आजकल हर क्षेत्र में कॉम्पिटिशन बढ़ गया है। हर मोबाइल कंपनी समय-समय पर नए मोबाइल फोन लांच करती रहती है। इन्ही में से एक मोबाइल कंपनी है वीवो (Vivo)। वीवो फोन एक ऐसा स्मार्टफोन (Smartphone) है, जो अपने हाई क्वालिटी कमरे, फास्ट प्रोसेसर और अधिक समय तक चलने वाली बैटरी के लिए जाना जाता है। इनका डिजाइन भी बेहद आकर्षक होता है। यह इसलिए भी लोगों में प्रसिद्ध है क्योंकि इनके फोन अन्य कंपनियों के मोबाइल फोन्स की तुलना में अच्छी कीमत में मिलते हैं। हाल ही में वीवो (Vivo) ने भारत में एक नया स्मार्टफोन (Smartphone) लांच किया है जिसका नाम है वीवो T4x 5G स्मार्टफोन (Vivo T4x 5G Smartphone)। आइए जानें वीवो T4x 5G स्मार्टफोन (Vivo T4x 5G Smartphone) के बारे में और जानें किया हैं इसके फीचर्स?
वीवो T4x 5G स्मार्टफोन (Vivo T4x 5G Smartphone): पाएं जानकारी
वीवो ने अभी एक नया स्मार्टफोन (Smartphone) निकाला है, जिसे वीवो T4x 5G स्मार्टफोन (Vivo T4x 5G Smartphone) का नाम दिया गया है। इस स्मार्टफोन की कई विशेषताएं हैं जो इसे खास बनाती हैं और लोगों में चर्चा का विषय बनी हुई हैं जैसे 120Hz रिफ्रेश रेट, 50MP कैमरा, और 6500mAh की बड़ी बैटरी आदि। वीवो T4x 5G स्मार्टफोन (Vivo T4x 5G Smartphone) की बड़ी डिस्प्ले है, जो पूरी तरह से एचडी है और यह 6.72 इंच की है। यह डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है। यह स्मार्टफोन (Smartphone) एक ही रंग में उपलब्ध नहीं है बल्कि इसे दो रंगों में लांच किया गया है एक है प्रोंटो पर्पल और दूसरा है मैरीन ब्लू। दोनों ही रंग बेहद यूनिक और आकर्षक हैं। अगर बात की जाए इस फोन के वजन की, तो यह फोन लगभग 200 ग्राम का है। यानी इसकी डिस्प्ले बड़ी है लेकिन वजन में यह बहुत कम है। इसे कैरी करना बेहद आसान है। अब बात करते हैं इस वीवो (Vivo) फोन के अन्य फीचर्स का।
कैमरा, बैटरी और परफॉरमेंस
वीवो T4x 5G स्मार्टफोन (Vivo T4x 5G Smartphone) मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 एसओसी द्वारा संचालित है। यह स्मार्टफोन (Smartphone) 8 GB तक रैम और 256GB तक की इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है। अगर बात की जाए इसके कमरे की, तो इसका प्राइमरी कैमरा 50MP का है और यह 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है। अगर आप सेल्फी के शौकीन हैं, तो आपको बता दें कि इस नए फोन का फ्रंट कैमरा 8MP का है। इसकी बैटरी बड़ी है और 6500mAh की है, जो 44W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 6, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस, GLONASS, Beidou और USB Type-C पोर्ट आदि हैं। इस फोन में कई ऐसे फीचर्स हैं, जो इसे खास बनाते हैं और यूजर्स के लिए बहुत फायदेमंद हैं। आइए जानें इसकी कीमत कितनी है?
इसे भी पढ़ें: Yoga Solar PC Concept: Lenovo का लेटेस्ट सोलर एनर्जी से चलने वाला लैपटॉप
Vivo T4x 5G स्मार्टफोन की कीमत
वीवो T4x 5G स्मार्टफोन (Vivo T4x 5G Smartphone) की कीमत हर वेरिएंट के लिए अलग है। 6GB+128GB वेरिएंट के लिए यह कीमत 13,999 रुपये है, जबकि 8GB+128GB वेरिएंट के लिए इसका प्राइस 14,999 रुपये है और 8GB+256GB वेरिएंट के लिए यह प्राइस 16,999 रुपये है। अगर आप इस फोन को खरीदना चाहते हैं तो ऑनलाइन यह आपको मिल जाएगा। आप इस स्मार्टफोन (Smartphone) को 12 मार्च, 2025 से वीवो (Vivo) इंडिया ई-स्टोर, फ्लिपकार्ट, और अन्य रिटेल पार्टनर्स से खरीद सकते हैं। एचडीएफसी, एसबीआई या एक्सिस बैंक कार्ड्स का इस्तेमाल कर के ग्राहकों को 1000 रुपए तुरंत डिस्काउंट भी मिल सकता है।
यही नहीं, वीवो T4x 5G स्मार्टफोन (Vivo T4x 5G Smartphone) दो साल की ड्रॉइड अपडेट्स और तीन साल की सिक्योरिटी अपडेट्स के साथ उपलब्ध है। वीवो (Vivo) ने इस फोन के बाद में एक दिलचस्प दावा यह भी किया है कि यह फोन भारत में ग्रेटर नॉएडा में बनाया जाएगा। उनके इस प्लांट में लगभग 8000 पुरुष और महिलाएं काम करते हैं। इस स्मार्टफोन (Smartphone) को यूजर की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाया गया है और इसकी कीमत भी कम रखी गई है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इसे खरीद पाएं।
नोट:- यहां दी गई जानकारी रिसर्च के आधार पर दी गई है। अधिक जानकारी के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं या गूगल सर्च करें।
Latest News in Hindi Today Hindi news Vivo T4x 5G Smartphone
#VivoT4x5GSmartphone #Vivo #Smartphone #mobile






