राष्ट्रीय | चरखी दादरी में सिटी थाने के सामने ताबड़तोड़ फायरिंग; कई लोग घायल, इलाके में दहशत
हरियाणा के चरखी दादरी में दिनदहाड़े सिटी थाना परिसर के सामने अंधाधुंध फायरिंग की घटना से हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो सवार कुछ युवकों ने थाने के सामने ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं, जिसमें कई लोगों के घायल होने की खबर है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी। आरोपियों की तलाश के लिए आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। इस घटना के बाद शहर की कानून-व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, फायरिंग के कारणों और घायलों की संख्या को लेकर पुलिस की ओर से विस्तृत आधिकारिक जानकारी आना अभी बाकी है। #CharkhiDadri#Haryana#Firing#Crime#Police BreakingNews JayRashtraNews
