Iran–Israel

ईरान ने इजरायल पर रात भर बरसाईं बैलिस्टिक मिसाइल, इजरायल की चेतावनी-‘भीषण और लंबे युद्ध के लिए तैयार रहो’

ईरान और इजरायल के बीच पिछले सप्ताह से जारी जंग (Iran–Israel War) अब भीषण हो चुकी है। ईरान ने बीती रात इजरायल पर मिसाइलों से ताबड़तोड़ हमले किए। जवाब में इजरायल ने भी फाइटर जेड से ईरान के न्यूक्लियर और सैन्य ठिकानों के साथ इंडस्ट्रियल एरिया पर हमले किए। इन हमलों से दोनों तरफ भारी तबाही हुई है। ईरान के हमलों पर इजरायल ने दावा किया है कि वह उसके रिहायशी इलाकों पर मिसाइले दाग रहा है। इन हमलों से नाराज इजरायल ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि अब ये जंग (Iran–Israel War) और भीषण और लंबी होगी। ईरान बुरे से बुरे हालात के लिए तैयार रहे।  बता दें कि इजरायल-ईरान युद्ध (Israel–Iran War) नौवें दिन में प्रवेश कर चुका है। यह युद्ध जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है भीषण होता जा रहा है। ईरान पीछे हटने की जगह अपने बैलिस्टिक मिसाइलों से इजरायल पर जबरदस्त हमला बोल रहा है। युद्ध लंबा खिंचता देख इजरायली सैन्य प्रमुख इयाल जमीर ने शुक्रवार को अपने नागरिकों से कहा कि, वो “लंबे संघर्ष” के लिए तैयार रहें। साथ ही ईरान को चेतावनी देते हुए कहा कि ईरान को अपने एक-एक मिसाइल की भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। क्योंकी हम ईरान पर और भी भीषण (Iran–Israel War) हमला करने जा रहे हैं।  इजरायल ने किया ईरान के एक और बड़े कमांडर को मारने का दाव  इजरायल ने दावा किया है कि उसके आईडीएफ ड्रोन (IDF Drone) हमले में एक ईरानी कमांडर मारा गया है। इजरायल ने बताया कि उसके ड्रोन ने ईरानी सैनिकों के एक ऐसे समूह पर हमला किया, जिसमें आईआरजीसी (IRGC) का कमांडर भी मौजूद था। यह कमांडर 15 मिसाइल लांचर का जिम्मेदार था। जब उ्रोन ने हमला किया, तब सैनिकों का यह समूह मिसाइल दागने की तैयारी कर रहा था, लेकिन इसके पहले सभी को मार दिया गया। इसके जवाब में ईरान ने इजरायल के बीरशेबा, तेल अवीव और यरूशलेम समेत कई दूसरे शहरों पर मिसाइलें दागी। इनमें से ज्यादातर मिसाइलों को इजरायल ने हवा में ही मार गिराया। हालांकि कुछ मिसाइलें इन शहरों में भी गिरी हैं, जिससे इजरायल को भारी नुकसान हुआ है।   इसे भी पइसे भी पढ़ें:- ट्रंप ने पाकिस्तान को बताया क्षेत्रीय शांति में अहम प्लेयर, मुनीर संग ईरान-इजरायल संघर्ष पर की चर्चा! इजरायली हमले के बीच परमाणु मसले पर बात नहीं करेगा ईरान ईरान और इजरायल (Iran–Israel) के बीच चह रहे इस युद्ध को रोकने के लिए अब कूटनीतिक प्रयास शुरू हो गए हैं। शुक्रवार को ईरान के विदेश मंत्री ने ब्रिटेन, फ्रांस और जर्मनी के विदेश मंत्री से बात की। जिसके बाद ईरान ने बयान जारी कर कहा कि वह युद्ध पर बात कर सकता है, लेकिन इजरायली हमलों के बीच वह परमाणु मसले पर समझौता करने के लिए किसी भी देश से बातचीत नहीं करेगा। वहीं यूरोपीय देशों ने ईरान को अमेरिका से बातचीत करने को कहा है। यूरोपीय देशों ने ईरान और इजरायल से युद्ध को जल्द से जल्द रोकने की अपील की है।   ईरान को ट्रंप ने दिया दो सप्ताह का समय  ईरान और इजरायल (Iran–Israel) में संघर्ष विराम को लेकर व्हाइट हाउस ने कहा है कि ईरान की मदद यूरोपीय देश नहीं कर सकते हैं। उन्हें अमेरिका से बात करनी होगी। वहीं ईरान पर हमले को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने कहा कि, ईरान पर हमले के बारे में उन्होंने अभी कोई निर्णय नहीं लिया है। बातचीत के लिए ईरान के पास अभी दो सप्ताह का समय है। इसके बाद स्थितियों का आकलन करते हुए अंतिम निर्णय लिया जाएगा कि युद्ध में उतरा जाए कि नहीं। अमेरिका का कहना है कि अभी ईरान के साथ वार्ता की संभावना तलाशा जा रहा है। ईरान के साथ अगर कोई समझौता होता है तो वह अमेरिका की शर्तों पर होगा। Latest News in Hindi Today Hindi news Iran–Israel #IranIsrael #IranIsraelwar

