Ahmedabad plane crash,

Ahmedabad Plane Crash, A Miracle Survival Story: जाको राखे साईंया मार सके ना कोय, किसी चमत्कार से कम नहीं है अहमदाबाद प्‍लेन क्रैश में जिंदा बचना

गुरुवार को गुजरात के अमहदाबाद में हुए भयानक हादसे के बाद पूरी दुनिया सन्न है। हादसे का मंजर इतना खौफनाक है कि जिसने भी इसे देखा उसका कलेजा मुंह में आ गया। इस दर्दनाक हादसे ने देश के हर शख्स को गमगीन कर दिया।  एअर इंडिया का ड्रीमलाइनर प्लेन अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरने के चंद मिनटों बाद ही क्रैश हो गया। प्लेन में कुल 242 लोग सवार थे, जिसमें 230 पैसंजर्स, 10 क्रू और दो अनुभवी पायलट सवार थे। इस प्लेन क्रैश में अभी तक कुल 265 लोगों की मौत की पुष्टि की जा चुकी है। जिस बिल्डिंग से प्लेन क्रैश हुआ, वहां मेडिकल कॉलेज के कई स्टूडेंट खाना खा रहे थे। वो भी इस हादसे का शिकार हो गए। प्लेन में सवार बस एक ही यात्री जीवित बचा। आपको जानकर यकीन नहीं होगा, जहाँ प्लेन क्रैश में किसी के जिन्दा बचने की कोई उम्मीद नहीं होती, ऐसे में वहां विश्‍वास रमेश का जिंदा बचना किसी चमत्‍कार से कम नहीं (Ahmedabad Plane Crash, A Miracle Survival Story) है।  विश्‍वास रमेश का क्रैश में जिंदा बचना और खुद पैदल चलकर आना अपने आप में अविश्विनीय (Ahmedabad Plane Crash, A Miracle Survival Story) है खैर, दमकल कर्मियों ने बताया कि विमान के क्रैश होने के बाद आग लगने से वहां का तापमान काफी बढ़ गया था। ऐसे में विश्‍वास रमेश का क्रैश में जिंदा बचना और खुद पैदल चलकर वहां से बाहर आना अपने आप में अविश्विनीय (Ahmedabad Plane Crash, A Miracle Survival Story) है। लेकिन विश्‍वास रमेश ने बताया कि उनकी आंखों के सामने लोग मर रहे थे। विमान में आग लग गई थी। फिर भी वह विमान से बाहर निकल आए और बच गए। बता दें कि विमान के बीजे हॉस्‍टल की छत पर क्रैश होने के बाद जोरदार धमाका हुआ था। इस हादसे में एकलौते बचे विश्‍वास रमेश ने डीडी न्‍यूज को बताया कि सब मेरी नजरों के सामने हुआ था, लेकिन मुझे खुद नहीं पता कि आखिर कैसे मैं जीवित बच गया हूं। थोड़े टाइम के लिए मुझे लगा था कि मैं भी मरने वाला हूं। लेकिन आंख खुली, तो मैं जिंदा था। मैंने अपनी सीट बेल्‍ट निकालने की कोशिश की। इसके बाद मैं वहां से निकल गया। मेरी आंखों के सामने एयरहोस्‍टेज और दूसरे लोग मर गए थे। विश्वास ने आगे बताया टेकऑफ के बाद 5-10 सेकंड के अंदर ही सबकुछ हो गया। विमान के टेक ऑफ होते ही ऐसा लगा कि सबकुछ रुक गया हो। मुझे लगा कि कुछ तो हुआ है। इसके बाद विमान में हरी और सफेद रंग की लाइट ऑन हो गई। इसके बाद ऐसे लगा कि पायलट ने विमान को ऊंचा उठाने के लिए रेस बढ़ाई है। इतने में ही विमान गिर गया। मुझे नहीं पता कि विमान कहां गिरा था।   इसे भी पढ़ें: सत्तू शरबत: शरीर को मजबूत और स्वस्थ बनाने में फायदेमंद है यह देसी टॉनिक विश्‍वास कुमार का इस हादसे में बचना किसी चमत्‍कार से कम (Ahmedabad Plane Crash, A Miracle Survival Story) नहीं हैं बेशक इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता कि विश्‍वास कुमार का इस हादसे में बचना किसी चमत्‍कार से कम (Ahmedabad Plane Crash, A Miracle Survival Story) नहीं हैं। डीडी न्यूज़ से बात करते हुए उन्‍होंने बताया,मैं हॉस्‍टल पर गिरे विमान के हिस्‍से में नहीं था। मैं ग्राउंड पर गिरा था। वो हॉस्‍टल की छत नहीं थी। दूसरों के बारे में मुझे पता नहीं, लेकिन मैं जहां गिरा, वो जमीन थी। विमान जब नीचे गिरा और मैंने देखा कि थोड़ा-सा स्‍पेस है। इस स्‍पेस से मैंने निकलने की कोरिश की और मैं कामयाब हो गया। उन्होंने आगे बताया कि दूसरी साइड बिल्डिंग की दीवार थी। शायद वहां से कोई निकल नहीं सका होगा। सबसे ज्यादा नुकसान वहीं पर हुआ था। मैं जहां था, वहीं थोड़ा स्‍पेस था, इसलिए मैं निकल पाया, लेकिन मुझे नहीं पता कि मैं कैसे बच पाया. इसके बाद मैं वहां से पैदल चलकर बाहर आ गया. विमान में जब मैं फंसा हुआ था, तब वहां आग लग गई थी, तो इसकी वजह से मेरा एक हाथ भी जल गया। हादसे की जगह से बाहर आने के बाद मुझे एंबुलेंस हॉस्पिटल तक लेकर आई। यहां हॉस्पिटल में बहुत अच्‍छा इलाज हो रहा है। हादसे के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को जाकर घटनास्‍थल का जायजा लिया। इसके बाद वह इस हॉस्पिटल में पहुंचे। इस दौरान पीएम मोदी ने विश्‍वास रमेश से भी मुलाकात की। विश्‍वास ने बताया कि पीएम सर ने उनका हालचाल पूछा,बोले क्‍या हुआ था, कैसे हुआ, आप ठीक हो ना?  Latest News in Hindi Today Hindi  Ahmedabad Plane Crash, A Miracle Survival Story #ahmedabadplanecrash #miraclesurvival #planeaccident #breakingnews #aviationnews #indianews #luckyescape #jakhorakhesaiyan

