इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 का 34वां मुकाबला पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Punjab Kings vs RCB IPL 2025) के बीच खेला गया। 18 अप्रैल को बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए बारिश बाधित इस मुकाबले में पंजाब किंग्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 5 विकेटों से हरा दिया। दरअसल, पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी की शुरुआत अच्छी नहीं रही। पंजाब किंग्स के गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी की। यह उनकी गेंदबाजी का ही कमाल था जो 14 ओवर में आरसीबी को सिर्फ 95 रन ही बनाने दिए। आरसीबी के लिए सबसे अधिक रन टिम डेविड ने बनाया। टिम डेविड ने 50 तो वहीं रजत पाटीदार ने 23 रन बनाए। इन दोनों के अलावा आरसीबी का कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार ही नहीं कर सका। पंजाब के लिए अर्शदीप सिंह, मार्को यानसेन, चहल और हरप्रीत बरार ने 2-2 विकेट लिए।
इस हार के साथ आरसीबी ने बना लिया अपने नाम एक रिकॉर्ड (Punjab Kings vs RCB IPL 2025)

आसान से लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स की टीम ने 5 विकेट खोकर आसानी से लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। पंजाब के लिए प्रियांश आर्य ने 16, प्रभसिमरन सिंह ने 13, नेहाल वढेरा ने 33 रन बनाए। बात करें विकटों की तो आरसीबी के लिए जोश हेजलवुड ने 3 और भुवनेश्वर कुमार ने 2 विकेट चटकाए। इसी के साथ आरसीबी को करारी हार का सामना करना पड़ा। गौर करने वाली बात यह कि इस हार के साथ आरसीबी ने अपने नाम एक रिकॉर्ड भी (Punjab Kings vs RCB IPL 2025) बना लिया। दरअसल, बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स के दिल्ली में 45 मैच के हार का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। खैर, आरसीबी की टीम आईपीएल के इतिहास में अपने ही होम ग्राउंड पर सबसे अधिक मैच हारने वाली टीम बन गई है। इस मामले में तो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स को पीछे छोड़ दिया है। बता दें कि आरसीबी ने बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में 46 मैच हारे हैं। अब वो इस अनचाहा सूची में पहले नंबर पर हैं। इस सूची में केकेआर और मुंबई इंडियंस जैसी टीमें भी हैं। जिन्होंने अपने घर में ज्यादा हार झेले हैं।
इसे भी पढ़ें:– इस वजह से मुर्शिदाबाद हिंसा में फंसते जा रहे हैं पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान
चिन्नास्वामी स्टेडियम में तीन मैच खेले हैं और तीनों मुकाबलों में मुंह की खानी (Punjab Kings vs RCB IPL 2025) पड़ी है
गौर करने वाली बात यह कि आईपीएल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने बेंगलुरु के चिन्नास्वामी में अब तक एक भी मुकाबला नही जीती है। बता दें कि इस सीजन आरसीबी ने अब तक चिन्नास्वामी स्टेडियम में तीन मैच खेले हैं और तीनों मुकाबलों में उन्हें मुंह की खानी (Punjab Kings vs RCB IPL 2025) पड़ी है। आरसीबी को अपने ही होम फ्रोंड में गुजरात, दिल्ली और पंजाब से हार का सामना करना पड़ा है। बेंगलुरु में आरसीबी को IPL 2025 में इन तीन मुकाबले में मिली हार मिली है, जिसमें गुजरात टाइटंस के खिलाफ़ 8 विकेट से हार तो दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ़ 6 विकेट से हार और अब पंजाब किंग्स के खिलाफ़ 5 विकेट से शर्मनाक हार हुई है।
Latest News in Hindi Today Hindi news Punjab Kings vs RCB IPL 2025
#PunjabKings #RCB #IPL2025 #PBKSvsRCB #CricketNews #IPLHighlights #RCBRecordBroken #T20Cricket #ViratKohli #PBKSWins