आगे और पढ़ें

PM Modi Bihar Visit: विधानसभा चुनाव से पहले बिहार को पीएम मोदी ने दिया तोहफा

बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Election) से पहले राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने एक बार फिर बिहार का दौरा (PM Modi Bihar Visit) किया और सीवान की धरती से कई विकास परियोजनाओं की सौगात दी। साथ ही अपने संबोधन में उन्होंने विपक्ष पर तीखा हमला करते हुए जनता को सतर्क रहने का संदेश दिया। यह दौरा चुनावी दृष्टिकोण से काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि यह छह महीने में पीएम मोदी का चौथा और बीते 20 दिनों में दूसरा बिहार दौरा है। संविधान और स्वतंत्रता संग्राम की भूमि को नमन सीवान में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने बिहार की ऐतिहासिक भूमिका को याद किया। उन्होंने कहा, “यह धरती संविधान को ताकत देने वाली, स्वतंत्रता संग्राम की प्रेरणा देने वाली है। बिहार ने देश को नेतृत्व दिया है और आने वाले समय में भारत को तीसरी सबसे बड़ी महाशक्ति बनाने में बिहार की बड़ी भूमिका होगी।” प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने बताया कि वह हाल ही में विदेश यात्रा से लौटे हैं और समृद्ध देशों के नेताओं से मुलाकात की है। उन्होंने बताया कि विदेशी नेता भारत की तेज प्रगति और वैश्विक स्तर पर बढ़ती भूमिका से प्रभावित हैं। ऐसे में बिहार (Bihar) को इस प्रगति का केंद्र बताया और राज्य की जनता से आग्रह किया कि वे अपने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए सतर्क रहें। विपक्ष पर हमला: जंगलराज और पलायन का जिक्र अपने संबोधन में पीएम मोदी (PM Modi) ने आरजेडी और कांग्रेस (RJD and Congress) पर सीधा हमला करते हुए कहा कि “जंगलराज वाले फिर से मौके तलाश रहे हैं और तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे हैं।” उन्होंने लालू यादव की पार्टी और उनके सहयोगियों को निशाने पर लेते हुए कहा कि “पंजे और लालटेन वाले दलों ने बिहार की पहचान पलायन से जोड़ दी थी। उन्होंने बिहार के स्वाभिमान को गहरी ठेस पहुंचाई।” उन्होंने आगे कहा कि एनडीए सरकार (NDA Government) को जब बिहार की जनता ने मौका दिया, तब गरीबी हटाने का वास्तविक प्रयास दिखा और देशभर में 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए। पीएम ने बताया कि आज दुनिया भारत के इस प्रयास की तारीफ कर रही है। विकास की बौछार: 5736 करोड़ की योजनाएं इस दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने बिहारवासियों को 5736 करोड़ रुपये की 22 बड़ी विकास योजनाओं की सौगात दी। इनमें प्रमुख योजनाएं शामिल हैं: इन योजनाओं से न केवल राज्य के बुनियादी ढांचे को बल मिलेगा, बल्कि रोजगार और जीवनस्तर में भी सुधार होगा। इसे भी पढ़ें:- Rahul Gandhi’s Entry Into Politics: जन्मदिन विशेष: इस तरह हुई थी राहुल गाँधी की सियासत में इंट्री राजनीतिक हलचल: विपक्ष का तंज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के इस दौरे पर राजनीतिक प्रतिक्रिया भी देखने को मिली। राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि “पीएम मोदी बिहार आएंगे (PM Modi Bihar Visit) और फिर से जंगलराज की स्क्रिप्ट पढ़ेंगे।” उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा बार-बार पुराने मुद्दों को उछालती है और असल समस्याओं से ध्यान हटाती है। बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Election) से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) का यह दौरा न केवल राजनीतिक बल्कि विकासात्मक दृष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण है। जनता के सामने एक बार फिर एनडीए सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों की झलक पेश की गई है। वहीं, विपक्ष को घेरते हुए पीएम मोदी (PM Modi) ने जनता से अपील की कि वे विकास के इस मार्ग को बनाए रखें और भूतकाल की राजनीति से सावधान रहें। आने वाले महीनों में बिहार की राजनीतिक दिशा तय करने में इस दौरे की बड़ी भूमिका होगी। Latest News in Hindi Today Hindi  PM Modi Bihar Visit #PMModiBiharVisit #PMModi #BiharElection #BiharAssemblyElection

आगे और पढ़ें
shocking family twist,

Father Marries Son’s Fiancée in Shocking Family Twist: निकाह से मना करने के बाद पिता ने होने वाली बहु को ही बना लिया अपनी दुल्हन

टेक्नोलॉजी जितनी फायदेमंद है, उतनी ही नुकसानदायक। नुकसानदायक इसलिए कि इसका उपयोग कर लोग ऐसे-ऐसे काण्ड करने लगे हैं कि क्या कहने। यह कहना गलता नहीं होगा कि स्मार्ट फ़ोन के इस युग में सिर्फ मोबाइल ही स्मार्ट रह गया है, लोगों की बुद्धि को तो मानो कुंद सा लग गया है। यह इसलिए कि अधुनिकता के इस दौर में रिश्ते की गरिमा रह ही नहीं गई है। सास दामाद के साथ भाग जा रही है, तो बहु ससुर के साथ। ऐसा ही एक मामला है उत्तर प्रदेश के रामपुर का, जहाँ एक ससुर ने अपनी होने वाली बहु से ही निकाह कर (Father Marries Son’s Fiancée in Shocking Family Twist) लिया। दरअसल, पहले उसने अपनी प्रेमिका को अपने ही नाबालिग बेटे की पत्नी बनाने की योजना बनाई ताकि अफेयर छुपा रहे और परिवार में किसी को इसकी भनक भी न लगे। सोचिए अपने नाजायज़ रिश्ते को छुपाने के लिए उसने अपने नाबालिग बेटे का निकाह अपनी प्रेमिका से तय कर दिया। परिवार ने इस रिश्ते का विरोध किया तो उनके साथ मारपीट शुरू कर दी।  जबरन रिश्ता तय कराने के बाद शकील होनेवाली बहू से मोबाइल पर रात दिन बतियाने (Father Marries Son’s Fiancée in Shocking Family Twist) लगा जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश के रामपुर स्थित बांसनगली गांव के रहने वाले शकील ने अपने नाबालिग बेटे का रिश्ते 18 साल की एक लड़की से तय किया था। शकील की पत्नी अपने बेटे का रिश्ता उससे नहीं करना चाहती थी। पत्नी के लाख मना करने के बाद भी शकील नहीं माना। यहाँ तक कि अपनी बात मनवाने के लिए उसने बच्चों और पत्नी के साथ मारपीट भी की। न सिर्फ उनपर दबाव बनाया बल्कि लड़की के साथ रिश्ता भी तय कर दिया। फिर क्या था, अपने नाबालिग बेटे के साथ जबरन रिश्ता तय कराने के बाद शकील होनेवाली बहू से मोबाइल पर रात दिन बतियाने (Father Marries Son’s Fiancée in Shocking Family Twist) लगा। शकील की इस हरकत का घरवालों ने विरोध किया। मगर उसने किसीकी एक न सुनी और विरोध करने पर परिवार वालों के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। अक्सर घर वाले उसे अपनी हरकत सुधारने की दुहाई देता और वो अक्सर वो उनसे बेवजह मारपीट करता। इस बीच पिता की आशिकी पता चलने के बाद बेटे ने निकाह करने से साफ़ मना कर दिया।  दादा-दादी को सब पता (Father Marries Son’s Fiancée in Shocking Family Twist) था- शकील का बेटा  हालांकि शकील की पत्नी को शक था कि उसकी होने वाली बहू से पति का अफेयर चल रहा है। उसने अपने रिश्तेदारों को भी ये बात बताई, लेकिन परिवार में किसी को इस बात पर यकीन नहीं हुआ। इस बीच बेटे के मना करने के बाद एक दिन शकील घर में रखे पैसे और सोने के गहने लेकर भाग गया। और अपनी होनेवाली बहू से शादी कर उसे अपनी दुल्हन बना लिया। शकील के बेटे के अनुसार उसके दादा-दादी को सब पता (Father Marries Son’s Fiancée in Shocking Family Twist) था। लेकिन मना करने के बजाय उन्होंने इस पूरे कांड में उसका साथ दिया। यही नहीं, निकाह में भी पूरी मदद की। शकील की पत्नी के मुताबिक, जब बेटे ने निकाह के लिए मनाकर दिया और कहा कि चाहे कुछ भी हो जाए, मैं उस लड़की के साथ रिश्ता नहीं करूंगा। तो ये बात सुनकर मेरा पति घर पर रखे पैसे और सोना लेकर भाग गया। लड़की को लेकर फरार हो गया। हम ये गेम नहीं समझे। ये बोलते रहे कि हमने ये लड़की गोद ली है। बाद में निकाह कर लिया।  इसे भी पढ़ें: सत्तू शरबत: शरीर को मजबूत और स्वस्थ बनाने में फायदेमंद है यह देसी टॉनिक आस-पड़ोस के लोगों को इनकी कहानी पता (Father Marries Son’s Fiancée in Shocking Family Twist) है- शकील की पत्नी  शकील की पत्नी के मुताबिक यह किस्सा आज का नहीं है। पिछले तीन साल से ये चल रहा है। उस लड़की के लिए मुझे मारा करते थे। ये दो बार पकड़े गए थे। हमने इनको मना किया, लेकिन ये नहीं माने। पकड़े जाने के बाद इन्होंने कहा कि बेटे का निकाह उससे करना है। हम लोग नहीं माने। इन्होंने हमारे साथ मारपीट की और रिश्ते के लिए जबरन हम सबको राजी करवा लिया। मेरा बेटा 15 साल का है। आस-पड़ोस के लोगों को इनकी कहानी पता (Father Marries Son’s Fiancée in Shocking Family Twist) है। रिश्ते होने के बाद भी ये नहीं माने। बहू से कोई भी ससुर इतनी बात नहीं करता है? ये पूरा दिन उसके साथ वीडियो कॉल करते थे। पहले मेरी बात किसी न नहीं मानी। मैंने और बेटे ने इनके खिलाफ सबूत जमा किए। अपनी पोल खुलते देख ये भाग गए।  Latest News in Hindi Today Hindi Father Marries Son’s Fiancée in Shocking Family Twist #FatherMarriesFiancee #FamilyTwist #ViralNews #WeddingScandal #IndianDrama

