‘दुनिया से भीख मांगता है पाकिस्तान और उसी पैसे से आतंकवाद फैलाता है’, भाजपा सांसद खटाना ने लंदन में जमकर लताड़ा

BJP MP Khatana

भाजपा सांसद गुलाम अली खटाना (Ghulam Ali Khatana) ने ब्रिटेन में आतंकवाद समर्थित पाकिस्तान की पोल खोलते हुए आड़े हाथों लिया है। गुलाम अली खटाना (Ghulam Ali Khatana) ने लंदन के इंडिया हाउस में भारतीय प्रवासियों से बातचीत करते हुए कहा कि पाकिस्तान एक तरफ तो दुनिया से भीख मांगता है और उसी पैसे से दूसरी तरफ आतंकवाद फैलाने का काम करता है। संसद का यह डेलीगेशन ब्रिटेन समेत दुनिया को यह संदेश देने आया है कि भारत आतंकवाद के फन को कुचलना अच्छी तरह जानता है। हमे किसी के मध्यस्थता की जरूरत नहीं है, हम इससे खुद निपट लेंगे। बता दें कि गुलाम अली खटाना (Ghulam Ali Khatana) जम्मू-कश्मीर से आते हैं और भाजपा के राज्यसभा सांसद हैं। खटाना उस सर्वदलीय डेलीगेशन के हिस्सा हैं जिसका नेतृत्व सांसद रविशंकर प्रसाद (Ravi Shankar Prasad) कर रहे हैं। यह डेलीगेशन इस समय लंदन में है और यहां पर ब्रिटेन के डेलीगेशन मुलाकात करने के अलावा भारतीय प्रवासियों से भी बातचीत की। 

इस दौरान खटाना ने कहा, ‘पाकिस्तान एक तरफ तो हाथ फैलाकर भीख मांगता है, दूसरी तरफ आतंकवाद फैलाने का काम करता है। लेकिन अब यह समय चला गया है, अब हम आतंकवाद को कुचलना जानते हैं। इस समय हम यूरोप में हैं और हमारे दूसरे सांसद मित्र दुनिया के दूसरे हिस्सों में यह संदेश दे रहे हैं कि भारत आतंकवाद को अकेले ही खत्म करने में सक्षम हैं। हमें किसी दूसरे देश की मध्यस्थता की जरूरत नहीं है।’ खटाना ने कहा कि, ‘हम आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई लड़ेंगे। हमारी सेना बॉर्डर पर लड़ेगी, हम यहां कूटनीतिक लड़ाई लड़ेंगे, सोशल मीडिया की लड़ाई लड़ेंगे। हमें लड़ना ही है और अपना दृष्टिकोण दुनिया के सामने स्पष्ट करना है।’

लोकतांत्र में जम्मू-कश्मीर की भागीदारी बढ़ने से पाकिस्तान परेशान

BJP MP Khatana

खटाना ने आगे कहा कि जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 के खत्म होने के बाद यहां पर लोकतांत्रिक भागीदारी बढ़ी है, लोगों का लोकतंत्र में विश्वास बढ़ा है, पर्यटन बढ़ा है, बुनियादी ढांचे में उछाल आया जिससे पाकिस्तान परेशान है और फिर से आतंकवाद फैलाने की कोशिश कर रहा है। लेकिन हम पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार हैं। इस दौरान खटाना ने सिंधु जल समझौता का भी जिक्र किया और कहा, ‘भारत अपने तीन नदियों का पानी पाकिस्तान के साथ साझा करता है, लेकिन बदले में भारत को घुसपैठ, ड्रग्स और आतंकवाद मिला। पिछले 30 वर्षों में घाटी के अंदर 4000 से ज्यादा लोग मारे गए। हजारों बच्चे अनाथ है, हजारों लोग यहां से चले गए, खासकर कश्मीरी पंडित। जो हमारी ऐतिहासिक विरासत का अहम हिस्सा थे। इसलिए अब भारत ने इस संधि को स्थगित करने का फैसला किया है।’ 

इसे भी पढ़ें:- अमेरिका में इस वजह से एक सनकी ने यहूदी भीड़ पर फेंका पेट्रोल बम, लगाया ‘फ्री फिलिस्तीन’ का नारा

एमजे अकबर ने भी पाकिस्तान को घेरा 

इस डेलीगेशन के हिस्सा पूर्व केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर (MJ Akbar) ने भी लोगों को संबोधित किया और कहा कि पहलगाम में आतंकवादी हमला जातीय संहार और फासीवाद का आतंक था। यह आतंकवाद का  कोई सामान्य रूप नहीं है। संक्षेप में कहूं तो पाकिस्तान का जन्म ही हिंसा से हुआ है, यह किसी जन आंदोलन से पैदा नहीं हुआ था। पाकिस्तान का अंकुर 1946 के कलकत्ता नरसंहार से पड़ा और 1971 में ढाका नरसंहार के बाद ये खत्म हो गया। लेकिन इसके बाद भी यह देश हिंसा की नीति को अपनाया हुआ है। इस देश की यही नीति इसे पूरी तरह से खत्म कर देगा।’ 

Latest News in Hindi Today Hindi news Ghulam Ali Khatana

#BJPMpKhatana #PakistanTerror #LondonSpeech #GlobalPolitics #PakistanExposed #IndiaUKRelations #TerrorFunding

Translate »