आगे और पढ़ें
Iran nuclear site attack

Israel Strikes Iran Nuclear Site: इजरायल ने किया ईरान के परमाणु संयत्र पर हमला, ईरानी जनरल हुसैन सलामी की मौत, भड़के खामनेई

इज़राइल और हमास के बीच जारी जंग अब ईरान तक पहुंच गई है। दरअसल, ईरान को परमाणु हथियार बनाने से रोकने के उद्देश्य से इजरायल ने ऑपरेशन राइजिंग लॉयन के तहत शुक्रवार की सुबह तेहरान समेत कई ईरानी इलाकों पर ताबड़तोड़ हमला बोल दिया। इसे 1980 के दशक में इराक के साथ युद्ध के बाद ईरान पर सबसे बड़ा हमला माना जा रहा (Israel Strikes Iran Nuclear Site) है। कहने की जरूरत नहीं, इज़राइल द्वारा तेहरान में मिसाइल हमला किए जाने के बाद मध्य पूर्व में तनाव चरम पर पहुंच गया है। इजरायल के इस एयर स्ट्राइक में नतांज स्थित ईरान के मुख्य संवर्धन केंद्र सहित अन्य ठिकानों तबाह हो गए। इजरायल ने एक के बाद एक एयर स्ट्राइक और मिसाइल से हमला कर ईरान के परमाणु संयंत्रों, सैन्य ठिकानों और सैन्य अधिकारियों को निशाना बनाया। इस हमले के बाद ईरान ने इजरायल को चेतावनी देते हुए कहा कि इजरायल को कड़ी सजा दी जाएगी।  इजरायल को दी (Israel Strikes Iran Nuclear Site) जाएगी कड़ी सज़ा- खामनेई  इस हमले के बाद ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामनेई ने कहा कि उनके देश पर हमले के लिए इजरायल को कड़ी सज़ा दी (Israel Strikes Iran Nuclear Site) जाएगी। बता दें कि ईरान की सरकारी सामाचार एजेंसी आईआरएनए ने खामनेई के बयान को जारी किया। इसने पुष्टि की कि हमले में सेना के शीर्ष अधिकारी और वैज्ञानिक मारे गए हैं। हमले से बौखलाए खामनेई ने कहा, उनके देश में हुए इस अपराध में इजरायल के शैतानी और रक्त-रंजित हाथ शामिल हैं। उन्होंने चेताते हुए कहा कि इजरायल ने आवासीय इलाकों पर हमला करके अपनी दुर्भावनापूर्ण प्रकृति को उजागर किया है। जानकारी के मुताबिक इजरायल के हमले में ईरान के अर्धसैनिक बल रिवोल्यूशनरी गार्ड के प्रमुख जनरल हुसैन सलामी की मौत हो गई।  ईरान ने इजरायल की ओर 100 से अधिक दागे (Israel Strikes Iran Nuclear Site) हैं ड्रोन  इस बीच इजरायली सेना ने दावा किया कि ईरान उस पर किए गए हमलों के जवाब में इजरायल पर ड्रोन दाग रहा है। इजरायल के मुख्य सैन्य प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल एफी डेफ्रिन ने कहा कि पिछले कुछ घंटों में ईरान ने इजरायल की ओर 100 से अधिक ड्रोन दागे (Israel Strikes Iran Nuclear Site) हैं। सभी रक्षा प्रणालियां हमलों को रोकने के लिए काम कर रही हैं। डेफ्रिन ने कहा कि लगभग 200 इजरायली लड़ाकू विमान अभियान में शामिल थे और लगभग 100 लक्ष्यों पर हमला किया गया तथा हमले अब भी जारी हैं। जॉर्डन के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने कहा कि देश का हवाई क्षेत्र सभी उड़ानों के लिए बंद रहेगा। जॉर्डन समाचार एजेंसी ने कहा कि क्षेत्र में बढ़ते तनाव को देखते हुए यह कदम उठाया गया है।  भारत ने अपने नागरिकों को (Israel Strikes Iran Nuclear Site) किया सतर्क  इसी बीच दोनों देशों के बीच जारी तनाव को देखते हुए भारत ने अपने नागरिकों को सतर्क कर (Israel Strikes Iran Nuclear Site) दिया है। बता ईरान पर इजरायल द्वारा हमला किए जाने के बाद भारतीय दूतावास ने इजरायल में मौजूद भारतीय नागरिकों को सतर्क रहने और गैर जरूरी यात्रा करने से बचने की सलाह दी है। साथ ही ईरान में भारतीय दूतावास ने शुक्रवार को देश में मौजूद भारतीयों को इजराइल के हमलों के बाद सतर्क रहने, सभी अनावश्यक गतिविधियों से बचने और सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करने की सलाह दी। खैर, इस हमले के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन ने कहा कि इन हमलों में उसका कोई हाथ नहीं है, साथ ही उसने अमेरिकी हितों या कर्मियों को निशाना बनाकर किसी भी प्रकार की कार्रवाई किए जाने के प्रति चेतावनी दी है।  नेतन्याहू का ऐलान; ईरानी खतरे के खत्म होने तक जंग रहेगी जारी इजराइल ने ईरान के 6 शहरों पर हवाई हमला किया है। इस हमले में 2 परमाणु वैज्ञानिक व 2 सेना के बड़े अधिकारियों के मारे जाने की खबर है। स्ट्राइक के सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। क्रैश साइट पर पहुंचे PM मोदी ने की घायलों से मुलाकात पीएम मोदी प्लेन क्रैश का जायजा लेने के लिए अहमदाबाद पहुंचे। इसके बाद उन्होंने अस्पताल जाकर घायलों से भी मुलाकात की। पीएम मोदी हादसे को लेकर समीक्षा बैठक करने वाले हैं। इसे भी पढ़ें:- अमेरिका के लॉस एंजिलिस में हिंसा और लूटपाट के बीच लगा कर्फ्यू , मेयर ने की ट्रंप से ये अपील लापरवाही के कारण हुआ अहमदाबाद में प्लेन क्रैश अहमदाबाद प्लेन क्रैश को लेकर कई तरह की आशंकाएं जताई जा रही हैं। इसमें पक्षियों के टकराने से लेकर इंजन की खराबी की बात कही जा रही है। हादसे का असली खुलासा ब्लैक बॉक्स मिलने के बाद ही होगा। अहमदाबाद प्लेन हादसे में खत्म हो गया NRI का पूरा परिवार  एयर इंडिया प्लेन हादसे में जावेद अली और उनकी पत्नी समेत परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। वह अपने दो बच्चों और परिवार के साथ लंदन जा रहे थे।  सोनम नहीं बल्कि राज है राजा रघुवंशी हत्याकांड का मास्टरमाइंड चौंकाने वाले खुलासे में पता चला है कि राजा रघुवंशी की हत्या किसी कॉन्ट्रैक्ट किलिंग की वजह से नहीं बल्कि राज कुशवाहा द्वारा योजनाबद्ध तरीके से की गई थी। राज ने अपने तीन दोस्तों के साथ मिलकर सोनम की मदद से कई चरणों में साजिश रची थी।  Latest News in Hindi Today Hindi news Israel Strikes Iran Nuclear Site #israeliranconflict #iranattack #nuclearsite #husseinsalami #khamenei #breakingnews #middleeast #israelnews #worldwar3 #globaltensions