आगे और पढ़ें
International Yoga Day 2025

PM Modi to Lead Yoga on Intl Yoga Day, Eyes World Record: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर पीएम मोदी यहाँ करेंगे योग, ऐसे बनेगा वर्ल्ड रिकॉर्ड

21 जून को दुनिया भर में 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में एक भव्य कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। कहा जा रहा है कि इस मौके पर तकरीबन तीन लाख से अधिक लोग एक साथ योग कर (PM Modi to Lead Yoga on Intl Yoga Day, Eyes World Record) सकेंगे। जानकारी के मुताबिक यह आयोजन शहर के आर के बीच से भोगापुरम तक 26 किलोमीटर लंबे गलियारे में कार्यक्रम को आयोजित किया जाएगा। दरअसल, आंध्र प्रदेश सरकार का लक्ष्य 21 जून को न सिर्फ विशाखापत्तनम बल्कि पूरे राज्य में एक साथ कई गतिविधियों का आयोजन कर, कई लाख लोगों को योगाभ्यास में शामिल कर रिकॉर्ड बनाने का है।  बता दें कि दुनिया भर के कई देशों द्वारा मनाए जाने वाले 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग रखी गई है। 25,000 से अधिक आदिवासी छात्र 108 मिनट तक (PM Modi to Lead Yoga on Intl Yoga Day, Eyes World Record) करेंगे सूर्य नमस्कार इस भव्य आयोजन से उत्साहित आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने कहा, यह कार्यक्रम सुबह साढ़े छह बजे से आठ बजे तक चलेगा। इस कार्यक्रम को इस तरह से आयोजित किया जाएगा कि गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड सहित कई रिकॉर्ड स्थापित (PM Modi to Lead Yoga on Intl Yoga Day, Eyes World Record) हों। मुख्यमंत्री नायडू ने यह भी कहा कि 25,000 से अधिक आदिवासी छात्र 108 मिनट तक सूर्य नमस्कार करेंगे। इसका उद्देश्य सबसे बड़े समूह और सबसे अधिक लोगों द्वारा एक साथ सूर्य नमस्कार करने का रिकॉर्ड बनाना है।प्राप्त जानकारी के मुताबिक सरकार का लक्ष्य राज्य भर में एक लाख से अधिक केंद्रों में योग सत्र आयोजित करना और विशाखापत्तनम में योग गतिविधियों में भाग लेने के लिए पांच लाख लोगों को इसके लिए आकर्षित करना है।  2.39 करोड़ लोगों ने (PM Modi to Lead Yoga on Intl Yoga Day, Eyes World Record) करवाया है रजिस्ट्रेशन  विशाखापत्तनम में आर के बीच से भोगापुरम तक 26 किलोमीटर के क्षेत्र में व्यापक व्यवस्था किए जाने का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस दौरान एक साथ 3.19 लाख लोग योग कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य, देश और दुनिया भर के आठ लाख स्थानों से प्रतिभागियों के शामिल होने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री ने कहा कि योग दिवस की गतिविधियों में भागीदारी के लिए तकरीबन 2.39 करोड़ लोगों ने रजिस्ट्रेशन (PM Modi to Lead Yoga on Intl Yoga Day, Eyes World Record) करवाया है। इस महा आयोजन के सुचारू संचालन हेतु 1,000 लोगों की क्षमता वाले 326 कम्पार्टमेंट तैयार किए गए हैं। 3.32 लाख टी-शर्ट और योग के लिए पांच लाख चटाइयों की व्यवस्था की गई है। अधिकारियों ने 21 जून को योग गतिविधियों के लिए राज्य भर में 1.3 लाख से अधिक स्थानों की पहचान की है और उन्हें पंजीकृत किया है। विशाखापत्तनम में 30,000 लोगों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था भी की गई है।  इसे भी पढ़ें:- Rahul Gandhi’s Entry Into Politics: जन्मदिन विशेष: इस तरह हुई थी राहुल गाँधी की सियासत में इंट्री सुरक्षा के लिए करीब 10,000 पुलिसकर्मी किए (PM Modi to Lead Yoga on Intl Yoga Day, Eyes World Record) गए हैं तैनात  बेशक जब इतनी बड़ी तादात में लोग इकट्ठा होंगे तो सुरक्षा भी चाकचौबंद होगी। कार्यक्रम के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है। पुलिस महानिदेशक हरीश कुमार गुप्ता ने पहले कहा, 1,200 से अधिक सीसीटीवी कैमरे और ड्रोन 26 किलोमीटर के उस हिस्से पर नजर रखेंगे जहां हजारों लोग योग करेंगे। सुरक्षा के लिए करीब 10,000 पुलिसकर्मी तैनात किए (PM Modi to Lead Yoga on Intl Yoga Day, Eyes World Record) गए हैं। यही नहीं इस आयोजन के दौरान समन्वय और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उच्च प्रौद्योगिकी से लैस एक पुलिस नियंत्रण कक्ष बनाया गया है। कहने की जरूरत नहीं, इस आयोजन में बड़ी संख्या में लोगों के भाग लेने की उम्मीद है। डीजीपी गुप्ता ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी और अन्य प्रमुख मंत्रियों के शामिल होने के कारण हर स्तर पर मानक सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन किया जा रहा है। Latest News in Hindi Today Hindi  PM Modi to Lead Yoga on Intl Yoga Day, Eyes World Record #InternationalYogaDay2025 #PMModiYoga #WorldRecordYoga #YogaInSrinagar #YogaWithModi #GlobalYogaMovement #YogaDayCelebration

