‘प्रगति के राजमार्ग’ के रूप में उभर रही हैं भारत की नदियाँ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

‘प्रगति के राजमार्ग’ के रूप में उभर रही हैं भारत की नदियाँ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में कहा कि भारत की नदियाँ केवल विरासत का प्रतीक नहीं हैं, बल्कि ये ‘प्रगति के राजमार्ग’ के रूप में उभर रही हैं. उन्होंने केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल के एक लेख का हवाला देते हुए इस बात पर जोर दिया कि पुनर्जीवित जलमार्ग विकसित भारत की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में जलमार्गों के माध्यम से देश में लॉजिस्टिक्स, पर्यटन और बुनियादी ढाँचे को महत्वपूर्ण रूप से मजबूत किया गया है. देश में जलमार्गों का बढ़ता महत्व सरकारी आँकड़ों के अनुसार, 2014 में केवल पाँच चालू राष्ट्रीय जलमार्ग थे, जिनकी संख्या अब बढ़कर 30 से अधिक हो गई है. अंतर्देशीय जलमार्गों पर माल की आवाजाही में भी अभूतपूर्व वृद्धि हुई है. 2013-14 में यह लगभग 18 मिलियन टन था, जो अब कई गुना बढ़कर 145 मिलियन टन के पार पहुँच गया है. सरकार का लक्ष्य 2027 तक 76 जलमार्गों को चालू करने और कार्गो यातायात को 156 मिलियन टन प्रति वर्ष (एमटीपीए) तक बढ़ाना है. कनेक्टिविटी और विकास का विजन पीएम मोदी के विजन के तहत, गंगा, ब्रह्मपुत्र और केरल के बैकवाटर्स जैसे जलमार्ग लॉजिस्टिक्स और पर्यटन में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं. वाराणसी, कोलकाता, पटना, डिब्रूगढ़ और गुवाहाटी जैसे प्रमुख टर्मिनलों को आधुनिक सुविधाओं, जैसे इलेक्ट्रिक शोर लिंक और 24 घंटे नेविगेशन सुविधाओं से लैस किया जा रहा है. सरकार क्षेत्रीय व्यापार को बढ़ावा देने के लिए बांग्लादेश, भूटान और म्यांमार जैसे पड़ोसी देशों के साथ लगभग 5000 किलोमीटर लंबा क्षेत्रीय जलमार्ग ग्रिड तैयार करने पर भी काम कर रही है. यह विकास न केवल माल ढुलाई की लागत कम करेगा, बल्कि रोजगार के नए अवसर भी पैदा करेगा और पूर्वोत्तर भारत के विकास को गति देगा.

आगे और पढ़ें

पीएम मोदी ने दीं दिवाली की शुभकामनाएं, कहा- हमारे जीवन को सुख, समृद्धि और सौहार्द से आलोकित करे यह पर्व

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार तड़के देशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं. अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर पोस्ट में पीएम मोदी ने कहा, “सभी देशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं. प्रकाश का यह पावन पर्व हर किसी के जीवन को सुख-समृद्धि और सौहार्द से आलोकित करे, यही कामना है.” दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं देने के लिए पीएम मोदी ने हिंदी और अंग्रेजी दो भाषाओं में ट्वीट किया. इससे पहले उन्‍होंने एक छवि भी साझा की थी, जिसमें भगवान राम की मूर्ति को रोशनी से सजाया गया, जो त्योहार के आध्यात्मिक महत्व को दर्शाता है. सभी देशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं. प्रकाश का यह पर्व हमारे जीवन को सुख, समृद्धि और सौहार्द से आलोकित करे. सकारात्मकता की भावना हर तरफ व्याप्त हो.” स्वदेशी उत्पादों के उपयोग की अपील दीपावली, जो प्रकाश के विजय का प्रतीक है, देशभर में धूमधाम से मनाई जा रही है. पीएम मोदी ने इस अवसर पर लोगों से स्वदेशी उत्पादों को प्रोत्साहन देने की भी अपील की. उन्होंने कहा कि 140 करोड़ भारतीयों के परिश्रम और रचनात्मकता को सम्मानित करने के लिए इस त्योहार को स्वदेशी उत्सव के रूप में मनाएं. इस बीच, अयोध्या में 26 लाख से अधिक दीयों से सजावट और गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की तैयारियां भी चर्चा में हैं, जो इस त्योहार की भव्यता को दर्शाती हैं.

