IGDTUW में एडमिशन हुई शुरू: मिल रही है 7,000 से ₹5 लाख तक की स्कॉलरशिप

IGDTUW admissions 2025

अच्छे भविष्य के लिए लोग आजकल इस बात कर बहुत अधिक ध्यान देते हैं कि उन्हें कौन से कॉलेज या यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेनी चाहिए। एक अच्छी यूनिवर्सिटी हमें बेहतरीन शिक्षा, पर्सनल डेवलप्मेंट, रोजगार के अवसर प्रदान करती है। यानी, सफलता की दिशा की तरफ ले जाने में यह महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। अच्छी यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए ऑनलाइन रिसर्च की जाती है व एडमिशन टेस्ट और इंटरव्यू की तैयारी भी की जाती है। महिलाओं के लिए इससे संबंधित एक अच्छी खबर है क्योंकि इंदिरा गाँधी दिल्ली टेक्निकल यूनिवर्सिटी फॉर वीमेन (Indira Gandhi Delhi Technical University for Women) यानी आईजीडीटीयूडब्ल्यू (IGDTUW) ने इस साल के लिए पोस्ट ग्रेजुएट और अन्य प्रोग्रामों के लिए एडमिशन प्रोसेस को शुरू कर दिया है। इसमें छात्रों को स्कॉलरशिप देने का भी प्रावधान किया गया है। आइए जानें इसके बारे में विस्तार से।

इंदिरा गाँधी दिल्ली टेक्निकल यूनिवर्सिटी फॉर वीमेन (Indira Gandhi Delhi Technical University for Women) में एडमिशन: पाएं जानकारी

जैसे की पहले ही बताया गया है कि आईजीडीटीयूडब्ल्यू (IGDTUW) में इस साल के लिए एडमिशंस स्टार्ट हो चुकी हैं। अगर कोई कैंडिडेट्स इसमें इंटरस्टेड हैं तो इसमें वो किसी भी कोर्स में एडमिशन के लिए अप्लाई कर सकता है जैसे इंजीनियरिंग, साइंस, ह्यूमैनिटीज, मैनेजमेंट आदि। यह जानकारी आपके लिए बहुत जरूरी है कि इसके लिए अंतिम तिथि 12 जून है। उसके बाद आप अप्लाई नहीं कर सकते हैं। समय बहुत कम है इसलिए बिना देर किए तुरंत इसके लिए आवेदन भेजें। आप अपनी एप्लीकेशन्स को आसानी से ऑनलाइन भेज सकते हैं। आईजीडीटीयूडब्ल्यू में स्कॉलरशिप (Scholarship at IGDTUW) भी दी जा रही है। आइए जानें इसके बारे में।

आईजीडीटीयूडब्ल्यू में स्कॉलरशिप (Scholarship at IGDTUW)

आईजीडीटीयूडब्ल्यू में स्कॉलरशिप (Scholarship at IGDTUW) की डिटेल इस प्रकार है: 

  • इंदिरा गाँधी दिल्ली टेक्निकल यूनिवर्सिटी फॉर वीमेन (Indira Gandhi Delhi Technical University for Women) में एमटेक या मास्टर ऑफ प्लानिंग में जिन स्टूडेंट्स ने गेट पास किया है, उन्हें यूजीसी स्कॉलशिप दी जा सकती है। जो लोग नॉन-गेट मेरिट होल्डर्स हैं और टॉप दस में जिन्होंने अपनी जगह बनाई है, उन्हें घर महीने स्कॉलरशिप के रूप में 7,500 रुपये दिए जाएंगे। 
  • योग्य पीएचडी कैंडिडेट्स को भी स्कॉलरशिप दी जाएगी। यही नहीं नए कैंडिडेट्स को मोटिवेट करने के लिए 5,00,000 रुपये तक के रिसर्च लेटर और अन्य सुविधाएं दी जाएंगी।

इसे भी पढ़ें: सत्तू शरबत: शरीर को मजबूत और स्वस्थ बनाने में फायदेमंद है यह देसी टॉनिक

इस युनिवर्सिटी में इंजीनियरिंग, आर्किटेक्चर और मैनेजमेंट में पोस्टग्रेजुएशन जैसे एमबीए, एमटेक  आदि के लिए भी कैंडिडेट्स अप्लाई कर सकते हैं। अगर आप इनमें से किसी भी प्रोग्राम में एडमिशन लेना चाहते हैं तो जल्दी ही इसके लिए अप्लाई करें। इनके बारे में पूरी जानकारी आपको यूनिवर्सिटी यानी आईजीडीटीयूडब्ल्यू (IGDTUW) की ऑफिशियल वेबसाइट पर मिल जाएगी। इन कोर्सों के लिए कॉउंसलिंग के बारे में अधिक इनफार्मेशन अभी नहीं दी गयी है। उम्मीद है की जल्दी ही इनके बारे में जानकारी दी जाएगी।

नोट:- यहां दी गई जानकारी रिसर्च के आधार पर दी गई है। अधिक जानकारी के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं या गूगल सर्च करें।

Latest News in Hindi Today Hindi Scholarship at IGDTUW

#igdtuw #admissions2025 #scholarship #engineeringcollege #delhiuniversity #girlseducation #higherstudies

Translate »