आगे और पढ़ें
Vijay Rupani death

गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी का लकी नंबर 1206 ही बन गई मौत की तारीख, जानें क्यों था खास?

अहमदाबाद विमान हादसे (Ahmedabad Plane Crash) में जान गंवाने वाले गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी अपने जीवन में नंबर्स को काफी अहम मानते थे। वो एक नंबर को अपने लिए बेहद लकी मानते थे। यह खास नंबर था ‘1206’। यह नंबर विजय रूपाणी (Vijay Rupani) के जीवन से बेहद गहराई के साथ जुड़ा था। वो इस नंबर को अपने लिए सौभाग्यशाली मानते थे। यही वजह है कि विजय रूपाणी (Vijay Rupani) के हर गाड़ी का नंबर प्लेट पर यही नंबर है, चाहे वह स्कूटर हो या फिर कार। विजय रूपाणी को करीब से जानने वाले लोगों का कहना था कि इस नंबर से उन्हें हद से ज्यादा लगाव था, लेकिन 12/06 तारीख को यह लकी नंबर दुनिया के लिए एक त्रासदी में बदल गया। क्योंकि इस तारीख को विजय रूपाणी जिस फ्लाइट से लंदन अपनी पत्नी और बेटी से मिलने जा रहे थे, वह अहमदाबाद से उड़ान भरते ही दुर्घटनाग्रस्त हो गई।  साधारण जीवन, लेकिन असाधारण जनसेवा गुजरात के पूर्व सीएम 68 वर्षीय विजय रूपाणी (Vijay Rupani) का जन्म म्यांमार में 2 अगस्त 1956 को हुआ था। जैन परिवार से आने वाले रूपाणी सात भाई-बहनों में सबसे छोटे थे। म्यांमार में जब राजनीतिक उथल-पुथल शुरू हुई तो उनका परिवार साल 1960 में वापस राजकोट लौट आया। रूपाणी ने यहीं से अपनी शिक्षा पूरी की और राजनीति में कदम रखा। इमरजेंसी के दौरान रूपाणी 11 माह जेल में रहे और 1987 में वह पहली बार राजकोट नगर निगम (आरएमसी) के पार्षद बने। वो साल 1996 से 1997 तक राजकोट के मेयर और 2006 से 2012 तक राज्यसभा सांसद रहे। इसके बाद रूपाणी राज्य की राजनीति में सक्रिय हुए और साल 2014 में पहली बार विधायक बनने के साथ कैबिनेट मंत्री के तौर पर भी शपथ लिया। रूपाणी को अगस्त 2016 में आनंदीबेन पटेल की जगह सीएम की जिम्‍मेदारी मिली। हालांकि रूपाणी ने सितंबर 2021 में सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था।   राजनीतिक करियर में अहम था यह नंबर  विजय रूपाणी (Vijay Rupani) 1206 को अपना लकी नंबर क्यों मानते थे, इसके बारे में कोई पुख्ता जानकारी नहीं है, लेकिन उनको करीब से जानने वाले लोगों का कहना है कि उन्हें इस नंबर से जुड़ाव राजनीति के शुरुआती दौर से ही रहा है। यही वजह है कि विजय रूपाणी के पहली स्कूटी से लेकर अब तक मौजूद सभी गाड़ियों में यही नंबर प्लेट है। बताया जा रहा है कि रूपाणी इस नंबर को अपने राजनीतिक करियर में बेहद अहम मानते थे, लेकिन 12/06 तारीख को यही नंबर उनकी जिंदगी का आखिर दिन बन गया।    इसे भी पढ़ें: सत्तू शरबत: शरीर को मजबूत और स्वस्थ बनाने में फायदेमंद है यह देसी टॉनिक विजय रूपाणी ने कई बार टाली थी लंदन यात्रा भाजपा ने इस समय विजय रूपाणी को पंजाब और चंडीगढ़ का प्रभारी बना रखा था। पंजाब भाजपा के अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने हादसे के बाद मीडिया से बातचीत में बताया कि विजय रूपाणी जी पहले यह यात्रा 5 जून को करने वाले थे, लेकिन लुधियाना वेस्ट उपचुनाव प्रचार के कारण उन्होंने इसे टाल दिया। इसके बाद 9 जून को जाने पर विचार कर रहे थे, लेकिन आखिर में वो 12 जून को लंदन के लिए रवाना हुए। सुनील जाखड़ ने कहा कि अगर वे इससे पहले ही लंदन चले जाते, तो शायद वो बच जाते। रूपाणी की मौत के बाद से राजकोट समेत पूरा गुजरात शोक में डूबा है। इनके कार्यकाल में हुए विकास के कई कार्यकाल के लिए इन्हें याद किया जा रहा है।  Latest News in Hindi Today Hindi Vijay Rupani #vijayrupani #gujaratpolitics #luckynumber #breakingnews #rip #vijayrupaninews #indiaupdates #gujaratexcm #latestnews