आगे और पढ़ें
QS World University Rankings 2026

क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2026: भारत के टॉप इंस्टीट्यूट्स जिन्होंने बनाई है इसमें अपनी जगह

क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग्स एक ऐसी जानी-मानी रैंकिंग है, जिसे हर साल पब्लिश किया जाता है। इसका बहुत अधिक महत्व है और इसका पूरी दुनिया में बहुत अधिक सम्मान किया जाता है। इसमें दुनिया भर की यूनिवर्सिटीज को इवैल्युएट किया जाता है। इस रैंकिंग को क्वाक्वारेली सिमंड्स द्वारा पब्लिश किया जाता है। ऐसा माना गया है कि यह विभिन्न यूनिवर्सिटीज की परफॉरमेंस का मूल्यांकन करने और उन्हें कम्पेयर करने का विश्वसनीय संसाधन है। इस रैंकिंग के लिए कई चीजों का ध्यान रखा जाता है जैसे इंस्टीट्यूशन की एजुकेशनल और एम्प्लायर रेपुटेशन, फैकल्टी और स्टूडेंट्स का रेशो, इंटरनेशनल स्टूडेंट रेशो आदि। क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग्स 2026 (QS World University Rankings 2026) की हाल ही में आई लिस्ट में भारत के टॉप इंस्टीट्यूट्स को भी जगह मिली है। आइए जानें इसके बारे में। क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग्स 2026 क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग्स 2026 (QS World University Rankings 2026) में भारत ने ऐतिहासिक उपलब्धि पाई है। इन लिस्ट में भारत के 54 संस्थानों को जगह मिली है, जो पिछले सालों की तुलना में बहुत अधिक हैं। अपनी इस उपलब्ध के साथ ही भारत उन टॉप चार देशों में शामिल हो गया है जिसकी यूनिवर्सिटीज को इस सूची में जगह मिली है। इस लिस्ट में भारत की आठ यूनवर्सिटीज को जगह मिली हैं हैं। यह संख्या अन्य देशों की तुलना में बहुत अधिक है। संक्षेप में कहा जाए तो हमारे देश की यूनिवर्सिटीज इस प्रतिष्ठित लिस्ट में अपनी क्वालिटी और परफॉर्मेस में सुधार कर के संयुक्त राज्य अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम और चीन के बाद चौथी पोजीशन पर पहुंच गई हैं। उम्मीद की जा रही है कि आने वाले समय में भारत इससे भी अधिक उपलब्धियों के साथ आगे आएगा।   भारतीय संस्थानों की उपलब्धियां क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग्स 2026 (QS World University Rankings 2026) में आईआईटी दिल्ली (IIT Delhi) ने टॉप पोजीशन को पाया है जो ग्लोबल लेवल पर 123वां स्थान है।  पिछले साल यह रैंकिंग 150 थी जबकि 2024 में यह रैंकिगं 197 थी। पिछले सालों की तुलना में इस साल आईआईटी दिल्ली (IIT Delhi) ने अपनी पोजीशन को मजबूत किया है। वहीं, आईआईटी बॉम्बे क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग्स की लिस्ट में 129वें स्थान पर है। जबकि आईआईटी मद्रास को इस लिस्ट में 180वीं जगह मिल है। आईआईटी मद्रास को पहली बार इस लिस्ट में जगह मिली है। इसे भी पढ़ें: यूपीएससी रिक्रूटमेंट: 400 से ज्यादा पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, पढ़ें डिटेल्स क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग्स 2026 लिस्ट में टॉप इंडियन इंस्टीट्यूट क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग्स 2026 (QS World University Rankings 2026) लिस्ट में टॉप इंडियन इंस्टीट्यूट की लिस्ट इस प्रकार है:  कुछ नॉन-आईआईटी इंस्टीट्यूट्स भी इस सूची में शामिल हैं। नॉन-आईआईटी इंस्टीट्यूट्स में दिल्ली यूनिवर्सिटी को 328वां स्थान मिला है। वहीं अन्ना यूनिवर्सिटी को 465 ग्लोबल रैंकिंग मिली है। यह यूनिवर्सिटी तमिलनाडु राज्य में है। इसका अर्थ है कि जो इंस्टीट्यूट्स क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग्स में शामिल हुए हैं, उनमे से लगभग आधे इंस्टीट्यूट्स ने इस साथ अपनी पोजीशन को इम्प्रूव किया है। भारत की पांच यूनिवर्सिटीज ने एम्प्लॉयर रेपुटेशन में टॉप 100 में अपनी जगह बनाई है। जबकि आठ इंस्टीटूट्स ने प्रति फैकल्टी उद्धरण यानी साइटेशन पर फैकल्टी में ग्लोवल लेवल पर टॉप 100 में जगह बनाई है और जो अन्य देशों की तुलना में ज्यादा है। यानी, भारत के इंस्टीट्यूट हर साल दुनिया में अपनी नई और अलग पहचाना बना रहे हैं। नोट:- यहां दी गई जानकारी रिसर्च के आधार पर दी गई है। अधिक जानकारी के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं या गूगल सर्च करें। Latest News in Hindi Today Hindi news QS World University Rankings 2026 #QSRankings2026 #TopIndianUniversities #GlobalRankings #IITRanking #HigherEducationIndia

आगे और पढ़ें
Eknath Shinde on Operation Sindoor

ऑपरेशन सिंदूर पर सवाल करने वाले पाक एजेंट, इन्हें पाकिस्तान से अवॉर्ड चाहिए- एकनाथ शिंदे ने राहुल गांधी और उद्धव ठाकरे पर बोला हमला 

