है, जिसमें उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले की स्वतंत्र जांच या निष्पक्ष जांच की मांग की थी। और तो और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पहले ही साफ़ कह चुके हैं कि “ये दो देशों के बीच का मसला है और वह इस मामले में हस्तक्षेप करने का इरादा नहीं रखते हैं।”

Latest News in Hindi Today Hindi 

#PakistanTerrorAttack, #PahalgamAttack, #ChinaSupportsPakistan, #PakistanDemandsInvestigation, #TerrorismInKashmir, #ChinaPakistanRelations, #JammuAndKashmir, #InternationalDiplomacy, #PakistanChinaSolidarity, #TerrorismInvestigation

Translate »