आगे और पढ़ें
Hepatitis A Kerala

केरल में हेपेटाइटिस ए का प्रकोप, जानिए इसके लक्षण और बचाव के बारे में

हेपेटाइटिस ए (Hepatitis A) का कारण है हेपेटाइटिस ए वायरस, जो बहुत अधिक संक्रामक होता है। यह वो वायरस है जिसके कारण लिवर में समस्या हो सकती है और लिवर का कार्य प्रभावित होता है। ऐसा माना गया है कि यह बीमारी गंदे पानी या खाने से होती है। संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आ कर भी यह समस्या हो सकती है। केरल में हेपेटाइटिस ए (Hepatitis A in Kerala) के केसेस लगातार बढ़ रहे हैं, जो एक चिंता का विषय है। अब तक इसके 3000 से अधिक मामले सामने आ चुके हैं और 16 मौते भी हो चुकि हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार इससे बचाव के लिए साफ पानी पीने और सही आहार का सेवन करना जरूरी है। आइए जानें केरल में हेपेटाइटिस ए (Hepatitis A in Kerala) के बारे में विस्तार से। केरल में हेपेटाइटिस ए (Hepatitis A in Kerala): पाएं जानकारी जैसा की पहले ही बताया गया है कि केरल में हेपेटाइटिस ए (Hepatitis A in Kerala) के मामले बढ़ते जा रहे हैं खासतौर पर केरल के एर्नाकुलम, मलप्पुरम, कोझिकोड और त्रिशूर जिलों में। इससे पब्लिक हेल्थ के लिए चिंता दिनोंदिन बढ़ती जा रही है। मानसून के आते ही बढ़ते इन मामलों में हेल्थ एक्सपर्ट्स ने भी और बढ़ोतरी की संभावना जताई है। अप्रैल तक इसके 3,227 मामले आये थे जबकि सिर्फ मई के महीने में 50 से अधिक केसेस आ चुके हैं। एक्सपर्ट्स ने इसका कारण दूषित पानी और खाने को माना है। हेपेटाइटिस ए (Hepatitis A) से बचाव से पहले इसके लक्षणों के बारे में जान लेते हैं।  हेपेटाइटिस ए के लक्षण (Hepatitis A Symptoms) यू एस. सेंटर्स फॉर डिजीज (U.S. Centers for disease) के अनुसार इस रोग के लक्षण हर रोगी के लिए एक जैसे नहीं होती है। हेपेटाइटिस ए के लक्षण (Hepatitis A Symptoms) वायरस के संपर्क में आने के कुछ हफ्तों बाद नजर आ सकते हैं। हेपेटाइटिस ए के लक्षण (Hepatitis A Symptoms) इस प्रकार हैं: इसे भी पढ़ें: सत्तू शरबत: शरीर को मजबूत और स्वस्थ बनाने में फायदेमंद है यह देसी टॉनिक हेपेटाइटिस ए से बचाव  हेपेटाइटिस ए (Hepatitis A) से बचने का सबसे अच्छा तरीका है इसकी वैक्सीन। इनकी दो डोज लगवाना जरूरी है। अगर आप किसी ऐसी जगह पर ट्रैवल करने वाले हैं, जहां इसके फैलने की संभावना अधिक रहती है, तो ट्रेवल से दो हफ्ते पहले वैक्सीनेशन जरुरी है। हेपेटाइटिस ए (Hepatitis A) से बचाव के कुछ तरीके इस प्रकार हैं: बाहर का खाना खाने से बचें। नोट:- यहां दी गई जानकारी रिसर्च के आधार पर दी गई है। अधिक जानकारी के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं या गूगल सर्च करें। Latest News in Hindi Today Hindi Hepatitis A #keralaoutbreak #hepatitisa #keralahealth #viralhepatitis #healthalert #hepatitissymptoms #diseaseprevention #keralanews #waterbornedisease

आगे और पढ़ें
Ahmedabad plane crash

क्या ‘कॉन्फिगरेशन एरर’ से हुआ अहमदाबाद विमान हादसा? एविएशन एक्सपर्ट ने बताए हादसे के चार संभावित कारण

अहमदाबाद में एयर इंडिया की फ्लाइट AI171 के क्रैश (Ahmedabad Plane Crash) होने से सैकड़ों लोगों की जान चली गई। मृतकों में फ्लाइट में सवार 241 लोगों के अलावा जमीन पर मौजूद दर्जनों लोग भी शामिल हैं। इस दर्दनाक हादसे ने लोगों को यह समझने का मौका दिया कि एक छोटी सी तकनीकी या ऑपरेशन गलती (कॉन्फिगरेशन एरर) से कैसे एक बड़ा विमान हादसा हो सकता है। इस विमान के दोनों पायलट काफी अनुभवी थे और मौसम भी बिल्कुल साफ था, लेकिन इसके बाद भी हादसा होना कॉन्फिगरेशन एरर (Configuration Error) की तरफ संकेत कर रहा है। आइये जानते हैं कि कॉन्फिगरेशन एरर क्या होती है?  कॉन्फिगरेशन एरर किसे कहा जाता है? विमान के टेकऑफ के समय विमान को उड़ाने के लिए कई सेटिंग्स करनी पड़ती है, इन सेटिंग्स में होने वाली गलती को ही कॉन्फिगरेशन एरर (Configuration Error) कहा जाता है। पायलट से होने वाली एक छोटी सी गलती भी विमान को सही ढंग से उड़ान भरने से रोक देती हैं। इसमें तय स्पीड से पहले टेकऑफ (रोटेशन) करना, फ्लैप्स की गलत सेटिंग, कम थ्रस्ट या लैंडिंग गियर का सही समय पर उठाना जैसी गलतियां शामिल होती हैं। इनमें से एक गलती विमान को उड़ान भरने से रोक सकता है, जिससे पायलट विमान से नियंत्रण खो देता है। यह विमान जिस तरह टेकऑफ के समय ही हादसे का शिकार हुआ, उसे देखते हुए कॉन्फिगरेशन एरर (Configuration Error) को ही सबसे बड़ी वजह मानी जा रही है। आइये जानते हैं क्या हो सकती हैं संभावित गलतियां।   मानवीय चूक की संभावना इस हादसे को लेकर कई एविएशन एक्सपर्ट मानवीय चूक होने का अनुमान लगा रहे हैं। इन एविएशन एक्सपर्ट (Ahmedabad Plane Crash) का मानना है कि हो सकता है टेकऑफ के समय पायलट्स किसी अलर्ट या एटीसी के संदेश को सुनने में उलझ गया हो या दोनों पायलट ने आपसी तालमेल से सेटिंग्स को सही से क्रॉसचेक न कर पाए हों। जिसकी वजह से यह हादसा हुआ हो। बोइंग 787 में भले ही  इलेक्ट्रॉनिक चेकलिस्ट होती है, लेकिन अहमदाबाद के गर्म मौसम में बहुत ज्यादा जांच की जरूरत पड़ता है।  विमान में थ्रस्ट में कमी भीषण गर्मी के कारण इंजन की पावर कम हो जाती है, इसलिए विमान के टेकऑफ के लिए सही थ्रस्ट सेट करना बहुत जरूरी होता है। एविएशन एक्सपर्ट का मानना है कि अगर पायलट्स ने कम थ्रस्ट में ही विमान को उड़ाने की कोशिश की हो या वजन का गलत हिसाब लगाया हो, तो विमान उड़ान भरने लायक उंचाई पर नहीं पहुंच पाएगा। इसकी वजह से विमान नीचे आ सकता है।  समय से पहले रोटेशन रोटेशन का मतलब उड़ान भरते समय विमान की नोज को ऊपर उठाना ताकि विमान ऊपर उठ सके। रोटेशन के लिए 787 जैसे विमान को आमतौर पर 140-160 नॉट्स की स्पीड चाहिए होती है। अगर विमान इससे पहले ही ऊपर उठने की कोशिश करता है, तो उसे ठीक से लिफ्ट नहीं मिल पाती। इससे विमान पूरा जोर लगाने के बाद भी हवा में अस्थिर होकर गिर सकता है।  इसे भी पढ़ें:- अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट हुई क्रैश, पूर्व मुख्यमंत्री समेत 242 यात्री थे सवार ऑटोमेशन पर भरोसा अहमदाबाद में हादसे का शिकार हुआ 787 विमान (Ahmedabad Plane Crash) काफी एडवांस है। इसमें लगा फ्लाइट मैनेजमेंट सिस्टम (FMS) टेकऑफ से जुड़ी गणनाएं खुद करता है। लेकिन अगर विमान के एफएमएस (FMS) में तापमान और वजन की गलत जानकारी फिड कर दी जाए तो इस सिस्टम की सारी गणनाएं गलत हो सकती है। पायलट्स कई बार  जल्दबाजी में इस मशीन पर ही पूरी तरह से भरोसा कर लेते हैं और मैन्युअली जांच नहीं करते। ऐसे में हादसा होने का खतरा बढ़ जाता है। हालांकि इस विमान को उड़ा रहे दोनों पायलट काफी अनुभवी थे, ऐसे में मशीन पर अंधविश्वास करने की संभावना कम है।  Latest News in Hindi Today Hindi Ahmedabad Plane Crash #ahmedabadplanecrash #aviationexpert #configurationerror #aviationaccident #flightsafety #breakingnews #indianaviation #latestupdate