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और शिवसेना मुखिया एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) ने पार्टी की स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में विपक्षी दलों पर जमकर प्रहार किया। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर पर सवाल उठाने वाले लोगों को ‘गद्दार’ बताते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को पाकिस्तानी एजेंट तक कह दिया। एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) ने इस दौरान शिवसेना यूबीटी प्रमुख उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) पर भी निशाना साधा और उन पर  हिंदुत्व की विचारधारा छोड़ने का आरोप लगाया।  हमें भारत के इस ऑपरेशन पर गर्व है- एकनाथ शिंदे एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) वर्ली के एनएससीआई डोम में आयोजित पार्टी कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए शिंदे ने कहा, “हमें भारत के इस ऑपरेशन पर गर्व है। इस ऑपरेशन ने पाकिस्तान को हमारी ताकत का एहसास करा दिया। लेकिन जो लोग हमारी सेना की ताकत पर संदेह करते हैं, उन्हें भारतीय सेना पर भरोसा नहीं है। ऐसे लोगों को पाकिस्तान के सेना प्रमुख पर भरोसा है। जिसके कारण ही ये लोग हमारी सेना की वीरता को सलाम करने की जगह हमारे नुकसान के बारे में सवाल पूछ रहे हैं। इस तरह देश की सेना पर सवाल उठाना देशद्रोह की तरह है। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और उनकी पार्टी इस समय पाकिस्तानी एजेंट की तरह काम करके देश को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रही है।” शिंदे ने आगे कहा कि कांग्रेस के लोग भारतीय सेना पर जिस तरह सवाल उठा कर पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं, इसके लिए इन्हें पाकिस्तान से अवॉर्ड मिलना चाहिए। जो लोग हमारी सेना पर सवाल उठा कर पूछ रहे हैं कि हमने कितने फाइटर जेट खोए और हमें कितना नुकसान हुआ, क्या उन्हें पाकिस्तान से इनाम चाहिए?” उद्धव ठाकरे पर भी जमकर बरसे शिंदे  एकनाथ शिंदे इस दौरान उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) पर भी जमकर बरसे। उन्होंने उद्धव ठाकरे पर हिंदुत्व त्यागने का आरोप लगाते हुए कहा कि वो सत्ता में वापसी के लिए हिंदुत्व से समझौता करने वाले कार्यक्रम आयोजित करा रहे हैं। जबकि हम दिवंगत बालासाहेब ठाकरे की विचारधारा और उनके द्वारा बताए गए रास्ते पर चलते हुए हिन्दुत्व पर आधारित कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं। शिंदे ने UBT गुट पर ठाकरे की विरासत को छोड़ने का आरोप लगाते हुए कहा, “वे लोग सत्ता में वापसी के लिए इधर-उधर भाग रहे हैं, गठबंधन के लिए विचारधारा के खिलाफ जाने वाली पार्टियों से भी विनती कर रहे हैं।” राज्य में स्थानीय निकाय चुनाव जब एकबार फिर से नजदीक आ चुका है, तो उन्हें अचानक हिंदुत्व याद आने लगा, मराठी मानुस याद आने लगा, लेकिन महाराष्ट्र की जनता अब समझ चुकी है कि यह केवल इन लाेगों का पाखंड है।” बता दें कि एकनाथ शिंदे बाल ठाकरे द्वारा 1966 में स्थापित शिवसेना का 59वें स्थापना दिवस मना रहे थे। इस दौरान मुंबई में कई जगह शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना द्वारा रैली भी निकाली गई और विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन हुआ।  इसे भी पढ़ें:- Rahul Gandhi’s Entry Into Politics: जन्मदिन विशेष: इस तरह हुई थी राहुल गाँधी की सियासत में इंट्री शिवसेना को मिटाने वाले खुद मिट जाएंगे- उद्धव ठाकरे उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) की शिवसेना (यूबीटी) ने भी स्थापना दिवस को मनाया और विभिन्न जगहों पर रैली निकाली। उद्धव ठाकरे की पार्टी का मुख्य कार्यक्रम सायन इलाके के षणमुखानंद हॉल में आयोजित हुआ। यहां पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उद्धव ठाकरे ने फिल्मी अंदाज विरोधियों को चैलेंज किया- कम ऑन किल मी, बाद में उन्होंने कहा कि जो लोग शिवसेना को मिटाने का सपना देख रहे हैं, वे आने वाले दिनों में खुद मिट जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि वो गद्दारों को पूरा सबक सिखाएंगे। उनका यह इशारा एकनाथ शिंदे की तरफ था। इस दौरार उद्धव ठाकरे ने यह भी कहा कि उनकी अगुवाई वाली पार्टी ही असली शिवसेना है और स्थानीय निकाय चुनाव में यह पार्टी भारी जीत हासिल करने वाली है।  Latest News in Hindi Today Hindi  Uddhav Thackeray #EknathShinde #RahulGandhi #UddhavThackeray #OperationSindoor #PoliticalNews #IndiaPolitics #PakistanAgent #BJPvsCongress

आगे और पढ़ें
data breach 2025

16 Billion Apple & Google Passwords Leaked by Hackers: हैकरों का आतंक, 16 अरब लोगों के एपल और गूगल अकाउंट पासवर्ड किये लीक