आगे और पढ़ें
दिल्ली-NCR में बढ़ा वायु प्रदूषण, नोएडा की हवा सबसे ज्यादा जहरीली

दिल्ली-NCR में बढ़ा वायु प्रदूषण, नोएडा की हवा सबसे ज्यादा जहरीली

दिल्ली-NCR में हल्की सर्दी की शुरुआत के साथ ही वायु प्रदूषण ने फिर से चिंता बढ़ा दी है. सुबह-सुबह आसमान में छाई धुंध न सिर्फ विजिबिलिटी कम कर रही है बल्कि लोगों की सेहत पर भी असर डाल रही है. बीते दो दिनों में दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) लगातार बढ़ा है. मंगलवार को दिल्ली का AQI 211 था जो बुधवार को बढ़कर 238 पहुंच गया. यह ‘खराब’ श्रेणी में आता है. नोएडा की स्थिति गंभीर नोएडा की स्थिति और भी गंभीर है. बुधवार को यहां AQI 324 दर्ज किया गया, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है. सुबह से पूरे नोएडा में धुंध छाई हुई है और हवा की स्पीड बेहद कम हो गई है, जिससे प्रदूषण और बढ़ गया है. दिल्ली-NCR के अन्य इलाकों में हालात चिंताजनक दिल्ली-NCR के अन्य इलाकों में भी हालात चिंताजनक हैं. गाजियाबाद और गुरुग्राम में AQI 268, ग्रेटर नोएडा में 267, वजीरपुर में 296, मथुरा रोड पर 294, जहांगीरपुरी में 258 और शादीपुर में 232 दर्ज किया गया. विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में स्थिति और बिगड़ सकती है. दिल्ली में GRAP-1 की पाबंदियां लागू प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए दिल्ली में GRAP-1 की पाबंदियां लागू की गई हैं. कन्स्ट्रक्शन साइट्स पर धूल रोकने के लिए स्मॉग गन का इस्तेमाल जरूरी किया गया है. खुले में कूड़ा जलाने पर प्रतिबंध है और सड़कों की मशीन से सफाई की जा रही है. ट्रैफिक जाम रोकने के लिए अतिरिक्त पुलिस तैनात की गई है और गाड़ियों में PUC सर्टिफिकेट को सख्ती से लागू किया जा रहा है. डॉक्टरों ने क्या दी सलाह? डॉक्टरों की सलाह है कि बुजुर्ग, बच्चे और अस्थमा या हार्ट के मरीज बिना जरूरत घर से बाहर न निकलें और मास्क का इस्तेमाल करें. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, AQI 201 से 300 के बीच ‘खराब’ और 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ माना जाता है. निर्णय सहायता प्रणाली के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में प्रदूषण का सबसे बड़ा कारण परिवहन है जो 19.8 प्रतिशत योगदान देता है. वायु गुणवत्ता चेतावनी प्रणाली के अनुसार 17 अक्टूबर तक दिल्ली की हवा ‘खराब’ बनी रह सकती है. ऐसे में सतर्क रहना बेहद जरूरी है.