आगे और पढ़ें
Vice Principal Recruitment 2025

वाईस प्रिंसिपल भर्ती 2025, जाने क्या है योग्यता और कैसे करें अप्लाई

बिहार पब्लिक सर्विस कमिशन (Bihar Public Service Commission) यानी बीपीएससी (BPSC) द्वारा वाईस प्रिंसिपल पोस्ट्स (Vice Principal Posts) के लिए नोटिफिकेशन जारी की गई हैं। यह रिक्रूटमेंट इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट यानी आईटीआई के लिए है। अगर अप इसके लिए अप्लाई करना चाहते हैं तो आपको बता दें कि इसके लिए कुल 50 पोस्ट्स निकाली गई हैं। आप इसके लिए आसानी से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते है और इसके बारे में अधिक जानकारी आपको बीपीएससी (BPSC) की ऑफिशियल वेबसाइट पर मिल जाएगी। यह जानकारी भी आवश्यक है कि इसके लिए आवेदन 10 जून से लिए जाने शुरू हो गए हैं। आइए जानें बीपीएससी द्वारा निकाली वाईस प्रिंसिपल पोस्ट्स (Vice Principal posts by BPSC) के बारे में। बीपीएससी द्वारा निकाली वाईस प्रिंसिपल पोस्ट्स (Vice Principal posts by BPSC) अगर आप इन पोस्ट्स के लिए अप्लाई करना चाहते हैं तो यह भी जान लें कि इसके लिए आप 3 जुलाई तक ही अप्लाई कर सकते हैं। इसके बाद आप इसके लिए एप्लीकेशन्स नहीं भेज सकते हैं। जानिए इसके बारे में और अधिक: आयु सीमा बीपीएससी द्वारा निकाली वाईस प्रिंसिपल पोस्ट्स (Vice Principal posts by BPSC) के लिए एज लिमिट मिनिमम 22 साल निर्धारित की गई है। जनरल श्रेणी के पुरुषों के लिए इसके लिए मैक्सिमम एज 37 साल है जबकि जनरल श्रेणी की महिलाओं के लिए यह उम्र सीमा 40 साल है। एससी और इबीसी के पुरुषों और महिलाओं के लिए यह उम्र सीमा 40 साल रखी गई है। अनुसूचित जाति और जनजाति के लोगों के लिए यह एज लिमिट 42 साल है। अधिक जानकारी के लिए बिहार पब्लिक सर्विस कमिशन (Bihar Public Service Commission) की ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करें। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन  वाईस प्रिंसिपल पोस्ट्स  (Vice Principal Posts) के लिए एलिजिबल कैंडिडेट्स के लिए किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या इंस्टीट्यूट से इंजीनियर डिग्री या इसके समान डिग्री होना जरूरी है। विशिष्ट क्वालिफिकेशन के तौर पर एमटेक डिग्री अथवा एमई या एमएस होना भी आवश्यक है। फीस  बिहार पब्लिक सर्विस कमिशन (Vice Principal posts by BPSC) द्वारा वाईस प्रिंसिपल पोस्ट्स (Vice Principal Posts) के लिए अप्लाई करने के लिए जनरल कैटोगरी और बिना आरक्षण के कैंडिडेट्स के लिए फीस 750 रुपए निर्धारित की गई है। अनुसूचित जाति और जनजाति के कैंडिडेट्स, बिहार की महिलाओं और डिसेबल लोगों के लिए यह फीस केवल 200 रुपए है।  इसे भी पढ़ें: सत्तू शरबत: शरीर को मजबूत और स्वस्थ बनाने में फायदेमंद है यह देसी टॉनिक बीपीएससी (BPSC) द्वारा निकाली वाईस प्रिंसिपल पोस्ट्स (Vice Principal Posts) के लिए कैसे करें अप्लाई? नोट:- यहां दी गई जानकारी रिसर्च के आधार पर दी गई है। अधिक जानकारी के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं या गूगल सर्च करें। Latest News in Hindi Today Hindi Vice Principal posts by BPSC #viceprincipalrecruitment2025 #govtjobs2025 #educationjobs #applyonline #sarkarinaukri #jobvacancy #eligibilitycriteria #careerupdate

