लड्डू गोपाल की कृपा पाने के लिए ज्येष्ठ माह में करें विशेष पूजा

Special Worship in Jyeshtha

भारतीय सनातन परंपरा में भगवान श्रीकृष्ण को बाल स्वरूप में पूजने की परंपरा अत्यंत पुरानी है। लड्डू गोपाल, अर्थात भगवान श्रीकृष्ण (Lord Krishna) का बाल रूप, भक्तों के लिए केवल एक मूर्ति नहीं, बल्कि एक जीवंत भावनात्मक संबंध का प्रतीक होते हैं। उनके लिए भोग बनाना, वस्त्र पहनाना, झूला झुलाना और सेवा करना भक्तों के जीवन का अभिन्न हिस्सा बन जाता है। वर्ष का हर माह लड्डू गोपाल की भक्ति के लिए विशेष होता है, लेकिन ज्येष्ठ मास में उनकी सेवा-पूजा का विशेष महत्व बताया गया है।

कैसे करें लड्डू गोपाल की सेवापूजा ज्येष्ठ मास में?

ज्येष्ठ माह में प्रतिदिन प्रातः स्नान के पश्चात सबसे पहले घंटी बजाकर लड्डू गोपाल (Laddu Gopal) को जागृत करें। इसके बाद मंदिर की साफ-सफाई करें और गंगाजल छिड़ककर स्थान को पवित्र बनाएं। फिर लड्डू गोपाल को स्नान कराएं और उन्हें साफ-सुथरे वस्त्र पहनाएं। उनके मस्तक पर चंदन का तिलक लगाएं और सुंदर शृंगार करें। इसके पश्चात दीप प्रज्वलित कर उनकी आरती करें। भोग में फल, मिठाई और माखन-मिश्री अर्पित करें। ध्यान रखें कि भोग में तुलसी के पत्ते अवश्य डालें, क्योंकि ऐसी मान्यता है कि बिना तुलसी के लड्डू गोपाल भोग स्वीकार नहीं करते।

  • गर्मियों के दौरान लड्डू गोपाल को रोज़ सूर्योदय से पहले उठाना चाहिए। स्नान के लिए ठंडे पानी में गुलाब जल, चंदन और केवड़ा जल मिलाएं, लेकिन ध्यान रखें कि पानी अत्यधिक ठंडा न हो। स्नान के पश्चात उन्हें हल्के और सूती वस्त्र पहनाएं, जैसे – सफेद, हल्का पीला, आसमानी या हरा रंग। चाहें तो इन वस्त्रों को हल्के गुलाब जल में भिगोकर पहनाएं, जिससे उन्हें शीतलता का अनुभव हो।
  • स्नान के बाद लड्डू गोपाल (Laddu Gopal) के हाथ-पैरों और विशेष रूप से उनके मस्तक पर चंदन का लेप करें। माना जाता है कि चंदन न केवल शरीर को शीतलता देता है, बल्कि यह भगवान को अत्यंत प्रिय भी होता है।
  • गर्मियों के मौसम में लड्डू गोपाल (Lord Krishna) के श्रृंगार के लिए भारी गहनों की बजाय हल्के और ठंडक देने वाले धातु जैसे चांदी के आभूषणों का उपयोग करें। मस्तक पर मोती या चांदी का मुकुट सजाएं और माथे पर चंदन तथा कुंकुम का तिलक लगाएं।
  • गर्मियों के मौसम में लड्डू गोपाल (Laddu Gopal) को भोग के तौर पर हल्के और ठंडक देने वाले पदार्थ ही अर्पित करें। इस मौसम में मिश्री-पानी, पुदीना या बेल का शरबत, खीरा, तरबूज, खरबूजा जैसे फल तथा दूध में भीगी तुलसी के साथ ठंडी मिश्री वाली खीर या रबड़ी देना शुभ रहता है। इसके अलावा लड्डू गोपाल को ज्यादा तैलीय और भारी भोजन से बचाएं।
  • लड्डू गोपाल (Laddu Gopal) के मंदिर या आसन को हमेशा स्वच्छ और ठंडा बनाए रखें। उनके पास पंखा, कूलर या मिट्टी के जलपात्र रखें ताकि उन्हें निरंतर ठंडक मिलती रहे। मंदिर में गुलाब, चमेली, मोगरा जैसे ठंडक और खुशबू वाले फूल अर्पित करें। गर्मी के मौसम में समय-समय पर लड्डू गोपाल के चरणों को गुलाब जल या ठंडे जल से पोंछते रहें। उन्हें ठंडक देने के लिए रेशमी या सूती कपड़े से पंखा झलाएं। शास्त्रों के अनुसार, गर्मियों में लड्डू गोपाल की सेवा अधिक प्रेम और शांति के साथ करना अत्यंत फलदायक होता है।

इसे भी पढ़ें:- क्यों देवी यमुना कहलाती हैं ‘कालिंदी’? जानिए भगवान श्रीकृष्ण से जुड़ी इस दिव्य कथा

ज्येष्ठ मास में विशेष तिथिनिर्जला एकादशी और वट सावित्री व्रत

इस माह की निर्जला एकादशी और वट सावित्री व्रत का विशेष धार्मिक महत्व होता है। इन अवसरों पर लड्डू गोपाल की विशेष पूजा, व्रत और दान करना अति पुण्यकारी माना गया है। इन तिथियों पर भगवान को तुलसी पत्र, पंचामृत, फल एवं दक्षिणा अर्पित कर व्रत किया जाता है।

नोट: यहां दी गई जानकारी धर्म से जुड़े ग्रंथों के अनुसार साझा की गई है। अगर आप कोई विशेष पूजा करवाना चाहते हैं, तो अपने धर्म गुरुओं के बताये अनुसार करें।

Latest News in Hindi Today Hindi news  Lord Krishna

#LadduGopal #JyeshthaMonth #KrishnaPuja #SpiritualBenefits #HinduRituals #DivineBlessings #JyeshthaPuja2025 #LadduGopalSeva #BhaktiVibes #LordKrishna

Translate »