आगे और पढ़ें
बिहार चुनाव से पहले सीट बंटवारे पर घमासान, दोहे-शायरी में उलझे नेता, गठबंधन में खींचतान जारी

बिहार चुनाव से पहले सीट बंटवारे पर घमासान, दोहे-शायरी में उलझे नेता, गठबंधन में खींचतान जारी

विधानसभा चुनाव की तारीखें घोषित हो चुकी हैं लेकिन एनडीए और महागठबंधन दोनों ही खेमों में सीटों के बंटवारे को लेकर अब तक सहमति नहीं बन पाई है. नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 17 अक्टूबर है कहे तो अब सिर्फ चार दिन बचे हैं लेकिन राजनीतिक दलों के बीच खींचतान खत्म होने का नाम नहीं ले रही. NDA-महागठबंधन में तनातनी एनडीए में छोटे दल ज्यादा सीटों की मांग कर रहे हैं वहीं महागठबंधन में आरजेडी और कांग्रेस के बीच सीटों को लेकर तनातनी बनी हुई है. कांग्रेस लगातार सख्त रुख अपनाए हुए है और आरजेडी भी अपने स्टैंड पर अड़ी है. इस बीच नेताओं के बीच बातचीत अब दोहों और शायरियों तक पहुंच गई है. RJD सांसद मनोज झा का पोस्ट आरजेडी सांसद मनोज झा ने सोशल मीडिया पर रहीम का दोहा पोस्ट करते हुए लिखा, “रहिमन धागा प्रेम का, मत तोड़ो छिटकाय, टूटे से फिर न मिले, मिले गांठ परिजाय. हर अवसर के लिए प्रासंगिक… जय हिंद.” माना जा रहा है कि यह संदेश कांग्रेस को इशारों में दिया गया है.इमरान प्रतापगढ़ी का रीट्वीट मनोज झा के इस पोस्ट के कुछ ही देर बाद कांग्रेस सांसद और शायर इमरान प्रतापगढ़ी ने उसी पोस्ट पर शायरी में जवाब दिया, “पानी आंख में भर कर लाया जा सकता है अब भी जलता शहर बचाया जा सकता है.” इस तुकबंदी से साफ है कि दोनों दलों के बीच सीट बंटवारे को लेकर तनाव है लेकिन बातचीत के दरवाजे अभी बंद नहीं हुए हैं. कोई विवाद नहीं-भाई विरेंद्र इस बीच आरजेडी के वरिष्ठ नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी ने कहा कि गठबंधन में सब कुछ ठीक है. विधायक भाई वीरेंद्र ने भी कहा कि “हम सिर्फ सलाह देने आए थे, कोई विवाद नहीं है.” राबड़ी देवी आवास पर बैठक सोमवार देर रात पटना में राबड़ी देवी के आवास पर आरजेडी नेताओं की एक अहम बैठक हुई. 10 सर्कुलर रोड स्थित आवास पर मनेर से भाई वीरेंद्र, मटिहानी से बोगो सिंह, संदेश से दीपू राणावत, अब्दुल बारी सिद्दीकी और अली अशरफ फातमी जैसे नेता पहुंचे. बैठक महज 15 मिनट चली और सभी नेता बाहर निकलते वक्त यही बोले कि गठबंधन में सब कुछ ठीक है. अली अशरफ ने क्या कहा? अली अशरफ फातमी ने कहा, “हम यहां सिर्फ चाय पीने आए थे. अभी किसी को सिंबल नहीं दिया गया है. जो फोटो वायरल हो रहे हैं, वो पुराने हैं और उनमें AI का इस्तेमाल हुआ है. मंगलवार तक टिकट फाइनल कर दिए जाएंगे और उम्मीदवारों की घोषणा कर दी जाएगी.” अंतिम दौर की बातचीत तेज तेजस्वी यादव भी सोमवार को दिल्ली में कोर्ट में पेशी के बाद पटना लौट आए हैं. उनके साथ वीआईपी पार्टी के नेता मुकेश सहनी भी थे. माना जा रहा है कि अब सीटों को लेकर अंतिम दौर की बातचीत तेज होगी और जल्द ही तस्वीर साफ हो जाएगी.