आगे और पढ़ें
India action Bangladesh reaction

India’s Action Shakes Bangladesh: भारत के एक्शन से डरा बांग्लादेश, कहा- “हमसे हो जाती है गलती”

बांग्लादेश में जब से शेख हसीना का तख्ता पलट हुआ है तब से भारत और बांग्लादेश के बीच रिश्ते तनावपूर्ण चल रहे हैं। लेकिन अब बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुखिया मुहम्मद यूनुस भारत के साथ तनाव नहीं चाहते। भारत से लेकर संबंधों पर उन्होंने कहा कि अंतरिम सरकार भारत के साथ अच्छे संबंध चाहती रही, लेकिन हमेशा कुछ न कुछ गलत हो जाता (India’s Action Shakes Bangladesh) है। दरअसल, बुधवार को लंदन में चाथम हाउस थिंक टैंक के निदेशक ब्रोनवेन मैडॉक्स के साथ हुई बातचीत में यूनुस ने भारत के साथ द्विपक्षीय संबंधों और देश के लिए लोकतांत्रिक रोडमैप सहित कई मुद्दों पर बात की। इस दौरान उन्होंने भारत के साथ तनाव कम करने की मंशा जाहिर की। बता दें कि यूनुस ने प्रधानमंत्री शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग करते हुए भारत को जारी किए गए एक अनौपचारिक राजनयिक नोट के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि यह जारी रहेगा। हम चाहते हैं कि पूरी प्रक्रिया बहुत कानूनी, बहुत उचित हो। हम भारत के साथ बेहतरीन संबंध बनाना चाहते हैं। यह हमारा पड़ोसी है, हम नहीं चाहते कि उनके साथ किसी भी तरह की बुनियादी समस्या हो। भारतीय प्रेस से आने वाली सभी फर्जी खबरों के कारण हर बार चीजें गलत हो (India’s Action Shakes Bangladesh) जाती है इस दौरान मुहम्मद यूनुस ने कहा, लेकिन भारतीय प्रेस से आने वाली सभी फर्जी खबरों के कारण हर बार चीजें गलत हो (India’s Action Shakes Bangladesh) जाती हैं और कई लोग कहते हैं कि इसका संबंध शीर्ष पर बैठे नीति निर्माताओं से है। यूनुस ने कहा, तो, यही बात बांग्लादेश को बहुत बेचैन और बहुत नाराज करती है। हम इस गुस्से से उबरने की कोशिश करते हैं, लेकिन साइबरस्पेस में बहुत सी चीजें होती रहती हैं। हम इससे बच नहीं सकते। अचानक वे कुछ कहते हैं, कुछ करते हैं, फिर से गुस्सा आ जाता है। आगे यूनुस ने कहा, हमारे लिए यह बड़ा काम है कि हम कम से कम एक शांतिपूर्ण जीवन जी सकें। ऐसा जीवन जिसका हम सपना देख रहे हैं। इस बीच  यूनुस ने कहा, हम भारत को शेख हसीना को लौटाने के लिए मजबूर नहीं कर सकते हैं। हम कानूनी तरीके से कोशिश कर रहे हैं। तनाव नहीं चाहते, लेकिन हमसे हर बार कोई न कोई गलती हो जाती है। इसे भी पढ़ें:- अमेरिका के लॉस एंजिलिस में हिंसा और लूटपाट के बीच लगा कर्फ्यू , मेयर ने की ट्रंप से ये अपील मैं आपको उस नीति को छोड़ने के लिए मजबूर नहीं कर (India’s Action Shakes Bangladesh) सकता इस बीच पीएम मोदी को लेकर उन्होंने कहा, जब मुझे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से बात करने का मौका मिला, तो मैंने बस इतना कहा, आप उनकी मेजबानी करना चाहते हैं, मैं आपको उस नीति को छोड़ने के लिए मजबूर नहीं कर (India’s Action Shakes Bangladesh) सकता। लेकिन यह सुनिश्चित करने में हमारी मदद करें कि वह बांग्लादेशी लोगों से उस तरह बात न करें जिस तरह वह ऑनलाइन कर रही हैं। वह इस तरह तारीख, इस तरह समय की घोषणा करती हैं कि वह बोलेंगी और पूरा बांग्लादेश बहुत गुस्सा हो जाता है। गौरतलब हो कि हसीना के निष्कासन के बाद भारत और बांग्लादेश के बीच संबंधों में तनाव आ गया था। इसके बाद भारत ने बांग्लादेश के लिए अपनी जमीनी सीमा को बंद कर दिया था। इससे बांग्लादेश को अरबों का नुकसान उठाना पड़ रहा है। Latest News in Hindi Today Hindi news India’s Action Shakes Bangladesh #india #bangladesh #tension #breakingnews #politics #diplomacy #internationalnews #latestupdate #regionalnews #southasia

आगे और पढ़ें

Air India Flight Crashes: अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट हुई क्रैश, पूर्व मुख्यमंत्री समेत 242 यात्री थे सवार