आज के डिजिटल युग में ऑनलाइन सुरक्षा बेहद जरूरी है अन्यथा पलक झपकते ही आप अपना सारा का सारा डेटा गंवा सकते हैं। आप अपनी सभी ख़ुफ़िया और निजी जानकारियों से हाथ धो सकते हैं। और यदि हम सतर्क रहते हुए सही समय पर सही कदम उठाएं, तो साइबर हमलों से खुद को बचा सकते हैं। खैर, आपको बता दें कि एक बहुत ही बड़े डेटा लीक की खबर आ रही है। यदि आप भी एप्पल, गूगल और फेसबुक जैसे अकाउंट्स का इस्तेमाल करते हैं, तो ये खबर खास आपके काम की हो सकती है। दरअसल, हालिया रिपोर्ट में एक खुलासा हुआ है कि 16 अरब लोगों का पासवर्ड और लॉग-इन क्रेडेंशियल लीक हो गए (16 Billion Apple & Google Passwords Leaked by Hackers) हैं। चौंकाने वाली रिपोर्ट के मुताबिक न सिर्फ डेटा लीक हो गए हैं बल्कि यह ऑनलाइन सेल के लिए उपलब्ध भी हैं। इसमें गूगल, टेलीग्राम, गिटहब, एपल, फेसबुक और अन्य सरकारी एजेंसियों के पासवर्ड और लॉग-इन क्रेंडिशियल शामिल हैं। ये अब तक की सबसे बड़ी चोरी मानी जा रही है। ऐसे में इस खबर ने लोगों को सोचने के लिए मजबूर कर दिया है कि क्या गूगल, फेसबुक और एपल जैसी कंपनियों के पास अकाउंट वाकई सुरक्षित हैं भी या नहीं? यह अब तक के सबसे बड़े साइबर सुरक्षा उल्लंघनों में से एक माना जा रहा (16 Billion Apple & Google Passwords Leaked by Hackers) है साइबर सिक्योरिटी रिसचर्स ने पाया कि 16 अरब से ज्यादा क्रेडेंशियल डार्क वेब पर ऑनलाइन सेल के लिए उपलब्ध हैं। यह अब तक के सबसे बड़े साइबर सुरक्षा उल्लंघनों में से एक माना जा रहा (16 Billion Apple & Google Passwords Leaked by Hackers) है। कहने की जरूरत नहीं इस लीक से करोड़ों यूजर्स की निजी और गोपनीय जानकारी मसलन, ईमेल, सोशल मीडिया और बैंक अकाउंट्स तक खतरे में पड़ सकते हैं।  इससे जुड़े एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर वक्त रहते इससे निपटा नहीं गया तो लोगों को फिशिंग अटैक, आईडी थेफ्ट और यहां तक कि अकाउंट का कंट्रोल तक खोना पड़ सकता है। फोर्ब्स की रिपोर्ट की माने तो वर्ष 2025 की शुरुआत में शुरू हुई जांच में शामिल शोधकर्ताओं का मानना ​​है कि बड़े पैमाने पर पासवर्ड लीक के लिए कई इन्फोस्टेलर मैलवेयर जिम्मेदार हैं। पासवर्ड का चोरी होना छोटी बात नहीं है, क्योंकि इससे कई बड़े खतरे हो सकते हैं। वजह यही जो गूगल ने अरबों यूजर्स को तुरंत अकाउंट का पासवर्ड चेंज करने और पासकी का इस्तेमाल करने की सलाह दी है। साथ ही एफबीआई ने चेतावनी दी है कि कोई भी अजनबी लिंक या ईमेल पर क्लिक न करें, खासकर वे जो लॉगिन डिटेल मांगते हैं।   इसे एक खास किस्म के मैलवेयर इन्फोस्टीलर्स की मदद से चुराया गया (16 Billion Apple & Google Passwords Leaked by Hackers) है साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट्स का कहना है कि यह सिर्फ पुराना डेटा ही नहीं, बल्कि नई और अच्छी तरह से व्यवस्थित जानकारी है, जिसे एक खास किस्म के मैलवेयर इन्फोस्टीलर्स की मदद से चुराया गया (16 Billion Apple & Google Passwords Leaked by Hackers) है। ये मैलवेयर चुपचाप आपके डिवाइस से यूजरनेम और पासवर्ड चुरा लेते हैं और हैकर तक पहुंचा देते हैं। इसके बाद या तो हैकर खुद इस्तेमाल करता है या डार्क वेब पर बेच देता है। और तो और लीक हुई जानकारी को इस तरह रखी गई है कि वेबसाइट लिंक के साथ यूजरनेम और पासवर्ड भी दिया गया है। कारण यही जो हैकर्स के लिए इसका इस्तेमाल करना बेहद आसान हो गया है। ध्यान देने वाली बात यह कि ये पासवर्ड अब डार्क वेब पर बेहद सस्ते दाम पर मिल मिल रहे हैं। यानी कोई भी सामान्य व्यक्ति भी इन्हें खरीदकर गलत इस्तेमाल कर सकता है। बेशक बात  इंकार नहीं किया जा सकता कि इससे आम यूजर ही नहीं, कंपनियां और सरकारी संस्थान भी खतरे में हैं। ऐसे में  बड़ा सवाल यह कि इससे बचने के लिए करें क्या? इसे भी पढ़ें: सत्तू शरबत: शरीर को मजबूत और स्वस्थ बनाने में फायदेमंद है यह देसी टॉनिक साइबर एक्सपर्ट्स के मुताबिक, इससे खुद को बचाने के लिए आपको तुरंत निम्नलिखित ये कदम (16 Billion Apple & Google Passwords Leaked by Hackers) उठाने चाहिए Latest News in Hindi Today Hindi 16 Billion Apple & Google Passwords Leaked by Hackers #AppleHack #GooglePasswordLeak #DataBreach2025 #Cybersecurity #Hackers #16BAccountsLeaked #TechNews #PrivacyAlert

आगे और पढ़ें
Netanyahu Iran conflict,

Netanyahu Threatens Khamenei, Russia Enters Iran War: ट्रंप के बाद नेतन्याहू ने दी खामेनेई को धमकी, अमेरिका के बाद ईरान-इजरायल युद्ध में रूस की भी हुई इंट्री

बीतते समय के साथ-साथ ईरान-इजरायल तनाव लगातार जारी है। आठवें दिन भी लगातार तनाव बना हुआ है। जारी तनाव के बीच गुरुवार को इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा, इजरायली हमलों से कोई भी सुरक्षित नहीं है। उन्होंने स्पष्ट संकेत दिया कि ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई भी निशाने पर हो सकते हैं। नेतन्याहू ने कहा कि युद्ध के दौरान शब्दों का चयन सावधानी से करना (Netanyahu Threatens Khamenei, Russia Enters Iran War) चाहिए। दरअसल, नेतन्याहू ने यह टिप्पणी दक्षिणी इजरायली शहर बीरशेबा में सोरोका मेडिकल सेंटर के दौरे के दौरान प्रेस कॉन्फ्रेंस में की। गौरतलब हो कि गुरुवार सुबह ईरान ने मिसाइल हमला किया था। ईरानी हमले से तिलमिलाए नेतन्याहू ने कहा, मैंने निर्देश दिए हैं कि कोई भी इससे अछूता नहीं है। इस दौरान उन्होंने कहा कि वह कुछ बोलने में नहीं, बल्कि कार्रवाई करके दिखाने में भरोसा करते हैं।  युद्ध के दौरान शब्दों का चयन सावधानी से किया (Netanyahu Threatens Khamenei, Russia Enters Iran War) चाहिए- प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू हालाँकि इस बीच नेतन्याहू ने यह भी कहा कि युद्ध के दौरान शब्दों का चयन सावधानी से किया चाहिए और कार्रवाई में सटीकता होनी चाहिए। सभी विकल्प खुले हैं। उन्होंने बात को वहीं खत्म करते हुए कहा कि प्रेस में इस बारे में बात न करना ही बेहतर है। इस दौरान प्रधानमंत्री ने यह भी दोहराया कि ईरान में इजरायल की कार्रवाई उसके परमाणु कार्यक्रम और मिसाइल भंडार के खिलाफ थी, न कि ईरान की तरह निर्दोष नागरिकों को निशाना बनाने के (Netanyahu Threatens Khamenei, Russia Enters Iran War) लिए। अस्पतालों पर बमबारी हुई बमबारी पर नेतन्याहू ने कहा कि वे उन अस्पतालों पर बमबारी करते हैं, जहां लोग खतरे से बच नहीं सकते। उन्होंने कहा कि यह एक ऐसे कार्यशील लोकतंत्र और इन हत्यारों के बीच का अंतर है, जो कानून का पालन करता है। ट्रंप ने गुरुवार को ईरान के खिलाफ हमले को दी (Netanyahu Threatens Khamenei, Russia Enters Iran War) थी मंजूरी  बता दें कि ईरान और इजरायल युद्ध पर अमेरिका भी अपनी नजर बनाए हुए है। जारी युद्ध के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को अपने परमाणु कार्यक्रम को बंद और बिना शर्त आत्मसमर्पण करने हेतु कहा था। इसके अलावा लगातार ईरान पर दबाव बनाए रखने की कोशिश कर रहे हैं। ट्रंप ने गुरुवार को ईरान के खिलाफ हमले को मंजूरी दे दी (Netanyahu Threatens Khamenei, Russia Enters Iran War) थी। खैर, उन्होंने अधिकारियों को अंतिम फैसले के लिए रुकने के लिए कहा था। इस पूरे मामले पर बोलते हुए व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने कहा कि ट्रंप अगले दो हफ्ते में ईरान को लेकर फैसला कर सकते हैं। इसे भी पइसे भी पढ़ें:- ट्रंप ने पाकिस्तान को बताया क्षेत्रीय शांति में अहम प्लेयर, मुनीर संग ईरान-इजरायल संघर्ष पर की चर्चा! ईरानी जनता कभी घुटने नहीं टेकेगी- ईरानी सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली खामेनेई ध्यान देने वाली बात यह कि ट्रंप के आत्मसमर्पण के प्रस्ताव को ईरानी सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली खामेनेई ने यह कहते हुए ठुकरा था कि जो लोग ईरान के इतिहास और उसकी संघर्षशीलता से वाकिफ हैं, वे हमें कभी धमकाने की कोशिश नहीं करेंगे। ईरानी जनता कभी घुटने नहीं टेकेगी। समर्पण करना तो दूर उन्होंने ट्रंप को सीधे चेतावनी दी कि अगर अमेरिका इजरायल की मदद करने की कोशिश करता है या सैन्य हस्तक्षेप करता है, तो उसे ऐसे नुकसान उठाने पड़ेंगे जो पूरी तरह से कभी भर नहीं पाएंगे।  अमेरिका इस संघर्ष से (Netanyahu Threatens Khamenei, Russia Enters Iran War) ही रहे दूर- रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन महत्वपूर्ण बात यह कि अमेरिका के बाद इजरायल-ईरान युद्ध में रूस की भी एंट्री हो (Netanyahu Threatens Khamenei, Russia Enters Iran War) चुकी है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने डोनाल्ड ट्रंप को खुली चेतावनी देते हुए कहा, अमेरिका इस संघर्ष से दूर ही रहे। पुतिन ने ईरान पर अमेरिकी हमले की अटकलों को लेकर कहा कि हम वाशिंगटन को ऐसे काल्पनिक विकल्पों के खिलाफ भी आगाह करते हैं। ऐसा कोई भी कदम पूरे हालात को गंभीर रूप से अस्थिर कर सकता है। Latest News in Hindi Today Hindi news Netanyahu Threatens Khamenei, Russia Enters Iran War #Netanyahu #Khamenei #Russia #IranIsraelWar #Trump #MiddleEastConflict #GlobalTension #WW3Alert

