सेहत ही नहीं बालों के लिए भी फायदेमंद है भिंडी, जानें क्या है इसके इस्तेमाल का तरीका?

Benefits of okra for hair

भिंडी (Okra) एक ऐसी सब्जी है, जो भारतीय रसोईघरों में अधिकतर बनती है और कई लोगों को पसंद होती है। आमतौर पर भिंडी (Okra) को सब्जी के रूप में खाया जाता है या सांभर आदि में ड़ाल कर इसका सेवन किया जाता है। भिंडी में कई जरूरी विटामिन्स और मिनरल्स होते हैं जैसे विटामिन सी, इ और के आदि। यही नहीं इनमें आयरन, कॉपर, मैग्नीशियम, फोलेट आदि मिनरल्स भी होते हैं। आपको यह जानकर हैरानी हो सकती है कि भिंडी केवल सेहत ही नहीं बल्कि बालों के लिए भी बहुत लाभदायक है। इसका इस्तेमाल करने से बालों में नयी जान आ जाती हैं। जानिए भिंडी के बालों के लिए बेनेफिट्स (Benefits of okra for hair) के बारे में। इसका बालों पर कैसे इस्तेमाल करें, यह भी जानें।

बालों के लिए भिंडी के बेनेफिट्स (Benefits of okra for hair)

हेल्थलाइन (Healthline) के अनुसार भिंडी (Okra) हार्ट हेल्थ, ब्लड शुगर आदि को सही रखने के लिए फायदेमंद है। इसके साथ ही प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए भी इसे फायदेमंद माना गया है। भिंडी के बालों के लिए बेनेफिट्स (Benefits of okra for hair) इस प्रकार हैं: 

  • बालों को बनाए लंबा: भिंडी (Okra) में मौजूद विटामिन्स और मिनरल्स के कारण बालों की ग्रोथ में मदद मिलती है और बाल घने बनते हैं। इससे बाल कम टूटते हैं।
  • स्कैल्प को रखे हेल्दी: अगर आपकी स्कैल्प (Scalp) रूखी है या आपको खुजली हो रही है, तो रुसी से बचाव और हेल्दी स्कैल्प (Scalp) के लिए आप भिंडी के पानी या जेल का इस्तेमाल करें। भिंडी एक नेचुरल कंडीशनर है यानी इसके इस्तेमाल से स्किन हाइड्रेट रहती है और बाल सॉफ्ट बनते हैं।
  • बालों को बनाए चमकदार: भिंडी (Okra) के बालों के लिए बेनेफिट्स (Benefits of okra for hair) में बालों को शाइनी बनाना भी शामिल है। इसके इस्तेमाल से बाल हेल्दी बनते हैं और इसके साथ ही चमकदार रहते हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट प्रॉपर्टीज होती हैं जिससे फ्री रेडिकल्स से होने नुकसान से हेयर फॉलिकल्स का बचाव होता है। 

इसे भी पढ़ें: इस National Infertility Awareness week जानिए क्यों जरूरी है यंग महिलाओं में फर्टिलिटी टेस्टिंग?

भिंडी का बालों पर कैसे करें इस्तेमाल?

 आप कई तरह से भिंडी का बालों के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। इनमें से कुछ इस प्रकार हैं: 

  • आप भिंडी के जेल का इस्तेमाल सीधेतौर पर स्कैल्प (Scalp) पर कर सकते हैं। बालों को धोने से पहले भिंडी में मौजूद जेल को स्कैल्प पर लगाएं और इसे कुछ देर तक ऐसे ही रहने देने के बाद धो दें। यह जेल बालों और स्कैल्प (Scalp) दोनों के लिए फायदेमंद है। भिंडी का जेल बनाने के लिए भिंडी (Okra) को काट कर पानी में उबाल लें और तब तक पकाएं जब तक यह जेल जैसा न बन जाए। इस जेल को अलग कर लें और इसका इस्तेमाल बालों के लिए करें।
  • भिंडी (Okra) का हेयर मास्क बना कर भी इसका बालों पर इस्तेमाल किया जा सकता है। भिंडी (Okra) के जेल में शहद या एलोवेरा मिलाएं और इसका इस्तेमाल स्कैल्प (Scalp) और बालों पर लगाएं। तीस मिनटों तक इसे लगा कर रखने के बाद बालों को धो लें।

नोट:– यहां दी गई जानकारी केवल रिसर्च के आधार पर दी गई है। लेकिन अगर आप किसी भी शारीरिक समस्या से परेशान हैं, तो अपने हेल्थ एक्सपर्ट से सलाह लेना न भूलें।

Latest News in Hindi Today Hindi Benefits of okra for hair

#Benefitsofokraforhair #Benefitsofokra #okra #hair #scalp

Translate »