जीमेल का इस्तेमाल करते समय अक्सर जरूरी मेल्स को ढूंढना बड़ा उबाऊ होता है। ऐसे में यदि आप भी इस उबाऊपने से परेशान हैं, तो यह खबर आपके काम की हो सकती है। अब आप बड़ी आसानी से इस काम को कर सकेंगे। दरअसल, गूगल ने जीमेल (Gmail) के लिए एक नया अपग्रेड (Gmail new feature) जारी किया है जो यूजर्स को जरूरी ईमेल्स को आसानी से ढूंढने में मदद करेगा। मोस्ट रेलेवेंट नाम का ये फीचर एआई का इस्तेमाल कर पुराने क्रोनोलॉजिकल ऑर्डर को हटाकर जरूरी ईमेल्स को टॉप पर लाता है। खास बात यह कि मोस्ट रेलेवेंट नाम का ये नया सर्च रिजल्ट सॉर्टिंग फीचर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का इस्तेमाल करता है। खासियत इसकी यह कि ये जरूरी ईमेल्स को ऊपर लाता है और पुराने क्रोनोलॉजिकल ऑर्डर को छोड़ देता है। बड़ी बात यह कि ये फीचर मौजूदा फिल्टर्स के साथ उपलब्ध होगा, जो सर्च रिजल्ट्स को फाइन-ट्यून करने की सुविधा देता है। बता दें कि हाल ही में जीमेल को जेमिनी फीचर मिला था, जो ईमेल्स की जानकारी के आधार पर ऑटोमैटिकली कैलेंडर इवेंट्स बनाता है।
नए अपग्रेड से (Gmail new feature) यूजर्स को जरूरी ईमेल्स ढूंढने में होगी आसानी

जैसा कि अब तक ईमेल सर्च करने के लिए यूजर्स को कीवर्ड्स टाइप करने पड़ते थे। कीवर्ड्स टाइप करने के बाद मेल क्लाइंट क्रोनोलॉजिकल ऑर्डर या टॉप रिजल्ट के साथ बाकी नतीजे दिखाता था। लेकिन अब, कीवर्ड्स से सर्च करने के बाद यूजर्स को सर्च रिजल्ट्स पेज पर एक नया ड्रॉपडाउन मेन्यू दिखेगा। इसे मोस्ट रीसेंट या मोस्ट रेलेवेंट पर सेट किया जा सकता है। मोस्ट रीसेंट क्रोनोलॉजिकल रिजल्ट्स दिखाएगा, लेकिन अगर यूजर्स दूसरा ऑप्शन चुनते हैं, तो AI अलग तरीके से रिजल्ट्स (Gmail new feature) दिखाएगा। कंपनी के मुताबिक, ये नया मोड रिसेंसी, मोस्ट-क्लिक्ड ईमेल्स और फ्रीक्वेंट कॉन्टैक्ट्स जैसे फैक्टर्स को ध्यान में रखता है। इसके मुताबिक़ जिन भी ईमेल्स और सेंडर्स के साथ यूजर ने सबसे अधिक इंटरैक्शन किया, वे ऊपर दिखेंगे।
ये फीचर (Gmail new feature) यूजर की जरूरत के ईमेल्स को सर्च रिजल्ट्स के टॉप पर दिखाएगा
गूगल का दावा है कि ये मोड यूजर की जरूरत के ईमेल्स को सर्च रिजल्ट्स के टॉप पर दिखाने की संभावना बढ़ाता है, जिससे सैकड़ों आइटम्स में स्क्रॉल करने का समय और परेशानी बचती है। इसके अलावा खास बात ये है कि ये फीचर एआई से पावर्ड है, लेकिन जीमेल में जेमिनी बेस्ड फीचर्स की तरह जेनरेटिव एआई का इस्तेमाल नहीं करता। ये एक मशीन लर्निंग-बेस्ड रैंकिंग सिस्टम है, जो एआई-ड्रिवन सर्च अल्गोरिदम, एनएलपी मॉडल्स और बिहेवियर एनालिसिस तकनीकों के मिक्स से रिलेवेंट ईमेल्स को सामने लाता है।
इसे भी पढ़ें: गेमिंग की दुनिया में क्रांति: 30,000 रुपये से कम में बेहतरीन स्मार्टफोन
यह टूल (Gmail new feature) भरे हुए इनबॉक्स में किसी खास ईमेल को को ढूंढने में मदद करेगा (Gmail new feature)
जानकारी के मुताबिक एक ब्लॉग पोस्ट में माउंटेन व्यू-बेस्ड टेक दिग्गज ने इस नए फीचर की घोषणा की। ये फीचर वेब पर सभी पर्सनल जीमेल अकाउंट यूजर्स के लिए और एंड्राइड और आईओएस ऐप्स पर उपलब्ध होगा। कंपनी भविष्य में इसे बिजनेस अकाउंट्स के लिए भी रिलीज करने की योजना बना रही है। इसे लेकर गूगल का कहना है कि “यह टूल भरे हुए इनबॉक्स में किसी खास ईमेल को को ढूंढने में मदद करेगा।”
Latest News in Hindi Today Hindi Gmail new feature
#GmailAI #EmailSummaries #SmartReply #GeminiAI #EmailManagement #AIinGmail #ProductivityTools #EmailAutomation #GoogleWorkspace #AIFeatures