गुजरात के अहमदाबाद में दिल को दहला देने वाला हादसा हुआ है। एयरपोर्ट से उड़ान भरते ही क्रैश हो गई। इस फ्लाइट में 242 यात्री सवार थे। उड़ान भरने के महज 9 मिनट 42 सेकेंड्स में ही फ्लाइट दुर्घटना का शिकार हो गई। दरअसल, अहमदाबाद से लंदन-गैटविक के लिए उड़ान भरने वाली एयर इंडिया का बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर (AI171) टेकऑफ के कुछ ही सेकंड बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई। खबर के मुताबिक इस विमान में 242 लोग सवार थे, जिसमें 230 यात्री और 12 चालक दल के सदस्य थे। बता दें कि यह दुर्घटना दोपहर 1:17 बजे (Air India Flight Crashes) हुई। विमान रनवे से उड़ा और तुरंत बाद धुएं का गुबार उठता दिखा। देखते ही देखते विमान अहमदाबाद के रिहायशी एरिया में जा गिरा। यह हदसा होते ही चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे  के बाद चारों तरफ धुआं और धुआं ही दिखाई देने लगा। एयर इंडिया विमान हादसे ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। जानकारी के मुताबिक शुरुआती जांच में विमान ने टेकऑफ के 51 सेकंड बाद (8:08:51 UTC) रडार से संपर्क खो दिया। फ्लाइटरडार 24 के अनुसार, विमान ने सामान्य उड़ान प्रक्रिया का पालन किया, लेकिन अचानक ऊंचाई खो दी और मेघानीनगर के पास क्रैश हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि विमान के जमीन पर गिरते ही जोरदार विस्फोट हुआ, जिससे आग और काला धुआं फैल गया।  विमान में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी सवार (Air India Flight Crashes) थे मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब तक कुल 30 लोगों की मौत हो चुकी है। इस विमान में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी सवार (Air India Flight Crashes) थे। विजय रूपाणी सीट नंबर 2-D पर बैठे थे। इस विमान हादसे में विजय रूपाणी बचे हैं या नहीं फ़िलहाल इसे लेकर कोई आधिकारि बयान नहीं आया है। जानकारी के मुताबिक विजय रूपाणी की पत्नी ब्रिटेन में हैं। उन्हीं को लाने के लिए विजय रूपाणी लंदन जा रहे थे। तभी अहमदाबाद में टेक ऑफ के दौरान विमान हादसे का शिकार हो गया। अब तक उनके बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। घटना के बाद पीएम मोदी ने नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू से बात की है। इस दौरान मंत्री नायडू ने पीएम मोदी को हादसे के बारे में जानकारी दी। इसके साथ ही मंत्री राम मोहन नायडू खुद हादसे की निगरानी के लिए अहमदाबाद जा रहे हैं। यही नहीं, हादसे की जानकारी मिलने के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी अहमदाबाद जा रहे हैं। इसे भी पढ़ें: सत्तू शरबत: शरीर को मजबूत और स्वस्थ बनाने में फायदेमंद है यह देसी टॉनिक विमान का ब्लैक बॉक्स (फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर और कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर) बरामद करने की कोशिश की जा रही (Air India Flight Crashes) है इस भीषण हादसे के बाद डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन ने जांच के लिए दिल्ली से एक विशेष टीम अहमदाबाद भेजी है। और बोइंग की तकनीकी टीम भी सहायता कर रही है। विमान का ब्लैक बॉक्स (फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर और कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर) बरामद करने की कोशिश की जा रही (Air India Flight Crashes) है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और पुलिस आयुक्त जीएस मलिक से बात कर केंद्र सरकार की ओर से हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया। खैर, इस बीच अहमदाबाद के फायर ऑफिसर जयेश खड़िया ने कहा, विमान में आग लग गई थी और सात फायर टेंडर मौके पर भेजे गए। बचाव कार्य में दर्जनों एम्बुलेंस और आपातकालीन टीमें तैनात की गईं हैं। इस बीच केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने हादसे को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट कर लिखा, अहमदाबाद में विमान दुर्घटना के बारे में जानकर स्तब्ध और स्तब्ध हूं। हम उच्चतम अलर्ट पर हैं। मैं व्यक्तिगत रूप से स्थिति की निगरानी कर रहा हूं और सभी विमानन और आपातकालीन प्रतिक्रिया एजेंसियों को त्वरित और समन्वित कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। बचाव दल को तैनात कर दिया गया है, और यह सुनिश्चित करने के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं कि चिकित्सा सहायता और राहत सहायता साइट पर पहुंचाई जाए। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं विमान में सवार सभी लोगों और उनके परिवारों के साथ हैं। Latest News in Hindi Today Hindi Air India Flight Crashes #airindiacrash #ahmedabadtolondon #flightaccident #breakingnews #aviationdisaster #airindia2025 #worldnews

आगे और पढ़ें
Trump warns Iran

Trump Warns Iran: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दी ईरान को खुली धमकी, कहा- तेहरान नहीं बना सकता परमाणु बम

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को एक बार फिर खुली धमकी दी है। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा स्पष्ट रूप से कह दिया है कि ईरान परमाणु बम नहीं बना सकता है। अमेरिका ईरान को परमाणु बम नहीं बनाने देगा। अमेरिका ने ऐसे संकेत भी दिए हैं कि पश्चिम एशिया जंग की चपेट में आ सकता है। हैरत यह कि अमेरिका ने पश्चिम एशिया से अपने कर्मचारियों को बाहर निकालने की कवायद भी शुरू कर (Trump Warns Iran) दी है। यही नहीं, हाल ही में अमेरिकी खुफिया एजेंसियों ने इस बात की ओर इशारा किया था कि इजरायल जल्द ही ईरान के खिलाफ कोई खतरनाक कदम उठा सकता है। अमेरिकी इंटेलिजेंस के मुताबिक, इजरायल ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमला भी कर सकता है। खैर, इन सब के बीच ट्रंप ईरान को धमकी भरे लहजे में कहा कि मैंने जो कहा है वो सिर्फ बयान नहीं है बल्कि ईरान के लिए सीधी चेतावनी है। बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में कहा था कि उन्होंने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से ईरान पर हमला रोकने को कहा है ताकि अमेरिकी प्रशासन को तेहरान के साथ नए परमाणु समझौते पर आगे बढ़ने के लिए और समय मिल सके। इस दरम्यान ट्रंप ने व्हाइट हाउस में संवाददाताओं से कहा था, मैंने उनसे कहा कि अभी ऐसा करना अनुचित होगा क्योंकि हम समाधान के बहुत करीब हैं। सेना से जुड़े परिवारों को भी पश्चिम एशिया छोड़ने को कहा गया (Trump Warns Iran) है इस बीच तेजी से बदलते हालात को देख अमेरिका के विदेश विभाग और सेना ने कहा है, पश्चिम एशिया में हालात को देखते हुए अमेरिका इस क्षेत्र में अपने दूतावासों में उन कर्मचारियों की संख्या कम कर रहा है जिनकी वहां जरूरत नहीं है। इतना ही नहीं क्षेत्र में बढ़े सुरक्षा जोखिमों के कारण सेना से जुड़े परिवारों को भी पश्चिम एशिया छोड़ने को कहा गया (Trump Warns Iran) है। विदेश विभाग ने इस क्षेत्र को लेकर लेवल 4 कैटेगरी की चेतावनी भी जारी की है और अपने लोगों से इन इलाकों की यात्रा ना करने को कहा है। इसके अलावा अमेरिकी केंद्रीय कमान पश्चिम एशिया में तनाव की स्थिति पर पैनी नजर रख रही है। बुधवार शाम को वाशिंगटन के कैनेडी सेंटर में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्हें वहां से हटाया जा रहा है क्योंकि यह एक खतरनाक जगह हो सकती है। हमने वहां से हटने के लिए नोटिस दे दिया है और हम देखेंगे कि क्या होता है। इसे भी पढ़ें:- अमेरिका के लॉस एंजिलिस में हिंसा और लूटपाट के बीच लगा कर्फ्यू , मेयर ने की ट्रंप से ये अपील  अगर ईरान के साथ समझौता नहीं होता है तो उस पर हमला (Trump Warns Iran) होगा गौरतलब है कि, अमेरिका और इजरायल परमाणु समझौते को लेकर ईरान पर लगातार दबाव बनाते रहे हैं। अमेरिका ने साफ कहा है कि अगर ईरान के साथ समझौता नहीं होता है तो उस पर हमला (Trump Warns Iran) होगा, जिसका नेतृत्व इजरायल करेगा। हाल ही में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने अमेरिका को लेकर कहा था कि आप कौन होते हैं तेहरान को यह बताने वाले कि हमें परमाणु कार्यक्रम रखना चाहिए या नहीं। अमेरिका का परमाणु प्रस्ताव हमारी शक्ति के सिद्धांत के 100 फीसदी खिलाफ है। खामेनेई ने कहा था कि अमेरिका हमारे परमाणु कार्यक्रम को कमजोर नहीं कर पाएगा। खैर, यह सब चल ही रहा था कि इस बीच ईरान ने आग में घी डालने का काम करते हुए बड़ा बयान दिया है। ईरान ने हाल ही में दावा किया था उसे इजरायल के परमाणु ठिकानों के बारे में पूरी जानकारी मिल गई है। बता दें कि ईरान ने  यह भी कहा था कि उसकी खुफिया एजेंसियों ने सीक्रेट ऑपरेशन के तहत इजरायल के गुप्त परमाणु ठिकानों की सूची हासिल कर ली है। ईरान ने सीधे धमकी देते हुए कहा था कि अगर इजरायल ने किसी भी तरह की कार्रवाई की तो तेहरान इजरायल के न्यूक्लियर ठिकानों पर हमला कर देगा। Latest News in Hindi Today Hindi news Trump Warns Iran #trump #iran #donaldtrump #nuclearbomb #iranthreat #usnews #worldnews #breakingnews #internationalnews #globaltensions

