अगर आप सरकारी नौकरी करना चाहते हैं, तो राजस्थान सरकार एक बेहरीन मौका आपके लिए ले कर आई है। यह पोस्ट है जेल गार्ड यानी जेल प्रहरी (Jail Prahari) की। इस जॉब में गार्ड को जेल की सुरक्षा और व्यवस्था को बनाए रखना होता है। जेल प्रहरी (Jail Prahari) का काम होता है जेल में कैदियों को नियंत्रित करना, उनकी सुरक्षा को मैंटेन रखने और जेल के नियमों को लागू करना आदि। अगर आपने इस पोस्ट के लिए अप्लाई किया है, तो आपको बता दें कि राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (Rajasthan Staff Selection Board) ने इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड अब इशू कर दिए हैं। आइए जानें राजस्थान जेल प्रहरी रिक्रूटमेंट एग्जाम (Rajasthan Jail Prahari Recruitment Exam) के बारे में विस्तार से।
राजस्थान जेल प्रहरी रिक्रूटमेंट एग्जाम (Rajasthan Jail Prahari Recruitment Exam)
राजस्थान जेल प्रहरी रिक्रूटमेंट एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड इशू किए गए हैं। 8 अप्रैल को राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (Rajasthan Staff Selection Board) ने यह एडमिट कार्ड इशू किए हैं और उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल से आने एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं। यह एग्जाम 12 अप्रैल को होगा और इसे दो शिफ्ट्स में लिया जाएगा। परीक्षा का समय सुबह 10 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक है।
एडमिट कार्ड डाउनलोड कैसे करें?
एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने के लिए आपको कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो करना होगा। अगर इसके बारे में आप कोई भी जानकारी चाहते हैं, तो इसकी ऑफिशियल वेबसाइट (Official website) पर इसके बारे में पूरी जानकारी मिल जाएगी। आप एडमिट कार्ड को इस तरह से डाउनलोड कर सकते हैं:
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट (Official website) पर जाएं जो इस प्रकार है recruitment.rajasthan.gov.in/rectlogingetadmitcard.
- अब डाउनलोड एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- अपने लॉगिन क्रेडेंशियल डालें और इसके बाद एप्लीकेशन नंबर और डेट और बर्थ डालें।
- अब आप अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
राजस्थान जेल प्रहरी रिक्रूटमेंट एग्जाम (Rajasthan Jail Prahari Recruitment Exam): पोस्ट्स और अन्य जानकारी
राजस्थान जेल प्रहरी रिक्रूटमेंट एग्जाम (Rajasthan Jail Prahari Recruitment Exam) में ऍप्लिकैंट्स से तीन सब्जेक्ट्स पर सवाल पूछे जाएंगे जो हैं रीजनिंग, जनरल स्टडीज, और राजस्थान जनरल नॉलेज। यह भी याद रखें कि इसमें नेगेटिव मार्किंग भी की जाएगी। यानी अगर आप कोई गलत जवाब देते हैं तो हर एक गलत जवाब पर आपका एक नंबर काटा जाएगा। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (Rajasthan Staff Selection Board) द्वारा आयोजित राजस्थान जेल प्रहरी (Jail Prahari) के लिए इस एग्जाम के माध्यम से 803 रिक्तियों को भरा जाएगा।
इसे भी पढ़े: नेशनल मेडिकल कमीशन का नया नियम: मेडिकल फैकल्टी के प्रमोशन के लिए BCMET कोर्स अनिवार्य
इन बातों का भी रखें ध्यान
यह एग्जाम देने वाले लोगों को इन बातों की जानकारी होना जरूरी है:
- आप एग्जाम शुरू होने कम से कम दो घंटे पहले एग्जामिनेशन सेंटर पर पहुंचें। क्योंकि, परीक्षा से एक घंटे पहले प्रवेश द्वार बंद हो जायेंगे और उसके बाद किसी भी एप्लिकेंट को अंदर नहीं जाने दिया जाएगा।
- एडमिट कार्ड के साथ ही उम्मीदवारों को फोटो पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड को भी ले जाना होगा। ध्यान रहे, इसमें डेट ऑफ बर्थ मेंशन हो।
- जेल प्रहरी (Jail Prahari) परीक्षा में अपने ड्रेस कोड का भी ध्यान रखें जैसे पुरुष उमीदवार हाफ/फुल स्लीव शर्ट, टी-शर्ट या कुर्ता पजामा पहन सकते हैं। महिला उम्मीदवारों को सलवार सूट, साड़ी या कुर्ता पहनना चाहिए। किसी भी तरह की जेवेलरी, मेटल पिन आदि के साथ परीक्षा देने न जाएं। यही नहीं, परीक्षा हॉल में मोबाइल फोन, घड़ियां, बैग और कैलकुलेटर जैसी चीजों को भी न ले जाएं। इसके बारे में अधिक जानकारी के लिए आप ऑफिशियल वेबसाइट (Official website) पर विजिट कर सकते हैं।
Latest News in Hindi Today Hindi news Rajasthan Jail Prahari Recruitment Exam
#Officialwebsite #JailPrahari #RajasthanJailPrahariRecruitmentExam #RajasthanStaffSelectionBoard