आगे और पढ़ें
उत्तरी राज्यों में ठंड ने दी दस्तक, अब बारिश की उम्मीद खत्म, दिवाली से पहले कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार

उत्तरी राज्यों में ठंड ने दी दस्तक, अब बारिश की उम्मीद खत्म, दिवाली से पहले कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार

देश में अब मानसून पूरी तरह कमजोर पड़ गया है. मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, बारिश की संभावना अब अधिकांश राज्यों में लगभग खत्म हो गई है. आज यानी 13 अक्टूबर को दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और उत्तराखंड के सभी जिले ‘ग्रीन जोन’ में हैं. इसका मतलब साफ है इन राज्यों में मौसम शुष्क रहेगा और कहीं भी बारिश का खतरा नहीं है. मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए भी अनुमान जारी किया है. उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और पंजाब में ठंडी हवा का असर महसूस होने लगेगा. वहीं, दिल्ली, यूपी और बिहार में सुबह और शाम के समय हल्की ठंड का अनुभव शुरू हो गया है. दिल्ली में धूप और ठंड का संगम राजधानी दिल्ली में आज मौसम पूरी तरह साफ रहेगा. बारिश को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं है. अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है. खास बात यह है कि अब रात के समय ठंड का एहसास होने लगा है. लोग सुबह-सुबह हल्की ठंड महसूस कर सकते हैं, जबकि दिन के समय धूप खिली रहेगी और तापमान सामान्य रहेगा. यूपी में शाम को शुरू होगी ठंड उत्तर प्रदेश में भी मौसम शुष्क रहेगा. मौसम विभाग ने सभी जिलों को ग्रीन जोन में रखा है, यानी आसमान साफ रहेगा और बारिश का डर बिल्कुल नहीं है. हालांकि, शाम होते-होते तापमान में गिरावट शुरू हो जाएगी. दिन के समय हल्की धूप और ठंडी हवा का संतुलन लोगों को महसूस होगा. बिहार में मौसम बदला मौसम बिहार के मौसम की बात करें तो आज भी बारिश का कोई अलर्ट नहीं है. सभी जिलों में आसमान साफ रहेगा और मौसम शुष्क रहेगा. दिन के समय तापमान 30 डिग्री के पार जा सकता है, लेकिन शाम होते-होते ठंड का असर महसूस होने लगेगा. उत्तराखंड में सुबह-शाम ठंड का दौर उत्तराखंड में आज मौसम साफ रहेगा. कोई बारिश नहीं होने की संभावना है. दिन में धूप खिली रहेगी और लोग बाहर आराम से निकल सकते हैं. लेकिन सुबह और शाम के समय हल्की ठंड का अनुभव होगा. इसलिए, ठंड से बचने के लिए हल्की गर्म कपड़े साथ रखना फायदेमंद रहेगा.

आगे और पढ़ें
पश्चिम बंगाल के बर्धमान स्टेशन पर भगदड़, प्लेटफॉर्म पर ट्रेन पकड़ने के लिए दौड़ रहे थे यात्री, 10-12 लोग घायल

पश्चिम बंगाल के बर्धमान स्टेशन पर भगदड़, प्लेटफॉर्म पर ट्रेन पकड़ने के लिए दौड़ रहे थे यात्री, 10-12 लोग घायल

