अधिक वजन यानी मोटापा (Obesity) आजकल की सबसे बड़ी समस्याओं में से एक है। वयस्क ही नहीं बल्कि बच्चे भी आजकल इस रोग का शिकार हैं। मोटापा कम करने के लिए लोग कई उपाय करते हैं जैसे घंटों जिम में बिताते हैं और कई तरह की डायट फॉलो करते हैं। योगा (Yoga) को वजन कम करने और मोटापा मैनेज करने का अच्छा तरीका माना गया है। यह न केवल शरीर और दिमाग के लिए बेहतरीन है बल्कि इससे ईटिंग हैबिट्स भी सुधरती हैं। हालांकि, सिर्फ योगा (Yoga) से ही आप मोटापा (Obesity) कम नहीं कर सकते हैं बल्कि इसके साथ सही डायट का ध्यान रखना और एक्सरसाइज करना भी आवश्यक है। आइए जानें मोटापा कम करने के लिए फायदेमंद योगासन (Beneficial yogasana to reduce obesity) के बारे में।
मोटापा कम करने के लिए फायदेमंद योगासन (Beneficial yogasana to reduce obesity)
हार्वर्ड हेल्थ पब्लिशिंग (Harvard Health Publishing) के अनुसार अगर बहुत मेहनत के बाद भी किसी का वजन कम नहीं हो रहा है तो ऐसा हो सकता है कि इसका कारण कोई गंभीर रोग हो। ऐसे में डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है। मोटापा कम करने के लिए फायदेमंद योगासन (Beneficial yogasana to reduce obesity) इस प्रकार हैं।
सूर्य नमस्कार
सूर्य नमस्कार बारह आसनों का मेल होता है जिसे सम्पूर्ण स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना गया है। इसमें शरीर की अच्छे से स्ट्रेचिंग होती है। यही नहीं, इससे शरीर को स्ट्रेंथ भी मिलती है। इसमें व्यायाम के साथ-साथ डीप ब्रीदिंग भी शामिल होती है। ऐसा माना गया है कि रोजाना सूर्यासन करना हमारे स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है। सुबह के समय इसे करना और भी अधिक लाभदायक है। अगर आप चाहे तो आप 12 से अधिक बार भी इसे कर सकते हैं। सूर्य नमस्कार को करने से कमर से फैट कम होता है, मोटापा (Obesity) मैनेज करने में मदद मिलती है, मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है और डायजेस्टिव सिस्टम सही रहता है।
नौकासन
मोटापा कम करने के लिए फायदेमंद योगासन (Beneficial Yogasana to reduce obesity) में नौकासन शामिल है। यह पोज करने से पेट की चर्बी कम होती है, ब्लड सर्कुलेशन सुधरता है, पेट के मसल्स मजबूत होते हैं, पाचन सही रहता है और हमारे अंगों को सही से काम करने में मदद मिलती है। इससे मोटापा (Obesity) भी कम होता है। इसे करना भी बेहद आसान है। इसके लिए सिर्फ आपको शांत जगह पर मैट पर पीठ के बल लेटना है। इसके बाद अपनी बाजुओं और टांगों को छत की तरफ इस तरह के ले जाना है कि आपको पोजीशन बोट की तरह लगे। इस योगासन को करने के बाद आपको ऐसा लगेगा जैसे आपके पेट की मसल्स मुड़ रही हैं।
इसे भी पढ़ें:- अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट हुई क्रैश, पूर्व मुख्यमंत्री समेत 242 यात्री थे सवार
चतुरंग दंडासन
योगा (Yoga) का यह आसान आपके लिए थोड़ा मुश्किल हो सकता है लेकिन कलाइयों, बाजुओं और एब्स आदि के लिए बहुत फायदेमंद है। इससे शरीर मजबूत बनता है और मोटापा (Obesity) कम होता है। इससे पेट की चर्बी कम होती है। शुरुआत में इसे कुछ सेकंड्स तक करें। उसके बाद टाइमिंग को बढ़ाएं। चतुरंग दंडासन यानी प्लान्क पोस्चर करने के लिए आपको अपने हाथों को सीधे कंधे के नीचे रखना होगा, जैसे कि पुश-अप की पोजीशन में किया जाता है। इस दौरान आपको अपने पैल्विक एरिया को फर्श के पैरेलल रखना होगा।
भुजंगासन
मोटापा कम करने के लिए फायदेमंद योगासन (Beneficial yogasana to reduce obesity) में इस आसन को भी किया जा सकता है। इस आसान को करने से कंधे मजबूत होते हैं, फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ती है और पेट के मसल्स के स्ट्रेच होने से पेट की चर्बी कम होने में मदद मिलती है। वजन कम करने में भी यह मददगार है। इस योगासन को करना भी बेहद आसान है। इस आसान को रोजाना करने से अच्छे परिणाम मिलते हैं।
नोट:- यहां दी गई जानकारी केवल रिसर्च के आधार पर दी गई है। लेकिन अगर आप किसी भी शारीरिक समस्या से परेशान हैं, तो अपने हेल्थ एक्सपर्ट से सलाह लेना न भूलें।
Latest News in Hindi Today Hindi Yoga
#YogaForWeightLoss #BurnFatWithYoga #HealthyLifestyle #ObesityControl #PowerYoga #FitnessJourney #YogaDaily






