भारत द्वारा देर रात चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर के बाद से पाकिस्तान में हड़कंप (Operation Sindoor triggers panic in Pakistan) मचा हुआ है। इस ऑपरेशन ने भारत ने जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर के 9 आंतकी ठिकाने नेस्तनाबूद कर दिए हैं। खबर के मुताबिक तकरीबन 100 से अधिक आतंकवादियों के मारे जाने की खबर है। हमले में आतंकी मसूद अजहर के परिवार की लाशें बिछ गईं। इस अटैक में आतंकी मौलाना मसूद अजहर के परिवार के 10 और 4 करीबी भी मारे गए। यही नहीं, लश्कर चीफ हाफिज सईद को भी तगड़ी चोट लगी है और उसका खासमखास मारा गया है। भारत की स्ट्राइक से पाकिस्तान में अफरा-तफरी का माहौल है। पाकिस्तान इस कदर डरा हुआ है कि उसने भी गीदड़ भभकी देते हुए भारत को मुंह तोड़ जवाब देने की बात कही है। खैर, भारत ने दुनिया को ऑपरेशन सिंदूर से अवगत करा दिया है। भारत ने यह साफ़ किया कि ऑपरेशन सिंदूर का मकसद क्या था, क्यों यह जरूरी था, पूरी दुनिया को सबूत के साथ भारत ने जपाब दे दिया। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ही भारत ने यह भी इशारा कर दिया कि पाकिस्तान में ऑपरेशन सिंदूर अभी झांकी है। इस दौरान वायुसेना की विंग कमांडर व्योमिका ने कहा कि “अगर पाकिस्तान ने दुस्साहस की तो भारत पूरी तरह से तैयार है और उसे आगे भी जवाब दि जाएगा।”
पूर्व आर्मी चीफ मनोज नरवणे की पोस्ट से मचा (Operation Sindoor triggers panic in Pakistan) हड़कंप

खैर, यहाँ गौर करने वाली बात यह कि ठीक इसी तरह की बात आर्मी के पूर्व चीफ भी कह रहे हैं। पूर्व आर्मी चीफ मनोज नरवणे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक ऐसा पोस्ट किया है जिससे पाकिस्तानी आवाम के होश फाख्ता हो (Operation Sindoor triggers panic in Pakistan) गए हैं। उनके पोस्ट ने पूरे पाकिस्तान में खलबली मचा दी है। दरअसल, उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के बाद पोस्ट करते हुए लिखा कि “अभी पिक्चर बाकी है।” इस पर कुछ लोग लिख रहे हैं कि क्या अगला टारगेट इस्लामाबाद है? एक यूजर ने लिखा कि अभी ऐसे धमाके और होने हैं तो वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि “बिल्कुल सर, पिक्चर अभी बाकी है।”
इसे भी पढ़ें:- जैश और लश्कर का हेडक्वाटर तबाह, वजह यही जो भारत ने पाकिस्तान के इन ठिकानों को बनाया निशाना
भारत इससे भी बड़ा (Operation Sindoor triggers panic in Pakistan) कर सकता है हमला
कहने की जरूरत नहीं, भारत ने जिस तरह से ऑपरेशन सिंदूर के बाद बयान दिया, उससे एक बात तो साफ है कि पाकिस्तान ने अगर भूलकर भी किसी तरह की गलती की, तो भारत इससे भी बड़ा हमला (Operation Sindoor triggers panic in Pakistan) कर सकता है। सूत्रों का तो यहाँ तक कहना है कि ऑपरेशन सिंदूर तो अभी झांकी है। पाकिस्तान अगर इतने से भी सबक नहीं लेता है, तो उसे पूरी पिक्चर दिखाई जाएगी। वैसे भी आर्मी के पूर्व चीफ का यह कहना कि “पिक्चर अभी बाकी है, यह ऐसे ही नहीं हो सकता।” बता दें कि भारत के इस ऑपरेशन से पाकिस्तान में खौफ का माहौल है।
Latest News in HindiToday Hindi news Operation Sindoor triggers panic in Pakistan
#OperationSindoor #IndiaPakistan #SurgicalStrike #IndianArmy #PakistanNews #BorderTension #DefenseNews #IndiaStrong #Retaliation #BreakingNews





