प्यार न किसी धर्म को मानता है न ही मजबह को। प्यार को मजहब की ऊँची और मजबूत दीवारें भी मजबूर नहीं कर सकती। प्यार सच में न सिर्फ अँधा बल्कि गूंगा, बहरा और सेंसलेस भी होता है। प्रेम में डूबे व्यक्ति के आँखों पर पर्दा पड़ जाता है। जैसे सावन के अंधे को सब हराभरा दिखाई देता है वैसे ही प्रेम में अंधे व्यक्ति को न समाज दिखाई देता है और न ही लोकलाज। वो सबसे परे होकर सिर्फ और सिर्फ अपने मन की ही करता है। दरअसल, ये चंद पंक्तियाँ हर कालखंड में सटीक बैठती हैं। कुछ इन्हीं पंक्तियों से मिलता-जुलता किस्सा यूपी के मुरादाबाद से घटा है। जहाँ एक मुस्लिम लड़की ने अपने पति और बच्चे के छोड़कर हिंदू युवक से शादी कर (Muslim Girl Marries Hindu Lover) ली। उसने समाज की परवाह किये बगैर सबकी मर्जी के खिलाफ जाकर यह कदम उठाया। उसका यह बेबाकपन लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।
लड़की मुस्लिम थी और लड़का (Muslim Girl Marries Hindu Lover) हिंदू

दरअसल, यह वाकया है उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद का, जहाँ एक लड़का और एक लड़की दोनों पिछले चार वर्षों से एक दूसरे से प्यार करते थे। शादी करना दोनों के बस में नहीं था, क्योंकि दोनों के बीच मजहब की मोटी दीवार खड़ी थी। लड़की मुस्लिम थी और लड़का (Muslim Girl Marries Hindu Lover) हिंदू। एक तो उत्तर प्रदेश और ऊपर से हिंदू-मुस्लिम। बात वैसे ही माहौल ख़राब करने वाली थी। इसके बावजूद वो अपने प्रेमी को हर हाल में पाना चाहती थी। इस बीच जब बात लड़की के घरवालों को पता चली, तो परिवार वालों ने उसे बहुत समझाने की कोशिश की, लेकिन वो नहीं मानी। बता दें कि लड़की का नाम सायमीन है और लड़के का नाम रूपेंद्र उर्फ़ गोलू है। लाख समझाने के बाद भी सायमीन नहीं मानी और फिर एक दिन प्रेमी गोलू के साथ भाग गई। इस बीच जब घरवालों को उसके फरार होने की बात पता चली तो घरवालों ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी और आखिरकार उसे पकड़कर घर लाये। परिवार की इज्जत के खातिर सायमीन के घरवालों ने दिल्ली में रहने वाले सैफ नामक एक शख्स से जबरन उसकी शादी करवा दी। सैफ जो कि एक पैर से विकलांग है।
इसे भी पढ़ें:- PMCH में दलित लड़की की मौत पर राहुल गांधी ने बिहार की डबल इंजन सरकार पर साधा निशाना, कही यह बात
मुझे मुस्लिम धर्म पसंद नहीं है, क्योंकि उसमें मारते-पीटते हैं और तलाक देकर (Muslim Girl Marries Hindu Lover) चार-चार औरतें रखते हैं- श्रुति (पूर्व में सायमीन)
खैर, परिवार की इज्जत के खातिर सायमीन ने शादी तो कर ली लेकिन वो अपने प्रेमी गोलू को भुला नहीं सकी। इस बीच सैफ से शादी के बाद सायमीन ने एक बच्चे को जन्म दिया। बच्चे के जन्म के बाद भी सायमीन का मोह गोलू से कम नहीं हुआ। फिर एक दिन वो अपने बच्चे और पति को छोड़कर अपने प्रेमी के पास आ गई। उसने बाकायदा हिंदू रीति रिवाज के तहत रुपेंद्र संग सात फेरे (Muslim Girl Marries Hindu Lover) लिए। रूपेंद्र और सायमीन ने खुर्जा के आर्य समाज मंदिर में शादी की। उसने न सिर्फ शादी की बल्कि सनातन धर्म भी अपनाया। इसके साथ ही सायमीन ने अपना नाम भी बदल लिया है। अब वो सायमीन से श्रुति बन गई है। इस पूरे मामले पर उसने कहा कि जिस शख्स से मेरे घर वालों ने मेरी शादी की थी, वह वो मुझे मारता-पीटता था। मुझे हिंदू धर्म पसंद है। मुझे मुस्लिम धर्म पसंद नहीं है, क्योंकि उसमें मारते-पीटते हैं और तलाक देकर चार-चार औरतें रखते हैं। मुझे हिंदू रीति रिवाज पसंद हैं और इसलिए मैंने रुपेंद्र से प्यार किया और अब शादी कर भी ली है। अब मैं रुपेंद्र के साथ ही रहना चाहती हूं। तो वहीं रुपेंद्र ने कहा कि उन्होंने आर्य समाज में शादी कर ली है। लेकिन अब उन्हें सायमीन के रिश्तेदारों और गांव वालों से जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं।
Latest News in Hindi Today Hindi news Muslim Girl Marries Hindu Lover
#LoveStory #HinduMuslimMarriage #InterfaithLove #ConversionForLove #SaiminToShruti #ReligionAndLove #IndiaNews #ViralStory



