नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर पर्यावरण कार्यकर्ता और शिक्षा सुधार के पैरोकार सोनम वांगचुक की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल 18वें दिन भी जारी है। वह कथित परीक्षा अनियमितताओं के मुद्दे पर जवाबदेही तय करने और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।
इस बीच अभिनेत्री स्वरा भास्कर जंतर-मंतर पहुंचीं और आंदोलन में शामिल होकर सोनम वांगचुक से मुलाकात की। उन्होंने सोशल मीडिया पर मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए आंदोलन का समर्थन किया और लिखा कि यह “बच्चों के भविष्य की लड़ाई” है।
वहीं, अभिनेता अभय देओल, नसीरुद्दीन शाह, ओमी वैद्य, रुबीना दिलैक और जीनत अमान सहित कई कलाकार भी पहले ही वांगचुक के समर्थन में अपनी प्रतिक्रिया दे चुके हैं।
जय राष्ट्र न्यूज | सच के साथ