रविवार (12 अक्टूबर) शाम बर्धमान रेलवे स्टेशन पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब कई ट्रेनों में चढ़ने की कोशिश कर रहे यात्रियों की अचानक भीड़ के कारण भगदड़ मच गई. प्लेटफ़ॉर्म 4 और 5 को जोड़ने वाली सीढ़ियों पर हुई इस घटना में कम से कम 10 यात्री घायल हो गए. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शाम के समय प्लेटफ़ॉर्म 4, 6 और 7 पर एक साथ तीन ट्रेनें खड़ी थीं. जैसे ही यात्री अपनी-अपनी ट्रेनें पकड़ने के लिए दौड़े, संकरी सीढ़ियों पर भीड़ बढ़ गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई और धक्का-मुक्की होने लगी. कई यात्री गिर गए, जिससे थोड़ी देर के लिए भगदड़ मच गई. सभी घायलों को बर्धमान मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उनका इलाज चल रहा है. रेलवे अधिकारियों ने घटना की जांच शुरू कर दी है और कहा है कि स्टेशन पर सतर्कता और भीड़ प्रबंधन के उपायों को और मज़बूत किया जाएगा. कुछ साल पहले भी पानी की टंकी गिरने से हुई थी मौतें यह पहली बार नहीं है जब बर्धमान स्टेशन पर कोई गंभीर दुर्घटना हुई है. कुछ साल पहले, एक पानी की टंकी गिरने से कई लोगों की मौत हो गई थी. हालाँकि रेलवे ने बाद में कुछ सुरक्षा उपायों को उन्नत किया, लेकिन यात्रियों का आरोप है कि प्लेटफ़ॉर्म 1 को छोड़कर, ज़्यादातर प्लेटफ़ॉर्म पर एस्केलेटर महीनों से काम नहीं कर रहे हैं, जिससे लोगों को भीड़-भाड़ वाली सीढ़ियों का इस्तेमाल करना पड़ रहा है. रविवार की घटना के बाद, रेलवे अधिकारियों ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की जा रही है और भीड़-नियंत्रण प्रणालियों को, खासकर व्यस्त समय और ट्रेन आगमन के दौरान, मज़बूत किया जाएगा. घटना की खबर सुनकर कई यात्रियों के परिवार वाले अपने प्रियजनों के बारे में जानकारी लेने के लिए अस्पताल और स्टेशन परिसर पहुंच गए.

आगे और पढ़ें
NDA सीट बंटवारे पर कुशवाहा का छलका दर्द, कहा- मन के अनुकूल सीटें नहीं मिलीं, विवशता को समझिए

NDA सीट बंटवारे पर कुशवाहा का छलका दर्द, कहा- मन के अनुकूल सीटें नहीं मिलीं, विवशता को समझिए

बिहार में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के सहयोगी दलों के बीच सीट शेयरिंग पर सहमति बन गई है. जिसपर राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने प्रतिक्रिया दी है. उपेंद्र कुशवाहा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि प्रिय मित्रों/साथियों, आप सभी से क्षमा चाहता हूं. आपके मन के अनुकूल सीटों की संख्या नहीं हो पाई. मैं समझ रहा हूं, इस निर्णय से अपनी पार्टी के उम्मीदवार होने की इच्छा रखने वाले साथियों सहित हजारों-लाखों लोगों का मन दुखी होगा. आज कई घरों में खाना नहीं बना होगा, परन्तु आप सभी मेरी एवं पार्टी की विवशता और सीमा को बखूबी समझ रहे होंगे. अंदर कुछ और बाहर कुछ और उन्होंने कहा कि किसी भी निर्णय के पीछे कुछ परिस्थितियां ऐसी होती हैं जो बाहर से दिखती हैं मगर कुछ ऐसी भी होती हैं जो बाहर से नहीं दिखतीं. हम जानते हैं कि अन्दर की परिस्थितियों से अनभिज्ञता के कारण आपके मन में मेरे प्रति गुस्सा भी होगा, जो स्वाभाविक भी है. समर्थकों को शांत होने का किया आग्रह उपेंद्र कुशवाहा ने आगे कहा कि आपसे विनम्र आग्रह है कि आप गुस्से को शांत होने दीजिए, फिर आप स्वयं महसूस करेंगे कि फैसला कितना उचित है या अनुचित. फिर कुछ आने वाला समय बताएगा. फिलहाल इतना ही. फायदे में चिराग एनडीए सीट शेयरिंग के अनुसार, भाजपा और जदयू 101-101 सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ेगी, जबकि सहयोगी दल लोजपा (रामविलास) को 29 सीटें और आरएलएम एवं हम को 6-6 सीटें मिली हैं. वहीं, भाजपा के चुनाव प्रभारी और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इसकी घोषणा करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा, “एनडीए के साथियों ने सौहार्दपूर्ण वातावरण में सीटों का वितरण पूर्ण किया है. जदयू 101, भाजपा 101, लोजपा (रामविलास) 29, राष्ट्रीय लोक मोर्चा 6 और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा 6.” चिराग का 100 फीसदी का स्ट्राइक रेट चिराग पासवान अपने पिता राम विलास पासवान की राजनीतिक विरासत को संभाल रहे हैं. उनकी पार्टी का दलित वोट बैंक पर मजबूत पकड़ है. 2024 के लोकसभा चुनाव में उनकी पार्टी ने शानदार प्रदर्शन किया था और पांचों सीटों पर जीत हासिल की थी.