आगे और पढ़ें
India Pakistan conflict,

‘भारत के हमले से नूर खान और शोरकोट एयरबेस तबाह…’ पाकिस्तान के डिप्टी पीएम ने कबूला सच्चाई, खोली अपने ही झूठ की पोल

पाकिस्तान ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) से हुए भारी नुकसान को छुपाने की लाख कोशिश कर ले, लेकिन उनके नेताओं के मुंह से सच निकल ही जाता है। अब एक बार फिर पाकिस्तान ने भारत के सफलता का खुलासा कर दिया है। इस बार पाकिस्तान के उपप्रधानमंत्री इशाक डार (Ishaq Dar) ने सच को स्वीकार्य किया है। डार ने पाकिस्तान के GEO न्यूज को इंटरव्यू देते हुए भारत के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ (Operation Sindoor) की सफलता का खुलासा किया। उन्होंने माना कि भारत के ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान के दो सबसे अहम एयरबेस- नूर खान और शोरकोट को भारी नुकसान हुआ है। भारत के इस विध्वंसक हमले के कारण पाकिस्तान की जवाबी कार्रवाई की योजना पूरी तरह से ध्वस्त हो गई। इशाक डार (Ishaq Dar) का यह बयान इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि पाकिस्तान इस सैन्य संघर्ष को अपनी जीत के रूप में पेश कर रहा है और अभी तक अपने नुकसान को सार्वजनिक रूप से स्वीकार्य नहीं किया है।  Pakistani deputy PM Ishaq Dar claims India hit Nur Khan and Shorkot airbases. He says Saudi Prince Faisal bin Salman asked if he could tell Jaishankar that Pakistan is ready to stop— revealing that it wasn't just the US that Pakistan went to at that the time to convince India… pic.twitter.com/uV3wU7av13 — Shubhangi Sharma (@ItsShubhangi) June 19, 2025 हम पलटवार की तैयारी में थे, लेकिन उससे पहले भारत ने कर दिया हमला- डार इशाक डार (Ishaq Dar) ने इस इंटरव्यू में पूछे गए एक सवाल के जवाब में कहा कि भारत ने जब ब्रह्मोस मिसाइलों से उसके ऐयरबेस पर हमला किया, तब पाकिस्तान खुद भारत पर एक जवाबी सैन्य कार्रवाई की योजना बना रहा था। लेकिन भारत ने जिस तरह से सटीक हमला किया उससे पाकिस्तान (Shehbaz Sharif) की रणनीति निष्प्रभावी हो गई। क्योंकि भारत के हमले में दोनों एयरबेस को काफी नुकसान पहुंचा और वे किसी भी सैन्य ऑपरेशन लायक नहीं रह गए। इशाक डार ने यह भी स्वीकार्य किया कि भारत का यह हमला पाकिस्तान के लिए “सामरिक रूप से बेहद चौंकाने वाला” था।  सऊदी अरब से की थी मध्यस्थता की अपील  इशाक डार ने इस दौरान यह भी खुलासा किया कि भारत के इस हमले से हालात इतने तनावपूर्ण हो चुके थे कि हमें तुरंत अमेरिका और सऊदी अरब से मदद मांगनी पड़ी। उन्होंने कहा कि कुछ समय बाद सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान का उनके पास फोन आया और उन्होंने पूछा कि क्या मैं इस संघर्ष को रोकने के लिए व्यक्तिगत रूप से भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर से बात करूं और उनसे कहूं कि पाकिस्तान सीजफायर के लिए तैयार है? इशाक डार ने बताया कि क्राउन प्रिंस की बात पर उन्होंने तुरंत सहमति व्यक्ति कर दी और कहा कि हां प्लीज आप एस. जयशंकर से बात करके बताईए कि पाकिस्तान सीजफायर चाहता है।  इसे भी पढ़ें:- ट्रंप ने पाकिस्तान को बताया क्षेत्रीय शांति में अहम प्लेयर, मुनीर संग ईरान-इजरायल संघर्ष पर की चर्चा! एयर डिफेंस तबाह हुआ तो घुटनों पर आया पाक इशाक डार द्वारा यह सच्चाई स्वीकार्य करने से एक बात साफ हो गई है कि भारत के हमले से पाकिस्तान बेहद डर गया था और समझ गया था कि अगर सीजफायर नहीं होता तो भारत उसका नामो निशान मिटा देगा। भारत पहले ही पाकिस्तान के एयर डिफेंस को तबाह कर चुका था। इसलिए  वह भारत के हमले को रोकने में सक्षम ही नहीं था। इशाक डार को पाकिस्तान के बरबोले नेताओं में गिना जाता है। उन्होंने कहा कि सऊदी प्रिंस ने खुद उन्हें फोन किया था, लेकिन जिस तरह के हालात थे, उससे ऐसा लगता नहीं है। पाकिस्तान उस समय जिस तरह घुटनों पर बैठा हुआ था, उससे तो यही लगता है कि पाकिस्तान ने खुद ही सऊदी अरब को फोन लगाकर सीजफायर की गुहार लगाई होगी। भारत के इस हमले से पाकिस्तान का नूर खान एयरबेस अभी भी आईसीयू में है। यह एयरबेस अभी भी पूरी तरह से बंद पड़ा है और यहां पर मरम्मत का कार्य चल रहा है। बता दें कि इससे पहले पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ (Shehbaz Sharif) ने भी स्वीकार किया था कि भारत के हमले में उनके कई एयरबेस को भारी नुकसान हुआ है। वहीं पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर (Asim Munir) भी हाल ही में वॉशिंगटन में बयान दे चुके हैं कि भारत अब “न्यू नॉमर्ल” सैन्य सिद्धांत स्थापित करना चाहता है, जो क्षेत्रीय स्थिरता के लिए एक गंभीर चुनौती है।  Latest News in Hindi Today Hindi news Shehbaz Sharif #IndiaPakistanConflict #AirstrikeTruth #NoorKhanAirbase #ShorkotAirbase #PakistanNews #BreakingNews