आगे और पढ़ें
IGDTUW admissions 2025

IGDTUW में एडमिशन हुई शुरू: मिल रही है 7,000 से ₹5 लाख तक की स्कॉलरशिप

अच्छे भविष्य के लिए लोग आजकल इस बात कर बहुत अधिक ध्यान देते हैं कि उन्हें कौन से कॉलेज या यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेनी चाहिए। एक अच्छी यूनिवर्सिटी हमें बेहतरीन शिक्षा, पर्सनल डेवलप्मेंट, रोजगार के अवसर प्रदान करती है। यानी, सफलता की दिशा की तरफ ले जाने में यह महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। अच्छी यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए ऑनलाइन रिसर्च की जाती है व एडमिशन टेस्ट और इंटरव्यू की तैयारी भी की जाती है। महिलाओं के लिए इससे संबंधित एक अच्छी खबर है क्योंकि इंदिरा गाँधी दिल्ली टेक्निकल यूनिवर्सिटी फॉर वीमेन (Indira Gandhi Delhi Technical University for Women) यानी आईजीडीटीयूडब्ल्यू (IGDTUW) ने इस साल के लिए पोस्ट ग्रेजुएट और अन्य प्रोग्रामों के लिए एडमिशन प्रोसेस को शुरू कर दिया है। इसमें छात्रों को स्कॉलरशिप देने का भी प्रावधान किया गया है। आइए जानें इसके बारे में विस्तार से। इंदिरा गाँधी दिल्ली टेक्निकल यूनिवर्सिटी फॉर वीमेन (Indira Gandhi Delhi Technical University for Women) में एडमिशन: पाएं जानकारी जैसे की पहले ही बताया गया है कि आईजीडीटीयूडब्ल्यू (IGDTUW) में इस साल के लिए एडमिशंस स्टार्ट हो चुकी हैं। अगर कोई कैंडिडेट्स इसमें इंटरस्टेड हैं तो इसमें वो किसी भी कोर्स में एडमिशन के लिए अप्लाई कर सकता है जैसे इंजीनियरिंग, साइंस, ह्यूमैनिटीज, मैनेजमेंट आदि। यह जानकारी आपके लिए बहुत जरूरी है कि इसके लिए अंतिम तिथि 12 जून है। उसके बाद आप अप्लाई नहीं कर सकते हैं। समय बहुत कम है इसलिए बिना देर किए तुरंत इसके लिए आवेदन भेजें। आप अपनी एप्लीकेशन्स को आसानी से ऑनलाइन भेज सकते हैं। आईजीडीटीयूडब्ल्यू में स्कॉलरशिप (Scholarship at IGDTUW) भी दी जा रही है। आइए जानें इसके बारे में। आईजीडीटीयूडब्ल्यू में स्कॉलरशिप (Scholarship at IGDTUW) आईजीडीटीयूडब्ल्यू में स्कॉलरशिप (Scholarship at IGDTUW) की डिटेल इस प्रकार है:  इसे भी पढ़ें: सत्तू शरबत: शरीर को मजबूत और स्वस्थ बनाने में फायदेमंद है यह देसी टॉनिक इस युनिवर्सिटी में इंजीनियरिंग, आर्किटेक्चर और मैनेजमेंट में पोस्टग्रेजुएशन जैसे एमबीए, एमटेक  आदि के लिए भी कैंडिडेट्स अप्लाई कर सकते हैं। अगर आप इनमें से किसी भी प्रोग्राम में एडमिशन लेना चाहते हैं तो जल्दी ही इसके लिए अप्लाई करें। इनके बारे में पूरी जानकारी आपको यूनिवर्सिटी यानी आईजीडीटीयूडब्ल्यू (IGDTUW) की ऑफिशियल वेबसाइट पर मिल जाएगी। इन कोर्सों के लिए कॉउंसलिंग के बारे में अधिक इनफार्मेशन अभी नहीं दी गयी है। उम्मीद है की जल्दी ही इनके बारे में जानकारी दी जाएगी। नोट:- यहां दी गई जानकारी रिसर्च के आधार पर दी गई है। अधिक जानकारी के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं या गूगल सर्च करें। Latest News in Hindi Today Hindi Scholarship at IGDTUW #igdtuw #admissions2025 #scholarship #engineeringcollege #delhiuniversity #girlseducation #higherstudies

आगे और पढ़ें
Translate »