आगे और पढ़ें

एल्विश यादव ने वृंदावन में लिया संत प्रेमानंद जी महाराज का आशीर्वाद, महाराज ने स्वास्थ्य और नाम जप पर दी अहम सीख

यूट्यूबर और बिग बॉस OTT विजेता एलविश यादव हाल ही में वृंदावन पहुंचे और वहां के प्रतिष्ठित संत, प्रेमानंद जी महाराज से मिलने का अवसर पाया. यह यात्रा ऐसे समय में हुई जब वृंदावनवासियों में महाराज के स्वास्थ्य को लेकर चिंता थी. हाल ही में महाराज ने स्वास्थ्य संबंधी कारणों से अपना पद यात्रा स्थगित किया था. एलविश और महाराज की मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर अब तेजी से वायरल हो रहा है. स्वास्थ्य को लेकर बोले प्रेमानंद जी महाराजएलविश यादव के पहुंचने पर एक भक्त ने महाराज को उनके आगमन की सूचना दी. शांत और गंभीर स्वर में महाराज जी ने कहा, “अब मेरी सेहत के बारे में मैं क्या कहूँ? दोनों किडनी फेल हो चुकी हैं. लेकिन भगवान की कृपा से मैं अभी भी आप सभी से मिल सकता हूं और बात कर सकता हूं. अब कोई सुधार बाकी नहीं है. आज या कल, हम सभी को जाना है.” नाम जप और आध्यात्मिक साधना की सीखमहाराज ने एलविश से पूछा कि क्या वह नियमित रूप से नाम जप (धार्मिक मंत्र) करते हैं. जब एलविश ने कहा कि वह नहीं करते, तो संत ने स्नेहपूर्वक सुझाव दिया, “थोड़ा-थोड़ा नाम जप करो. तुम आज सफल हो, यह तुम्हारे पिछले अच्छे कर्मों का नतीजा है. लेकिन आज का क्या? भगवान का नाम जपो, क्या खो दोगे? एक काउंटर रिंग पहनकर रोज 10,000 बार नाम जप करो. क्या करोगे?” एलविश ने बहुत प्यार और आदर के साथ महाराज की बात मानते हुए प्रतिज्ञा की कि वह रोजाना ‘राधा’ का नाम 10,000 बार जप करेंगे. युवाओं के लिए कही ये बातमहाराज ने युवाओं पर अपने विचार साझा करते हुए कहा, “भारत में कई युवा हैं, जिन्हें लाखों लोग फॉलो करते हैं. अगर वे शराब की बोतल लेकर उसे पीते हैं, तो लाखों लोग उनका अनुसरण करेंगे.” उन्होंने आगे कहा, “लेकिन अगर राधा का नाम लिया जाए, तो लाखों राधा भी जवाब देंगी और कहेंगी, ‘तुम राधा कह रहे हो, तो हमें भी करना चाहिए.’ हम प्रार्थना करते हैं कि हमारे युवा नशे और बुरी आदतों से दूर रहें.” महाराज ने यह भी कहा, “नशेड़ी और बुरी आदतों वाले लोग इस जीवन में खुशी का आनंद ले सकते हैं, लेकिन उनका अंतिम परिणाम अच्छा नहीं होगा. अंतिम परिणाम के लिए हमें सतर्क रहना चाहिए और सही दिशा में चलना चाहिए.”