आगे और पढ़ें

RJD to Contest 130–135 Seats, Congress May Compromise: इस बार आरजेडी 130 से 135 सीटों पर लड़ सकती है चुनाव, कांग्रेस को करना पड़ सकता है समझौता

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर सुगबुगाहट तेज हो चुकी है। समय नजदीक आता देख दोनों गठबंधन चुनाव की तैयारियों में में जुट गए हैं। जेडीयू की अगुवाई वाली एनडीए सरकार अपने कार्यों के प्रमोशन में व्यस्त है तो वहीं तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले इंडिया गठबंधन में बैठकों का लम्बा सिलसिला जारी है। इस बीच खबर यह है कि 4 बैठकों के बाद सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तकरीबन फाइनल हो गया (RJD to Contest 130–135 Seats, Congress May Compromise) है। खबर के मुताबिक तेजस्वी यादव ने सहनी और पशुपति पारस के लिए कांग्रेस और वामदलों के बीच लगभग सहमति बना ली है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक जो फॉर्मूले सेट हुआ है उसके मुताबिक 2020 की तुलना में कांग्रेस और आरजेडी इस बार कम सीटों पर चुनाव लड़ेंगी तो वहीं सीपीआई माले को पिछली बार की तुलना में इस बार अधिक सीटें मिलेंगी।  पिछले चुनाव में कांग्रेस 70 सीटों पर (RJD to Contest 130–135 Seats, Congress May Compromise) लड़ी थी चुनाव  गौरतलब हो कि 12 जून को तेजस्वी यादव के घर इंडिया गठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर चौथी बैठक हुई (RJD to Contest 130–135 Seats, Congress May Compromise) थी। जिसमें तेजस्वी ने सभी पार्टियों से चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों के नाम और सीटों का ब्योरा मांगा था। इस दौरान कांग्रेस ने अपनी सीटों की लिस्ट आरजेडी को दे दी है। कांग्रेस ने 2020 में जीती हुई 19 सीटों के अलावा 39 उन सीटों के नाम भी दिए हैं जिस पर वह पिछले साल दूसरे नंबर पर रही। इसके अलावा वामदलों की कुछ सीटों पर भी कांग्रेस ने चुनाव लड़ने की इच्छा व्यक्त की है। बता दें कि पिछले चुनाव में कांग्रेस 70 सीटों पर चुनाव लड़ी थी। इस बार उसकी रणनीति इतनी ही सीटों पर चुनाव लड़ने की है। पिछली बार की हार की सफाई देते हुए कांग्रेस ने कहा कि वह इसलिए चुनाव हारे थे क्योंकि उन्हें अपनी परंपरागत सीटें सहयोगी दलों को देनी पड़ी थी। ऐसे में उम्मीद यह कि संभवतः इस बार वामदल कांग्रेस के लिए वे सीटें छोड़ दें। कांग्रेस को 55-60 सीटें दे सकते (RJD to Contest 130–135 Seats, Congress May Compromise) हैं तेजस्वी यादव कांग्रेस के अलावा मुकेश सहनी 60 सीटों की मांग कर रहे हैं तो वहीं सीपीआई माले ने 40 सीटों की डिमांड रखी है। बड़ी बात यह कि सीपीआई और सीपीएम अभी लिस्ट नहीं सौंपी है। ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि पशुपति पारस, सीपीआई माले और सहनी को किसके हिस्से की सीटें दी जाएँगी? पार्टी के करीबी सूत्रों के मुताबिक तेजस्वी कांग्रेस को इस बार मनपसंद सीटें दे सकते हैं। सहनी और माले को अधिक सीटें दी जा सके इसलिए तेजस्वी 70 सींटे तो नहीं लेकिन कांग्रेस को 55-60 सीटें दे सकते (RJD to Contest 130–135 Seats, Congress May Compromise) हैं। रही बात आरजेडी की तो आरजेडी 130 से 135 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। बता दें कि पिछली बार आरजेडी 144 सीटों पर चुनाव लड़ी थी।  इसे भी पढ़ें:- महाराष्ट्र सरकार का तुगलकी फरमान, स्कूलों में हिन्दी की अनिवार्यता की खत्म, अब होगी तीसरी भाषा सीटों का बंटवारा जीत के आधार पर करने का फैसला किया (RJD to Contest 130–135 Seats, Congress May Compromise) है तेजस्वी यादव ने  इसके अलावा महत्वपूर्ण बात यह कि तेजस्वी यादव ने इस बार सीटों का बंटवारा जीत के आधार पर करने का फैसला किया (RJD to Contest 130–135 Seats, Congress May Compromise) है। सभी दल जीत की संभावना के आधार पर साथ बैठेंगे और फिर सीटों का बंटवारा करेंगे। तेजस्वी यादव की नई रणनीति के मुताबिक अधिक मार्जिन से हार वाली सीटों पर उम्मीदवार बदला जा सकता है। फ़िलहाल अभी सींटों के बंटवारे को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। उम्मीद है जल्द ही पार्टी सीटों के बंटवारे की घोषणा करेगी और सहयोगी दलों को सम्मानजनक सीटें देगी।  Latest News in Hindi Today Hindi RJD to Contest 130–135 Seats, Congress May Compromise #RJD #Congress #BiharElections2025 #SeatSharing #TejashwiYadav #Mahagathbandhan #PoliticsNews

आगे और पढ़ें
Translate »