India May Miss WTC Finals for 6 Years: इस वजह से अगले 6 सालों तक WTC Final नहीं करा पाएगा भारत

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड का वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल (डब्लूटीसी फाइनल) होस्ट करने का सपना कुछ वर्षों तक अधर में लटक (India May Miss WTC Finals for 6 Years) सकता है। दरअसल, बीसीसीआई को इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) की तरफ से तगड़ा झटका लगा है। गौरतलब हो कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की शुरुआत से ही फाइनल मैच इंग्लैंड में ही हो रहे हैं। इस बीच बीसीसीआई ने भारत में डब्लूटीसी फाइनल कराने की बात आईसीसी के सामने रखी थी। टेलीग्राफ की रिपोर्ट के मुताबिक, अगले तीन डब्लूटीसी फाइनल भी इंग्लैंड ही होस्ट करेगा। ऐसा नहीं है कि भारत कोशिश नहीं कर रहा है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड पिछले छह सालों से लगातार कोशिश कर रहा है कि इंडिया को डब्लूटीसी फाइनल की होस्टिंग मिले। लेकिन बीसीसीआई के वर्ल्ड क्रिकेट में लगातार बढ़ते प्रभाव के बाद भी होस्टिंग नहीं मिल पाई। ध्यान देने वाली बात यह कि बीसीसीआई के पूर्व सेक्रेटरी जय शाह इस समय आईसीसी के चेयरपर्सन हैं, बावजूद इसके ये मौका भारत को नहीं मिल पा रहा है। 

भारत को डब्लूटीसी फाइनल होस्ट करने के लिए तकरीबन आठ वर्षों का इंतजार करना (India May Miss WTC Finals for 6 Years) पड़ेगा

ऐसे में यदि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की कमान 2029-31 सीजन तक इंग्लैंड के पास ही रहती है, तो भारत को डब्लूटीसी फाइनल होस्ट करने के लिए तकरीबन आठ वर्षों का इंतजार करना (India May Miss WTC Finals for 6 Years) पड़ेगा। रिपोर्ट के मुताबिक, जुलाई 2025 में सिंगापुर में होने वाली आईसीसी की एनुअल कॉन्फ्रेंस में इस बात का ऐलान किया जा सकता है कि अगले तीन बार भी डब्लूटीसी फाइनल की होस्टिंग इंग्लैंड ही करेगा। बता दें कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का पहला फाइनल साल 2021 में भारत और न्यूजीलैंड के बीच इंग्लैंड के साउथेम्प्टन में खेला गया था। तो वहीं दूसरा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल 2023 में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच लंदन के ओवल ग्राउंड पर खेला गया और वहीं अब तीसरा फाइनल लॉर्ड्स में ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है। 

इसे भी पढ़ें:- बेंगलुरु भगदड़ मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, RCB के मार्केटिंग हेड समेत 3 अन्य गिरफ्तार

कैच पकड़ने के नियमों में हुआ यह बड़ा बदलाव

खैर, इस बीच आपको बता दें कि क्रिकेट मैच में कोई भी फील्डर अब बाउंड्री लाइन के बाहर गेंद को सिर्फ एक बार ही हवा में उछाल सकता है। अब बाउंड्री पर कैच लेने के नए नियम बनाए गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक आईसीसी अगले महीने से नियमों में शामिल करेगा। दरअसल, पहले फील्डर बाउंड्री लाइन पर खड़े होकर गेंद को हवा में उछाल देते थे। इसके बाद बाउंड्री लाइन के बाहर जाकर गेंद को हवा में फेंकते थे और उस वक्त उनके पैर भी हवा में रहते थे। गेंद तब तक हवा में ही रहती थी। इसके बाद फील्डर्स आसानी से कूदकर बाउंड्री लाइन के अंदर आकर कैच पकड़ लेते थे। लेकिन नए नियमों के मुताबिक अब फील्डर गेंद को बाउंड्री लाइन के बाहर जाने के बाद सिर्फ एक बार ही हवा में उछाल सकते हैं। यानी के गेंद को बाउंड्री लाइन के बाहर हवा में उछाने के बाद उसको सीधे बाउंड्री लाइन के अंदर जंप करना होगा। तभी कैच मान्य होगा, वर्ना कैच अमान्य होगा। इसके अलावा पहले कोई फील्डर गेंद को पकड़कर दूसरे फील्डर को दे देता था और खुद बाउंड्री से बाहर चला जाता था। फिर आराम से बाउंड्री के अंदर आता था। लेकिन अब दूसरे खिलाड़ी के बाउंड्री के अंदर कैच पकड़ने से पहले उस खिलाड़ी को भी मैदान के अंदर आना होगा, तभी ये कैच मान्य होगा। कुल मिलाकर कैच मान्य करने के दोनों प्लेयर्स को बाउंड्री के अंदर ही रहना होगा।

Latest News in Hindi Today Hindi news India May Miss WTC Finals for 6 Years

#indiawtcfinals #iccworldtestchampionship #wtc2025 #cricketnews #bcciupdate #cricketfans #wtcnews

Translate »