आगे और पढ़ें
प्रयागराज के कीडगंज में लल्लू टेंट गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों रुपये का सामान जलकर हुआ राख

प्रयागराज के कीडगंज में लल्लू टेंट गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों रुपये का सामान जलकर हुआ राख

प्रयागराज: सोमवार देर रात प्रयागराज के कीडगंज इलाके में लल्लू टेंट एंड संस के गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि इसके धुएं और लपटों ने आसपास के घरों तक पहुंचकर मोहल्ले में खलबली मचा दी। स्थानीय लोगों ने किसी तरह अपनी जान बचाई और आसपास के घर खाली किए। आग की घटना और समयस्थानीय सूत्रों के अनुसार, आग रात लगभग 2 बजे गोदाम से उठते हुए धुएं के रूप में दिखाई दी। देखते ही देखते लपटें विकराल रूप ले चुकी थीं। गोदाम में रखे टेंट, सजावटी सामग्री और फर्नीचर लाखों रुपये का मूल्य रखते थे, जो आग की भेंट चढ़ गए। फायर ब्रिगेड और राहत कार्यसूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की करीब 10 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। अधिकारियों ने बताया कि आग पर काबू पाने में उन्हें लगभग 10 घंटे लगे। इस दौरान आसपास के घरों के लोग डर के मारे घरों से बाहर निकल आए। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने आसपास के इलाके को पूरी तरह खाली करवा कर लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की। हताहत और नुकसानइस घटना में गोदाम की एक महिला कर्मचारी झुलस गई, जिसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सौभाग्यवश कोई और गंभीर चोट या जनहानि की सूचना नहीं है। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, गोदाम में रखे लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आग लगने का कारण और जांचफायर विभाग के अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने का मुख्य कारण माना जा रहा है। वहीं, थाना प्रभारी और फायर ब्रिगेड अधिकारी मामले की जांच में जुटे हैं। प्रशासन ने कहा है कि सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर भी गंभीरता से ध्यान दिया जाएगा और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय प्रतिक्रियाघटना के समय आसपास के लोग घबराए हुए थे। कई लोग अपने घरों से बाहर निकलकर सुरक्षित स्थानों पर गए। सोशल मीडिया पर भी इस आग की तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें लपटों की भयावहता साफ देखी जा सकती है। प्रशासन की पहलप्रशासन ने घटना के बाद आसपास के इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी है और लोगों को आग से बचाव के लिए सतर्क किया है। अग्निशमन विभाग ने आग की पुनः रोकथाम और गोदामों में सुरक्षा मानकों की समीक्षा शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि भविष्य में ऐसे हादसों को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। निष्कर्षकीडगंज में लगी यह आग न केवल संपत्ति का भारी नुकसान कर गई, बल्कि स्थानीय लोगों के लिए डर और चिंता का कारण भी बनी। यह घटना आग सुरक्षा और आपातकालीन तैयारियों की जरूरत पर ध्यान खींचती है। प्रशासन और फायर ब्रिगेड की तत्परता से बड़े नुकसान से बचा जा सका, लेकिन यह संकेत है कि बड़े गोदामों में सुरक्षा और अग्नि सुरक्षा उपायों की नियमित जांच बेहद जरूरी है।

आगे और पढ़ें
भोजपुरी स्टार और बीजेपी नेता पवन सिंह को मिली ‘वाई प्लस’ कैटेगरी की सुरक्षा, अब 24 घंटे कमांडो रहेंगे तैनात

