सुरक्षित यात्रा के लिए ट्रैवल इंश्योरेंस: यह है आपके सफर का साथी

Travel insurance

घूमना-फिरना लगभग हर व्यक्ति को पसंद होता है, क्योंकि इससे न केवल हम नई जगहों को एक्सप्लोर करते हैं बल्कि विभिन्न संस्कृतियों और लोगों को जानने का मौका भी हमें मिलता है। लेकिन, कहीं भी घूमने के लिए जाने के लिए अपना बजट बनाना और सही खर्च करना बेहद जरूरी है। नहीं तो यात्रा का मजा किरकिरा हो सकता है। सही से खर्चों का प्रबंधन करने के लिए कुछ चीजों का ध्यान रखना चाहिए। इस प्रबंधन लिए ट्रेवल इंश्योरेंस (Travel insurance) एक अच्छा विकल्प है। अगर बात की जाए ट्रेवल इंश्योरेंस (Travel insurance) की, तो यह एक तरह का इंश्योरेंस (Insurance) हैं, जो ट्रेवलिंग से जुड़े फाइनेंशियल लॉसेस को कवर करता है। आइए जानें इस इंश्योरेंस (Insurance) के बारे में विस्तार से।

क्या है ट्रेवल इंश्योरेंस (Travel insurance)?

जैसा की पहले ही बताया गया है कि ट्रेवल इंश्योरेंस (Travel insurance) वो इंश्योरेंस (Insurance) यानी बीमा है जो ट्रेवलिंग के दौरान होने वाले फाइनेंशियल रिस्क्स और घाटों से हमें बचाता है। यह डोमेस्टिक या इंटरनेशनल दोनों तरह के ट्रेवल में सुरक्षा प्रदान करने में फायदेमंद है। जैसे अगर आपने किसी वजह से अपनी फ्लाइट को मिस कर दिया है, तो बेहतर ट्रेवल इंश्योरेंस कम्पनीज आपको इसके खर्च को वापस करने में मदद करती हैं। जानिए ट्रेवल इंश्योरेंस के फायदे (Benefits of travel insurance) क्या हो सकते हैं?

इसे भी पढ़ें:- क्या आतंकी हमलों में पीड़ित परिवार को मिलता है इंशोरेंस?

ट्रेवल इंश्योरेंस के फायदे  (Benefits of travel insurance)

ट्रेवल इंश्योरेंस (Travel insurance) कई तरह से फायदेमंद साबित हो सकता है। इसके लाभ इस प्रकार हैं:

  • ट्रेवल कैंसल होने की स्थिति में कवरेज : अगर किसी व्यक्ति की यात्रा किसी भी वजह से कैंसल हो जाती है, तो ट्रेवल इंश्योरेंस (Travel insurance) से उसे कोई नुकसान नहीं होगा, बल्कि इससे उन्हें पूरे पैसे वापस मिलते हैं।
  • मेडिकल एमरजेंसी :ट्रेवल इंश्योरेंस के फायदे (Benefits of travel insurance) में मेडिकल एमरजेंसी भी शामिल है। अगर यात्रा के दौरान कोई मेडिकल एमरजेंसी जैसी स्थिति आती है तो ट्रेवल इंश्योरेंस (Travel insurance) से मेडिकल एक्सपेंसेस को कवर किया जा सकता है। यानी, आपको पूरे मेडिकल एक्सपेंसिस मिलेंगे।
  • चोरी के मामले में कवरेज: अगर यात्रा के दौरान सामान चोरी हो जाती है तो भी आपका किसी भी तरह का कोई नुकसान नहीं होगा बल्कि आपको इसका मुआबजा मिलेगा। यही नहीं, यात्रा के दौरान देरी के मामले में भी इंश्योरेंस कवरेज मिलती है।
  • पर्सनल एक्सीडेंटL अगर यात्रा के दौरान कोई पर्सनल एक्सीडेंट होता है, जैसे सड़क दुर्घटना (Road Accident) या प्राकृतिक आपदा आदि, तो इस स्थिति में भी ट्रेवल इंश्योरेंस कवरेज (Travel insurance) मिलता है।

यह तो थी जानकारी ट्रेवल इंश्योरेंस (Travel insurance) के बारे में। आप ट्रेवल इंश्योरेंस को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स, बीमा कंपनी और किसी ट्रेवल एजेंट से खरीद सकते हैं। यह एक जरूरी इंश्योरेंस (Insurance)है जिससे आप कई जोखिमों से बच सकते हैं। इससे आपको यात्रा के दौरान अच्छा और सुरक्षित अनुभव मिलेगा।

 Latest News in Hindi Today Hindi news Travel insurance

#Travelinsurance #benefitsoftravelinsurance #insurance #TravelInsuranceCompany

Translate »