भोजपुरी स्टार और बीजेपी नेता पवन सिंह को मिली ‘वाई प्लस’ कैटेगरी की सुरक्षा, अब 24 घंटे कमांडो रहेंगे तैनात

भोजपुरी फिल्मों के पावर स्टार और अब बीजेपी नेता बने पवन सिंह को लेकर केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. उन्हें अब वाई प्लस कैटेगरी की सुरक्षा प्रदान की गई है. यह सुरक्षा गृह मंत्रालय ने इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) की थर्ड परसेप्शन रिपोर्ट के आधार पर मंजूर की है. इस रिपोर्ट में पवन सिंह की जान को खतरा बताया गया, जिसके बाद केंद्र सरकार ने उनकी सुरक्षा को लेकर यह अहम कदम उठाया है. पवन सिंह अब देश के उन चुनिंदा चेहरों में शामिल हो गए हैं जिन्हें वाई प्लस स्तर की सुरक्षा दी गई है. वाई प्लस कैटेगरी की सुरक्षा का मतलब है कि पवन सिंह के साथ अब 24 घंटे हथियारों से लैस कमांडो तैनात रहेंगे. इस सुरक्षा घेरे में कुल 11 से 12 सुरक्षाकर्मी शामिल होते हैं, जिनमें केंद्रीय बलों के कमांडो, निजी सुरक्षा अधिकारी (पीएसओ), और अन्य सुरक्षाकर्मी होते हैं. ये सुरक्षाकर्मी हर वक्त पवन सिंह के आसपास मौजूद रहेंगे, चाहे वह घर पर हों, किसी कार्यक्रम में, या यात्रा के दौरान. इस सुरक्षा व्यवस्था का उद्देश्य पवन सिंह को किसी भी संभावित खतरे से बचाना है. क्यों मिली भोजपूरी स्टार को सुरक्षा यह फैसला ऐसे वक्त में आया है जब पवन सिंह लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. एक तरफ वह अपने राजनीतिक करियर को लेकर चर्चा में हैं, वहीं दूसरी ओर उनका निजी जीवन भी विवादों में घिरा हुआ है. हाल ही में उन्होंने दिल्ली में बीजेपी के शीर्ष नेताओं से मुलाकात की थी, जिसमें गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा शामिल थे. इसके बाद उन्होंने 5 अक्टूबर को एक बार फिर बीजेपी की सदस्यता ली. माना जा रहा है कि बीजेपी उन्हें बिहार विधानसभा चुनाव में आरा या काराकाट सीट से मैदान में उतार सकती है. निजी जिंदगी से भी सुर्खियों में हैं पवन सिंह राजनीतिक गतिविधियों के साथ-साथ पवन सिंह का निजी विवाद भी इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है. उनकी पत्नी ज्योति सिंह ने उन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. ज्योति हाल ही में लखनऊ स्थित उनके फ्लैट पर पहुंच गईं और सोशल मीडिया के जरिए लाइव होकर कहा कि वे मानसिक तनाव में हैं और आत्महत्या करने की सोच रही हैं. इस पूरे मामले ने पवन सिंह की छवि और व्यक्तिगत जिंदगी को लेकर काफी सवाल खड़े कर दिए हैं. वहीं बिहार विधानसभा चुनाव की बात करें, तो चुनाव दो चरणों में होने हैं, पहला चरण 6 नवंबर को और दूसरा चरण 11 नवंबर को होगा. ऐसे में पवन सिंह जैसे लोकप्रिय चेहरे का राजनीति में सक्रिय होना बीजेपी के लिए एक बड़ा दांव हो सकता है. भोजपुरी सिनेमा में उनकी लोकप्रियता और जन-आकर्षण क्षमता को देखते हुए बीजेपी उन्हें एक प्रभावशाली उम्मीदवार के रूप में पेश कर सकती है, खासकर बिहार के शाहाबाद क्षेत्र में, जहां उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है.

आगे और पढ़ें
Translate »